Uttar Pradesh
उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में अगले 48 घंटे के दौरान बारिश और बर्फबारी की संभावना।
देहरादून – उत्तराखंड के पांच जिलों के पर्वतीय इलाकों में अगले 48 घंटे के दौरान बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इससे तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और प्रदेश में ठंड बढ़ने के आसार हैं। वहीं, मैदानी जिले ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार में शीतलहर और घना कोहरा छाए रहने की आशंका है।

मौसम विभाग ने शीतलहर को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, गुरुवार सुबह से ही राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के कई इलाकों में सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक, राज्य के कुछ इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसके चलते उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और देहरादून के पर्वतीय इलाकों में बारिश व बर्फबारी की संभावना है। हालांकि, मौसम का बदला मिजाज सिर्फ 48 घंटे तक ही देखने को मिलेगा। 31 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने से ठंड का असर कम होगा।
Breakingnews
योगी कैबिनेट में हुआ बड़ा बदलाव, एक महिला समेत छह नए मंत्रियों ने ली शपथ, देखें लिस्ट

Yogi Cabinet Expansion : उत्तर प्रदेश की राजनीति में रविवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला। जब मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया।
Table of Contents
योगी कैबिनेट में हुआ बड़ा बदलाव
योगी कैबिनेट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। एक महिला समेत छह को योगी कैबिनेट में जगह मिली है।
राजधानी लखनऊ स्थित जनभवन के गांधी सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल Anandiben Patel ने नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

एक महिला समेत छह नए मंत्रियों ने ली शपथ
मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा के वरिष्ठ नेता Bhupendra Singh Chaudhary और Manoj Kumar Pandey को कैबिनेट मंत्री बनाया गया। वहीं Krishna Paswan, Surendra Diler, Hansraj Vishwakarma और Kailash Singh Rajput ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
इस मंत्रिमंडल विस्तार को आगामी राजनीतिक रणनीति और सामाजिक समीकरणों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। समारोह में सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री, विधायक और भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
Job
UPTET 2026 Registration: आवेदन 27 मार्च से शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया, फीस और परीक्षा डेट

UPTET 2026: परीक्षा के लिए आवेदन 27 मार्च से शुरू होंगे. जानें आवेदन प्रक्रिया, फीस, OTR, परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड और पूरी डिटेल यहां.
मुख्य बिंदु
UPTET 2026 Registration: युवाओं के लिए सुनहरा मौका
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने UPTET 2026 (उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा) का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) स्तर के लिए पात्रता निर्धारित की जाएगी। इसलिए, जो उम्मीदवार सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह एक अहम अवसर है।
ये भी पढ़ें_ UGC NET Result Date : इस दिन जारी हो सकता है यूजीसी नेट का परिणाम, यहाँ देखें लेटेस्ट अपडेट…
आवेदन तिथि और महत्वपूर्ण तारीखें
सबसे पहले जरूरी तारीखों को समझ लेते हैं, ताकि आप कोई भी डेडलाइन मिस न करें:
- आवेदन शुरू: 27 मार्च 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 26 अप्रैल 2026
- फीस जमा और सुधार की अंतिम तिथि: 1 मई 2026
- परीक्षा तिथि: 2, 3 और 4 जुलाई 2026
- सिटी स्लिप जारी: 22 जून 2026
- एडमिट कार्ड जारी: 30 जून 2026
👉 इसलिए, बेहतर होगा कि आप अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा कर लें।
OTR (One Time Registration) हुआ अनिवार्य
इस बार आवेदन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। अब One Time Registration (OTR) अनिवार्य कर दिया गया है।
- सबसे पहले आपको OTR पूरा करना होगा
- OTR के बाद ही आप UPTET 2026 का फॉर्म भर पाएंगे
- एक बार बना OTR प्रोफाइल भविष्य की अन्य भर्तियों में भी उपयोग किया जा सकेगा
👉 यानी, यह प्रक्रिया आपको बार-बार जानकारी भरने से बचाएगी और आवेदन को आसान बनाएगी।
ये भी पढ़ें_ SBI CBO Recruitment 2026: 2273 Circle Based Officer पदों पर भर्ती, पूरी जानकारी हिंदी में
आवेदन शुल्क (Application Fee)
फीस संरचना पहले जैसी ही रखी गई है, जिससे उम्मीदवारों को राहत मिली है:
- सामान्य / OBC: 1000 रूपए
- SC / ST: 500 रूपए
👉 हालांकि, फीस बढ़ाने का प्रस्ताव आया था, लेकिन उसे लागू नहीं किया गया।
👉 भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा।
UPTET 2026 परीक्षा पैटर्न
यह परीक्षा दो पेपर में आयोजित होगी:
- पेपर-1: कक्षा 1 से 5 (प्राथमिक स्तर)
- पेपर-2: कक्षा 6 से 8 (उच्च प्राथमिक स्तर)
👉 उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार एक या दोनों पेपर के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन कैसे करें? (Step-by-Step Process)
अब जानते हैं पूरी आवेदन प्रक्रिया को आसान स्टेप्स में:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
👉 उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की साइट upessc.up.gov.in - होमपेज पर “UPTET 2026 Apply Online” लिंक पर क्लिक करें
- OTR (One Time Registration) पूरा करें
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- आधार डिटेल
- फोटो और सिग्नेचर अपलोड
- OTR नंबर मिलने के बाद लॉगिन करें
- अब UPTET 2026 आवेदन फॉर्म भरें
- व्यक्तिगत जानकारी
- शैक्षणिक योग्यता
- पेपर चयन
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
- फोटो
- हस्ताक्षर
- प्रमाणपत्र
- ऑनलाइन शुल्क जमा करें
- फॉर्म को ध्यान से जांचें और सबमिट करें
- अंत में प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें
जरूरी दस्तावेज
आवेदन करते समय आपको निम्न दस्तावेज तैयार रखने होंगे:
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- पहचान पत्र (आधार/अन्य)
- शैक्षणिक प्रमाणपत्र
- OTR नंबर
क्यों महत्वपूर्ण है UPTET?
UPTET केवल एक परीक्षा नहीं है, बल्कि यह उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने की पहली और सबसे जरूरी सीढ़ी है।
👉 बिना UPTET पास किए आप शिक्षक भर्ती (Teacher Recruitment) में आवेदन नहीं कर सकते।
👉 यह आपकी पात्रता (Eligibility) को प्रमाणित करता है।
Breakingnews
Lucknow Bus Accident: लखनऊ में डबल डेकर बस हादसे का शिकार, 7 की मौत 21 घायल

