Roorkee
रूड़की के होटल में युवक और युवती का शव मिलने से हड़ंकप, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Roorkee News : रूड़की में होटल के कमरे से युवक और युवती का शव मिलने से हड़ंकप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Table of Contents
ऋषिकेश के होटल में युवक और युवती का शव मिलने से हड़ंकप
शहर के डबल फाटक क्षेत्र स्थित एक होटल में शुक्रवार को युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
जानकारी के अनुसार युवक और युवती ने गुरुवार शाम होटल में कमरा लिया था। शुक्रवार सुबह होटल स्टाफ जब कमरे की सफाई के लिए पहुंचा तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। कर्मचारियों ने उन्हें आराम कर रहा समझकर वापस लौट गए।

दोपहर में निर्धारित चेकआउट समय बीतने के बाद भी जब कमरे से कोई हलचल नहीं हुई तो होटल प्रबंधन को संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल प्रबंधन की मदद से कमरे का दरवाजा खुलवाया, जहां दोनों अचेत अवस्था में मिले।
जहरीले पदार्थ के सेवन की जताई जा रही आशंका
पुलिस ने तत्काल जांच शुरू करते हुए कमरे से मिले आवश्यक साक्ष्य अपने कब्जे में ले लिए हैं। प्रारंभिक जांच में किसी जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
मृतक युवक की पहचान नाथुखेड़ी निवासी सागर के रूप में हुई है, जबकि युवती की पहचान लंढौरा क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
- कल देहरादून आएंगे राहुल गांधी, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों से करेंगे सीधा संवाद
- देहरादून में बड़ा खुलासा!, ठगी करता पकड़ा गया पूर्व मुख्य सचिव का बेटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
- Zim vs Ban Dream11 Team 2nd T20I 2026: फैंटेसी क्रिकेट गाइड, पिच रिपोर्ट और बेस्ट प्लेइंग-XI
- Sophia Gardens Cricket Ground, Cardiff: इतिहास, रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट और महत्वपूर्ण जानकारियां
- प्रेम कहानी का खौफनाक अंत!, BSF जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या, फिर खुद भी खाया जहर
Roorkee
रूड़की में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक लगी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान

Roorkee News : हरिद्वार जिले के रुड़की में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब सड़क पर चल रही एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई।
Table of Contents
रूड़की में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक लगी आग
रूड़की में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। स्कूटी चला रहे युवक ने समय रहते वाहन से छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली। हालांकि कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया और वो पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई।
रेलवे स्टेशन के पास हुई घटना
मिली जानकारी के अनुसार, रुड़की की शक्ति विहार कॉलोनी निवासी आशु कुमार अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी से ड्यूटी के लिए निकले थे। जैसे ही वह रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक मेडिकल स्टोर के सामने पहुंचे, स्कूटी से अचानक धुआं निकलने लगा।
स्थिति की गंभीरता को समझते हुए आशु कुमार ने बिना देर किए स्कूटी रोककर उससे उतरने का फैसला किया। उनके वाहन से उतरते ही आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरी स्कूटी आग की लपटों में घिर गई।

