Uttarakhand
पिथौरागढ़ में अनुशासनहीनता पर कांग्रेस का बड़ा एक्शन, तीन नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित

Uttarakhand Politics : उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अनुशासनहीनता के आरोप में पिथौरागढ़ जिले के तीन नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने उनकी प्राथमिक सदस्यता समाप्त करते हुए उन्हें छह वर्ष के लिए कांग्रेस से निष्कासित कर दिया है।
Table of Contents
कांग्रेस ने तीन नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित
प्रदेश कांग्रेस के महासचिव (संगठन) राजेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि 30 जून को पिथौरागढ़ में आयोजित ‘परिवर्तन संकल्प कार्यक्रम’ के दौरान कथित रूप से पार्टी की गतिविधियों में बाधा डालने और संगठन विरोधी गतिविधियों के मामले को प्रदेश नेतृत्व और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने गंभीरता से लिया।
कार्रवाई के तहत पिथौरागढ़ के पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र लुंठी, पूर्व महिला जिलाध्यक्ष भावना नगरकोटी और दीपक लुंठी को छह वर्षों के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है।

कार्रवाई से पहले जारी किया गया था कारण बताओ नोटिस
पार्टी के अनुसार, कार्रवाई से पहले तीनों नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब देने का अवसर दिया गया था। साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी, पिथौरागढ़ से पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट भी तलब की गई थी। रिपोर्ट और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर अनुशासनात्मक कार्रवाई का निर्णय लिया गया।
अनुशासनहीनता पर की गई कार्रवाई
राजेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि कांग्रेस एक अनुशासित संगठन है और पार्टी विरोधी गतिविधियों या अनुशासनहीनता को किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी जो कोई संगठन के अनुशासन का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- ITT vs SS Dream11 Prediction Match 27 TNPL 2026: Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips
- अल्मोड़ा में तेंदुए का आतंक! घर में घुसकर सो रही बुजुर्ग पर किया हमला, इलाके में सनसनी
- रुड़की में पागल कुत्ते का आतंक! घर में घुसकर बुजुर्ग महिला पर किया हमला, हालत नाजुक
- मसूरी में बारिश का कहर! देखते ही देखते जमींदोज हुआ बहुमंजिला भवन, बाल-बाल बचे लोग
- जल्द ही उत्तराखंड आ सकते हैं पीएम मोदी, बद्रीनाथ में अस्पताल का कर सकते हैं उद्घाटन
Almora
अल्मोड़ा में तेंदुए का आतंक! घर में घुसकर सो रही बुजुर्ग पर किया हमला, इलाके में सनसनी

Almora News : उत्तराखंड में गुलदार का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अल्मोड़ा जिले के स्यालदे में गुलदार ने घर में घुसकर एक बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया।
Table of Contents
अल्मोड़ा में घर में घुसकर तेंदुए ने बुजुर्ग पर किया हमला
अल्मोड़ा जिले के स्याल्दे क्षेत्र के फूलाई गांव में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में डर का माहौल है। शुक्रवार तड़के एक तेंदुआ घर के अंदर घुस गया और वहां सो रही 88 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला घायल हो गईं।
तेंदुए ने घर के अंदर सो रही बुजुर्ग महिला पर किया हमला
ग्राम प्रधान अमन बिष्ट के मुताबिक फूलाई गांव निवासी 88 वर्षीय परुली देवी अपने घर में सो रही थीं। बताया गया कि रात करीब तीन बजे तेंदुआ अचानक घर में घुस आया और उसने बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में उनके सिर और हाथों पर चोटें आईं।
महिला के शोर मचाने पर घर में मौजूद उनकी बहू की नींद खुल गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद तेंदुआ वहां से भाग गया। ग्रामीणों ने घायल परुली देवी को तत्काल भिकियासैंण अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आगे की जांच के लिए रामनगर रेफर कर दिया।

घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल
बताया जा रहा है कि उपचार के बाद वृद्धा की स्थिति स्थिर है और वो खतरे से बाहर हैं। वहीं, घर के अंदर तेंदुए के घुसने और बुजुर्ग महिला पर हमला करने की घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियां बढ़ने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के साथ ही ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया जाएगा पिंजरा
जौरासी रेंज के रेंजर आशुतोष जोशी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने मौके का जायजा लिया और अस्पताल पहुंचकर घायल महिला का हाल जाना। इसके बाद प्रभावित क्षेत्र में तेंदुए की तलाश और निगरानी के लिए गश्त बढ़ा दी गई है।
वन विभाग के अनुसार, तेंदुए की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रभावित इलाके में नियमित पेट्रोलिंग की जा रही है और जल्द ही तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया जाएगा।
Roorkee
रुड़की में पागल कुत्ते का आतंक! घर में घुसकर बुजुर्ग महिला पर किया हमला, हालत नाजुक

