Chamoli
दोस्तों के साथ पिंडर नदी में नहाने गई किशोरी डूबी, अस्पताल ले जाने से पहले ही तोड़ा दम, गांव में पसरा मातम

Chamoli News : नदी में नहाने गई किशोरी की डूबने से मौत
Chamoli News : कर्णप्रयाग में रविवार को एक दुखद हादसा सामने आया, जहां पिंडर नदी में नहाने के दौरान एक किशोरी की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल बन गया।
Table of Contents
दोस्तों के साथ पिंडर नदी में नहाने गई किशोरी डूबी
चमोली जिले से दुख खबर सामने आ रही है। यहां कर्णप्रयाग में दोस्तों के साथ नहाने गई एक किशोरी की डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, गांधीनगर क्षेत्र की कुछ लड़कियां पिंडर नदी के किनारे नहाने के लिए गई थीं। इसी दौरान गांधीनगर निवासी 15 वर्षीय अमृता, पुत्री मनोज कुमार, नदी के तेज बहाव में फंस गई और पानी में डूब गई।

अस्पताल ले जाने से पहले ही तोड़ा दम
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद किशोरी को नदी से बाहर निकाला गया। उस समय वह अचेत अवस्था में थी।
इसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत जिला चिकित्सालय ले जाया गया, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
big news
Badrinath Dham के पास कंचन गंगा के ऊपर अचानक टूटा हिमखंड, मचा हड़कंप, देखें पूरी खबर

Chamoli News : बढ़ते तापमान का असर अब पहाड़ी क्षेत्रों में भी साफ दिखाई देने लगा है। गर्मी बढ़ने के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में जमी बर्फ और हिमखंड तेजी से पिघल रहे हैं। इसी क्रम में आज कंचनगंगा क्षेत्र के ऊपर एक हिमखंड टूटकर नीचे आ गया।
Table of Contents
Badrinath Dham के पास कंचन गंगा के ऊपर अचानक टूटा हिमखंड
बद्रीनाथ धाम में यात्रा के दौरान सुबह कंचन गंगा क्षेत्र के ऊपर अचानक एक हिमखंड टूटने की घटना सामने आई। घटना के बाद कुछ समय के लिए यात्रियों और स्थानीय लोगों में हलचल का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना से किसी प्रकार की जनहानि या अन्य नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

तापमान बढ़ने के साथ बर्फ पिघलने के कारण टूट रहे हिमखंड
विशेषज्ञों के अनुसार, गर्मियों के मौसम में तापमान बढ़ने के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमी बर्फ तेजी से पिघलने लगती है। इसी प्रक्रिया के कारण कई बार हिमखंड खिसकने या टूटने की घटनाएं सामने आती हैं।
पहाड़ी इलाकों में यह एक सामान्य प्राकृतिक प्रक्रिया मानी जाती है और हर वर्ष इस तरह की घटनाएं देखने को मिलती हैं। फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य बताई जा रही है।
Chamoli
लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के विधि-विधानपूर्व खुले कपाट, विशेष पूजा-अर्चना के बाद भगवान लक्ष्मण को लगाया गया भोग
Chamoli News : लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट आज विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के अनुसार सुबह 11:15 बजे श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए।
Table of Contents
लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के विधि-विधानपूर्व खुले कपाट
लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट आज विधि-विधानपूर्व खोल दिए गए हैं। कपाट खुलने से पहले पूलना गांव के ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना की और भगवान लक्ष्मण को भोग अर्पित किया। इसके बाद धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ यात्रा से जुड़े कार्यक्रम संपन्न हुए।
कल खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट
गोविंदघाट से पंच प्यारों की अगुवाई में श्रद्धालुओं का पहला जत्था हेमकुंड साहिब के लिए रवाना होने की तैयारी में है। वहीं 23 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे, जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

