Udham Singh Nagar
नर्स की हत्या के मामले का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी ने पहले किया दुष्कर्म फिर की लूट, बाद में कर दी थी हत्या।

रुद्रपुर – उत्तराखंड के रुद्रपुर में नर्स की हत्या के मामले का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। नर्स का कंकाल बीते दिनों यूपी की सीमा पर मिला था। पुलिस ने आरोपी को जोधपुर राजस्थान से गिरफ्तार किया है।

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि मजदूर धर्मेंद्र कुमार निवासी ग्राम तुरसा पट्टी थाना साही बरेली ने नर्स के साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद उसके मोबाइल और तीन हजार रुपए लूटे थे। आरोपी ने नर्स का गला दबाकर हत्या कर दी थी और शव झाड़ियों में फेंक दिया था।
ये है घटनाक्रम
बता दें कि गदरपुर के इस्लामनगर निवासी एक व्यक्ति की 32 वर्षीय बेटी नैनीताल रोड स्थित एक अस्पताल में नर्स थी। वह अपनी 11 साल की बेटी के साथ बिलासपुर की कॉलोनी में रहती थी। 30 जुलाई से वह लापता थी। उसकी बहन ने 31 जुलाई को रुद्रपुर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो वह अंतिम बार 30 जुलाई की शाम काॅलोनी के पास दिखी थी।
बीते दिनों उसका कंकाल उसकी काॅलोनी को जाने वाली सड़क के पास एक खाली प्लाॅट की झाड़ियों से बरामद हुआ था। परिजनों ने कपड़ाें के आधार पर उसकी शिनाख्त की थी।
Udham Singh Nagar
खटीमा के जंगल में युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी, अब तक नहीं हो पाई शिनाख्त

Khatima News : उत्तराखंड के खटीमा में सुरई वन क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां जंगल के भीतर एक अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से वन विभाग और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटनास्थल के आसपास बाघ के पगचिह्न मिलने के बाद युवक की मौत जंगली जानवर के हमले में होने की आशंका जताई जा रही है।
Table of Contents
खटीमा के जंगल में युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी
खटीमा की सुरई वन क्षेत्र में सुबह वन विभाग की टीम जंगल में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सुरई बीट संख्या-05 के पास कर्मचारियों को खून के धब्बे और एक जोड़ी चप्पल दिखाई दी। मौके से 90 नेपाली रुपये भी बरामद हुए। वन कर्मियों ने जब खून के निशानों का पीछा किया तो कुछ दूरी पर काले रंग का पायजामा मिला।
शव के आसपास मिले बाघ के पगचिह्न
इसके बाद वन विभाग की टीम ने जंगल में तलाश अभियान तेज किया। इसी दौरान सुरई वन क्षेत्र के कंपार्टमेंट संख्या-47 में युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। शव के आसपास बाघ के पगचिह्न भी मिले। प्रारंभिक आशंका है कि बाघ ने युवक पर हमला करने के बाद उसे घसीटकर जंगल के भीतर ले गया होगा। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
अब तक नहीं हो पाई शिनाख्त
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। वहीं, सत्रहमील पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे खटीमा उप जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया है।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस और वन विभाग की टीमें युवक की शिनाख्त करने में जुटी हैं। सुरक्षा के मद्देनजर वन क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है और आम लोगों को जंगल में प्रवेश न करने की चेतावनी दी जा रही है।
Udham Singh Nagar
PTM में जा रही मां-बेटियों को कार ने रौंदा, मां और 7 साल की बेटी की मौत

Sitarganj News: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के सितारगंज में तेज रफ्तार कार ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। सितारगंज-किच्छा हाईवे पर हुए सड़क हादसे में एक महिला और उसकी सात वर्षीय बेटी की मौत हो गई, जबकि दूसरी बेटी घायल हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है।
Table of Contents
PTM में जा रही मां-बेटियों को कार ने रौंदा
जानकारी के अनुसार, उत्तरांचल कॉलोनी दड़हा निवासी 34 वर्षीय मीनू देवी पत्नी मुकेश कुमार अपनी दो बेटियों अनिष्का (7) और राधिका (10) के साथ अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) में शामिल होने जा रही थीं। तीनों सितारगंज-किच्छा हाईवे पर आरके ढाबे के पास सड़क किनारे खड़ी थीं।
मां और 7 साल की बेटी की मौत
इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक अनियंत्रित कार ने तीनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार मीनू देवी और उनकी सात वर्षीय बेटी अनिष्का को काफी दूर तक घसीटती चली गई। हादसे में राधिका को भी चोटें आईं।
हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल
घटना के बाद तीनों को तत्काल उप जिला चिकित्सालय सितारगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मीनू देवी और अनिष्का को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल राधिका का उपचार किया गया।
हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना ने एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है।
Udham Singh Nagar
बेटी से छेड़छाड़ का विरोध किया तो कर दी हत्या, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

Khatima News : ऊधम सिंह नगर के खटीमा में युवती से कथित छेड़छाड़ का विरोध करना उसके पिता को भारी पड़ गया। मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि विरोध करने पर दोनों भाइयों ने युवती के पिता के साथ मारपीट की और इसी दौरान चारपाई की पाटी से उनके सिर पर हमला कर दिया। गंभीर हालत में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
Table of Contents
बेटी से छेड़छाड़ का विरोध किया तो कर दिया सिर पर वार
पुलिस के अनुसार घटना 27 सितंबर की है। खटीमा क्षेत्र में एक युवती सरकारी नल से पानी लेने गई थी। इसी दौरान उसके साथ छेड़छाड़ किए जाने का आरोप लगा। युवती के पिता ने इसका विरोध किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि संजय और उसके भाई सुभाष ने उनके साथ मारपीट की। इसी दौरान संजय ने चारपाई की पाटी से उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।\
इलाज के दौरान पिता की मौत
घायल व्यक्ति को परिजनों ने इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर ले जाया जा रहा था, लेकिन 28 सितंबर को रास्ते में उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर खटीमा कोतवाली में धारा 103(1), 117(2), 3(5) और 74 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया। मामला गंभीर होने के चलते एसएसपी अजय गणपति ने पुलिस टीमों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को पुराने रेलवे फाटक, खेतल संडा खाम के पास से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 35 वर्षीय संजय और 33 वर्षीय सुभाष, दोनों पुत्र रामभरोसे के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक दोनों सगे भाई हैं। बुधवार को दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
Dehradun4 hours agoगेस्ट फैकल्टी को धामी सरकार का बड़ा तोहफा, मानदेय में होगी इतनी बढ़ोतरी
Almora24 hours agoअल्मोड़ा के कसार देवी में पर्यटक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कमरे को किया गया सील
Uttarakhand6 hours agoआज हरिद्वार पहुंचेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, BJP नेताओं को देंगे जीत का मंत्र
Haridwar21 hours agoहरिद्वार में IB के SP पर जानलेवा हमला, अपने ही चालक ने माथे के पास मारी गोली
Udham Singh Nagar5 hours agoखटीमा के जंगल में युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी, अब तक नहीं हो पाई शिनाख्त
Dehradun3 hours agoधामी सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA बढ़ा और 178 पुलिसकर्मियों को मिलेगी OPS
Uttarakhand21 hours agoउत्तराखंड की फिल्म नीति का देशभर में बजा डंका ! केंद्रीय सचिव भी हुए मुरीद
Champawat39 minutes agoदूध का दाम बढ़ाओ, पशु आहार पर 75% सब्सिडी दो, 25 नवंबर को सड़कों पर उतरेंगे पशुपालक







































