Pithoragarh
मुनस्यारी में गहरी खाई में गिरने से भेड़ पालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Pithoragarh News : पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी क्षेत्र में पहाड़ी से गिरने के कारण एक भेड़ पालक की मौत हो गई। इस हादसे के बाद से पूरे इलाके में मातम पसर गया है।
Table of Contents
मुनस्यारी में गहरी खाई में गिरने से भेड़ पालक की मौत
पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में दर्दनाक हादसे में एक भेड़ पालक की मौत हो गई। यहां भेड़ बकरियां चराने गए एक भेड़पालक की कालामुनि और बेटुली धार के बीच गहरी खाई में गिरने के कारण मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
भेड़-बकरियां चराने के दौरान पहाड़ी से फिसला पैर
मिली जानकारी के मुताबिक 26 वर्षीय रमेश राम अपनी भेड़-बकरियों को चराने के लिए जंगल गया था। कालामुनि और बेटुली धार के बीच अचानक उसका पैर फिसला और वो गहरी खाई में जा गिरा। ऊंचाई से चट्टानों पर गिरने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घर नहीं लौटने पर परिजनों ने शुरू की थी तलाश
बताया जा रहा है कि काफी समय बीतने के बाद भी रमेश घर नहीं लौटा। जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान खाई में गिरने की जानकारी मिली। जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई।
ये भी पढ़ें – पौड़ी में बड़ा सड़क हादसा, तोता घाटी में ट्रक पर बोल्डर गिरने से चालक की दर्दनाक मौत: मुनस्यारी में गहरी खाई में गिरने से भेड़ पालक की मौत, परिवार में मचा कोहरामसूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को खाई से निकाला। इस हादसे के बाद से इलाके में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इकलौते बेटे की मौत की खबर के बाद से माता-पिता सदमे में हैं।
Pithoragarh
मुनस्यारी में मौत बनकर टूटे पहाड़ के बोल्डर, चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Pithoragarh News : पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी-जौहार मोटर मार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। बुगडियार के पास पहाड़ी से अचानक पत्थर और भारी बोल्डर सड़क पर आ गिरे। इसी दौरान वहां से बाइक पर गुजर रहे दो युवक इसकी चपेट में आ गए। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।
Table of Contents
मुनस्यारी में मौत बनकर टूटे पहाड़ के बोल्डर
पिथौरागढ़ में मुनस्यारी-जौहार मोटर मार्ग पर मं मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे बुगडियार के पास हुआ। मुनस्यारी के साईंपोलो गांव निवासी भुवन कुमार (26) पुत्र नरी राम और प्रदीप कुमार पुत्र चंद्र राम मोटरसाइकिल से काम पर जा रहे थे। इसी दौरान ऊपरी पहाड़ी से अचानक पत्थर और बड़े बोल्डर खिसककर सड़क पर गिरने लगे। दोनों युवक इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
घटना के बाद सीमा सड़क संगठन (BRO) के जवानों और 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी पहुंचाया गया। यहां चिकित्सक डॉ. गौरव कुमार ने भुवन कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्रदीप कुमार के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
हादसे के बाद मृतक के परिवार में पसरा मातम
हादसे की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी मुनस्यारी डॉ. ललित मोहन तिवारी, उपनिरीक्षक प्रदीप कोहली और पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने समेत अन्य जरूरी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा है। वहीं, गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है।
Pithoragarh
जौलजीबी मेले में हंगामे पर पुलिस का एक्शन, विधायक प्रतिनिधि समेत 4 कांग्रेसी गिरफ्तार

