Dehradun
हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर केस दर्ज, अभद्र भाषा को लेकर महिला आयोग ने भेजा नोटिस

Dehradun News : हरियाणवी लोक गायक मासूम शर्मा की मुश्किलें बढ़ती हुईं नजर आ रही हैं। देहरादून में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही हरियाणा महिला आयोग ने भी उन्हें नोटिस भेजा है।
Table of Contents
हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर केस दर्ज
देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान अभद्र भाषा के प्रयोग के मामले में हरियाणवी लोक गायक Masoom_Sharma के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। छात्र प्रतिनिधि की शिकायत पर कोतवाली डालनवाला में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
सार्वजनिक मंच से आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग से भावनाएं हुईं आहत
इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सार्वजनिक मंच से आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग से वहां मौजूद छात्र-छात्राओं और आम लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

हरियाणा महिला आयोग ने भी भेजा नोटिस
हरियाणा राज्य महिला आयोग ने हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा को नोटिस जारी करते हुए 18 अप्रैल को पेश होने के निर्देश दिए हैं। ये कार्रवाई देहरादून के डीएवी कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल और अनुचित व्यवहार के आरोपों के चलते की गई है।
आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने समन में कहा है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह न सिर्फ एक सार्वजनिक व्यक्ति के आचरण पर सवाल उठाते हैं, बल्कि महिलाओं की गरिमा और सम्मान के लिए भी गंभीर चिंता का विषय है।
big news
कल अपने 28 वें दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगे PM मोदी, उत्तराखंड को देंगे बड़ी सौगात, जनसभा को भी करेंगे संबोधित

PM Modi Uttarakhand Visit : कल उत्तराखंड आएंगे मोदी, देहरादून से जनसभा को करेंगे संबोधित
PM Modi Uttarakhand Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी मंगलवार को उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी राजधानी देहरादून में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले पीएम मोदी के इस दौरे को बेहद ही अहम माना जा रहा है।
Table of Contents
कल अपने 28 वें दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगे PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अपने 28 वें दौरे पर उत्तराखण्ड पहुंच रहे हैं। सीएम धामी के साढ़े चार साल के कार्यकाल में ये उनका 18वां दौरा (PM Modi Uttarakhand Visit) होगा। प्रधानमंत्री इस दौरान दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के साथ ही टिहरी में एक हजार मेगावाट क्षमता वाले देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज संयंत्र का भी लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर उत्तराखण्डवासियों में भारी उत्साह है। प्रदेश सरकार लोकार्पण समारोह को यादगार बनाने की तैयारियों में जुटी है।
पीएम मोदी उत्तराखंड को देंगे बड़ी सौगात
बता दें कि अपने इस दौरे के दौरान पीएम मोदी देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही टिहरी में 1 हजार मेगावाट क्षमता वाले देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज संयंत्र का भी लोकार्पण करेंगे। देहरादून में पीएम एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि जनसभा में पीएम उत्तराखंड के लिए बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं।

पीएम के उत्तराखंड दौरे के बाद पर्यटन को मिला बढ़ावा
मई 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने 2015 में ऋषिकेश से उत्तराखंड के अपने दौरे की शुरुआत की थी, जहां उन्होंने अपने गुरु से मुलाकात की। उनकी केदारनाथ धाम सहित प्रमुख धामों के प्रति गहरी आस्था रही है और वे कई बार यहां आ चुके हैं। उनके दौरे के बाद केदारनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई। इसके साथ ही आदि कैलाश और मुखबा जैसे स्थानों को भी उनके दौरे से पर्यटन को बढ़ावा मिला है।
पीएम का उत्तराखंड से कर्म और मर्म का रिश्ता
सीएम पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखण्ड से कर्म और मर्म का रिश्ता रहा है। उत्तराखण्ड उनके हृदय में बसता है। उनके दौरे को लेकर देवभूमिवासियों में भारी उत्साह है। मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद उत्तराखण्ड में अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी मिली है।

