Chamoli
बद्रीनाथ धाम पहुंची मंत्री रेखा आर्य, भगवान बद्री विशाल के किए दर्शन, वैदिक मंत्रोच्चार और विधि विधान के साथ की पूजा।

चमोली – कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य आज बदरीनाथ धाम पहुंचीं। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि विधान के साथ भगवान बदरी विशाल की पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने सभी देश और प्रदेशवासियों की सुख और समृद्धि की कामना की।

उन्होंने कहा कि यहां नारायण स्वयं भू-बैकुंठ रूप मे विराजमान हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में जहां केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण हो रहा है, वहीं बदरीनाथ में भी मास्टर प्लान के तहत कार्य किये जा रहे हैं। आज चारों धामों में ऑल वेदर रोड बनने से यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम और सरल हुई है।
पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु चारधाम पहुंचे हैं। जिससे राज्य की आर्थिकी बढ़ने के साथ ही स्थानीय लोगों के रोजगार में भी बढ़ोतरी हुई है। जिस प्रकार से इस वर्ष तीर्थयात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है निश्चित ही इससे पूर्व वर्षों का रिकॉर्ड टूटेगा। कैबिनेट मंत्री ने तीर्थयात्रियों से आग्रह किया कि आप सभी बिना भय के चारधाम यात्रा पर आएं।
Chamoli
सड़क ना होने के कारण 3 किमी पैदल चली गर्भवती, समय पर नहीं पहुंचे अस्पताल, रास्ते में हुआ प्रसव

Chamoli News : उत्तराखंड के एक गांव में सड़क सुविधा नहीं होने का खामियाजा एक गर्भवती महिला को भुगतना पड़ा। प्रसव पीड़ा से परेशान महिला को परिजनों और ग्रामीणों की मदद से करीब तीन किलोमीटर पैदल चलकर मुख्य सड़क तक ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी पीड़ा बढ़ गई और उसने एक बेटी को जन्म दे दिया।
Table of Contents
पहाड़ में सड़क की बदहाली का दर्दनाक मंजर
घटना रविवार की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक चमोली के गनोली ग्राम पंचायत के मौली तोक निवासी 24 वर्षीय गायत्री देवी को शनिवार शाम से प्रसव पीड़ा हो रही थी। गांव तक सड़क नहीं होने के कारण ग्राम प्रधान, आशा कार्यकर्ता कुसुम देवी और महिला के पति उसे पैदल ही अस्पताल ले जाने के लिए निकले।
अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में हुआ प्रसव
लेकिन मुख्य सड़क तक पहुंचने से पहले ही रास्ते में महिला का प्रसव हो गया। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से जच्चा-बच्चा को अस्पताल पहुंचाया गया। राहत की बात यह है कि उपचार के बाद मां और नवजात बच्ची दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

सड़क ना होने के कारण ग्रामीण हैं परेशान
बताया जा रहा है कि गैन-कांगुला-सैंजकट्टा मोटर मार्ग पर तीन किलोमीटर सड़क निर्माण की स्वीकृति नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों को आज भी पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद सड़क सुविधा का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
Chamoli
छह महीने के लिए बंद हुए लाटू देवता मंदिर के कपाट, बैसाख पूर्णिमा को होंगे दोबारा दर्शन

Chamoli News : चमोली जिले के वाण गांव में स्थित प्रसिद्ध लाटू देवता मंदिर के कपाट मंगलवार को विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के साथ छह माह के लिए बंद कर दिए गए। अब श्रद्धालु बैसाख की पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर के कपाट खुलने के बाद ही दर्शन कर सकेंगे।
Table of Contents
छह महीने के लिए बंद हुए लाटू देवता मंदिर के कपाट
मंगलवार सुबह मंदिर के पुजारी खीम सिंह ने आंखों पर पट्टी बांधकर मंदिर में प्रवेश किया। परंपरा के अनुसार उन्होंने मंदिर के भीतर दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद मंदिर के मुख्य कपाट बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के साथ ही पूरा क्षेत्र लाटू देवता के जयकारों से गूंज उठा।
बैसाख पूर्णिमा को होंगे दोबारा दर्शन
राजजात समिति वाण के अध्यक्ष हीरा गढ़वाली ने बताया कि मंदिर के कपाट छह महीने बाद बैसाख पूर्णिमा को श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोले जाएंगे। इस अवसर पर मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना, हवन और अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न हुए। कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

आखिर क्यों आंखों पर पट्टी बांधकर मंदिर में प्रवेश करते हैं पुजारी?
लाटू देवता मंदिर अपनी अनूठी धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं के लिए विशेष पहचान रखता है। मंदिर के पुजारी खीम सिंह के अनुसार, मंदिर के भीतर पुजारी के अलावा किसी अन्य व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं है। मान्यता है कि मंदिर के अंदर नागमणि विराजमान है और उसे देखने से आंखों की रोशनी प्रभावित हो सकती है।
इसी मान्यता के चलते पुजारी आंखों पर पट्टी बांधकर मंदिर में प्रवेश करते हैं, जबकि श्रद्धालु मंदिर से करीब 12 मीटर दूर रहकर ही पूजा-अर्चना करते हैं। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी खीम सिंह, पंडित रमेश कुनियाल, ग्राम प्रधान नंदुली देवी, बीडीसी सदस्य हेमा देवी सहित राजजात समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे
Breakingnews
उत्तराखंड में सुबह-सुबह आया भूकंप, चमोली में महसूस किए गए 4.1 तीव्रता के झटके

Chamoli Earthquake : उत्तराखंड में सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। चमोली में 10 बजकर 24 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए।
Table of Contents
उत्तराखंड में सुबह-सुबह आया भूकंप
चमोली में बुधवार सुबह भूकंप के झटकों से धरती कांपी। सुबह करीब 10 बजकर 24 मिनट पर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 मापी गई। भूकंप का केंद्र ज्योर्तिमठ बताया गया है।
चमोली में महसूस किए गए 4.1 तीव्रता के झटके
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर ने भूकंप की पुष्टि करते हुए बताया कि सुबह आए झटकों के बाद जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से स्थिति की जानकारी जुटाई गई। हालांकि, राहत की बात यह है कि भूकंप के कारण जिले में कहीं से भी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

कहीं से भी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं
प्रशासन के अनुसार, फिलहाल जिले में स्थिति सामान्य बनी हुई है। भूकंप के झटकों के बाद किसी तरह की अप्रिय घटना की जानकारी भी सामने नहीं आई है। अधिकारियों की ओर से नुकसान को लेकर कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
Dehradun19 hours ago2027 चुनाव से पहले बीजेपी को झटका, इस बड़े चेहरे ने थामा कांग्रेस का हाथ
Udham Singh Nagar22 hours agoरुद्रपुर में चाकू से गोदकर सिक्योरिटी गार्ड की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप
big news22 hours agoधामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, मानदेय बढ़ोतरी समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Breakingnews20 hours agoधामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, आशाकार्यकर्ताओं की का बढ़ा मानदेय, पढ़ें सभी 23 फैसले
Nainital16 hours agoनैनीताल कमिश्नरी में आग बुझाने की तैयारी की खुली पोल, 20 मिनट बाद पहुंची टीम







