Pithoragarh News : पिथौरागढ़ के जौलजीबी मेले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम के दौरान हुए हंगामे और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। इनमें धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश सिंह धामी के विधायक प्रतिनिधि नृप सिंह गर्बयाल भी शामिल हैं। चारों आरोपियों को डीडीहाट न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
Table of Contents
जौलजीबी मेले में हंगामे पर पुलिस का एक्शन
14 नवंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जौलजीबी मेले के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे। मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद मंच पर माइक बंद किए जाने को लेकर विवाद शुरू हो गया था। धारचूला विधायक हरीश सिंह धामी ने उन्हें मंच से अपनी बात रखने का मौका नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई थी। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर नारेबाजी और धक्का-मुक्की शुरू हो गई थी। देखते ही देखते मामला हंगामे और तोड़फोड़ तक पहुंच गया।
इस दौरान मंच पर रखे माइक, कुर्सियों और अन्य उपकरणों को नुकसान पहुंचने के आरोप लगे थे। पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की किए जाने की बात सामने आई थी। विधायक हरीश धामी का कहना था कि वह जौलजीबी मेले के पदेन अध्यक्ष हैं, इसके बावजूद उन्हें मुख्यमंत्री के सामने अपनी बात रखने का अवसर नहीं दिया गया।
चार कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार
मामले में जौलजीबी कोतवाल की तहरीर पर विधायक हरीश सिंह धामी समेत छह नामजद लोगों और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में राम सिंह रोकाया, नृप सिंह गर्बयाल, सौरव मर्तोलिया और विक्रम दानू को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 121(1), 132, 191(2), 324(2) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें सरकारी कार्य में बाधा डालने, लोकसेवक के साथ अभद्रता और तोड़फोड़ से जुड़े आरोप शामिल हैं।
Pithoragarh
आदि कैलाश यात्रा पर आए मध्य प्रदेश के युवक की मौत, सांस लेने में हुई थी परेशानी

Pithoragarh News : उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में आदि कैलाश यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश के एक युवक की मौत हो गई। युवक को अचानक सांस लेने में परेशानी होने लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए गुंजी स्थित अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। घटना के बाद युवक के साथ यात्रा पर आए दोस्तों में शोक है।
Table of Contents
आदि कैलाश यात्रा पर आए मध्य प्रदेश के युवक की मौत
मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी तिलक शर्मा पुत्र मनोज शर्मा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, तिलक अपने दोस्तों के साथ आदि कैलाश की यात्रा पर आया था। यात्रा के दौरान आदि कैलाश क्षेत्र में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई।
सांस लेने में हुई थी युवक को परेशानी
बताया जा रहा है कि उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। साथियों ने बिना देरी किए उसे गुंजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
युवक का शव धारचूला लाया गया है। फिलहाल शव राजकीय चिकित्सालय में रखा गया है। पुलिस के अनुसार, शव का पंचायतनामा और पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद अंतिम सुपुर्दगी के लिए शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

इस साल अब तक तीन यात्रियों की हुई मौत
गौरतलब है कि इस वर्ष आदि कैलाश यात्रा पर आए अब तक तीन श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। इससे पहले भी एक श्रद्धालु की यात्रा से लौटते समय धारचूला पहुंचने पर तबीयत बिगड़ गई थी और कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई थी।
उच्च हिमालयी क्षेत्रों में अधिक ऊंचाई के कारण ऑक्सीजन की उपलब्धता कम हो जाती है। ऐसे में यात्रियों को सांस लेने में परेशानी समेत स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ये घटना एक बार फिर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में यात्रा के दौरान स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने की जरूरत को सामने लाती है।
Politics11 hours agoधामी सरकार का पांच साल का रिपोर्ट कार्ड पूरी तरह फर्जी, हरक बोले- जनता को गुमराह कर रही सरकार
Dehradun13 hours agoडोईवाला में खनन ट्रैक्टर का कहर, स्कूटी सवार दो किशोरियों को कुचला, एक की मौत
Dehradun14 hours agoदेहरादून में राजपुर रोड पर दर्दनाक हादसा, स्कूटी सवार दो युवकों की मौत
Udham Singh Nagar12 hours agoरुद्रपुर में RTO के नाम पर फर्जीवाड़े का भंडाफोड़, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार
Champawat9 hours agoचंपावत में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरकर यूपी के युवक की मौत, चार घायल
Dehradun7 hours agoदेहरादून में पुलिस का अनोखा अंदाज, पहले काटा चालान फिर हेलमेट पहनाकर समझाया सुरक्षा का पाठ








































