Dehradun
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पिथौरागढ़ से सबसे बड़े 100 किलो के ढोल से किया जायेगा स्वागत, कार्यकर्ताओं में उत्साह।

देहरादून – कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज उत्तराखंड से लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। इससे कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा हैं। देहरादून के बन्नू ग्राउंड में खड़गे को सुनने के लिए हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता पहुंचे हैं।

वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे के स्वागत की भी विशेष तैयारी की गई है। जहां कुमाऊनी पारंपरिक छोलिया नृत्य से मल्लिकार्जुन खड़गे का स्वागत किया जाएगा। वहीं पिथौरागढ़ से सबसे बड़े 100 किलो के ढोल को भी स्वागत में लाया गया हैं। यह ढोल धारचूला से विधायक हरीश धामी द्वारा लाया गया है। यह ढोल पिथौरागढ़ के बंगापानी तहसील के गांव जाराजीबली के ग्रामीणों के पास है। इसे देवताओं को प्रसन्न करने के लिए विशेष आयोजन में बजाया जाता है। खास बात यह है कि दो लोग इस वाद्ययंत्र को कंधे पर उठाते है। जबकि एक व्यक्ति द्वारा बजाया जाता है। कुल तीन लोग एक वाद्ययंत्र को बजाते हैं।
उत्तराखंड के सभी पहाड़ी क्षेत्र में अलग-अलग वाद्य यंत्रों का प्रयोग किया जाता है। जिसका प्रचलन प्राचीन काल से होता आ रहा है। उनका महत्व उसे क्षेत्र के परिवेश, संस्कृति एवं विरासत पर आधारित होता है। और सदियों से चली आ रही यह क्षेत्रीय हुनर बाजी कला के क्षेत्र में एक विशेष महत्व रखती है। उत्तराखंड के विशेष रूप से ढोल दमाऊं का प्रचलन है जो यहां सदियों से चला आ रहा है। खास बात यह है कि जब यह बजाया जाता है तो रोम-रोम कांप उठता है। इसके साथ ही पारंपरिक वेशभूषा में महिलाएं भी बारी संख्या में पहुंची हैं।
Dehradun
देहरादून में 13 साल की छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोप, 11वीं के छात्र पर FIR

Dehradun News : स्कूल में पढ़ने वाली 13 साल की छात्रा के साथ कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। आरोप उसी स्कूल के 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले 16 वर्षीय छात्र पर लगा है। परिजनों ने छात्रा को धमकाने, बदनाम करने और सीसीटीवी फुटेज मिटवाने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं।
Table of Contents
देहरादून में 13 साल की छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोप
कोतवाली क्षेत्र में 13 वर्षीय छात्रा के कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोप है कि आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के साथ उसी स्कूल के 11वीं कक्षा के 16 वर्षीय छात्र ने गलत हरकत की। मामले में पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने किशोर और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
11वीं के छात्र पर FIR
पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने 18 नवंबर को कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी का स्कूल में पढ़ने वाले 16 वर्षीय छात्र ने यौन उत्पीड़न किया। साथ ही छात्रा को बदनाम करने और जान से मारने की धमकी दिए जाने की बात भी शिकायत में कही गई है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
परिजनों ने मामले से जुड़े सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मिटवाने और घटना की जानकारी पुलिस तक पहुंचने से रोकने के प्रयास किए जाने का भी आरोप लगाया है।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर यौन उत्पीड़न, धमकी देने और साक्ष्य मिटाने से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस सभी आरोपों, उपलब्ध साक्ष्यों और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।
Dehradun
लोन के बदले मांगी थी 9 लाख की रिश्वत, CBI ने बैंक मैनेजर समेत 3 को किया गिरफ्तार

