Breakingnews
अतिक्रमण पर कार्यवाही जारी, अधिकारी और अतिक्रमणकारियों के बीच हुई तीखी नोकझोंक।
देहरादून/मसूरी – मसूरी में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल के नेतृत्व में मसूरी माल रोड, मसूरी घंटाघर और गांधी चौक पर सड़क किनारे हो रखे अतिक्रमण को हटाया गया। वही मसूरी के विभिन्न क्षेत्रों के हवाधरो पर हो रखे अतिक्रमण को भी जेसीबी के माध्यम से हटाया गया।

इस मौके पर एसडीएम मसूरी और अतिक्रमणकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई परंतु एसडीएम मसूरी ने किसी की नहीं सुनी और अतिक्रमण के खिलाफ देर शाम तक जारी रखा। लोगों का कहना है कि नगर पालिका द्वारा पूर्व में हवाघर के आसपास दिए गए दुकानों की रसीद काट कर किराया लिया जाता रहा है। ऐसे में उनको बिना नोटिस दिए हटाया जाना उचित नहीं है। मसूरी व्यापार मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल द्वारा भी मुख्यमंत्री पोर्टल पर अधिशासी अधिकारी यूडी तिवारी के खिलाफ शिकायत कर कहा गया कि कई लोगों का कई सालों से नगर पालिका कर द्वारा दी गई दुकानों का किराया जमा करते हैं ऐसे में कई दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया जो न्याय उचित नहीं है। उन्होंने पूरे मामले की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा कि षड्यंत्र के तहत मसूरी को उजाड़ा जा रहा है जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

एसडीएम नरेष चंद्र दुर्गापाल दुर्गापाल ने बताया कि उनके द्वारा पूर्व में नगर पालिका परिषद, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग और राजस्व के अधिकारियों द्वारा मसूरी नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत सरकारी भूमि और सड़क किनारे हो रखे कब्जो को चिंहित कराया गया वह सभी अतिक्रमणकारियों को स्वंय किये गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिये गए। जिसके बाद अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की गई।
उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्ति पर किसी भी हाल में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा वहीं नगर पालिका के पास ऐसा कोई अधिकार नहीं है कि वह हवाघरों और सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को लेकर किराये की रसीद काटी जाये। उन्होंने कहा कि जो भी नियम विरुद्ध होगा उसपर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने शिकायत की है कि नगर पालिका द्वारा पूर्व में प्रशासन द्वारा मसूरी जीरो प्वाइंट और किक्रेंग पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे हो रखे अतिक्रमण को हटाया गया था व उसी स्थान पर नगर पालिका प्रशासन द्वारा अनाधिकृत रूप् से दुकानों का निर्माण कर उनको आवंटन करने का कार्य किया जा रहा है।

ऐसे में उन्होने एसडीएम मसूरी से पूरे मामले की जांच कर रहे हैं और नगर पालिका प्रशासन द्वारा सड़क किनारे अतिक्रमण किये गए अतिक्रमण को हटाने की मांग की है। एसडीएम मसूरी ने मसूरी एक ऐतिहासिक पर्यटक और इसकी खूबसूरती को बनाए रखना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है। इस पर किसी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए सरकार और प्रशासन द्वारा मसूरी और मसूरी माल रोड खूबसूरत और सुंदर बनाया जाना है जिसको लेकर सभी विभाग संयुक्त रूप से काम कर रहे हैं वहीं मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण 3 करोड से अधिक रुपए मालरोड के सौदंर्यकरण पर खर्चा कर रहा है।
Breakingnews
पूर्व CM हरीश रावत के PA रहे चंदन सिंह जीना के घर ED का छापा, रेड के बाद प्रदेश में सियासी भूचाल

Dehradun News : UKSSSC की वर्ष 2016 की वीपीडीओ परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पूर्व PA और OSD रहे चंदन सिंह जीना के देहरादून स्थित आवास पर छापा मारा।
Table of Contents
पूर्व CM हरीश रावत के PA रहे चंदन सिंह जीना के घर ED का छापा
तलाशी के दौरान ईडी को करीब 32 लाख रुपये की बेहिसाबी नकदी, 200.5 ग्राम सोना और 12 लग्जरी घड़ियां मिलीं। बरामद सोने में 13 सिक्के और 7 चेन शामिल हैं। घड़ियों में Rolex, Rado, Piaget, Movado, Tissot और Casio Edifice जैसे ब्रांड बताए गए हैं।
इसके अलावा जीना और उनके परिवार के बैंक खातों में मौजूद 52.16 लाख रुपये फ्रीज किए गए हैं। ईडी ने उनका मोबाइल फोन भी फोरेंसिक जांच के लिए कब्जे में लिया है।

पहले विजिलेंस फिर एसटीएफ ने की थी मामले की जांच
वीपीडीओ परीक्षा-2016 में अनियमितताओं की जांच पहले विजिलेंस और बाद में एसटीएफ ने की थी। पुलिस जांच में सामने आए तथ्यों और मनी ट्रेल के आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की। इसी क्रम में ईडी ने गुरुवार को कई आरोपियों और परीक्षा आयोजित कराने वाली कंपनी से जुड़े लोगों के ठिकानों पर भी तलाशी ली।
रेड के बाद प्रदेश में सियासी भूचाल
देर रात हुई इस रेड के बाद से उत्तराखंड में सियासी भूचाल मच गया है। पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीशा रावत ने कांग्रेस के अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। हरीश रावत ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए देर रात दी।
Breakingnews
उत्तराखंड में बड़ा सियासी भूचाल, पूर्व सीएम हरीश रावत ने अपने सभी पदों से दिया इस्तीफा

