Dehradun
देहरादून से कुल्लू के लिए 18 जून से सीधी उड़ेगी फ्लाइट, ये है शेड्यूल।

देहरादून – देहरादून एयरपोर्ट पहली बार पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश से सीधे हवाई मार्ग से जुड़ने जा रहा है। दून और कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) के बीच आगामी 18 जून से सीधी फ्लाइट शुरू हो जाएगी। विमानन कंपनी एलाइंस एअर का 72 सीटर विमान 18 जून को देहरादून से कुल्लू के लिए सीधी उड़ान भरेगा। शुरुआत में इस विमान को सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को संचालित किया जाएगा। उसके बाद यात्रियों की संख्या बढ़ने पर उड़ान प्रतिदिन कर दी जाएगी।

18 जून मंगलवार को पहली फ्लाइट कुल्लू से सुबह 8:25 बजे टेकऑफ कर 9:35 बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेगी। यही विमान दून से सुबह 10 बजे कुल्लू के लिए उड़ान भरेगा। एक घंटा 20 मिनट में विमान कुल्लू एयरपोर्ट पर लैंड करेगा।
एलाइंस एअर ने देहरादून से कुल्लू के बीच का एक व्यक्ति का एक तरफ का किराया 3,999 रुपये रखा है। इस फ्लाइट के लिए बुकिंग शुरू कर दी गई है। डीजीएम नितिन कादियान ने कहा कि देहरादून एयरपोर्ट पर वर्तमान में एलाइंस एअर सप्ताह में तीन-तीन दिन अयोध्या, अमृतसर और पंतनगर को अपनी सीधी उड़ानें संचालित कर रही है। कुल्लू के लिए फ्लाइट शुरू होने के बाद एलाइंस एअर चौथे शहर को भी सीधी फ्लाइट से जोड़ देगी।
देहरादून एयरपोर्ट पर यह पहला मौका होगा जब हिमाचल प्रदेश के लिए फ्लाइट शुरू होने जा रही है। कुल्लू पर्यटन और तीर्थाटन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। देहरादून और कुल्लू के बीच फ्लाइट शुरू होने से दोनों राज्यों के पर्यटन व तीर्थाटन को इसका लाभ मिलेगा। संवाद
एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि देहरादून और कुल्लू के बीच आगामी 18 जून से पहली बार सीधी फ्लाइट शुरू होने जा रही है। इससे दोनों शहरों के हवाई यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। पर्यटन और तीर्थाटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
Dehradun
दिवाली से पहले ही देहरादून की हवा हुई खराब, AQI पहुंचा 100 के पार

Dehradun News : सर्दियों की शुरुआत के साथ ही देहरादून की हवा की गुणवत्ता प्रभावित होने लगी है। शहर में वायु प्रदूषण बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। घंटाघर क्षेत्र में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 100 के पार पहुंच गया है। ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों को प्रदूषण से बचाव के लिए सतर्क रहने की जरूरत है। खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और सांस से जुड़ी बीमारियों से परेशान लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी।
मौसम में ठंडक बढ़ने और वातावरण में नमी आने के कारण वायु गुणवत्ता पर असर पड़ रहा है। प्रदूषण की स्थिति का आकलन करने के लिए दीपावली से एक सप्ताह पहले और एक सप्ताह बाद तक के आंकड़े जुटाए जा रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम से आने वाली शुष्क हवाओं और बंगाल की खाड़ी की ओर से आने वाली पूर्वी हवाओं के बीच टकराव होने से हवा की गति धीमी हो जाती है। इसके चलते प्रदूषक तत्व वातावरण में ही ठहरने लगते हैं, जिससे वायु प्रदूषण बढ़ने की आशंका रहती है।
इसी बीच उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 24 घंटे की थर्ड पार्टी मॉनिटरिंग शुरू कर दी है। इसके तहत दीपावली से पहले और बाद में शहर के अलग-अलग इलाकों में वायु गुणवत्ता की निगरानी की जा रही है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, 6 नवंबर को देहरादून के घंटाघर क्षेत्र में AQI 140 दर्ज किया गया, जबकि नेहरू कॉलोनी में यह आंकड़ा 106 रहा। इन आंकड़ों के आधार पर शहर में वायु प्रदूषण की स्थिति और उसमें होने वाले बदलावों का आकलन किया जा रहा है।
Breakingnews
देहरादून पहुंचे अमित शाह, CM धामी ने किया स्वागत; उत्तराखंड को देंगे 1500 करोड़ की सौगात

Dehradun News : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे देहरादून, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया स्वागतदेहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंचे। उनके देहरादून आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता और पार्टी के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह
अमित शाह के उत्तराखंड दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। गृह मंत्री अपने इस दौरे के दौरान कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे।दौरे के दौरान उत्तराखंड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर से सम्मानित किया जाएगा।
प्रदेश को 1500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की देंगे सौगात
गृह मंत्री प्रदेश को 1500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात भी देंगे। इन योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास प्रस्तावित है।इसके अलावा देहरादून के परेड ग्राउंड में विशाल जनसभा और पदयात्रा का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें अमित शाह शामिल होंगे। उनके दौरे को प्रदेश के विकास और सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Dehradun
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कुछ ही देर में पहुंचेंगे देहरादून, पदयात्रा में होंगे शामिल

देहरादून : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंच रहे हैं। उनके दौरे को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। इस दौरान आयोजित विशेष कार्यक्रम में उत्तराखंड पुलिस को उसकी उत्कृष्ट सेवाओं और गौरवशाली कार्यों के लिए प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रपति पुलिस कलर’ प्रदान किया जाएगा।
दौरे के दौरान अमित शाह के बीजेपी नेताओं के साथ संगठनात्मक बैठक में शामिल होने की भी संभावना है। इस बैठक में पार्टी की मौजूदा गतिविधियों, संगठन की मजबूती और भविष्य की राजनीतिक रणनीति को लेकर विचार-विमर्श हो सकता है। इसके साथ ही गृह मंत्री बीजेपी के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान से जुड़े कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।
अपने दौरे के दौरान गृह मंत्री 1500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। इसके अलावा परेड ग्राउंड में आयोजित जनसभा और पदयात्रा में शामिल होकर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम उत्तराखंड के 9 नवंबर को मनाए जाने वाले राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।







































