Breakingnews
कालागढ़ टाइगर रिजर्व के वतनवासा जोन आज से खुलें, वन्य जीवों का पर्यटन कर सकेगें दीदार।

कोटद्वार – कालागढ़ टाइगर रिजर्व (केटीआर) वन प्रभाग वतनवासा व पाखरो पर्यटन जोन बुधवार से पर्यटकों के लिए खोल दिए जाएंगे। आधू-अधूरी तैयारियों के बीच खोले जा रहे पर्यटन जोन में वन्य जीवों का दीदार करने के लिए इस साल पर्यटकों को ज्यादा रकम चुकानी होगी।
वन विभाग ने इसके प्रवेश शुल्क से लेकर विश्राम गृह के शुल्क में बढ़ोतरी कर दी है। ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले पर्यटकों को कोटद्वार से वतनवासा और पाखरो गेट से प्रवेश कराया जाएगा। पर्यटक यहां बाघ, तेंदुए समेत अन्य वन्यजीवों का दीदार कर सकेंगे। इस साल कार्बेट प्रशासन 15 दिन पहले ही बुकिंग और गेट खोल रहा है, जबकि बीते वर्षों तक ये पर्यटन जोन मानसून सत्र के बाद 15 नवंबर से खोले जाते थे। मानसून सत्र में 15 जून से इन प्रवेश द्वारों को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था।
केटीआर के डीएफओ आशुतोष सिंह ने बताया कि कोटद्वार से करीब 25 किमी पर स्थित पाखरो जोन में करीब 36 किमी में पर्यटकों के लिए जिप्सी सफारी की बुकिंग कोटद्वार स्थित कार्बेट के रिसेप्शन सेंटर से शुरू कर दी गई है। इसी तरह कोटद्वार से 47 किमी दूर दुगड्डा-धुमाकोट मार्ग पर स्थित वतनवासा गेट से सोनानदी अभ्यारण के हल्दूपड़ाव जोन को भी खोल बुधवार से खोल दिया जाएगा।
Breakingnews
टिहरी में लंबगांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा, डंपर खाई में गिरने से चालक समेत दो की मौत

Tehri News : टिहरी जिले में लंबगांव क्षेत्र के ग्राम क्यारी के पास चारगांव रोड पर दर्दनाक हादसा हो गया। डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई।
Table of Contents
टिहरी में लंबगांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा
टिहरी के लंबगांव क्षेत्र में ग्राम क्यारी के नजदीक चारगांव रोड पर एक डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे में ड्राइवर सहित दो लोगों की जान चली गई। मिली जानकारी के मुताबिक डंपर माजफ से माल छोड़कर वापस आ रहा था। इसी दौरान वो हादसे का शिकार हो गया।

ब्रेक फेल होने के कारण हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि हादसा ब्रेक फेल होने के कारण हुआ है। डंपर जैसे से क्यारी गांव के ऊपर मंदिर के पास चढ़ाई चढ़ते समय डंपर के ब्रेक फेल हो गए। जिस कारण डंपर अनियंत्रित हो गया और सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में सूरज राठौड़ (44), निवासी बहराइच (यूपी) और गजेन्द्र सिंह रांगड़ (36) की मौत हो गई।
Breakingnews
बड़ी खबर: सिक्किम में उत्तराखंड का लाल शहीद, विकास कुमार की शहादत की खबर से शोक की लहर