Dehradun News : राजधानी देहरादून में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की एंटी करप्शन ब्रांच ने कथित रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने बैंक ऑफ बड़ौदा की इंदिरा नगर शाखा के ब्रांच मैनेजर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि 1.80 करोड़ रुपये का लोन मंजूर कराने और उसका भुगतान करवाने के एवज में शिकायतकर्ता से 9 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी।
Table of Contents
लोन के बदले मांगी थी 9 लाख की रिश्वत
सीबीआई के अनुसार, क्लेमेंटटाउन निवासी एक व्यक्ति ने बैंक ऑफ बड़ौदा की इंदिरा नगर शाखा में अपनी संपत्ति के आधार पर 1.80 करोड़ रुपये के लोन के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि लोन स्वीकृत कराने और वितरित कराने के बदले ब्रांच मैनेजर प्रेम रंजन और डायरेक्ट सेलिंग एजेंट (DSA) के रूप में काम कर रहे तीन निजी व्यक्तियों ने कुल लोन राशि का 5 प्रतिशत यानी 9 लाख रुपये रिश्वत के तौर पर मांगे थे।
CBI ने बैंक मैनेजर समेत 3 को किया गिरफ्तार
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी उससे पहले ही 2.50 लाख रुपये नकद ले चुके थे और बाकी 6.50 लाख रुपये देने का दबाव बना रहे थे। इसके बाद आरोपियों के कहने पर शिकायतकर्ता ने 3.80 लाख और 2.20 लाख रुपये के दो बिना तारीख वाले चेक दिए। साथ ही 50 हजार रुपये नकद देने की बात भी तय हुई।
देर शाम जाल बिछाकर सीबीआई ने की कार्रवाई
मामले में सीबीआई ने 18 नवंबर की देर शाम जाल बिछाकर डीएसए नरेंद्र आर्य को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद कथित संलिप्तता के आधार पर बैंक ऑफ बड़ौदा के ब्रांच मैनेजर प्रेम रंजन और एक अन्य डीएसए नीरज राय को भी हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया।
सीबीआई ने आरोपियों के आवास पर तलाशी के दौरान कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज और नकदी भी बरामद की है। तीनों आरोपियों को 19 नवंबर को न्यायालय में पेश किया गया। फिलहाल सीबीआई मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
Dehradun
देहरादून में महिला की हत्या से सनसनी, CCTV में कैद हुआ हत्याकांड का अहम सुराग

Dehradun News : राजधानी देहरादून में महिला की हत्या का मामला उलझता जा रहा है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में जंगल के भीतर कूड़े के ढेर के पास मिले महिला के शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। महिला के चेहरे और गले पर गहरे घाव के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को मामले में एक संदिग्ध कार की तलाश है, जिसके संबंध में CCTV फुटेज खंगाली जा रही है।
Table of Contents
देहरादून में महिला की हत्या से सनसनी
देहरादून के जामुनवाला में 18 नवंबर की शाम करीब छह बजे जामुनवाला के जंगल में कूड़े के ढेर के पास एक महिला का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली थी। प्रेमनगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद फॉरेंसिक और FSL टीम को बुलाया गया, जिन्होंने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए।
CCTV में कैद हुआ हत्याकांड का अहम सुराग
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या किसी दूसरी जगह पर की गई और पहचान छिपाने के साथ शव को ठिकाने लगाने के इरादे से जंगल में फेंक दिया गया। हालांकि, हत्या की वास्तविक वजह और घटनाक्रम का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

महिला की अब तक नहीं हो पाई शिनाख्त
फिलहाल पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती मृतका की पहचान करना है। इसके लिए महिला की तस्वीर और उसके हाथ पर बने टैटू की फोटो सोशल मीडिया पर साझा की गई है, ताकि उसकी पहचान में मदद मिल सके। मामले में चौकी प्रभारी बिधोली की ओर से वादी बनकर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसकी जांच प्रेमनगर थानाध्यक्ष कर रहे हैं।
CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस
वहीं, एसएसपी देहरादून के निर्देश पर हत्याकांड का खुलासा करने के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गई हैं। टीमें घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं। साथ ही सर्विलांस के जरिए संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
मृतका की पहचान के लिए देहरादून के अन्य थानों के अलावा आसपास के जिलों और दूसरे राज्यों से भी गुमशुदा महिलाओं का रिकॉर्ड मंगाया जा रहा है। पुलिस संदिग्ध कार की तलाश में भी जुटी है। फिलहाल महिला की पहचान, हत्या की वजह और आरोपी तक पहुंचने के लिए जांच जारी है।
Dehradun23 hours agoदेहरादून में महिला की हत्या से सनसनी, CCTV में कैद हुआ हत्याकांड का अहम सुराग
Dehradun4 hours agoलोन के बदले मांगी थी 9 लाख की रिश्वत, CBI ने बैंक मैनेजर समेत 3 को किया गिरफ्तार
National3 hours agoदिवाली के बाद सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, 11 हजार सस्ता हुआ सोना, चांदी भी लुढ़की
Breakingnews2 hours agoCM योगी की मां का निधन, पंचूर गांव में ली अंतिम सांस, कल हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार
Dehradun1 hour agoदेहरादून में 13 साल की छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोप, 11वीं के छात्र पर FIR







