दो लाख करोड़ रूपये से अधिक की विकास योजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं। कनेक्टिविटी के क्षेत्र में क्रांति आई है। चारधाम ऑलवेदर रोड परियोजना, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, केदारनाथ और हेमकुंट साहिब रोपवे परियोजना, देहरादून-दिल्ली एलिवेटेड रोड जैसी बड़ी परियोजनाओं को उन्होंने स्वीकृति दी है।
PM Modi Uttarakhand Visit : FAQs
Q1. पीएम मोदी उत्तराखंड कब आ रहे हैं?
Ans: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल, मंगलवार को अपने 28वें दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगे।
Q2. इस दौरे में कौन-कौन सी परियोजनाओं का उद्घाटन होगा?
Ans: देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे और टिहरी में 1000 मेगावाट पंप स्टोरेज परियोजना का लोकार्पण होगा।
Q3. क्या पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे?
Ans: हां, वे देहरादून में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
Q4. क्या इस दौरे में बड़ी घोषणाएं संभव हैं?
Ans: माना जा रहा है कि पीएम राज्य के लिए नई योजनाओं की घोषणा कर सकते हैं।
Q5. पीएम मोदी के दौरे का पर्यटन पर क्या असर पड़ा है?
Ans: उनके दौरे से केदारनाथ धाम सहित कई धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है।
big news
देहरादन में 14 अप्रैल को इन रास्तों से भूलकर भी नहीं जाना, वरना हो जाएंगे परेशान, देखें पूरा रूट प्लान

Dehradun Traffic Alert : 14 अप्रैल यानी कि 14 अप्रैल को पीएम मोदी उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। पीएम मोदी देहरादून में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का लोकापर्ण करेंगे। पीएम मोदी के दौरे के चलते शहरभर में रूट डायवर्ट(Traffic Diversion) किए गए हैं।
Table of Contents
देहरादन में 14 अप्रैल को इन रास्तों से भूलकर भी नहीं जाना
पीएम मोदी के दौरे के चलते 14 अप्रैल को देहरादून के कई रूट डायवर्ट (Traffic Diversion) किए गए हैं। ऐसे में अगर आप बिना रूट प्लान देखे घर से निकलते हैं तो आप भी परेशान हो सकते हैं। ऐसे में आपको रूट प्लान देखकर ही घर से निकलना चाहिए।
पीएम करेंगे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का शुभारंभ
बता दें कि 14 अप्रैल को पीएम मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का शुभारंभ करेंगे। देहरादून में पीएम एक जनसभा को भी संबोधित करने जा रहे हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी यूपी-उत्तराखंड की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध डाट काली मंदिर में भी दर्शन के लिए जा सकते हैं।

घर से देखकर निकलें रूट प्लान
14 अप्रैल को वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत गणेशपुर में सडक मार्ग की मरम्मत के कारण देहरादून – दिल्ली एक्सप्रेस – वे को यातायात को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। पुलिस ने आमजन से अनुरोध किया है कि असुविधा से बचने के लिए रूट प्लान अवश्य देखें।
सहारनपुर, रूड़की और दिल्ली जाने वाले वाहनों के लिए प्लान-
– देहरादून शहर क्षेत्र से सहारनपुर/रूड़की/दिल्ली जाने वाले वाहन हेतु रूट-
A. शिमलाबाईपास तिराहा- नयागॉव रोड – धर्मावाला चौक – बेहट होते हुये अपने गंतव्य हेतु जा सकेंगे।
B. रिस्पना पुल- जोगीवाला – लालतपड- रायवाला – हरिद्वार होते हुए जा सकते हैं।
– देहरादून शहर से छुटमलपुर/बिहारीगढ जाने वाले वाहनों हेतु रूट-
शिमला बाईपास तिराहा- नयागाँव रोड – धर्मावाला चौक- शाकुम्बरी देवी – छुटमलपुर से अपनें गंनतव्य हेतु जा सकेंगे।
– दिल्ली/सहारनपुर/रूड़की/छुटमलपुर से देहरादून/मसूरी आने वाले वाहनों हेतु रूट-
छुटमलपुर – बेहट -धर्मावाला चौक- प्रेमगनर- ठाकुरपुर हाईवे -प्रेमनगर चौक -बल्लुपूर चौक – से अपने गंनतव्य हेतु जा सकेंगे।
– समस्त भारी वाहन भी उक्त डायवर्ट रूटों का प्रयोग करें।
Dehradun
सीएम धामी की अगुवाई में 17वीं बार पीएम मोदी का स्वागत करेगा उत्तराखंड, 14 अप्रैल को आएंगे उत्तराखंड दौरे पर

