Dehradun
एक्शन में देहरादून SSP प्रमेंद्र डोभाल, कहा- ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कार्रवाई को रहे तैयार

Dehradun News : राजधानी देहरादून में बढ़ते क्राइम के चलते नवनियुक्त एसएसपी देहरादून अब एक्शन में नजर आ रहे हैं। उन्होंने सभी से दो टूक कहा है कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
Table of Contents
एक्शन में देहरादून SSP प्रमेंद्र डोभाल
एसएसपी देहरादून द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ देर रात बैठक की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि लापरवाही पर थाना प्रभारियों के साथ- साथ अब क्षेत्राधिकारियों की जवाबदेही भी तय होगी। इसके साथ ही थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था प्रभावित होने पर थाना प्रभारी जिम्मेदार रहेंगे और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कार्रवाई को रहे तैयार
एसएसपी ने सत्यापन और चेकिंग अभियान के तहत लापरवाही बरतने वालों को कार्रवाई के लिए तैयार रहने के लिए भी कहा। एसएसपी ने पीक आवर्स के दौरान भीड़-भाड़ वाले स्थानो, मुख्य बाजारों और मार्गो पर पुलिस की विजिब्लिटी बढ़ाने और सभी क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों को पीक आवर्स में खुद क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं।

एसएपी डोभाल ने दिए ये दिशा-निर्देश
1- ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत चलाये जा रहे सत्यापन अभियान के तहत सभी संस्थानों, प्रतिष्ठानों, औद्योगिक क्षेत्रों व अन्य स्थानों पर निवासरत बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु प्रभावी कार्रवाई करना सुनिश्चित करें, इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाये। अभियान में लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों की जवाबदेही तय करते हुए उनके विरूद्व कार्यवाही की जायेगी।
2- सभी क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी अपने-अपने सर्किल और क्षेत्रों में नियमित रूप से प्रभावी चैकिंग सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये, इसके अतिरिक्त सभी थाना क्षेत्रों में नियमित चेकिंग पॉइन्ट के अलावा अन्य स्थानों पर भी आकस्मिक रूप से चैकिंग अभियान चलाया जाये तथा उक्त चैकिंग के स्थान व समय का निर्धारण सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी द्वारा किया जाएं।
3- पीक आवर्स के दौरान भीड़ भाड़ वाले स्थानों, व्यस्ततम मार्गो और चौराहों पर पुलिस की विजबिलिटी को बढ़ाया जाए, पीक आवर्स के दौरान सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी थाना क्षेत्र के व्यस्तम मार्गों व चौराहो पर स्वंय उपस्थित रहकर प्रभावी चैकिंग करना सुनिश्चित करें।
4- सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में संगठित अपराधों में लिप्त अभ्यस्थ अपराधियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्व गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए उन्हें निरूद्व करना सुनिश्चित करें।
इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।अगर गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही के पश्चात भी ऐसे अभियुक्तों को निरूद्व करने में किसी प्रकार की लापरवाही परिलक्षित होती है, तो सम्बन्धित थाना प्रभारी के साथ-साथ क्षेत्राधिकारी की जवाबदेही भी तय की जायेगी।
5- ईनामी अभियुक्तों की समीक्षा के दौरान सभी थाना प्रभारियों को ईनामी अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित कर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।
6- वर्तमान में चल रहे रमजान के महीने व आगामी होली के पर्व के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सवेंदनशील स्थानों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सर्तक दृष्टि रखते हुए पूर्व में पर्वो के दौरान हुए विवादों की जानकारी प्राप्त कर सुरक्षा के समुचित प्रबंध करना सुनिश्चित करें।
थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने पर इसकी समस्त जिम्मेदारी सम्बन्धित थाना प्रभारी की होगी तथा उसके विरूद्व सख्त कार्यवाही की जायगी।
Dehradun
देहरादून : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किए टपकेश्वर महादेव के दर्शन, भगवान शिव का लिया आशीर्वाद

Dehradun News : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के उत्तराखंड प्रवास का शनिवार को अंतिम दिन रहा। अपने दौरे के समापन से पहले उन्होंने देहरादून स्थित प्रसिद्ध टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया।
Table of Contents
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किए टपकेश्वर महादेव के दर्शन
सुबह मंदिर पहुंचने पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने देश और प्रदेश की खुशहाली, शांति तथा समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने भी उनका स्वागत किया।
उत्तराखंड दौरे के दौरान नितिन नबीन ने की कई बैठकें
उत्तराखंड दौरे के दौरान नितिन नबीन ने संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ कई महत्वपूर्ण बैठकें कीं। इन बैठकों में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने और बूथ स्तर तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया गया।

