Crime
पति ने पत्नी की चुन्नी से गला घोंटकर कर दी हत्या, फिर खुद ही पहुंचा थाने, जानिए मामला…

हल्द्वानी – बिंदुखत्ता क्षेत्र में एक व्यक्ति ने विवाद के बाद पत्नी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद ही थाने पहुंच गया और पुलिस को वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी के घर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मृतका आरोपी की दूसरी पत्नी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, बिंदुखत्ता के रावतनगर द्वितीय निवासी गोविंद मेहता मैकेनिक है। सोमवार देर रात करीब 12:30 बजे उसका पत्नी ललिता (38) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आवेश में आकर गोविंद ने चुन्नी से ललिता का गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। हत्या करने के बाद आरोपी गोविंद थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
सूचना पर सीओ नितिन लोहानी और कोतवाल डीआर वर्मा फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. पुनीता ने घटनास्थल से सैंपल लिए। पुलिस के मुताबिक पहली पत्नी से तलाक के बाद गोविंद की कपकोट (बागेश्वर) निवासी ललिता से दो वर्ष पूर्व ही दूसरी शादी हुई थी। ललिता के पहले पति की मौत हो गई थी।
गोविंद के पहली पत्नी से दो बेटे हैं और मृतका की पहले पति से एक बेटी है। मंगलवार सुबह कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा ने बताया कि मृतका के मायके पक्ष के लोग वाले पहुंच गए हैं। हल्द्वानी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि मृतका के पिता हर सिंह कोरंगा निवासी कपकोट (बागेश्वर) की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी गोविंद, उसके पिता उम्मेद सिंह और माता चंद्रा देवी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पत्नी ललिता की हत्या करने के बाद आरोपी गोविंद खुद ही थाने पहुंच गया और पुलिस को बताया कि सर, पत्नी की हत्या करके आ रहा हूं। गोविंद इतना सहज था कि एकबारगी पुलिस को भी उसकी बातों पर यकीन नहीं हुआ लेकिन उसके कुबूलनामे के बाद पुलिस घटनास्थल पर जब पहुंची तो दंग रह गई। बिस्तर पर ललिता का शव पड़ा था और परिजनों रो रहे थे।गोविंद ने बताया कि ललिता से उसकी दूसरी शादी थी। पहली पत्नी की कुछ बातों को लेकर दूसरी पत्नी से आए दिन क्लेश होता रहता था। सोमवार की रात को भी उन दोनों में इन्हीं बातों को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद हाथापाई भी हुई। गोविंद ने बताया कि आवेश में आकर उसने चुन्नी से गला घोंटकर ललिता की हत्या कर दी।
अचानक हुई इस घटना से गोविंद के पड़ोसी भी हैरान हैं। पड़ोसियों का कहना है कि सोमवार शाम तक सब कुछ ठीक चल रहा था। शाम को ललिता खेत से घास काटकर लाई और उसके बाद गोशाला में दूध निकालकर डेयरी में देकर आई थी। रात में अचानक हुए विवाद ने पूरा घर ही तबाह कर दिया। बता दें कि मृतका ललिता का पुराना ससुराल खुरियांखत्ता में है। उसकी एक बेटी भी है, जो कक्षा 10 में पढ़ती है। गोविंद मेहता का बड़ा भाई सेना में है। उसके दूसरे मकान में उसके माता-पिता उम्मेद सिंह और चंद्रा देवी रहते हैं, जिनके साथ उसका छोटा बेटा अजय (14) भी रहता है जबकि बड़ा विवेक (18) अपने ताऊ के यहां रहकर होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा है।
#Haldwani, #Husband, #strangled, #wife, #death, #reached, #policestation, #uttarakhand
Haridwar
हरिद्वार में ICICI बैंक के 50 लाख ट्रांजेक्शन फ्रॉड का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