PM Modi Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मंगलवार को अपने 27 वें दौरे पर उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साढे चार साल के कार्यकाल में यह उनका 17वां दौरा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दौरान दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के साथ ही, टिहरी में 1 हजार मेगावाट क्षमता वाले देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज संयंत्र का भी लोकार्पण करेंगे।
Table of Contents
सीएम धामी की अगुवाई में 17वीं बार पीएम मोदी का स्वागत करेगा उत्तराखंड
प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर उत्तराखंड वासियों में भारी उत्साह है। प्रदेश सरकार लोकार्पण समारोह को यादगार बनाने की तैयारियों में जुटी है। मई 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद, नरेंद्र मोदी 11 सितंबर 2015 को उत्तराखंड के पहले दौरे पर ऋषिकेश पहुंचे थे। तब उन्होंने दयानंद सरस्वती आश्रम पहुंचकर अपने गुरुं दयानंद गिरी से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। भगवान केदारनाथ सहित उत्तराखंड के प्रमुख धामों के प्रति भी पीएम मोदी की गहरी आस्था है।
प्रधानमंत्री बनने के बाद वह पांच बार केदारनाथ की यात्रा पर आ चुके हैं, साथ ही बद्रीनाथ ओर मुखबा का भी दौरा कर चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के तीर्थाटन- पर्यटन के ब्रांड अम्बेसडर साबित हुए हैं। प्राकृतिक आपदाओं के चलते केदारनाथ धाम की यात्रा प्रभावित हुई तो पीएम मोदी ने केदार धाम पहुंचकर सुरक्षित चारधाम यात्रा का संदेश देश दुनिया को दिया। प्रधानमंत्री के दौरों के बाद केदारनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या अप्रत्याशित ढंग से बढ़ी है।
PM मोदी का उत्तराखंड से कर्म और मर्म का रिश्ता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से कर्म और मर्म का रिश्ता रहा है। उत्तराखंड उनके हृदय में बसता है। उनके दौरे को लेकर देवभूमि वासियों में भारी उत्साह है। मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद उत्तराखंड में अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। ₹दो लाख करोड़ से अधिक की विकास योजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं। कनेक्टिविटी के क्षेत्र में क्रांति आई है।

