Breakingnews
उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुo शैलजा पहली बार पहुंची देहरादून, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, चुनाव की रणनीति पर होगी चर्चा।

देहरादून – जैसे जैसे आगामी लोकसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं सभी राजनीतिक दलों व उनके कार्यकर्ताओं में भी जोश देखा जा रहा है।
उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुo शैलजा के पहली बार उत्तराखंड दौरे को लेकर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी जोश देखने को मिला।
कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा 17 से 19 जनवरी तक ऋषिकेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के द्वारा अंकिता भंडारी को इंसाफ दिलाने के लिए अंकिता भंडारी को न्याय दो यात्रा में शामिल होंगी तो वही उत्तराखंड कांग्रेस को मजबूती देने के लिए संगठन के नेताओं से मिलकर रणनीति पर चर्चा करेंगी।

उत्तराखंड कांग्रेस का प्रभारी बनने के बाद पहली बार जोली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंच कुमारी शैलजा का कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और तमाम कांग्रेस नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। डोईवाला चौक पर पहुंचने पर उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा का परवा दून कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि आने वाले 2024 के चुनाव में कांग्रेस मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और हर कांग्रेस का कार्यकर्ता कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए संघर्ष करेगा वही राम मंदिर निर्माण पर बोलते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राम मंदिर निर्माण का कार्य अभी अधूरा है इसलिए कांग्रेस राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में नहीं शामिल होगी।
वहीं कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहां की उत्तराखंड में कांग्रेस को मजबूत करेंगे और सभी लोक सभा प्रत्याशियों के साथ मिलकर एक राय बनाकर मजबूती के साथ 2024 लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
Breakingnews
भिकियासैंण के पास भीषण सड़क हादसा, जागर से लौट रहे जगरियों की कार खाई में गिरी, 3 की मौके पर मौत

Almora Accident : अल्मोड़ा के भिकियासैंण में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां जागर में शामिल होकर वापस लौट रहे जगरियों की कार हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
भिकियासैंण के पास जगरियों की कार खाई में गिरी
अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण तहसील क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि रापड़–गंगोड़ा–चमड़खान मोटर मार्ग पर एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।
हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। बचाव दल ने राहत अभियान चलाकर खाई में गिरे वाहन तक पहुंचने का प्रयास किया। वाहन सावर तीन लोगों को तक जब तक टीम पहुंची तक तब तीनों की मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

जागरी के कार्यक्रम से लौट रहे थे तीनों
मिली जानकारी के मुताबिक तीनों व्यक्ति जागरी कार्य से जुड़े थे। ग्राम चमोली पुसैला में आयोजित जागर कार्यक्रम संपन्न कराने के बाद देर रात्रि अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनका वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। SDRF टीम द्वारा तीनों मृतकों को खाई से बाहर निकालकर अग्रिम कार्रवाई हेतु मोर्चरी रानीखेत भिजवा दिया गया है।
Breakingnews
उत्तराखंड में यहां 2 महिला पुलिसकर्मियों को लापरवाही पड़ी भारी, एसएसपी ने कर दिया सस्पेंड

Rudrapur News : रूद्रपुर में एसएसपी का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। एसएसपी ने लापरवाही बरतने पर दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।
Table of Contents
2 महिला पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने किया सस्पेंड
नाबालिग से जुड़े एक गंभीर मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महिला पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। महिला अपराधों के मामलों में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने ये कदम उठाया।
लापरवाही पर एसएसपी ने लिया एक्शन
जानकारी के अनुसार, 6 मई को एक महिला पुलिस कार्यालय पहुंची और अपनी नाबालिग बेटी के साथ हुई घटना की शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की मां का आरोप है कि 17 अप्रैल को यश प्रताप सिंह नामक युवक उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि इस दौरान नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई।

क्षेत्राधिकारी पंतनगर डीआर वर्मा को सौंपी जांच
पीड़िता की मां ने बताया कि उसने मामले में कार्रवाई के लिए कई बार रूद्रपुर कोतवाली, पंतनगर कोतवाली और महिला हेल्प डेस्क में शिकायत देने का प्रयास किया। लेकिन समय रहते कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तत्काल जांच के आदेश दिए।
जांच में सामने आया कि महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला हेड कांस्टेबल पायल आर्या और महिला कांस्टेबल मंजू आर्या ने अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरती। इसके बाद दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इसके साथ ही पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और विस्तृत जांच की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी पंतनगर डीआर वर्मा को सौंपी गई है।
Breakingnews
चंपावत में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष समेत तीन पर आरोप, निर्वस्त्र हालत में मिली पीड़िता…

Champawat News : चंपावत में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, भाजपा नेता समेत तीन पर लगे आरोप
Champawat News : उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां 10वीं की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस मामले के बाद से लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
Table of Contents
चंपावत में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप
चंपावत जिला मुख्यालय से झकझोर कर रख देने वाली खबर सामने आई है। यहां 16 साल की नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष, पूर्व ग्राम प्रधान समेत तीन पर आरोप लगे हैं।
भाजपा मंडल उपाध्यक्ष समेत तीन पर आरोप
पीड़िता के पिता द्वारा चम्पावत कोतवाली में दी गई शिकायत के अनुसार, वो अस्वस्थ हैं और उनकी बेटी उन्हें इलाज के लिए गांव से चम्पावत लाई थी। 5 मई 2026 की शाम जब बेटी घर वापस नहीं पहुंची, तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद देर रात करीब 1:28 बजे बेटी का फोन आया, लेकिन कुछ ही देर में मोबाइल बंद हो गया।
इसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से तलाश अभियान चलाया गया। सुबह लगभग 4 बजे नाबालिग को एक कमरे से बरामद किया गया, जहां उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे और वो निर्वस्त्र हालात में थी। उसे तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाकर चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई गई।
तहरीर के बाद मामले में मुकदमा हुआ दर्ज
सीओ चंपावत ने मामले की पुष्टि की है। जनमंच टीवी से बात करते हुए उन्होंने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही नाबालिग का जिला चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
Blog23 hours agoकौन हैं Makhanlal Sarkar ? जानिए पीएम मोदी ने क्यों छुए उनके पैर…
big news20 hours agoयमुनोत्री पैदल मार्ग पर एक तीर्थयात्री की मौत, अभी तक यमुनोत्री में तीन भक्तों की जा चुकी जान
Chamoli22 hours agoबद्रीनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, पूजा-अर्चना कर लिया भगवान बद्रीविशाल का आशीर्वाद
National3 hours agoमदर्स डे पर मां को भेजें दिल को छू लेने वाले शुभकामना संदेश, खुश हो जाएंगी आपकी मां
Haldwani23 hours agoचारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को लेकर परिवहन विभाग अलर्ट, जगह-जगह चलाए जा रहे चेकिंग अभियान
uttarakhand weather4 hours agoउत्तराखंड में आज फिर मौसम लेगा करवट, ओलावृष्टि और आंधी की चेतावनी, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
Uttarkashi3 hours agoउत्तरकाशी में दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप ने मार्निंग वाक कर रहे सहायक उद्योग अधिकारी को कुचला
National1 hour agoकौन हैं विजय थलापति ?, 6 दशकों का DMK व AIADMK के तिलिस्म को तोड़कर बने सीएम, जानें कैसे अभिनेता से बन गए नेता..






