Haridwar News : हरिद्वार पुलिस ने करीब 50 लाख रुपये की संदिग्ध बैंक निकासी के मामले का सफल खुलासा करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
ICICI बैंक के 50 लाख ट्रांजेक्शन फ्रॉड का खुलासा
हरिद्वार पुलिस ने एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में ICICI बैंक खाते से करीब 50 लाख रुपये की संदिग्ध निकासी के मामले का खुलासा करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बैंक मैनेजर की शिकायत पर दर्ज मुकदमे की जांच में पुलिस ने भगवानपुर क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपियों को दबोचा।
पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
आरोपियों के कब्जे से 13 लाख रुपये नकद, एक स्कूटी, 12 लाख रुपये की प्लॉट रजिस्ट्री, फर्जी आधार कार्ड, डेबिट कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किए गए।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने फर्जी आधार कार्ड के जरिए खाताधारक के नाम पर डेबिट कार्ड हासिल किया और फोन बैंकिंग से नया एटीएम कार्ड जारी करवाकर नकदी निकाली। इसी रकम से ज्वेलरी खरीदने, जमीन खरीदने और अन्य खर्च किए गए।

बड़ी कंपनियों के खातों को निशाना बनाता था गैंग
पूछताछ में ये भी खुलासा हुआ कि गिरोह बड़ी कंपनियों के खातों को निशाना बनाता था और बैंकिंग प्रणाली की खामियों का फायदा उठाकर धोखाधड़ी करता था।
पुलिस के अनुसार मामले में अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों का पहले भी एटीएम फ्रॉड और अन्य गंभीर मामलों में आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
- हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिवालय घेराव के दौरान बैरिकेड्स पर चढ़े नेता
- ब्रेकिंग न्यूज : अल्मोड़ा में भारी बारिश का कहर, मलबा मकान में घुसने 3 लोगों की मौत
- मसूरी-देहरादून मार्ग पर पानी वाले बैंड के पास भारी भूस्खलन, यातायात पूरी तरह बंद
- देहरादून में बरसाती नाले में बही कार, हादसे में युवक और युवती की मौत, एक घायल
- उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी, आज 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां स्कूल बंद
Haridwar
हरिद्वार में प्रधान के पति ने अपने ही भाई को मारी गोली, वारदात को अंजाम देकर आरोपी हुआ फरार

Haridwar Crime : हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के बाजुहेड़ी गांव में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। लंबे समय से चल रही आपसी रंजिश के बीच एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने ही छोटे भाई पर लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी। आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गया।
Table of Contents
हरिद्वार में प्रधान के पति ने अपने ही भाई को मारी गोली
हरिद्वार जिले के बाजुहेड़ी गांव निवासी किशोर सैनी और राजेश सैनी के बीच काफी समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार देर रात दोनों के बीच एक बार फिर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट और फिर गोलीबारी तक पहुंच गई।
वारदार को अंजाम देकर आरोपी हुआ फरार
आरोप है कि विवाद के दौरान गुस्से में आए किशोर सैनी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर दिया। गोली लगने से राजेश सैनी गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े और आरोपी मौके से फरार हो गया। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

गोली लगने से छोटा भाई गंभीर रूप से घायल
सूचना मिलते ही पिरान कलियर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। मामले की गंभीरता को देखते हुए भगवानपुर के क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इसके अलावा फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए और जांच शुरू कर दी।
फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस के मुताबिक घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और गोली चलने की वजह सहित सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
- हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिवालय घेराव के दौरान बैरिकेड्स पर चढ़े नेता
- ब्रेकिंग न्यूज : अल्मोड़ा में भारी बारिश का कहर, मलबा मकान में घुसने 3 लोगों की मौत
- मसूरी-देहरादून मार्ग पर पानी वाले बैंड के पास भारी भूस्खलन, यातायात पूरी तरह बंद
- देहरादून में बरसाती नाले में बही कार, हादसे में युवक और युवती की मौत, एक घायल
- उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी, आज 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां स्कूल बंद
Breakingnews
देहरादून में बड़ा खुलासा!, ठगी करता पकड़ा गया पूर्व मुख्य सचिव का बेटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

