Accident
भाजपा के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम सड़क हादसे में हुए घायल, गाडी में चार लोग और हुए चोटिल।

मुरादाबाद – कुंदरकी थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर सोमवार देर रात भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम की कार में पीछे से दूसरी कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में पूर्व राज्यसभा सांसद एवं भाजपा नेता घायल हो गए। जबकि उनके साथ गाड़ी में सवार चार अन्य लोग भी चोटिल हुए हैं।

पुलिस ने उन्हें टीएमयू में भर्ती कराया है। दिल्ली के विवेक विहार निवासी एवं भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम इनोवा कार में सवार होकर शाहजहांपुर एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह वापस दिल्ली जा रहे थे।
उन्हें नया मुरादाबाद में मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल के आवास पर भी रुकना था। भाजपा नेता की गाड़ी में उनके अलावा सुरक्षा कर्मी राहुल, पीए मुकेश सैनी भी सवार थे जबकि कार चालक शाहिब सरन चला रहा थे।
सोमवार रात उनकी गाड़ी कुंदरकी थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-लखनऊ हाईवे पर गांगन नदी पुल के पास पहुंची। इसी दौरान हाईवे पर भूसा उड़ने लगा। भाजपा नेता की गाड़ी के आगे ट्रक चल रहा था। ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसी बीच भाजपा नेता के चालक ने भी ब्रेक लगाए।
इसी दौरान पीछे चल रही एक अन्य कार ने भाजपा नेता की गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दुष्यंत गौतम की कार डिवाइडर पर चढ़ते हुए दूसरी साइड में पहुंचकर रुक गई। इस दौरान कार की खिड़की खुल गई और दुष्यंत गौतम सड़क पर गिर गए। जिससे उनकी पीठ में चोट आई।
कार में सवार चालक, दो गनर, और पीए भी चोटिल हो गए। मेयर विनोद अग्रवाल उन्हें रिसीव करने के लिए कुछ ही दूरी पर खड़े थे। हादसे की सूचना पर मेयर भी पहुंच गए और कुंदरकी, मैनाठेर, पाकबड़ा और मझोला थाने की पुलिस भी पहुंच गई।
भाजपा नेता को टीएमयू अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। कुंदरकी थाना प्रभारी संजय पांचाल ने बताया कि भाजपा नेता की कार में पीछे से जिस कार ने टक्कर मारी है, वह कार गाजियाबाद के मूसरी क्षेत्र के मौलाना आजाद रोड नियर निदा इंटर काॅलेज निवासी ट्रांसपोर्टर वाहिद अली की है।
कार में उनके साथ डासना के वसीम और हापुड़ के अखलाक सवार थे। वाहिद अली कार चला रहे थे। काशीपुर में उनका ट्रक खराब हो गया था। जिससे ठीक कराने के बाद घर लौट रहे थे। पुलिस ने हादसे में क्षतिग्रस्त दोनों कारों को कब्जे में ले लिया है।
एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि टीएमयू अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। टीएमयू के डॉक्टर अमित सर्राफ ने बताया कि भाजपा नेता दुष्यंत गौतम का अल्ट्रासाउंड और एक्सरे कराया गया। फ्रेक्चर नहीं आया है। प्राथमिक उपचार के बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
Haridwar
यहां देर रात दर्दनाक हादसा, जेसीबी और बाइक की जोरदार टक्कर में युवक की मौत
Haridwar News : रायसी क्षेत्र में देर रात जेसीबी और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार उसके दो साथी भी घायल हुए हैं। दोनों को मामूली चोटें आई हैं।
Table of Contents
लक्सर में जेसीबी और बाइक की जोरदार टक्कर
लक्सर में रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक बाइक और जेसीबी के बीच हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक कुड़ी नेतवाला गांव निवासी 19 वर्षीय रवि अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से रायसी से गांव लौट रहा था। इसी दौरान बाणगंगा पुल के पास सामने से आ रही जेसीबी से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।
दर्दनाक हादसे में युवक की मौत
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर इतनी तेज थी कि रवि गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं बाइक पर मौजूद उसके दोनों दोस्त भी घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और तीनों को अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद रवि को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई।
युवक की मौत की खबर से परिवार में पसरा मातम
लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। युवक की मौत की खबर से उसके परिवार में मातम पसरा हुआ है। हादसे के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।
big news
त्यूणी में बड़ा हादसा, खाई में गिरा पिकअप, एक की दर्दनाक मौत

Dehradun Accident : देहरादून जिले के त्यूणी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां टियूटाड के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
Table of Contents
त्यूणी में बड़ा हादसा, खाई में गिरा पिकअप
विकासनगर के त्यूणी में एक पिकअप खाई में गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद त्यूणी थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई में फंसे घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी भेजा गया।
वाहन चालक को लेकर सामने आया सवाल
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन टियूटाड की तरफ से त्यूणी की ओर आ रहा था। इसी दौरान टियूटाड के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हुआ और सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है कि हादसे के समय वाहन में तीन लोग मौजूद थे।
हादसे के बाद वाहन मालिक भी मौके पर पहुंचा। उसका कहना है कि दुर्घटना में जान गंवाने वाला व्यक्ति और घायल व्यक्ति वाहन चालक नहीं हैं। वहीं, जिस व्यक्ति के वाहन चलाने की बात सामने आ रही है, उसका मोबाइल फोन फिलहाल बंद बताया जा रहा है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
ग्रामीणों की सूचना पर त्यूणी पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की मदद से राहत और बचाव कार्य किया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि घायल का उपचार जारी है।
पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। हादसे के समय वाहन कौन चला रहा था और दुर्घटना की वास्तविक वजह क्या रही, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
big news
नैनीताल के मुक्तेश्वर में भीषण सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी बस खाई में गिरी, 2 की मौत

Nainital News : नैनीताल के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एनडीआरएफ पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को रैस्क्यू करने का काम जारी है।
Table of Contents
नैनीताल के मुक्तेश्वर में भीषण सड़क हादसा
नैनीताल जिले में सुंदर पर्यटक स्थल मुक्तेश्वर घूमने गए पर्यटकों की बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बस में चालक समेत कुल 22 लोग सवार थे। मुक्तेश्वर के समीप सतबुंगा नामक स्थल के पास बस के गिरने की जानकारी मिलने के बाद से ही एनडीआरएफ, पुलिस, एसडीआरएफ, जिला प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर मौजूद हैं।

पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 2 की मौत
हादसे के बाद बस की 22 सवारियों को सावधानीपूर्वक एक एक कर निकालने के बाद घायलावस्था में एंबुलेंस से भवाली व नजदीकी सीएचसी सेंटर भेजा गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Tehri Garhwal23 hours agoADM के औचक निरीक्षण में खुली स्कूलों की पोल, दो शिक्षक मिले गायब, नोटिस जारी
uttarakhand weather23 hours agoउत्तराखंड में आज भी नौ जिलों में बारिश का अलर्ट, लोगों से सतर्क रहने की अपील
Rishikesh22 hours agoऋषिकेश में शर्मसार करने वाली घटना, शराब पिलाकर नाबालिग से गैंगरेप, 3 गिरफ्तार
Dehradun19 hours agoउत्तराखंड शिक्षा विभाग का नया कारनामा, प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक की इंटर कॉलेज में कर दी तैनाती





































