Dehradun
बिजली काटने के बाद भी नहीं सुधरे बार-रेस्टोरेंट, देहरादून में 6 प्रतिष्ठानों पर लटके ताले

Dehradun News : दीपावली के बाद देहरादून में पर्यावरणीय नियमों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों पर प्रशासन का शिकंजा कस गया है। राजपुर रोड पर बार और रेस्टोरेंट समेत छह प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया है। खास बात ये है कि एक दिन पहले ही इनके बिजली कनेक्शन काटे गए थे, लेकिन नियमों का पालन नहीं होने पर अब सीधे सीलिंग की कार्रवाई की गई है।
Table of Contents
बिजली काटने के बाद भी नहीं सुधरे बार-रेस्टोरेंट
दीपावली के बाद देहरादून में पर्यावरणीय नियमों के उल्लंघन को लेकर जिला प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सख्त कार्रवाई की है। राजपुर रोड स्थित बार, रेस्टोरेंट समेत छह व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया है। खास बात ये है कि इन प्रतिष्ठानों के बिजली कनेक्शन एक दिन पहले ही काट दिए गए थे, लेकिन नियमों का पालन नहीं होने पर प्रशासन ने अब सीलिंग की कार्रवाई की है।

देहरादून में 6 प्रतिष्ठानों पर लटके ताले
जानकारी के मुताबिक, शासन और जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर जिला प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। संबंधित प्रतिष्ठानों को पहले ही पर्यावरणीय मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी पाए जाने पर पहले विद्युत कनेक्शन काटे गए और अगले ही दिन प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया।
प्रतिष्ठानों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई रहेगी जारी
संयुक्त कार्रवाई के दौरान क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी नरेश गोस्वामी, बोर्ड के वैज्ञानिक अधिकारी, तहसीलदार सदर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्रवाई के बाद राजपुर रोड के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में हलचल देखने को मिली।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पर्यावरणीय मानकों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। पर्यावरण संरक्षण के मामले में नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Dehradun
कालसी में दर्दनाक हादसा, टोंस नदी में समाई सवारियों से भरी जीप, 2 साल की बच्ची समेत 2 की मौत

Dehradun News : हिमाचल प्रदेश से विकासनगर आ रहा एक सवारी वाहन दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। कालसी-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर धमोग के पास वाहन अनियंत्रित होकर टोंस नदी में जा गिरा। हादसे में दो साल की मासूम बच्ची और 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।
Table of Contents
कालसी में दर्दनाक हादसे में दो की मौत
कालसी-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर धमोग के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां सवारियों से भरा एक वाहन अनियंत्रित होकर सीधे टोंस नदी में जा गिरा। हादसे में दो साल की मासूम बच्ची और 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। वाहन चालक को भी मामूली चोटें आई हैं।
टोंस नदी में समाई सवारियों से भरी जीप
जानकारी के मुताबिक, वाहन हिमाचल प्रदेश के नेरूआ से विकासनगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान धमोग के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क से नीचे टोंस नदी में जा गिरा। हादसे के समय वाहन में चालक समेत कुल छह लोग सवार थे। सभी यात्री नेपाली मूल के बताए जा रहे हैं।

2 साल की बच्ची समेत 2 की मौत
दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। हादसे में घायल तीन लोगों को बाहर निकालकर उपचार के लिए भेजा गया। वहीं, दो लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
Dehradun
उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IAS और 17 IPS अधिकारियों के तबादले

Uttarakhand News : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला तेज हो गया है। राज्य सरकार ने बुधवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 12 आईएएस और 17 आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। इसके अलावा दो पीसीएस और सचिवालय सेवा के दो अधिकारियों का भी तबादला किया गया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। इस फेरबदल में कई जिलों के पुलिस कप्तानों को भी बदल दिया गया है। नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, चमोली और बागेश्वर के पुलिस अधीक्षकों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

12 IAS और 17 IPS अधिकारियों के तबादले
प्रशासनिक फेरबदल के तहत एलएल फैनई को दोबारा प्रमुख सचिव आबकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, दिलीप जावलकर से सचिव वित्त का दायित्व वापस ले लिया गया है।

