Dehradun
नैनीताल: सीएम धामी के निर्देश पर 108 किमी लंबे रामनगर-कैंची धाम मार्ग पर काम शुरू, ट्राफिक और भीड़ से मिलेगी निजात।

नैनीताल – कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है जिससे भवाली से कैंची धाम तक आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर वैकल्पिक मार्ग रामनगर से कैंची धाम मार्ग पर काम शुरू हो गया है। यह प्रस्तावित मार्ग 108 किमी लंबा है।

एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि ने वैकल्पिक मार्गों का सर्वे कर उन पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे ताकि परंपरागत मार्गों पर अधिक भीड़ और ट्रैफिक के दबाव को कम किया जा सके। इसी के क्रम में लोक निर्माण खंड रामनगर की ओर से रामनगर से बेतालघाट होते हुए कैंची जाने वाले मार्ग पर विभिन्न चरणों में कार्य शुरू कर दिया गया है। शेष हिस्से की डीपीआर तैयार की जा रही है। कैंची धाम बाईपास के विभिन्न कार्यों की मॉनिटरिंग मुख्यमंत्री कार्यालय से की जा रही है ताकि आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने में किसी प्रकार का विलंब न हो।
एसडीएम ने बताया कि घुघुतीधार से बेतालघाट के बीच नवीनीकरण एवं सुधारीकरण के लिए 1.8 करोड़ की धनराशि शासन से स्वीकृत हो चुकी है, कार्य जारी है। रामनगर से ओखलढूंगा के बीच नवीनीनकरण, वन टाइम मेंटेनेंस की अनुमानित 18 करोड़ की डीपीआर तैयार कर और खोला से तल्ली सेठी के बीच डामरीकरण एवं सुधारीकरण का अनुमानित 5.23 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। बेतालघाट से खैरना के बीच नवीनीकरण एवं सड़क सुरक्षा कार्यों के लिए 10 करोड़ की धनराशि स्वीकृत है जिसमें निविदा आमंत्रित की जा चुकी है।
Dehradun
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 3 CO का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट

Police Transfers : उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने तीन पुलिस उपाधीक्षकों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार राकेश बिष्ट को उत्तराखंड हाईकोर्ट सुरक्षा, नैनीताल से एसटीएफ (कुमाऊं परिक्षेत्र) भेजा गया है।
Table of Contents
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 3 CO का हुआ ट्रांसफर
पुलिस विभाग में आज हुए तबादलों में मनीष शर्मा को जनपद बागेश्वर से सीबीसीआईडी खंड, हल्द्वानी में तैनाती दी गई है। जबकि स्वप्निल मुयाल को जनपद देहरादून से सतर्कता मुख्यालय, देहरादून भेजा गया है।
पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में इन तबादलों को जनहित के आधार पर तत्काल प्रभाव से किए जाने की बात कही गई है।

Dehradun
देहरादून में बुजुर्ग महिला की घर में घुसकर हत्या, दो दिनों में तीन मर्डर से मची सनसनी

Dehradun News : देहरादून में बीती रात रायवाला की भगत सिंह कॉलोनी में बदमाशों ने करीब 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला खजानी देवी का गला काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। वारदात के बाद हत्यारे कमरे के बाहर ताला लगाकर फरार हो गए।
Table of Contents
देहरादून में बुजुर्ग महिला की घर में घुसकर हत्या
महिला के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। रायवाला कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मोहन सिंह ने बताया कि 65 वर्षीय खजानी देवी अपनी छह वर्षीय पोती की पढ़ाई के लिए मोतीचूर में किराये के कमरे में रह रही थीं, जबकि उनके बेटे संजय पुंडीर अपनी पत्नी के साथ ग्राम काटल गड़ूल रानीपोखरी अपने पैतृक आवास में रहते हैं।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
सोमवार सुबह खजानी देवी पोती को स्कूल छोड़ने गई थीं। इसके बाद वह पड़ोस में हो रहे एक धार्मिक अनुष्ठान (पूजा) में शामिल हुईं, फिर अपने कमरे में लौट आईं। छुट्टी के बाद पोती को स्कूल से लेने के लिए न पहुंचने पर विद्यालय प्रशासन ने उनके पड़ोस में रहने वाले दामाद पंकज थापा को फोन किया।
पंकज थापा बच्ची को लेकर जब खजानी देवी के कमरे में पहुंचे तो बाहर से ताला लगा हुआ था और उनका फोन भी स्विच आफ आ रहा था। इस पर वो बच्ची को अपने घर ले गए।
दो दिनों में तीन मर्डर से मची सनसनी
शाम को दोबारा कमरे पर पहुंचने पर ताला बंद मिला तो खजानी देवी के बेटे संजय को इसकी जानकारी दी गई। संजय के पहुंचने पर कमरे का ताला तोड़ा गया। खजानी देवी बाथरूम में मृत मिलीं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
Dehradun
देहरादून में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हत्या से सनसनी, चाकू से सीने पर किया वार

Dehradun News : देहरादून जिले के सेलाकुई थाना क्षेत्र में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। जमनपुर इलाके में सोमवार देर रात पार्टी के दौरान दो लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में घायल व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई।
Table of Contents
देहरादून में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हत्या
देहरादून में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हत्या से सनसनी मच गई।पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, जमनपुर में जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। इस दौरान वहां मौजूद दो लोगों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों ने शराब पी रखी थी।
कुछ ही देर में कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया। इसी दौरान यूपी के पीलीभीत निवासी जितेंद्र कुमार ने राजपाल के सीने पर चाकू से वार कर दिया। हमले में राजपाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घायल राजपाल को एंबुलेंस की मदद से झाझरा स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है।
वारदात के बाद फरार हुआ आरोपी
घटना के बाद आरोपी जितेंद्र कुमार मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें जुटी हुई हैं। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।
Breakingnews18 hours agoउत्तराखंड में आज फिर बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी
Dehradun16 hours agoदेहरादून में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हत्या से सनसनी, चाकू से सीने पर किया वार
Breakingnews15 hours agoरुद्रप्रयाग में भीषण हादसा, आमने-सामने टकराईं कार-बाइक, 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत
Rudraprayag17 hours agoउत्तराखंड में KBC के नाम पर शख्स से 1.5 करोड़ की ठगी, जांच में जुटी पुलिस
Dehradun10 hours agoदेहरादून में बुजुर्ग महिला की घर में घुसकर हत्या, दो दिनों में तीन मर्डर से मची सनसनी
Dehradun10 hours agoउत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 3 CO का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट





