बुधवार को ऋषिकेश से रवाना हुआ पहला जत्था
बुधवार को ऋषिकेश से रवाना हुआ पहला जत्था गुरुवार को गोविंदघाट पहुंचा। हेमकुंड साहिब यात्रा को लेकर गोविंदघाट और गुरुद्वारा परिसर को आकर्षक फूलों से सजाया गया है। यात्रा मार्ग को सुगम बनाने के लिए सेना के जवान पहले ही आस्था पथ से बर्फ हटाकर रास्ता साफ कर चुके हैं।
शुक्रवार सुबह अरदास के बाद श्रद्धालुओं का जत्था हेमकुंड साहिब के लिए आगे रवाना हुआ। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिल रहा है।
big news
चमोली में आग बुझाते-बुझाते खाई में गिरा फायर वाचर, मौत से मचा हड़कंप, लोगों में भारी आक्रोश

Chamoli News : चमोली जिले में जंगल की आग बुझाने के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। आग पर काबू पाने के लिए गए एक फायर वाचर की मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
Table of Contents
जंगल की आग बुझाते हुए फायर वॉचर की खाई में गिरकर मौत
चमोली से दुखद खबर सामने आ रही है। यहां जंगल की आग बुझाते हुए एक फायर वॉचर की खाई में गिरकर मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात बेड़ूबगढ़-बिरही क्षेत्र में बदरीनाथ हाईवे के पास स्थित चीड़ के जंगल में अचानक आग लग गई थी। आग तेजी से फैलने लगी, जिसके बाद वन विभाग की ओर से आग बुझाने के लिए टीम को मौके पर भेजा गया।
फायर वाचर की मौत से मचा हड़कंप
बताया जा रहा है कि पाखी जलगवाड़ गांव निवासी 42 वर्षीय राजेंद्र सिंह नेगी भी आग बुझाने वाली टीम का हिस्सा थे। वन विभाग के अधिकारियों के निर्देश पर कुल 15 कर्मियों की टीम प्रभावित क्षेत्र में पहुंची और आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास शुरू किया।

काफी मशक्कत के बाद देर शाम तक आग को काफी हद तक नियंत्रित कर लिया गया। इसके बाद टीम के अन्य सदस्य वापस हाईवे तक पहुंच गए, लेकिन राजेंद्र सिंह नेगी वहां नहीं पहुंचे। उनके नहीं मिलने पर साथियों ने अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।
70 मीटर नीचे खाई में मिला शव
सूचना मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस को मामले से अवगत कराया गया। इसके बाद रातभर खोजबीन अभियान चलाया गया। गुरुवार सुबह सर्च ऑपरेशन के दौरान राजेंद्र सिंह नेगी का शव घटनास्थल से करीब 70 मीटर नीचे खाई में मिला।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग की चपेट में आने के बाद वह संतुलन खो बैठे और गहरी खाई में गिर गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों और विभागीय कर्मचारियों में शोक का माहौल है। मामले की जांच की जा रही है।
uttarakhand weather7 hours agoउत्तराखंड में आज बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार, भीषण गर्मी से मिल सकती है राहत
Breakingnews8 hours agoउत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देर रात हुए IAS और PCS अधिकारियों के बंपर तबादले, देखें लिस्ट
big news6 hours agoBadrinath Dham के पास कंचन गंगा के ऊपर अचानक टूटा हिमखंड, मचा हड़कंप, देखें पूरी खबर
Dehradun5 hours agoकॉकरोच जनता पार्टी पर कुमार विश्वास का बड़ा बयान, “अगर कॉकरोच है तो हिट भी है इलाज हो जाएगा”
Haridwar3 hours agoहरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, नव निर्मित आनंद धर्मशाला ट्रस्ट का किया लोकार्पण
Cricket6 hours agoSL-A Women vs NZ-A Women Dream 11 Team Prediction: श्रीलंका ए महिला बनाम न्यूजीलैंड ए महिला तीसरी अनऑफिशियल टी20 मैच की फैंटेसी क्रिकेट टीम
Ramnagar2 hours agoरामनगर में आवारा कुत्ते का आतंक, एक ही दिन में बच्चों समेत 8 लोगों को काटा, लोगों में भारी आक्रोश
Uttarkashi44 minutes agoउत्तराखंड दौरे पर भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, उत्तरकाशी पहुंच यमुनोत्री धाम में की पूजा-अर्चना





