Uttarakhand Politics : उत्तराखंंड की सियासत से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कांग्रेस के दोनों पदों से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद से उत्तराखंड में सियासी भूचाल देखने को मिल रहा है।
Table of Contents
पूर्व सीएम हरीश रावत ने अपने सभी पदों से दिया इस्तीफा
UKSSSC की वर्ष 2016 की VPDO परीक्षा में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बाद उत्तराखंड की सियासत में हलचल तेज हो गई है। ED ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के तत्कालीन ओएसडी और पीए रहे चंदन सिंह जीना से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की थी। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में नकदी के साथ सोने के सिक्के, चेन और महंगी घड़ियां बरामद किए जाने की बात सामने आई।
ED की कार्रवाई के बाद देर रात इस मामले का राजनीतिक असर भी देखने को मिला। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी सदस्यता और प्रदेश कांग्रेस के स्थायी आमंत्रित सदस्य के पद से इस्तीफा देने की घोषणा की।
परीक्षाओं में गड़बड़ी युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़
हरीश रावत ने कहा कि सरकारी नियुक्तियों और प्रतियोगी परीक्षाओं में किसी भी तरह की गड़बड़ी युवाओं के भविष्य के साथ गंभीर अन्याय है। उन्होंने कहा कि अगर उनसे जाने-अनजाने में ऐसा कोई कार्य हुआ हो, जिसका असर राज्य के नौजवानों के भविष्य पर पड़ा हो, तो वो इसके लिए स्वयं को जिम्मेदार मानते हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों से अपनी कथित चूक के लिए सार्वजनिक रूप से क्षमा भी मांगी। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि किसी के पास नियुक्तियों या परीक्षाओं से जुड़े मामलों में उनके हस्तक्षेप अथवा संलिप्तता के कोई ठोस प्रमाण हैं, तो उन्हें जांच एजेंसियों के सामने प्रस्तुत किया जाना चाहिए।
हरीश रावत ने जनता से की अपील
हरीश रावत ने अपील की कि ऐसे किसी भी प्रमाण को सीबीआई, ईडी या उत्तराखंड पुलिस को उपलब्ध कराया जाए, ताकि मामले की वास्तविकता सामने आ सके।
ED की कार्रवाई और उसके बाद हरीश रावत के इस्तीफे के ऐलान ने उत्तराखंड कांग्रेस के भीतर भी नई राजनीतिक चर्चा को जन्म दे दिया है। अब इस पूरे मामले में जांच आगे बढ़ने के साथ राजनीतिक प्रतिक्रियाओं पर भी नजर रहेगी।
Breakingnews
अच्छी खबर : अब कोटद्वार से देहरादून तक चलेगी GMOU की बस, जानें क्या रहेगा टाइम ?

Kotdwar News : शहर की जनता की लंबे समय से चली आ रही आवागमन की सुविधा से जुड़ी मांग को अब बड़ी राहत मिली है। गढ़वाल मोटर ओनर्स यूनियन लिमिटेड (जीएमओयू) की बस सेवा का कोटद्वार से देहरादून तक विस्तार किए जाने को शासन से स्वीकृति मिल गई है। इस संबंध में शासन स्तर से निर्णय लिया गया है।
Table of Contents
अब कोटद्वार से देहरादून तक चलेगी GMOU की बस
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष और कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूरी भूषण ने कोटद्वार की जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जीएमओयू की बसों का संचालन देहरादून तक किए जाने का विषय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा के समक्ष प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई और स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया था।
इस समयपर चलेगी बस
अब जीएमओयू की बस सेवा कोटद्वार से देहरादून तक संचालित होगी। निर्धारित समय-सारणी के अनुसार प्रातः 07:00 बजे — कोटद्वार से देहरादून,दोपहर 02:00 बजे — देहरादून से कोटद्वार इस बस सेवा के शुरू होने से कोटद्वार एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को देहरादून आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी। विशेष रूप से विद्यार्थियों, कर्मचारियों, व्यापारियों तथा विभिन्न कार्यों से देहरादून जाने वाले नागरिकों को इसका सीधा लाभ प्राप्त होगा।

कोटद्वार की जनता को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
ऋतु खण्डूरी भूषण ने इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कोटद्वार की जनता की सुविधाओं और आवश्यकताओं को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि कोटद्वार को बेहतर परिवहन सुविधाओं से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और आने वाले समय में भी जनहित से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ शासन के समक्ष रखा जाएगा। जीएमओयू बस सेवा का देहरादून तक विस्तार कोटद्वार की जनता के लिए बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Dehradun16 hours agoउत्तराखंड पुलिस में बड़ा बदलाव, 14 अफसरों की नई तैनाती, देखें पूरी लिस्ट
uttarakhand weather19 hours agoउत्तराखंड से कब विदा होगा मानसून? IMD ने दिया बड़ा अपडेट, आज 7 जिलों में बारिश
Haridwar18 hours agoहरिद्वार अस्पताल में आधी रात हंगामा, दो पक्ष आपस में भिड़े, जमकर हुआ हंगामा
Nainital15 hours agoनैनीताल में कल स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम ने जारी किया आदेश, जानिए वजह
Nainital17 hours agoज्योलिकोट दूषित पानी मामले में 4 मौतों के बाद जागा प्रशासन, 6 कर्मचारी निलंबित
big news12 hours agoपदक विजेता खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, आउट ऑफ टर्न नौकरी का शासनादेश जारी





