चुनावी तैयारियों में पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने संगठन की मजबूती और सामूहिक प्रयासों को चुनावी सफलता की कुंजी बताया।
भाजपा नेतृत्व का मानना है कि समय रहते संगठनात्मक तैयारियों को धार देकर आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित किया जा सकता है। इसी उद्देश्य से प्रदेशभर में लगातार बैठकें और संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
Breakingnews
बड़ी खबर : उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष बने अनिल कुमार राणा, अधिसूचना जारी
Dehradun News : उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के वरिष्ठतम सदस्य अनिल कुमार राणा को उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग में कार्यवाहक अध्यक्ष नामित किया गया है।
Table of Contents
उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष बने अनिल कुमार राणा
उप सचिव, कार्मिक एवं सतर्कता, उत्तराखण्ड शासन जसविन्दर कौर द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अनिल कुमार राणा, आयोग में अध्यक्ष के रिक्त पद पर नियमित नियुक्ति होने और नवनियुक्त अध्यक्ष द्वारा पदभार ग्रहण किए जाने तक अध्यक्ष पद के पदीय दायित्वों व कर्तव्यों का निर्वह्न करेंगे।
- RCB vs GT Dream11 Team IPL 2026 Final: ग्रैंड फिनाले की सबसे बेस्ट फैंटेसी प्रेडिक्शन और विनिंग टीम
- रूड़की के होटल में युवक और युवती का शव मिलने से हड़ंकप, पुलिस मामले की जांच में जुटी
- देहरादून : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किए टपकेश्वर महादेव के दर्शन, भगवान शिव का लिया आशीर्वाद
- उत्तरकाशी के गंगनानी में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो की मौके पर ही मौत
- चमोली में शनिवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत, तीन घायल
Dehradun
त्यूणी में बड़ा हादसा ! जलविद्युत परियोजना के डैम से छोड़े पानी ने ली मासूम की जान

Dehradun News : देहरादून के त्यूनी से दुखद खबर सामने आ रही है। यहां सावड़ा-कुड्डू जलविद्युत परियोजना से नदी में पानी छोड़े जाने के दौरान नदी किनारे खेल रही एक मासूम बच्ची तेज बहाव की चपेट में आ गई। पानी का स्तर अचानक बढ़ने से बच्ची नदी में बह गई और उसकी डूबने से मौत हो गई।
Table of Contents
जलविद्युत परियोजना के डैम से छोड़े पानी ने ली मासूम की जान
उत्तराखंड के त्यूणी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। सरनाड बस्ती निवासी कैलाश थापा की ढाई वर्षीय मासूम बेटी मरसिका की पब्बर नदी में डूबने से मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को कुछ बच्चे नदी किनारे खेल रहे थे, तभी सावड़ा-कुड्डू जलविद्युत परियोजना से अचानक पानी छोड़ा गया। पानी का स्तर तेजी से बढ़ा और मासूम बच्ची तेज बहाव की चपेट में आ गई।

नदी से बरामद किया गया बच्ची का शव
सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बच्ची की तलाश शुरू की गई। काफी प्रयासों के बाद बच्ची का शव नदी से बरामद किया गया। थाना प्रभारी अश्विनी बलूनी ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पंचनामा भरकर शव परिवार को सौंप दिया गया।
हादसे के बाद से परिवार में पसरा मातम
इस हृदयविदारक घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, स्थानीय लोगों में भी भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि बांध से पानी छोड़ने से पहले पर्याप्त चेतावनी व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।
Cricket12 hours agoRCB vs GT Dream11 Team IPL 2026 Final: ग्रैंड फिनाले की सबसे बेस्ट फैंटेसी प्रेडिक्शन और विनिंग टीम
Uttarkashi17 hours agoउत्तरकाशी के गंगनानी में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो की मौके पर ही मौत
Breakingnews18 hours agoचमोली में शनिवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत, तीन घायल
Dehradun15 hours agoदेहरादून : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किए टपकेश्वर महादेव के दर्शन, भगवान शिव का लिया आशीर्वाद
Roorkee14 hours agoरूड़की के होटल में युवक और युवती का शव मिलने से हड़ंकप, पुलिस मामले की जांच में जुटी





































