Dehradun
प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में आज तेज बरसेंगे बादल, देहरादून समेत पांच जिलों में अलर्ट जारी।

देहरादून – प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में सोमवार यानी आज तेज बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत पौड़ी, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश हो सकती है। आने वाले दिनों की बात करें तो जुलाई के अंत तक प्रदेशभर के अधिकतर हिस्सों में तेज बारिश के आसार हैं।

राजधानी दून समेत पर्वतीय इलाकों में सप्ताह भर बाद चटक धूप खिली तो उमसभरी गर्मी ने परेशान किया। दून में तो आलम यह रहा कि अधिकतम तापमान पांच डिग्री बढ़कर 35 डिग्री पहुंच गया। मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार बीते 10 वर्षों में यह पहली बार है जब 28 जुलाई को यहां का तापमान 35 डिग्री रिकॉर्ड किया गया हो।
हालांकि, शहर के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश तो हुई, लेकिन तापमान पर उसका कोई खास असर नहीं दिखा। दिन में खिली चटक धूप का असर रात के तापमान पर भी दिखा। दून समेत पंतनगर, मुक्तेश्वर और नई टिहरी के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री का इजाफा दर्ज किया गया। आज दून का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 25 डिग्री रहने के आसार हैं।
Dehradun
उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के सदस्यों का बढ़ेगा मानदेय !, 6 से 25 हजार करने पर सीएम ने दिया आश्वासन

Dehradun News : उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग में नामित सदस्यों के लिए राहत भरी खबर है। आयोग के सदस्यों का मानदेय जल्द बढ़ाया जा सकता है। फिलहाल सदस्यों को हर महीने 6 हजार रुपये मानदेय दिया जाता है, जिसे बढ़ाकर 25 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की गई है। इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया है।
Table of Contents
उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के सदस्यों का बढ़ेगा मानदेय
27 नवंबर को उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष बलजीत सोनी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने आयोग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। प्रमुख रूप से आयोग में नामित सदस्यों के मानदेय में बढ़ोतरी का मुद्दा उठाया गया।
25 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिए जाने की व्यवस्था की मांग
बलजीत सोनी ने मुख्यमंत्री को बताया कि उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग में नामित सदस्यों को वर्तमान में महज 6 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है, जो उनके कार्यों और जिम्मेदारियों को देखते हुए काफी कम है। जबकि उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग और उत्तराखंड के अन्य आयोगों में नामित सदस्यों को 25 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिए जाने की व्यवस्था है।
उन्होंने कहा कि आयोग के सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण करने के साथ जनसुनवाई, बैठकों और निरीक्षण के जरिए अल्पसंख्यक समुदायों से जुड़े मामलों के निस्तारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा समुदाय के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक हितों के संरक्षण और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए भी काम करते हैं।

6 से 25 हजार करने पर सीएम ने दिया आश्वासन
मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आयोग की ओर से पहले भी शासन स्तर पर पत्राचार किया जाता रहा है। इसी क्रम में बलजीत सोनी ने 16 नवंबर 2026 को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सदस्यों का मानदेय 6 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये प्रतिमाह करने का अनुरोध किया था।
अब मुख्यमंत्री धामी ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए उचित निर्णय लेने का भरोसा दिया है। यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग में नामित सदस्यों को हर महीने मिलने वाले मानदेय में चार गुना से अधिक की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, फिलहाल इस संबंध में अंतिम फैसला होना बाकी है।
big news
उत्तराखंड में आधी रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 अफसरों के तबादले, देखें किसे कहां मिली तैनाती

Uttarakhand IAS Transfer : उत्तराखंड में शासन स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने शुक्रवार देर रात 10 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले करते हुए कई जिलों के प्रशासनिक पदों में बदलाव किया है। इस फेरबदल में नैनीताल और अल्मोड़ा के जिलाधिकारी भी बदल दिए गए हैं। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, नैनीताल के डीएम ललित मोहन रयाल को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि अल्मोड़ा के डीएम अंशुल सिंह को नैनीताल का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।
Table of Contents
नैनीताल और अल्मोड़ा को मिले नए जिलाधिकारी
शासनादेश के मुताबिक, नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को इस पद से हटाकर अपर सचिव कार्मिक और अपर सचिव मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, अल्मोड़ा के जिलाधिकारी अंशुल सिंह को नैनीताल का नया डीएम नियुक्त किया गया है। इसके अलावा निदेशक खेल एवं युवा कल्याण दीप्ति सिंह को अल्मोड़ा का जिलाधिकारी बनाया गया है।
आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव
प्रशासनिक फेरबदल के तहत कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर को नैनीताल जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, आईएएस निधि यादव से कृषि विभाग की जिम्मेदारी वापस लेते हुए उन्हें अपर सचिव खेल एवं युवा कल्याण और निदेशक खेल एवं युवा कल्याण बनाया गया है।