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बस, 7 की मौत, 21 घायल
Lucknow Bus Accident: उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज क्षेत्र में Purvanchal Expressway पर सोमवार को एक दर्दनाक बस हादसा हो गया। बिहार जा रही एक स्लीपर डबल डेकर बस टोल प्लाजा के पास अचानक पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 16 से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
ये भी पढ़ें_ मुनस्यारी में गहरी खाई में गिरने से भेड़ पालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
मुख्य बिंदु
लखनऊ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलती डबल डेकर बस
जानकारी के मुताबिक, बस लुधियाना से दरभंगा की ओर जा रही थी। हादसा गोसाईगंज इलाके के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। इसके बाद घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
ये भी पढ़ें_ Nepal Bus Accident: त्रिशूली नदी में गिरी बस, न्यूज़ीलैण्ड के यात्री समेत 18 की मौत, 28 घायल
Lucknow Bus Accident-हादसे में 7 लोगों की मौत 21 घायल
जानकारी के मुताबिक बस में 40 लोग सवार थे. बस लुधियाना से दरभंगा की ओर जा रही थी, जो पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लखनऊ में टोल प्लाजा के पास हादसे का शिकार हो गई. हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि, चार लोगों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया. हादसे में 21 से अधिक यात्री घायल हुए हैं. मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है.

ड्राईवर को नींद की झपकी आने से हुआ हादसा
प्रारंभिक जांच में हादसे की बड़ी वजह चालक की लापरवाही मानी जा रही है। जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर को चलते समय झपकी आ गई थी, जिसके कारण वह बस से नियंत्रण खो बैठा। इसी कारण तेज रफ्तार बस टोल प्लाजा के पास पलट गई। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य संभावित कारणों को भी खंगाला जा रहा है।
ये भी पढ़ें_ Srinagar CRPF Bunker Accident: सीआरपीएफ का बुलेट प्रूफ वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 7 जवान घायल
यूपी के उपमुख्यमंत्री Brajesh Pathak ने जताया घटना पर शोक
इस घटना पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री Brajesh Pathak ने दुख जताते हुए अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। साथ ही सरकार ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने का भरोसा भी दिलाया है।
Cricket14 hours agoTRT vs SOB Dream11 Prediction Match 29: The Hundred 2026
Breakingnews10 hours agoदेहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, बीटेक की छात्रा की दर्दनाक मौत
big news9 hours agoउत्तराखंड में भूकंप से डोली धरती, टिहरी और उत्तरकाशी में महसूस किए गए भूकंप के झटके
uttarakhand weather10 hours agoउत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, आज कई जिलों में अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
धर्म-कर्म6 hours agoसूर्यग्रहण पर आसमान में दिखेगा अनोखा नजारा, छह ग्रह एक साथ एक कतार में आएंगे नजर
Uttarakhand7 hours ago2036 ओलंपिक के लिए मंत्री रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा, भोलेनाथ से मांगा आशीर्वाद
Breakingnews3 hours agoविधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, दिनेश कुंजवाल ने छोड़ा हाथ का साथ
Chamoli6 hours agoहेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने की तिथि की हुई घोषणा, 10 अक्टूबर को किए जाएंंगे बंद





































