Breakingnews
देखिए सीएम धामी किसके चरणों को धोकर, मान रहे है भोलेनाथ का स्वरूप …
हरिद्वार – राज्य में कोरोना के बाद कांवड़ यात्रा दो साल बाद अपने चरम पर है श्रद्धालुओं का हरिद्वार में जल लेने का सिलसिला शुरु हो गया है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कार्यकाल की एक अनूठी मिसाल पेश की है आज राज्य के 22 साल के इतिहास में किसी सीएम द्वारा कांवड़ यात्रियों के पाँव धो कर स्वागत कर उन्होंने ये संदेश दे दिया कि उत्तराखंड की संस्कृति अतिथि सम्मान की रही है
जिसमें राज्य का मुखिया एक सेवक की भूमिका में प्रथम पंक्ति में खड़ा होगा, अपने सहज,सरल,स्वभाव से पहचाने जाने वाले धामी को कावड़ियों की पैर धोकर स्वागत करते देख उनके विन्रम भाव ओर स्वागत से गदगद कावड़ियों ने भोलेनाथ के जयकारे लगाये । मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमे उत्तराखंड में आये सभी कावंड़ यात्रियों में भगवान शिव का अंश दिखता है
वैसे धामी सरकार अतिथि सत्कार का कितना ध्यान रखती है इसका अंदाज़ा आप सरकार द्वारा कावड़ यात्रा के लिए किए गए अलग बजट की व्यवस्था से लगाया जा सकता है सरकार के कार्यकाल की शुरुआत से सरल स्वभाव वाले सीएम कहे जाने वाले धामी प्रशासन पर लगातार सख्त दिखे, कांवड़ यात्रा में सुरक्षा, ट्रेफिक समेत सभी व्यवस्था चाकचौबंद रखने के निर्देश दिए है उनकी संवेदनशीलता का अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि वो स्वंय मोनिटरिंग कर हेलीकॉप्टर से व्यवस्थाओ का जायजा लेते दिख रहे है उत्तराखंड सरकार कांवड यात्रा की व्यवस्था में कोई कसर नही छोड़ना चाहती है। अब तक राज्य में 28 लाख कावड़िये आ चुके है।
Breakingnews
उत्तराखंड में आज 8 जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में 25 सितंबर को मौसम करवट लेने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, राज्य के कई हिस्सों में बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज 8 जिलों में बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में आज आठ जिलों में बारिश का अलर्ट है। आज बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, ऊधम सिंह नगर, पौड़ी, चमोली और पिथौरागढ़ में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज बौछारें पड़ने की संभावना है।
इस दौरान आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने नैनीताल, चंपावत और ऊधम सिंह नगर में कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। वहीं बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में भी बारिश के तेज दौर की संभावना है।
कुमाऊं में ज्यादा सक्रिय रहेगा मौसम
नैनीताल, हल्द्वानी, भीमताल और भवाली समेत आसपास के इलाकों में दोपहर बाद बादल घिरने और बारिश होने के आसार हैं। बागेश्वर और अल्मोड़ा में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि पिथौरागढ़ और चंपावत में भी बारिश के तेज दौर देखने को मिल सकते हैं।
पर्वतीय क्षेत्रों में अचानक तेज बारिश से जलभराव और पहाड़ी सड़कों पर मलबा आने की समस्या हो सकती है। नदी-नालों और ढलानों के आसपास रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
देहरादून समेत इन इलाकों में भी बारिश
देहरादून, ऋषिकेश और मसूरी में आज बादल छाए रहने के साथ दोपहर या शाम के समय गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। पौड़ी और चमोली में भी कुछ स्थानों पर तेज बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना है।

ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर, काशीपुर और खटीमा में बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है, हालांकि तेज हवाएं परेशानी बढ़ा सकती हैं। हरिद्वार में मौसम सामान्य रहने के बीच कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
26-27 सितंबर को बढ़ेगा बारिश का दायरा
रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और टिहरी में आज हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के ऊंचाई वाले इलाकों में भी हल्की बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 26 और 27 सितंबर को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर और व्यापक हो सकता है। ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वालों को मौसम के ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी जाती है।
Breakingnews
रुद्रप्रयाग में भीषण हादसा, आमने-सामने टकराईं कार-बाइक, 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Rudraprayag Accident : रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। मायकोटी डाट पुल के पास कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Table of Contents
रुद्रप्रयाग में आमने-सामने टकराईं कार-बाइक
रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सत्तेराखाल से करीब चार किलोमीटर पीछे मायकोटी डाट पुल के पास कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत
मृतक की पहचान रुद्रप्रयाग जिले के ग्राम बोरा निवासी 55 वर्षीय शिव लाल के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, शिव लाल विकास भवन रुद्रप्रयाग में चालक के पद पर तैनात थे। वह ड्यूटी के सिलसिले में रुद्रप्रयाग की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान मायकोटी डाट पुल के समीप सामने से आ रही कार से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। बताया गया है कि कार नागनाथ पोखरी की दिशा में जा रही थी। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाने में लग गई। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के अनुसार, मृतक के शव को जिला अस्पताल लाया जा रहा है। हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
Breakingnews
उत्तराखंड में आज फिर बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में फिलहाल मानसून की रफ्तार धीमी बनी हुई है और अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क है। हालांकि, अगले कुछ दिनों में प्रदेश के मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। आज से प्रदेश में बारिश होने के आसार हैं।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज फिर बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक 23 सितंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसके बाद 24 सितंबर से बारिश का दायरा बढ़ने लगेगा। 25 सितंबर को मौसम की गतिविधियां और तेज होने की संभावना है, जबकि 26 सितंबर को कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
24 और 25 सितंबर के लिए बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 24 सितंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, चम्पावत, ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
25 सितंबर से उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तेजी से बदल सकता है। बागेश्वर, नैनीताल, चम्पावत, अल्मोड़ा, ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की स्थिति बन सकती है।

26 सितंबर को कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
26 सितंबर को प्रदेश में मौसम सबसे ज्यादा सक्रिय रहने का अनुमान है। बागेश्वर, नैनीताल, चम्पावत और ऊधम सिंह नगर में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चमोली, पौड़ी और रुद्रप्रयाग में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इस दिन प्रदेश के सभी 13 जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली की घटनाओं को लेकर चेतावनी दी है।
27 और 28 सितंबर को भी जारी रह सकता है बारिश का दौर
26 सितंबर के बाद मौसम पूरी तरह शांत होने के संकेत नहीं हैं। पूर्वानुमान के अनुसार 27 और 28 सितंबर को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।
इस दौरान पहाड़ी जिलों में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है, जबकि मैदानी इलाकों में भी कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना बनी रहेगी।
big news24 hours agoनौकरी चाहने वालों के लिए खुशखबरी, 29 सितंबर को रोजगार मेला, दुबई का जाने का भी मौका
Dehradun21 hours agoNEET UG फर्जी सर्टिफिकेट कांड में एक और गिरफ्तारी, SIT ने भोपाल से दबोचा आरोपी
Chamoli23 hours agoबद्रीनाथ धाम में आस्था का नया रिकॉर्ड, पहली बार 17.79 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
Breakingnews1 hour agoउत्तराखंड में आज 8 जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Haridwar28 minutes agoहरिद्वार में शादी के नाम पर ठगी का खुलासा, फर्जी दुल्हन समेत 5 गिरफ्तार







