रंजीत कुमार सिन्हा को सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा बनाया गया है। उनसे तकनीकी शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी हटा दी गई है। वहीं, आईपीएस अमित सिन्हा से विशेष प्रमुख सचिव खेल का प्रभार वापस लिया गया है।

अन्य अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां
रीना जोशी को अपर सचिव श्रम विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। विनीत कुमार को अपर सचिव जलागम के साथ अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।

मनोज गोयल को अपर सचिव वित्त बनाया गया है, जबकि मेहरबान सिंह बिष्ट को अपर सचिव गृह विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
Dehradun
देहरादून में बैंक लॉकर में रखे 50 लाख के गहने गायब, पत्नी-बैंक मैनेजर समेत 3 पर केस

Dehradun News : देहरादून के नेहरू कॉलोनी स्थित एक बैंक शाखा में लॉकर से करीब 50 लाख रुपये के सोने के आभूषण गायब होने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने बैंक मैनेजर समेत तीन लोगों पर धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Table of Contents
देहरादून में बैंक लॉकर में रखे 50 लाख के गहने गायब
देहरादून में बैंक लॉकर में रखे 50 लाख के गहने गायब होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता की पत्नी बैंक कर्मचारी है। आरोप है कि वह 1 फरवरी 2026 को अपने 12 वर्षीय बेटे को लेकर घर छोड़कर चली गई थी। इसके बाद शिकायतकर्ता ने जमीन खरीदने के लिए अपनी एफडी तुड़वाई और 18 मार्च को रकम दूसरे बैंक खाते में जमा कराई।
पत्नी-बैंक मैनेजर समेत 3 पर केस
शिकायतकर्ता का आरोप है कि नेहरू कॉलोनी शाखा के बैंक मैनेजर ने दूसरे बैंक के प्रबंधक से संपर्क किया। इसके बाद कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उनकी पत्नी ने संयुक्त बैंक लॉकर से अपने और बेटे के आभूषण निकलवाए। इसी दौरान शिकायतकर्ता के गहने भी लॉकर से गायब हो गए।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, गायब हुए सोने के आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये है। उन्होंने आरोप लगाया कि लॉकर खोलने के दौरान बैंक मैनेजर भी मौजूद थे। साथ ही लॉकर संचालन से जुड़े दस्तावेजों में उनकी जानकारी और सहमति के बिना बदलाव किए गए।
दस्तावेजों में उनके हस्ताक्षरों से छेड़छाड़ का भी आरोप
शिकायत में लॉकर संचालन की श्रेणी को कथित तौर पर बदलकर ‘Anyone or Survivor’ किए जाने और बैंक के कुछ दस्तावेजों में उनके हस्ताक्षरों से छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्हें इन बदलावों की जानकारी बाद में आरटीआई के जरिए मिले दस्तावेजों से हुई।
मामले में नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने 22 नवंबर 2026 को बैंक मैनेजर, शिकायतकर्ता की पत्नी और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और 61(2) के तहत एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच उपनिरीक्षक निशा पांडे को सौंपी गई है।
Tehri Garhwal21 hours agoनई टिहरी के बौराड़ी में पहाड़ी से टकराई बस, मौके पर मची चीख-पुकार
Chamoli24 hours agoसड़क ना होने के कारण 3 किमी पैदल चली गर्भवती, समय पर नहीं पहुंचे अस्पताल, रास्ते में हुआ प्रसव
Bageshwar22 hours agoबागेश्वर में रहस्यमयी तरीके से लापता हुई 20 साल की युवती, घर से बहन के कीमती गहने भी गायब
Dehradun3 hours agoउत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IAS और 17 IPS अधिकारियों के तबादले
Dehradun2 hours agoकालसी में दर्दनाक हादसा, टोंस नदी में समाई सवारियों से भरी जीप, 2 साल की बच्ची समेत 2 की मौत







































