Dehradun
मुख्यमंत्री धामी पहुंचे महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले कर रहे हैं समीक्षा बैठक !

देहरादून। मुख्यमंत्री धामी पहुंचे महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज।
प्रधानमंत्री के दौरे से पहले कर रहे हैं समीक्षा बैठक।
38वें राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ करने 28 जनवरी को आ रहे हैं पीएम मोदी।
PM की सुरक्षा के लिहाज से उच्चाधिकारियों के साथ कर रहे हैं हाई लेवल मीटिंग।
बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्य भी है मौजूद।
मीटिंग खत्म होने के बाद खेल स्थलों का भी करेंगे मुख्यमंत्री निरीक्षण।
#ChiefMinisterDhami, #MaharanaPratapSportsCollege, #PMModiVisit, #HighLevelMeeting, #NationalGames
Dehradun
रेखा आर्या के फार्म हाउस पर चलेगा बुलडोजर !, बरेली विकास प्राधिकरण ने की ध्वस्तीकरण की तैयारी

Uttarakhand News : उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी की गिरफ्तारी के बाद अब बरेली स्थित एक फार्म हाउस को लेकर नया विवाद सामने आया है। बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र के लालपुर गांव में बना यह आलीशान फार्म हाउस बिना नक्शा पास कराए बनाया गया है। अब बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने इसे ध्वस्त करने की तैयारी शुरू कर दी है।
Table of Contents
रेखा आर्या के फार्म हाउस पर चलेगा बुलडोजर
वर्ष 2024 में पप्पू गिरधारी के करीबी सत्येंद्र राठौर की ओर से इस भवन की कंपाउंडिंग के लिए बीडीए में आवेदन किया गया था। हालांकि, निर्धारित शुल्क जमा नहीं किया गया और जरूरी अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) भी उपलब्ध नहीं कराए गए। इसके चलते कंपाउंडिंग की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी।
चुनावी हलफनामे में कंपनी की हिस्सेदारी का उल्लेख
बता दें कि इस फार्म हाउस की जमीन अलग-अलग गाटा संख्याओं में कई लोगों के नाम पर दर्ज है। इसमें उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के नाम पर 3,300 वर्गमीटर जमीन का बैनामा है। वहीं, अन्य जमीन कृष्णा वैष्णवी इंटरप्राइजेज के नाम पर दर्ज है। इस कंपनी में रेखा आर्य की हिस्सेदारी का उल्लेख उनके चुनावी हलफनामों में भी किया गया है।
बरेली विकास प्राधिकरण ने की ध्वस्तीकरण की तैयारी
कंपाउंडिंग के लिए राजस्व, वन एवं पर्यावरण, लोक निर्माण विभाग, जिला पंचायत और सीलिंग विभाग से एनओसी लेना अनिवार्य था। लेकिन आवेदन के साथ इनमें से किसी भी विभाग का अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं लगाया गया। इस पर बीडीए ने सितंबर में नोटिस जारी किया था।
बीडीए सचिव हिमांशु गुप्ता के मुताबिक, फार्म हाउस रेखा आर्या और दो अन्य कंपनियों के नाम पर है। बिना नक्शा निर्माण की जांच के बाद वर्ष 2024 में कंपाउंडिंग के लिए आवेदन किया गया था, लेकिन अब तक जरूरी एनओसी नहीं दी गई हैं। पहले भी नोटिस भेजा जा चुका है। जवाब नहीं मिलने पर कंपाउंडिंग का आवेदन निरस्त कर भवन को ध्वस्त कराया जाएगा।
Dehradun
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन, घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Dehradun News : भोर होते ही छठी मैया के पारंपरिक गीतों से देहरादून और हरिद्वार के घाट भक्तिमय हो उठे। हाथों में पूजा की डलिया और पूजन सामग्री लेकर व्रती अपने परिजनों के साथ सुबह होने से पहले ही घाटों पर पहुंचने लगे।
Table of Contents
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन
देहरादून में नेहरू कॉलोनी स्थित मिथिला छठ घाट, ब्रह्मपुरी छठ घाट समेत विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। इस दौरान व्रतियों ने जल में खड़े होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और उगते सूर्य यानी उदयाचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। घाटों पर छठी मैया के जयकारों और भक्ति गीतों की गूंज के बीच पूरा माहौल आस्था के रंग में रंगा नजर आया।
घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब
करीब 36 घंटे तक निर्जला उपवास रखने वाले श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही अपना कठिन व्रत पूरा किया। पूजा के दौरान व्रतियों ने परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी उम्र और घर में खुशहाली की कामना की। इसके बाद प्रसाद ग्रहण कर पारंपरिक तरीके से व्रत का पारण किया।