EX Ias Son Yashvardhan Arrested in dehradun : राजधानी देहरादून में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जिस पर खुद को केंद्र सरकार और सेना का वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने का आरोप है। आरोपी की पहचान उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव और पूर्व आईएएस अधिकारी के बेटे यशवर्धन के रूप में हुई है।
Table of Contents
देहरादून में ठगी करता पकड़ा गया पूर्व मुख्य सचिव का बेटा
बता दें कि दिल्ली की रहने वाली एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने प्रभावशाली सरकारी संपर्कों और ऊंचे पद पर होने का दावा करते हुए उससे करीब 4.5 लाख रुपये ले लिए। शिकायत में यह भी कहा गया कि आरोपी लगातार और अधिक रकम की मांग कर रहा था। जांच के दौरान आरोपों के समर्थन में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
अलग-अलग लोगों के सामने बदलता था अपनी पहचान
पूछताछ में ये बात सामने आई कि आरोपी अलग-अलग लोगों के सामने अपनी पहचान बदलता था। कभी वो खुद को गृह मंत्रालय का अधिकारी बताता, कभी रक्षा मंत्रालय से जुड़ा अफसर और कभी भारतीय सेना का वरिष्ठ अधिकारी होने का दावा करता था।
देहरादून पुलिस ने किया गिरफ्तार
देहरादून पुलिस को ये भी जानकारी मिली है कि वो कई होटलों में ठहरने के बाद भुगतान किए बिना चला जाता था और होटल कर्मचारियों व सुरक्षा कर्मियों के साथ भी कथित तौर पर धोखाधड़ी करता था।

पुलिस द्वारा की गई तलाशी में आरोपी के पास से सेना की वर्दी, बैज, कैप और वॉकी-टॉकी बरामद किए गए हैं। शुरुआती जांच के अनुसार, इन वस्तुओं का इस्तेमाल वो लोगों का भरोसा जीतने और खुद को प्रभावशाली अधिकारी साबित करने के लिए करता था।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान यदि अन्य पीड़ित सामने आते हैं तो उनके बयान भी दर्ज किए जाएंगे और मामले के सभी पहलुओं की गहन पड़ताल की जाएगी।
FAQs (EX Ias Son Yashvardhan Arrested)
1. क्या देहरादून पुलिस ने पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को गिरफ्तार किया है ?
हां देहरादून पुलिस ने यशवर्धन नाम के युवक को गिरफ्तार किया है, जो उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव और पूर्व आईएएस अधिकारी का बेटा बताया जा रहा है।
2. आरोपी पर क्या आरोप हैं?
आरोपी पर खुद को केंद्र सरकार, गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और भारतीय सेना का वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने का आरोप है।
3. शिकायत किसने दर्ज कराई थी?
दिल्ली निवासी एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि आरोपी ने प्रभावशाली सरकारी संपर्कों का झांसा देकर उससे करीब 4.5 लाख रुपये ठग लिए।
4. आरोपी लोगों को कैसे झांसे में लेता था?
पुलिस के अनुसार, आरोपी अलग-अलग लोगों के सामने अपनी पहचान बदलता था और खुद को कभी गृह मंत्रालय, कभी रक्षा मंत्रालय तो कभी सेना का वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों का भरोसा जीतता था।
5. पुलिस को आरोपी के पास से क्या बरामद हुआ?
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से सेना की वर्दी, बैज, कैप और वॉकी-टॉकी बरामद किए गए हैं।
- हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिवालय घेराव के दौरान बैरिकेड्स पर चढ़े नेता
- ब्रेकिंग न्यूज : अल्मोड़ा में भारी बारिश का कहर, मलबा मकान में घुसने 3 लोगों की मौत
- मसूरी-देहरादून मार्ग पर पानी वाले बैंड के पास भारी भूस्खलन, यातायात पूरी तरह बंद
- देहरादून में बरसाती नाले में बही कार, हादसे में युवक और युवती की मौत, एक घायल
- उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी, आज 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां स्कूल बंद
uttarakhand weather16 hours agoउत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी, आज 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां स्कूल बंद
Dehradun16 hours agoदेहरादून में बरसाती नाले में बही कार, हादसे में युवक और युवती की मौत, एक घायल
Uttarakhand14 hours agoब्रेकिंग न्यूज : अल्मोड़ा में भारी बारिश का कहर, मलबा मकान में घुसने 3 लोगों की मौत
Dehradun15 hours agoमसूरी-देहरादून मार्ग पर पानी वाले बैंड के पास भारी भूस्खलन, यातायात पूरी तरह बंद
Dehradun12 hours agoहल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिवालय घेराव के दौरान बैरिकेड्स पर चढ़े नेता





