चारधाम ऑलवेदर रोड परियोजना, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, केदारनाथ एवं हेमकुंट साहिब रोपवे परियोजना, देहरादून-दिल्ली एलिवेटेड रोड जैसी बड़ी परियोजनाओं को उन्होंने स्वीकृति दी है। आज पीएमजीएसवाई के तहत दूरदराज ग्रामीण इलाकों में सड़कों के निर्माण के साथ ही हवाई और रेल सेवाओं का विस्तार हुआ है। रोप-वे परियोजनाओं पर तेजी से काम आगे बढ़ा है।
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड
कब-कब उत्तराखण्ड आए प्रधानमंत्री मोदी
11 सितंबर 2015 – ऋषिकेश स्थित दयानंद सरस्वती आश्रम के स्वामी दयानंद गिरी की कुशलक्षेम लेने पहुंचे।
27 दिसंबर, 2016 – को देहरादून में चारधाम सड़क परियोजना की नींव रखी
18 मार्च 2017– देहरादून में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उनके मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग।
03 मई 2017– प्रधानमंत्री बनने के बाद केदारनाथ की पहली यात्रा। कपाटोद्घाटन के मौके पर की पूजा-अर्चना।
20 अक्टूबर 2017–दूसरी बार पहुंचे केदारनाथ दर्शन को।
21 जून 2018–अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एफआरआई देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग।
07 अक्टूबर 2018—अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम देहरादून में डेस्टिनेशन इन्वेस्टर समिट को किया संबोधित।
07 नवंबर 2018—केदारनाथ में दर्शन कर पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उसके उपरांत उत्तरकाशी जिले में हर्षिल के पास स्थित अग्रिम सैन्य चौकी पर पहुंच कर आईटीबीपी और सेना के जवानों के साथ मनाई दीवाली।
14 फरवरी 2019–कार्बेट पार्क में स्थित ढिकाला पहुंचे। कार्बेट पार्क को रेस्क्यू सेंटर और वाइल्ड लाइफ टाइगर सफारी की सौगात दी।
18 मई 2019–केदारनाथ दर्शन और पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर ध्यान गुफा में 16 घंटे 45 मिनट तक की साधना। दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन 19 मई को बद्रीनाथ धाम में किए दर्शन।
2021 के बाद 16 बार उत्तराखंड आ चुके है
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले 16 बार उत्तराखंड आ चुके हैं। इस दौरान प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री को उत्तराखंड की विशिष्ट सांस्कृतिक, धार्मिक पहचान से जुड़ी प्रतिकृतियों, प्रतीक चिन्हों के साथ ही, उत्तराखंड के स्थानीय उत्पाद भेंट किए।
7 अक्टूबर 2021 – ऋषिकेश ( स्थानीय हस्तशिप आधारित शॉल – पुस्तक)
5 नवंबर 2021 – केदारनाथ धाम (केदारनाथ मंदिर प्रतिकृति)
4 दिसंबर 2021 – देहरादून (शॉल, चंदन, इत्र और हर्बल प्रोडक्ट)
30 दिसंबर 2021 – हल्द्वानी (शॉल और हिमालय की तस्वीर)
10 फरवरी 2022 – श्रीनगर (चुनावी जनसभा)
11 फरवरी 2022 – अल्मोड़ा (चुनावी जनसभा )
23 मार्च 2022 – देहरादून (नवनिर्वाचित सरकार का शपथ ग्रहण)
21 अक्टूबर 2022 केदारनाथ- बद्रीनाथ- माणा (बदरीनाथ प्रसाद बॉक्स)
12 अक्टूबर 2023 पिथौरागढ़- जागेश्वर (शिव प्रतिमा, आदि कैलाश चित्र)
8 दिसंबर 2023 – देहरादून (हाउस ऑफ़ हिमालय ब्रांड के उत्पाद)
2 अप्रैल 2024 – रुद्रपुर (शंख)
11 अप्रैल 2024 – ऋषिकेश ( उत्तराखंड का वाद्य यंत्र हुड़का)
28 जनवरी 2025 – देहरादून ( पुस्तक और अंगवस्त्र )
6 मार्च 2025 मुखवा -(उत्तरकाशी) (माँ गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा मंदिर की प्रतिकृति)
11 सितंबर 2025 – देहरादून (आपदा प्रभावितों से भेंट)
09 नवम्बर 2025 – देहरादून (पहाड़ी शॉल, बाबा केदार के शीतकालीन निवास स्थल ओंकारेश्वर मंदिर की प्रतिकृति राज्य स्थापना की रजत जयंती पर आधारित स्मृति चिन्ह)
Cricket4 hours agoSRH vs RR Dream11 Team Match 21 IPL 2026 : हैदराबाद बनाम राजस्थान, फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट..
Haridwar24 hours agoवैशाखी स्नान पर हरिद्वार में हाई अलर्ट, 10 जोन-33 सेक्टर में बंटा मेला क्षेत्र, चप्पे-चप्पे पर रखी जा रही नजर
big news6 hours agoदेहरादन में 14 अप्रैल को इन रास्तों से भूलकर भी नहीं जाना, वरना हो जाएंगे परेशान, देखें पूरा रूट प्लान
Dehradun21 hours agoसीएम धामी की अगुवाई में 17वीं बार पीएम मोदी का स्वागत करेगा उत्तराखंड, 14 अप्रैल को आएंगे उत्तराखंड दौरे पर
big news23 hours agoहरिद्वार में मंदिर में घुसकर पुजारी की हत्या से सनसनी, मंदिर के अंदर पड़ा था खून से लथपथ शव
big news3 hours agoकल अपने 28 वें दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगे PM मोदी, उत्तराखंड को देंगे बड़ी सौगात, जनसभा को भी करेंगे संबोधित
Haridwar3 hours agoमिलावटखोरों की अब खैर नहीं, चारधाम यात्रा से पहले हरिद्वार में एक्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग
big news2 hours agoहर की पौड़ी पर गैर हिन्दू प्रवेश बैन मामले ने पकड़ा तूल, गंगा सभा ने कह दी कानूनी कार्रवाई की बात, जानें पूरा मामला








