पूजा संपन्न होने के बाद घाटों पर किया गया प्रसाद का वितरण
छठ महापर्व को लेकर देहरादून और हरिद्वार में प्रशासन की ओर से घाटों और जलाशयों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। श्रद्धालुओं की सुविधा और घाटों की स्वच्छता का ध्यान रखा गया। पूजा संपन्न होने के बाद घाटों पर प्रसाद का वितरण भी किया गया। इसी के साथ चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व का समापन श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुआ।
Dehradun
दोस्तों ने दिवाली पार्टी पर घर बुलाया, सुबह मोर्चरी में मिला 15 वर्षीय अर्श का शव

Dehradun News : दिवाली का त्योहार मनाने के लिए दोस्तों के साथ घर से निकला 15 वर्षीय अर्श अंसारी कभी वापस नहीं लौटा। अगले दिन उसका शव मोर्चरी में मिला। अब अर्श के पिता नदीम अंसारी ने बेटे की मौत को लेकर उसके दोस्तों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
परिजनों के मुताबिक, 8 नवंबर को अर्श के दोस्त श्रेयस ममगाईं ने उसे दिवाली मनाने के लिए अपने घर बुलाया था। श्रेयस और उसके माता-पिता ने भरोसा दिया था कि त्योहार मनाने के बाद अर्श को रात में ही घर छोड़ दिया जाएगा। देर रात तक जब बेटा घर नहीं पहुंचा तो पिता ने फोन किया। उन्हें बताया गया कि अर्श सुबह घर आ जाएगा।
नदीम अंसारी के अनुसार, रात करीब 12 बजे उनकी बेटे से आखिरी बार फोन पर बात हुई थी। उस समय अर्श दोस्तों के साथ था और बातचीत के दौरान उन्हें किसी अनहोनी का अंदेशा नहीं हुआ। लेकिन अगली सुबह श्रेयस की मां ने फोन कर अर्श के मोर्चरी में होने की जानकारी दी।
परिवार जब मोर्चरी पहुंचा तो अर्श के शरीर पर चोटों के कई निशान मिले। पिता ने शरीर पर चाकू से वार किए जाने के निशान होने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
परिवार के मुताबिक, घटना की जानकारी सुबह करीब छह बजे मिली। पिता का कहना है कि घटना में शामिल लड़कों की उम्र 16 से 17 साल के बीच है, लेकिन वह चाहते हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और बेटे को न्याय मिले।
Haridwar24 hours agoहरिद्वार में इंसानियत शर्मसार, 11 महीने की बच्ची से दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार
Breakingnews6 hours agoरूद्रप्रयाग में बारात की गाड़ी खाई में गिरी, हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत
big news6 hours agoहरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही बस खाई में गिरी, आठ लोगों की मौके पर ही मौत, रेस्क्यू जारी
Haridwar23 hours agoअंकिता भंडारी की चैट सार्वजनिक करने का आरोप, विनोद आर्य पर कार्रवाई के लिए उठी आवाज
Dehradun2 hours agoरेखा आर्या के फार्म हाउस पर चलेगा बुलडोजर !, बरेली विकास प्राधिकरण ने की ध्वस्तीकरण की तैयारी
big news4 hours agoलोहाघाट BJP में अंदरूनी कलह फिर उजागर, पूरन फर्त्याल ने रैली से दिखाई ताकत, चर्चाओं के बाजार गर्म













