Roorkee News : उत्तराखंड के रूड़की से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पागल कुत्ते ने घर में घुस कर महिला पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले के कारण महिला संभल नहीं पाई और बुरी तरीके से जख्मी हो गई।
Table of Contents
रुड़की में पागल कुत्ते का आतंक !
बादशाहपुर गांव में आवारा कुत्ते के हमलों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि पिछले तीन दिनों के दौरान कुत्ता करीब 10 लोगों को अपना शिकार बना चुका है। राह चलते लोगों के साथ-साथ घरों में घुसकर भी कुत्ते के हमला करने की घटनाएं सामने आई हैं।
घर में घुसकर कुत्ते ने बुजुर्ग महिला पर किया हमला
गुरुवार को भी गांव में एक बुजुर्ग महिला पर कुत्ते ने हमला कर दिया। बताया गया कि मधु अग्रवाल उस समय अपने घर में अकेली थीं। इसी दौरान कुत्ता घर के अंदर पहुंच गया और महिला पर झपट पड़ा। अचानक हुए हमले से महिला संभल नहीं पाईं और कुत्ते ने उनके हाथ-पैर समेत शरीर के कई हिस्सों को बुरी तरह जख्मी कर दिया।

कुत्ते के आतंक के चलते लोगों को घर से निकलने में लग रही जर
हमले के बाद महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी स्थिति अभी नाजुक बनी हुई है। लगातार हो रहे हमलों के कारण गांव के लोगों में भय का माहौल है।
ग्रामीणों का कहना है कि कुत्ते के आतंक के चलते लोगों को घर से बाहर निकलने में भी डर लग रहा है। वहीं, कुत्ते को पकड़ने और ग्रामीणों को राहत दिलाने के लिए कार्रवाई की मांग की जा रही है।
Dehradun
मसूरी में बारिश का कहर! देखते ही देखते जमींदोज हुआ बहुमंजिला भवन, बाल-बाल बचे लोग

Mussoorie News : मसूरी में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश अब लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। बारिश के चलते कई जगहों पर सड़कें और निर्माण प्रभावित हो रहे हैं। इसी बीच शुक्रवार को कैंपटी रोड इलाके से एक डराने वाली घटना सामने आई, जहां अचानक एक बहुमंजिला भवन भरभराकर ढह गया।
Table of Contents
मसूरी में देखते ही देखते जमींदोज हुआ बहुमंजिला भवन
पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार जारी तेज बारिश के चलते मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। भारी बारिश का असर अब शहर और आसपास के इलाकों की सड़कों और भवनों पर भी दिखाई देने लगा है।
शुक्रवार को कैंपटी रोड क्षेत्र में एक बहुमंजिला भवन अचानक भरभराकर गिर गया। भवन गिरने से पहले अंदर मौजूद पांच लोगों को आवाज सुनाई दी, जिसके बाद उन्होंने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।
अचानक धराशायी हुआ बहुमंजिला भवन
बताया जा रहा है कि हादसे से ठीक पहले भवन के अंदर अचानक तेज आवाज सुनाई दी। खतरे को भांपते हुए वहां मौजूद लोग तुरंत बाहर की ओर भागे। उनके बाहर निकलते ही कुछ ही देर में पूरा बहुमंजिला भवन धराशायी हो गया। भवन के गिरने से आसपास के क्षेत्र में तेज आवाज के साथ अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हादसे में भवन के अंदर रखा सामान पूरी तरह मलबे में दबा
हादसे में भवन के अंदर रखा सामान पूरी तरह मलबे में दब गया। जानकारी के मुताबिक, इस भवन में चार कमरे थे। इसके अलावा भवन की छत पर एक रेस्टोरेंट भी संचालित किया जा रहा था। गनीमत रही कि भवन गिरने के समय अंदर मौजूद लोग समय रहते बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
भवन के अचानक गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
घटना के बाद मौके पर आसपास के लोग भी जमा हो गए। भवन के अचानक गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बहुमंजिला इमारत कुछ ही सेकंड में भरभराकर नीचे गिरती दिखाई दे रही है।
लगातार हो रही बारिश के बीच इस तरह भवन के ढहने की घटना ने मसूरी में सुरक्षा व्यवस्था और कमजोर निर्माण को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बारिश के कारण कई स्थानों पर सड़कें और अन्य निर्माण प्रभावित हो रहे हैं।
Cricket22 hours agoTGC vs CSG Dream11 Prediction Match 26 TNPL 2026: Playing 11, Pitch Report & Fantasy Tips
Breakingnews8 hours agoफिर गोलियों से दहला देहरादून! फोन पर बहस के बाद बीच सड़क पर कई राउंड फायरिंग से हड़ंकप
Uttarakhand24 hours agoSIR के विरोध में कांग्रेस का निर्वाचन आयोग के बाहर प्रदर्शन, नारेबाजी के बाद सौंपा ज्ञापन
Chamoli5 hours agoजल्द ही उत्तराखंड आ सकते हैं पीएम मोदी, बद्रीनाथ में अस्पताल का कर सकते हैं उद्घाटन
Champawat8 hours agoचंपावत में दर्दनाक हादसा! 100 मीटर खाई में गिरी कार, दो की मौत
Almora2 hours agoअल्मोड़ा में तेंदुए का आतंक! घर में घुसकर सो रही बुजुर्ग पर किया हमला, इलाके में सनसनी
Dehradun4 hours agoमसूरी में बारिश का कहर! देखते ही देखते जमींदोज हुआ बहुमंजिला भवन, बाल-बाल बचे लोग
Roorkee4 hours agoरुड़की में पागल कुत्ते का आतंक! घर में घुसकर बुजुर्ग महिला पर किया हमला, हालत नाजुक











































