Uttarakhand
उत्तराखंड विधानसभा सत्र कल से, गैरसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री धामी और विधायक

कल से शुरू होगा भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में विधानसभा सत्र, सभी मंत्री अधिकारी और विधायक पहुंचे गैरसैण
Gairsain Assembly Session: उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में सोमवार 9 मार्च से विधानसभा सत्र शुरू होगा. कल से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र के लिए मुख्यमंत्री धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण समेत सत्ता पक्ष और विपक्ष के सभी मंत्री, विधायक, अधिकारी आज दोपहर बाद भराड़ीसैंण पहुँच चुके हैं.
CM धामी का भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में स्वागत
कल 9 मार्च से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र के लिए सभी मंत्री विधायक और अधिकारी गैरसैण पहुँच चुके हैं. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गैरसैण पहुँचने पर स्थानीय विधायक विधायक अनिल नौटियाल, जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार, एसपी सुरजीत सिंह पंवार समेत कई स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया.

नेता प्रतिपक्ष और विधानसभा अध्यक्ष से मिले मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा सत्र के लिए गैरसैण पहुंचे. मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण से शिष्टाचार भेंट की. विधानसभा भवन में सत्र को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं.

राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत
तय कार्यक्रम के मुताबिक सत्र की शुरुआत 9 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण से होगी. इसके बाद सरकार 10 मार्च को वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट सदन में पेश कर सकती है. इसके साथ ही विनियोग विधेयक भी सदन के पटल पर रखे जाने की संभावना है. पहले ही दिन बजट पेश होने की अटकलों के चलते सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं. आज भराड़ीसैंण में ही कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सदन संचालन के लिए एजेंडा तय किया जाएगा. प्रदेश सरकार 10 मार्च को बजट पेश कर सकती है. बैठक के बाद अंतिम कार्यसूची जारी की जाएगी.
Udham Singh Nagar
काशीपुर में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Kashipur News : काशीपुर में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले हैं।
Table of Contents
काशीपुर में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म
काशीपुर में नाबालिग बच्ची से रेप मामले का उधम सिंह नगर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक 10 अप्रैल को पीड़िता की मां ने आईटीआई कोतवाली में बच्ची के साथ दुष्कर्म की तहरीरी दी थी।
महिला ने तहरीर में बताया कि उसकी बच्ची 3 अप्रैल को चैती मेला देखने के लिए गई थी। इस दौरान दो युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। दोनों नाबालिग को बांसखेड़ा के पास एक ओवरब्रिज के नीचे ले गए, जहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार
तहरीर मिलते ही पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने चैती मेले में लगे करीब 120 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इसके साथ ही आसपास के 150 से ज्यादा सीसीटीवी के साथ ही सैकड़ों मोबाइल नंबरों की जांच की।
जिसके बाद पुलिस ने कज कुमार पुत्र संतोष कुमार निवासी ग्राम बोहरनपुर कला, थाना भगतपुर, जिला मुरादाबाद (हाल निवासी कृष्णा कॉलोनी, पैगा चौकी, कोतवाली आईटीआई) और अरविंद पुत्र महिपाल निवासी ग्राम बोहरनपुर कला, थाना भगतपुर, जिला मुरादाबाद को गिरफ्तार किया है।
big news
Uttarakhand Assembly : उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र की कार्रवाई शुरू, सदन में विपक्ष का जोरदार हंगामा

Uttarakhand Assembly Special Session : उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र की कार्रवाई शुरू हो गई। सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महिलाओं के योगदान के बारे में अपनी बात रख रहे हैं।
Table of Contents
उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र की कार्रवाई शुरू
विधानसभा के विशेष सत्र की कार्रवाई शुरू हो चुकी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विकास में अहम भूमिका निभाने वाली महिलाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सदन में अपना संबोधन शुरू किया। इसस दौरान विपक्ष का हंगामा भी देखने को मिल रहा है।

महिला आरक्षण बिल पर केंद्र सरकार के प्रयासों का समर्थन करें विपक्ष
सीएम धामी ने सदन में अपील करते हुए कहा कि उत्तराखंड विधानसभा को सर्वसम्मति से नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाने के केंद्र सरकार के प्रयासों का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि इस मुद्दे पर राजनीति से ऊपर उठकर पक्ष और विपक्ष दोनों को मिलकर सहयोग करना जरूरी है।

सदन के बाहर भी जोरदार विरोध
जहां एक ओर सदन के अंदर विपक्ष का हंगामा देखने को मिल रहा है। तो वहीं सदन के बाहर भी विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं। महिला आरक्षण को लेकर बुलाए गए विधानसभा के विशेष सत्र से पहले विधानसभा गेट पर कांग्रेस विधायक वीरेन्द्र जाटी ने गन्ने से लदी ट्रॉली पलटकर विरोध जताया। इस प्रदर्शन के दौरान किसानों के बकाया भुगतान का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया गया।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में अगले तीन घंटे भारी बारिश, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

Uttarakhand Weather Alert : उत्तराखंड में आज सुबह-सुबह मौसम ने करवट ले ली है और कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। देहरादून में भी मौसम का मिजाज बदल गया है और ठंडी हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश ने तापमान में कमी ला दी है।
Table of Contents
उत्तराखंड में अगले तीन घंटे भारी बारिश
उत्तराखंड में मौसम के करवट लेते ही मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। अगले तीन घंटों प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक देहरादून, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी में बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
देहरादून, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी जिले के साथ ही रूड़की लक्सर, भगवानपुर, डाकपत्थर, चकराता, गंगोत्री, घनसाली, धनोल्टी और आस पास के क्षेत्रो में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही इन इलाकों में 30–40 किमी प्रति घंटा की तेज सतही हवाएं चलने की बहुत अधिक संभावना है।
big news23 hours agoमंत्री रेखा आर्या बोलीं महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार, 28 अप्रैल को देहरादून में BJP महिला मोर्चा भरेगी हुंकार
big news19 hours agoउत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र कल, पुलिस ने सुरक्षा के लिए किया पुख्ता बंदोबस्त
Pithoragarh22 hours agoपिथौरागढ़ जिला अस्पताल का DM ने किया औचक निरीक्षण, लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारों को लगाई फटकार
Delhi20 hours agoCM Dhami ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात, चारधाम यात्रा को लेकर किया ये अनुरोध
uttarakhand weather2 hours agoउत्तराखंड में अगले तीन घंटे भारी बारिश, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
big news4 hours agoउत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र आज, महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर सत्र के हंगामेदार रहने के आसार
Dehradun3 hours agoदेहरादून वाले घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक प्लान, विधानसभा के विशेष सत्र के चलते रूट किए गए डायवर्ट
Cricket2 hours agoPSL vs ISL Dream11 Team Qualifier PSL 2026: पेशावर जाल्मी बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच महामुकाबला, जानें पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11 और फैंटेसी टीम..






































