Udham Singh Nagar
12 के गणित के परीक्षार्थियों को सिलेबस से बाहर से आए दो सवालों पर बोर्ड ने दी राहत, मिलेंगे सात बोनस अंक।

उधम सिंह नगर – उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने इंटरमीडिएट के गणित के परीक्षार्थियों को पाठ्यक्रम से बाहर से आए दो सवालों पर राहत दी है। बोर्ड ने परीक्षार्थियों को दोनों प्रश्नों की एवज में सात अंक बोनस देने का निर्णय लिया है। इसे लेकर गोपनीय पत्र उपनियंत्रक, उपप्रधान परीक्षक और सहायक परीक्षक को जारी किया है। उत्तराखंड बोर्ड के इतिहास में बोनस अंक देने का यह पहला निर्णय है।

बोर्ड की गणित की परीक्षा में प्रश्न पत्र (संकेतांक 428 आईजीएफ) संख्या 12 में पूछा गया प्रायिकता बंटन और प्रश्न संख्या 21 में पूछा गया रेखा और वक्र का क्षेत्रफल सवाल कोर्स से बाहर से आए थे। दोनों प्रश्न सात अंकों के थे। दोनों प्रश्नों को लेकर सवाल खड़े हुए थे। राजकीय शिक्षक संघ ने दोनों प्रश्नों पर बोनस अंक की मांग की उत्तराखंड बोर्ड से की थी।
बोर्ड की ओर से प्रश्नों को पाठ्यक्रम से बाहर नहीं बल्कि पैटर्न बदले होने की बात कही गई थी। उत्तराखंड बोर्ड ने प्रश्नपत्र में आए प्रश्नों को लेकर जांच कमेटी गठित की थी। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट संस्तुतियों के साथ दी थी। इसके बाद बोर्ड की ओर से प्रश्न संख्या 12 के लिए निर्धारित दो और प्रश्न संख्या 21 के लिए निर्धारित पांच अंकों को बोनस के रूप में देने का निर्णय लिया गया है।
सचिव विद्यालयी शिक्षा परिषद उत्तराखंड डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि दोनों प्रश्नों के संबंध में प्रत्यावेदन आए थे। जांच कमेटी का भी गठन किया गया था। इस प्रकरण में बच्चों के हित में निर्णय लिया जा रहा है और बच्चों के हित प्रभावित नहीं होंगे।
सभी बच्चों को मिलेगा लाभ
सभी परीक्षार्थियों को बोनस अंक का लाभ दिया जाएगा। भले ही किसी ने प्रश्न हल किया है या हल करने का प्रयास या फिर हल नहीं किया है। बोर्ड सचिव के हस्ताक्षर से जारी आदेश को मूल्यांकन केंद्रों के उपनियंत्रकों को भेजा गया है।
Udham Singh Nagar
PTM में जा रही मां-बेटियों को कार ने रौंदा, मां और 7 साल की बेटी की मौत

Sitarganj News: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के सितारगंज में तेज रफ्तार कार ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। सितारगंज-किच्छा हाईवे पर हुए सड़क हादसे में एक महिला और उसकी सात वर्षीय बेटी की मौत हो गई, जबकि दूसरी बेटी घायल हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है।
Table of Contents
PTM में जा रही मां-बेटियों को कार ने रौंदा
जानकारी के अनुसार, उत्तरांचल कॉलोनी दड़हा निवासी 34 वर्षीय मीनू देवी पत्नी मुकेश कुमार अपनी दो बेटियों अनिष्का (7) और राधिका (10) के साथ अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) में शामिल होने जा रही थीं। तीनों सितारगंज-किच्छा हाईवे पर आरके ढाबे के पास सड़क किनारे खड़ी थीं।
मां और 7 साल की बेटी की मौत
इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक अनियंत्रित कार ने तीनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार मीनू देवी और उनकी सात वर्षीय बेटी अनिष्का को काफी दूर तक घसीटती चली गई। हादसे में राधिका को भी चोटें आईं।
हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल
घटना के बाद तीनों को तत्काल उप जिला चिकित्सालय सितारगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मीनू देवी और अनिष्का को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल राधिका का उपचार किया गया।
हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना ने एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है।
Udham Singh Nagar
बेटी से छेड़छाड़ का विरोध किया तो कर दी हत्या, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

