Uttarakhand
केसी वेणुगोपाल का बड़ा दावा, बोले- कांग्रेस है एकजुट, राम मंदिर पर भी दिया बड़ा बयान

Uttarakhand Politics : कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे के तहत गुरुवार को देहरादून पहुंचे। दौरे के दूसरे दिन आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने उत्तराखंड कांग्रेस में गुटबाजी की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है और संगठन मजबूती के साथ कार्य कर रहा है।
Table of Contents
केसी वेणुगोपाल का बड़ा दावा, बोले- कांग्रेस एकजुट है
एआईसी के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे हैं। दौरे के दूसरे दिन आज उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में प्रेसवार्ता कर पार्टी की चुनावी तैयारियों की जानकारी दी।
इस दौरान कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि चुनावी तैयारियों के लिए वे उत्तराखंड आए हैं। इस दौरान उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ पॉलिटिकल अफेयर्स की बैठक और विधायकों व पूर्व विधायकों से भी मुलाकात की भी जानकारी साझा की।

कांग्रेस के सभी नेता एकजुट होकर लडेंगे चुनाव
केसी वेणुगोपाल कांग्रेस के सभी नेता एकजुट होकर आगामी चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे जिसके लिए सरकार को बदलने के लिए माहौल बनाना होगा। राष्ट्रीय महासचिव ने बेरोजगारी, पलायन और पेपर लीक को प्रमुख मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उत्तराखंड के लिए एक बड़ा घोषणा पत्र भी लाएगी।
कांग्रेस में नहीं है कोई गुटबाजी – कुमारी शैलजा
प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। साथ ही उन्होंने अयोध्या चंदा चोरी और बद्रीनाथ धाम में हुई चोरी के मामले में सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की। शैलजा ने अंकिता भंडारी हत्याकांड का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस के शीर्ष नेता भी उत्तराखंड आएंगे और निश्चित रूप से आगामी चुनावों में कांग्रेस प्रदेश की सियासत में अपनी जगह बनाएगी।
Tehri Garhwal
नई टिहरी के बौराड़ी में पहाड़ी से टकराई बस, मौके पर मची चीख-पुकार

Tehri News : नई टिहरी के बौराड़ी से हरिद्वार जा रही एक बस बुधवार को बटखेम के पास हादसे का शिकार हो गई। बस का अगला दायां पहिया अचानक जाम होने से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बस सड़क किनारे पहाड़ी से जा टकराई। राहत की बात रही कि हादसे में बस सवार सभी 22 यात्री सुरक्षित हैं।
Table of Contents
नई टिहरी के बौराड़ी में पहाड़ी से टकराई बस
बुधवार सुबह करीब 11:15 बजे बस बौराड़ी से हरिद्वार की ओर जा रही थी। इसी दौरान बटखेम के पास बस के अगले दाएं टायर में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। बताया जा रहा है कि एक्सल को टायर से जोड़ने वाली रॉड टूटने के कारण पहिया जाम हो गया।

मौके पर मची चीख-पुकार
अचानक हुई इस खराबी से चालक बस को संभाल नहीं पाया और वाहन पहाड़ी से टकरा गया। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। हालांकि, किसी भी यात्री को चोट नहीं आई।
बस में चालक और परिचालक समेत कुल 22 लोग सवार थे। हादसे के बाद सभी यात्रियों को दूसरे वाहन से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
Bageshwar
बागेश्वर में रहस्यमयी तरीके से लापता हुई 20 साल की युवती, घर से बहन के कीमती गहने भी गायब

Bageshwar News : बागेश्वर जिले के बिलौना गांव से 20 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि युवती घर से जाते समय अपनी बड़ी बहन के कुछ कीमती आभूषण भी साथ ले गई। मामले में पिता और बड़ी बहन की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Table of Contents
बागेश्वर में रहस्यमयी तरीके से लापता हुई 20 साल की युवती
बागेश्वर में अचानक घर से एक 20 साल की लड़की लापता हो गई। परिजनों की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, युवती 21 नवंबर की सुबह करीब तीन बजे बिना किसी को बताए घर से चली गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका।
घर से बहन के कीमती गहने भी गायब
परिजनों ने बताया कि युवती का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। घर से बहन के जेवर भी गायब हैं। पुलिस के अनुसार, लापता युवती का रंग सांवला और कद करीब साढ़े चार फीट है। घर से निकलते समय उसने हरे रंग का पाजामा और काले रंग की हुडी पहनी हुई थी।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
परिजनों ने 24 नवंबर को कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच और युवती की तलाश की जिम्मेदारी अपर उपनिरीक्षक मोहन सिंह रावत को सौंपी गई है। पुलिस युवती के साथ ले जाए गए बताए जा रहे आभूषणों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।
Chamoli
सड़क ना होने के कारण 3 किमी पैदल चली गर्भवती, समय पर नहीं पहुंचे अस्पताल, रास्ते में हुआ प्रसव

Chamoli News : उत्तराखंड के एक गांव में सड़क सुविधा नहीं होने का खामियाजा एक गर्भवती महिला को भुगतना पड़ा। प्रसव पीड़ा से परेशान महिला को परिजनों और ग्रामीणों की मदद से करीब तीन किलोमीटर पैदल चलकर मुख्य सड़क तक ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी पीड़ा बढ़ गई और उसने एक बेटी को जन्म दे दिया।
Table of Contents
पहाड़ में सड़क की बदहाली का दर्दनाक मंजर
घटना रविवार की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक चमोली के गनोली ग्राम पंचायत के मौली तोक निवासी 24 वर्षीय गायत्री देवी को शनिवार शाम से प्रसव पीड़ा हो रही थी। गांव तक सड़क नहीं होने के कारण ग्राम प्रधान, आशा कार्यकर्ता कुसुम देवी और महिला के पति उसे पैदल ही अस्पताल ले जाने के लिए निकले।
अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में हुआ प्रसव
लेकिन मुख्य सड़क तक पहुंचने से पहले ही रास्ते में महिला का प्रसव हो गया। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से जच्चा-बच्चा को अस्पताल पहुंचाया गया। राहत की बात यह है कि उपचार के बाद मां और नवजात बच्ची दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

सड़क ना होने के कारण ग्रामीण हैं परेशान
बताया जा रहा है कि गैन-कांगुला-सैंजकट्टा मोटर मार्ग पर तीन किलोमीटर सड़क निर्माण की स्वीकृति नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों को आज भी पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद सड़क सुविधा का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
Roorkee22 hours agoरुड़की में मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का कारोबार, 1282 प्रतिबंधित दवाओं के साथ युवक गिरफ्तार
National19 hours agoआज से शुरू हुआ मार्गशीर्ष मास, 23 दिसंबर तक भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां!
Chamoli17 hours agoसड़क ना होने के कारण 3 किमी पैदल चली गर्भवती, समय पर नहीं पहुंचे अस्पताल, रास्ते में हुआ प्रसव
Chamoli20 hours agoछह महीने के लिए बंद हुए लाटू देवता मंदिर के कपाट, बैसाख पूर्णिमा को होंगे दोबारा दर्शन
Bageshwar15 hours agoबागेश्वर में रहस्यमयी तरीके से लापता हुई 20 साल की युवती, घर से बहन के कीमती गहने भी गायब
Tehri Garhwal15 hours agoनई टिहरी के बौराड़ी में पहाड़ी से टकराई बस, मौके पर मची चीख-पुकार








