घटना से मौके पर मची अफरा-तफरी
सड़क पर जलती स्कूटी को देखकर आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने सुरक्षित दूरी बनाकर स्थिति पर नजर रखी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए।
कोई जनहानि नहीं, स्कूटी पूरी तरह जलकर खाक
इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। चालक की सूझबूझ और त्वरित प्रतिक्रिया के कारण बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग इतनी भीषण थी कि इलेक्ट्रिक स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो गई।
यह घटना एक बार फिर इलेक्ट्रिक वाहनों में सुरक्षा और समय-समय पर उनकी तकनीकी जांच की आवश्यकता की ओर ध्यान आकर्षित करती है।
Roorkee
Roorkee News : रुड़की में कार से निकली 2 करोड़ की हेरोइन, पंजाब का तस्कर गिरफ्तार
Roorkee News : हरिद्वार जिले के रुड़की में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से करीब 980 ग्राम हेरोइन बरामद की है। बरामद नशीले पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग दो करोड़ रुपये आंकी जा रही है। मामले में पुलिस ने पंजाब निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
Table of Contents
रुड़की में कार से निकली 2 करोड़ की हेरोइन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर जिलेभर में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच का अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गंगनहर कोतवाली पुलिस लाठरदेवा अंडरपास के पास चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी एक कार में बैठे युवक ने पुलिस टीम को देखकर वहां से निकलने की कोशिश की। उसके हावभाव संदिग्ध लगने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया और वाहन की तलाशी ली।
डैशबोर्ड से बरामद हुई 980 ग्राम हेरोइन
तलाशी के दौरान कार के डैशबोर्ड में छिपाकर रखी गई पन्नी से 980 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब दो करोड़ रुपये है।
पंजाब का रहने वाला है आरोपी
पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान गुरविन्दर सिंह (38 वर्ष) पुत्र दलवीर सिंह, निवासी ग्राम नारली, थाना खालड़ा, जिला तरणतारण (पंजाब) के रूप में बताई।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हेरोइन पंजाब से लेकर रुड़की आया था और इसे यहां किसी व्यक्ति को सप्लाई करने की योजना थी। हालांकि, इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। इसके अलावा, पुलिस यह पता लगाने में भी जुटी है कि हेरोइन किससे खरीदी गई थी और रुड़की में इसकी डिलीवरी किसे की जानी थी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे तस्करी नेटवर्क का खुलासा करने के लिए जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है और मामले से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।
Roorkee
रूड़की के बाजूहेड़ी के पास भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Roorkee Accident :रुड़की में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। गंगनहर पटरी मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
Table of Contents
रूड़की के बाजूहेड़ी में भीषण सड़क हादसा
बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। ये दर्दनाक हादसा सोमवार रात करीब पौने 11 बजे कोतवाली रुड़की क्षेत्र के रुड़की-कलियर मार्ग पर बाजूहेड़ी गांव के पास गंगनहर पटरी मार्ग पर हुआ।
हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों बाइकें तेज रफ्तार में थीं और आमने-सामने की टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

दो बाइकों की आमने-सामने की हुई टक्कर
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस की मदद से रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। कोतवाली रुड़की प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हुई है। हादसे में तीन लोगों की मृत्यु हुई है और दो घायल हैं।
मृतकों को अब तक नहीं हो पाई शिनाख्त
मृतकों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान करने और हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को दुर्घटना की प्रमुख वजह माना जा रहा है।
Cricket9 hours agoSophia Gardens Cricket Ground, Cardiff: इतिहास, रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट और महत्वपूर्ण जानकारियां
Cricket16 hours agoIND vs ENG Dream11 Prediction 2nd ODI 2026: बेस्ट Dream11 टीम, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और कप्तान विकल्प
big news10 hours agoप्रेम कहानी का खौफनाक अंत!, BSF जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या, फिर खुद भी खाया जहर
Breakingnews10 hours agoसिलक्यारा टनल में फिर से बड़ा हादसा, लाइनिंग गिरने से एक श्रमिक की मौके पर ही मौत
Champawat11 hours agoharela 2026 : ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से गूंजा हरेला, CM धामी ने हरित उत्तराखंड का दिया मंत्र
Cricket7 hours agoZim vs Ban Dream11 Team 2nd T20I 2026: फैंटेसी क्रिकेट गाइड, पिच रिपोर्ट और बेस्ट प्लेइंग-XI
Breakingnews6 hours agoदेहरादून में बड़ा खुलासा!, ठगी करता पकड़ा गया पूर्व मुख्य सचिव का बेटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Dehradun4 hours agoकल देहरादून आएंगे राहुल गांधी, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों से करेंगे सीधा संवाद






