देहरादून और हरिद्वार में भी बदले अधिकारी
तबादला सूची में देहरादून और हरिद्वार के अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। देहरादून में अपर जिलाधिकारी (एडीएम) केके मिश्रा को हरिद्वार का एडीएम बनाया गया है। वहीं, पीसीएस अधिकारी पंकज उपाध्याय को अपर मेलाधिकारी के साथ एडीएम हरिद्वार का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
इसके अलावा हरिद्वार के एडीएम वैभव गुप्ता को देहरादून में एडीएम की जिम्मेदारी दी गई है। इस बदलाव के तहत दोनों जिलों में प्रशासनिक स्तर पर अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।
नैनीताल और अल्मोड़ा में एसडीएम स्तर पर भी बदलाव
शासन की ओर से किए गए फेरबदल में उपजिलाधिकारियों की तैनाती भी बदली गई है। अल्मोड़ा में एसडीएम के पद पर तैनात सीमा विश्वकर्मा को नैनीताल भेजा गया है। वहीं, नैनीताल में तैनात एसडीएम सुधीर कुमार को अल्मोड़ा स्थानांतरित किया गया है।
इस तरह शुक्रवार देर रात जारी तबादला आदेश के जरिए प्रदेश में 10 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इसमें जिलाधिकारियों से लेकर अपर जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी स्तर तक की तैनाती शामिल है।
Dehradun
2027 चुनाव से पहले बीजेपी को झटका, इस बड़े चेहरे ने थामा कांग्रेस का हाथ

Uttarakhand Politics : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राजनीतिक दलों के बीच नेताओं को अपने पाले में लाने की कवायद तेज हो गई है। इसी कड़ी में गुरुवार, 26 नवंबर को देहरादून में कई नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इनमें आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व मीडिया प्रभारी अमित जोशी के साथ डीएवी पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष महेश जगूड़ी का नाम भी शामिल है।
Table of Contents
2027 से पहले बीजेपी के कई नेताओं ने बदला पाला
देहरादून स्थित कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी की मौजूदगी में अमित जोशी ने पार्टी की सदस्यता ली।
कांग्रेस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, अमित जोशी ने प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार विभिन्न क्षेत्रों में अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी है।
सत्ता में बदलाव जरूरी – अमित जोशी
मित जोशी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान आंदोलनकारियों ने जिस प्रदेश की कल्पना की थी, उसे साकार करने के लिए सत्ता में बदलाव जरूरी है। अमित जोशी ने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा के अनुरूप काम करने की बात कही। उन्होंने विशेष रूप से अल्मोड़ा क्षेत्र में विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विधायक मनोज तिवारी के मार्गदर्शन में सक्रिय रहने की बात भी कही।

महेश जगूड़ी ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली
कांग्रेस में शामिल होने वाले दूसरे प्रमुख नाम महेश जगूड़ी का है। वह डीएवी पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और मोथरोवाला क्षेत्र से धर्मपुर विधानसभा के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रह चुके हैं। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस में शामिल कराया।
महेश जगूड़ी का राजनीतिक सफर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरू हुआ था। वह वर्ष 2007 में डीएवी कॉलेज में एबीवीपी से जुड़े। इसके बाद कॉलेज कार्यकारिणी सदस्य, 2009 में कॉलेज इकाई मंत्री और 2010 में महानगर सह मंत्री की जिम्मेदारी संभाली। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी लंबे समय तक जुड़े रहे हैं। मूल रूप से उत्तरकाशी जिले के रहने वाले महेश जगूड़ी की कांग्रेस में एंट्री को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की सियासत में एक नए घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है।
Almora9 hours agoमोबाइल पर गेम खेल रहा था 5वीं का बच्चा, एक फोन कॉल ने मां के खाते से उड़ाए 2 लाख
Pauri13 hours agoपौड़ी में फिर गुलदार की दहशत, जंगल गई महिला नहीं लौटी घर, तलाश में जुटी टीमें
uttarakhand weather14 hours agoउत्तराखंड में बढ़ेगी ठिठुरन, इन जिलों में कोहरे का अलर्ट, जानें मौसम का हाल
big news14 hours agoउत्तराखंड में आधी रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 अफसरों के तबादले, देखें किसे कहां मिली तैनाती
Dehradun9 hours agoउत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के सदस्यों का बढ़ेगा मानदेय !, 6 से 25 हजार करने पर सीएम ने दिया आश्वासन
big news7 hours agoरिखणीखाल में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरा वाहन, सात लोगों की मौके पर ही मौत













