Khatima News : ऊधम सिंह नगर के खटीमा में युवती से कथित छेड़छाड़ का विरोध करना उसके पिता को भारी पड़ गया। मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि विरोध करने पर दोनों भाइयों ने युवती के पिता के साथ मारपीट की और इसी दौरान चारपाई की पाटी से उनके सिर पर हमला कर दिया। गंभीर हालत में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
Table of Contents
बेटी से छेड़छाड़ का विरोध किया तो कर दिया सिर पर वार
पुलिस के अनुसार घटना 27 सितंबर की है। खटीमा क्षेत्र में एक युवती सरकारी नल से पानी लेने गई थी। इसी दौरान उसके साथ छेड़छाड़ किए जाने का आरोप लगा। युवती के पिता ने इसका विरोध किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि संजय और उसके भाई सुभाष ने उनके साथ मारपीट की। इसी दौरान संजय ने चारपाई की पाटी से उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।\
इलाज के दौरान पिता की मौत
घायल व्यक्ति को परिजनों ने इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर ले जाया जा रहा था, लेकिन 28 सितंबर को रास्ते में उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर खटीमा कोतवाली में धारा 103(1), 117(2), 3(5) और 74 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया। मामला गंभीर होने के चलते एसएसपी अजय गणपति ने पुलिस टीमों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को पुराने रेलवे फाटक, खेतल संडा खाम के पास से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 35 वर्षीय संजय और 33 वर्षीय सुभाष, दोनों पुत्र रामभरोसे के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक दोनों सगे भाई हैं। बुधवार को दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
Udham Singh Nagar
बाजपुर में मदरसा सील होने पर हड़कंप, संचालक ने कार्रवाई पर उठाए सवाल

Bazpur News : उधम सिंह नगर के बाजपुर में प्रशासन ने मदरसा जामिया हनफिया रज़ाउल उलूम को सील कर दिया। इस कार्रवाई को राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। प्रशासन की अचानक हुई कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हलचल देखने को मिली।
Table of Contents
बाजपुर में मदरसा सील होने पर हड़कंप
बाजपुर में मदरसा सील होने पर हड़कंप मच गया है। मदरसा संचालक इरशाद अली ने सीलिंग की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि मदरसे के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पहले से चल रही थी और इसके लिए निर्धारित शुल्क भी जमा कराया जा चुका था।
संचालक ने कार्रवाई पर उठाए सवाल
संचालक के अनुसार, प्रशासनिक अधिकारियों को रजिस्ट्रेशन आवेदन से जुड़े दस्तावेज और शुल्क जमा करने की रसीद भी दिखाई गई थी। इसके बावजूद टीम ने मदरसे को सील कर दिया।

इरशाद अली का कहना है कि जब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी थी, तो आखिर किस आधार पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई की वजह स्पष्ट करने और पूरी प्रक्रिया की जानकारी देने की मांग की है।
कार्रवाई के बाद मदरसा संचालक ने जताया विरोध
बताया जा रहा है कि प्रशासनिक टीम अधिकारियों की मौजूदगी में मदरसा परिसर पहुंची और सीलिंग की कार्रवाई पूरी की। कार्रवाई के बाद मदरसा संचालक ने विरोध जताते हुए प्रशासन की प्रक्रिया और फैसले पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। फिलहाल, इस मामले में प्रशासन की ओर से कार्रवाई के विस्तृत आधार को लेकर स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है।
Breakingnews23 hours agoउत्तराखंड में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, वोटर बढ़कर हुए 72.78 लाख
Breakingnews22 hours agoउर्मिला सनावर और सुरेश राठौर का गुजरात में होगा नार्को टेस्ट, लेकिन तारीख का इंतजार
Breakingnews5 hours agoऋषिकेश में स्कूली बच्चों को ले जा रही बस हादसे पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार
Breakingnews4 hours agoउत्तराखंड के सरकारी कॉलेज में फर्जी डिग्री का खेल, पुलिस ने असिस्टेंट प्रोफेसर को किया गिरफ्तार
Breakingnews5 hours agoउत्तराखंड में आज 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, प्रदेश भर में ठंड बढ़ने के आसार
Breakingnews4 hours agoशीतकाल के लिए बंद हुए आदि केदारेश्वर और शंकराचार्य मंदिर, इस दिन बंद होंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट
Breakingnews7 minutes agoलूट मामले में बडोनी की गिरफ्तारी पर भड़का बजरंग दल, SSP ऑफिस में जमकर नारेबाजी






