Pithoragarh News : हिमस्खलन की चपेट में आने से पिथौरागढ़ का लाल शहीद, प्रदेश में दौड़ी शोक की लहर
Pithoragarh News : सिक्किम में हिमस्खलन की चपेट में आने से उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले निवासी लांस नायक विकास कुमार शहदी हो गए। इस खबर से प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।
Table of Contents
हिमस्खलन की चपेट में आने से उत्तराखंड का लाल शहीद
पिथौरागढ़ जिले से एक दुखद खबर (Pithoragarh News) सामने आई है। जिला मुख्यालय के पास स्थित गणकोट क्षेत्र के सुकोली गांव निवासी जवान सिक्किम में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। बताया जा रहा है कि गश्त के समय वह हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे। इस हादसे में उसके साथ मौजूद दो अन्य जवान सुरक्षित बच निकले। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
हिमस्खलन की चपेट में आने से लांस नायक विकास कुमार शहीद
मिली जानकारी के मुताबिक पिथौरागढ़ जिले के सुकोली निवासी लांस नायक विकास कुमार 19 कुमाऊं में थे। जो कि वर्तमान में सिक्किम में तैनात थे। 29 मार्च को ड्यूटी के दौरान वो दो साथियों के साथ हिमस्खलन की चपेट में आ गए। उनके दो साथी तो बच गए लेकिन वो शहीद हो गए।

विकास कुमार की शहादत की खबर से प्रदेश में शोक की लहर
शहीद जवान अपने पीछे पत्नी प्रीति, 8 माह का बेटा, पिता गणेश राम, माता मंजू देवी और बड़े भाई को छोड़ गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक उनका पार्थिव शरीर जम्मू-कश्मीर से हवाई मार्ग के जरिए दिल्ली लाया जा रहा है। इसके बाद एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें उनके पैतृक गांव पहुंचाया जाएगा। जवान के शहीद होने की खबर मिलते ही पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।
Breakingnews
देहरादून में युवक ने पत्नी और 3 महीने की बच्ची को कमरे में किया बंद, फिर फांसी लगाकर दे दी जान…

Dehradun News : देहरादून के रायपुर में एक युवक ने फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।
Table of Contents
देहरादून में युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान
राजधानी से दुखद खबर (Dehradun News) सामने आ रही है। रायपुर थाना क्षेत्र के सुन्दरवाला इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मिली जानकारी के मुताबिक युवक ने पहले अपनी पत्नी और तीन महीने की बच्ची को कमरे के अंदर बंद किया और फिर फांसी लगा ली।
घटना के बाद से क्षेत्र में फैली सनसनी
युवक द्वारा पत्नी और 3 महीने की बच्ची को कमरे में बंद कर आत्महत्या करने की इस घटना से इलाके में सनसनी मच गई है। घटना मंगलवार की है। बताया जा रहा है कि सिटी कंट्रोल रूम के माध्यम से पुलिस को इसकी जानकारी मिली। सुन्दरवाला निवासी शुभम (24), पुत्र नरेंद्र सिंह ने अपने कमरे की खिड़की की ग्रिल से लटककर जान दे दी है।
जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचकर पता चला कि परिजनों ने युवक को फंदे से उतारकर कमरे के फर्श पर रख दिया था। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Dehradun5 hours agoदेहरादून पुलिस में बम्पर तबादले, 30 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, देखें लिस्ट
Cricket4 hours agoKKR vs SRH Dream11 Team Match 6 Ipl 2026
big news5 hours agoखटीमा में मवेशी चराने गई बुजुर्ग को बाघ ने बनाया निवाला, झाड़ियों से बरामद किया गया शव
Dehradun22 hours agoचारधाम यात्रा को सुरक्षित बनाने पर मंथन, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता
Breakingnews22 hours agoबड़ी खबर: सिक्किम में उत्तराखंड का लाल शहीद, विकास कुमार की शहादत की खबर से शोक की लहर
Haridwar4 hours agoहरिद्वार में नहीं चलेंगे बिना QR Code वाले ई-रिक्शा, सत्यापन ना कराने वाले 50 ई-रिक्शा को सीज
Cricket5 hours agoRAP vs KAR Dream11 prediction Match 10 PSL 11 : कौन जीतेगा आज का महामुकाबला?
Haridwar48 minutes agoकुंभ मेला 2027 की तैयारियों का सीएस ने लिया जायजा, सभी कार्य समय पर पूरे करने के निर्देश





































