Breakingnews
पौड़ी जिलाधिकारी ने सांसद आदर्श ग्राम योजना को लेकर की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को निर्देश।
पौड़ी – जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे की अध्यक्षता में जनपद पौड़ी में सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित ग्राम पंचायत सिरतौली में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ सांसद आदर्श ग्राम योजना के कार्यों से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत में आदर्श ग्राम योजना के तहत पूर्व में किए जा रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि जिस विभाग के जो भी कार्य अभी तक अपूर्ण है अथवा जिनकी वित्तीय अथवा भौतिक प्रगति अभी तक और शेष हैं उनको शीघ्रता से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने ग्राम सिरतोली के निवासियों की जन समस्याओं को भी सुना तथा लोगों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित उठाए गए बिंदुओं और दिए गए प्रस्तावों को भी कार्य योजना में शामिल करने के विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत की महिला स्वयं सहायता समूह को कौशल और स्वरोजगार से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान करने, आवास सूची की जानकारी वॉल पेंटिंग के माध्यम से ग्राम पंचायत भवन पर प्रदर्शित करने, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन योजना के अंतर्गत वाहन मद में युवकों को स्वरोजगार प्रदान करने, साथ ही मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना तथा मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना में भी युवाओं को स्वरोजगार प्रदान करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को विभिन्न विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का उचित ध्यान रखते हुए तीव्र गति से कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जो लोग जिस भी विभाग की योजना का लाभ लेना चाहते हैं अथवा उसकी औपचारिकताओं के बारे में जो भी जानकारी चाहते हैं उन लोगों को संबंधित विभाग पूरी जानकारी प्रदान करें, साथ ही उनके आवेदन को अनुमोदित करवाने में आवश्यक सहयोग प्रदान करें।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अपूर्व पांडे ने भी सभी विभागीय अधिकारियों को पारदर्शिता और कर्तव्यपरायणता के साथ अपने कर्तव्य का पालन करने तथा जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए विभिन्न विकास कार्य और विभिन्न योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का के निर्देश दिए। विभिन्न विभागीय अधिकारियों द्वारा अपने -अपनी योजनाओं की लोगों को जानकारी प्रदान की गई।
इस दौरान लोगों द्वारा पेयजल, सड़क, स्वरोजगार, उद्यमिता, वर्मी कंपोस्ट, घेरबाड, सौकपिट, पॉली हाउस, उद्यान विभाग, मनरेगा, उरेडा, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग आदि विभागों से संबंधित योजनाओं के बारे में प्रमुखता से चर्चा की गई। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत में बन रहे आंगनवाड़ी केंद्र के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और तेजी से आंगनवाड़ी केंद्र का निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने ग्राम पंचायत का भूमि पूजन करते हुए उसकी आधारशिला भी रखी। साथ ही वृक्षारोपण का कार्य भी संपन्न किया।
Breakingnews
रुद्रप्रयाग में भीषण हादसा, आमने-सामने टकराईं कार-बाइक, 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Rudraprayag Accident : रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। मायकोटी डाट पुल के पास कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Table of Contents
रुद्रप्रयाग में आमने-सामने टकराईं कार-बाइक
रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सत्तेराखाल से करीब चार किलोमीटर पीछे मायकोटी डाट पुल के पास कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत
मृतक की पहचान रुद्रप्रयाग जिले के ग्राम बोरा निवासी 55 वर्षीय शिव लाल के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, शिव लाल विकास भवन रुद्रप्रयाग में चालक के पद पर तैनात थे। वह ड्यूटी के सिलसिले में रुद्रप्रयाग की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान मायकोटी डाट पुल के समीप सामने से आ रही कार से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। बताया गया है कि कार नागनाथ पोखरी की दिशा में जा रही थी। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाने में लग गई। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के अनुसार, मृतक के शव को जिला अस्पताल लाया जा रहा है। हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
Breakingnews
उत्तराखंड में आज फिर बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में फिलहाल मानसून की रफ्तार धीमी बनी हुई है और अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क है। हालांकि, अगले कुछ दिनों में प्रदेश के मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। आज से प्रदेश में बारिश होने के आसार हैं।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज फिर बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक 23 सितंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसके बाद 24 सितंबर से बारिश का दायरा बढ़ने लगेगा। 25 सितंबर को मौसम की गतिविधियां और तेज होने की संभावना है, जबकि 26 सितंबर को कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
24 और 25 सितंबर के लिए बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 24 सितंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, चम्पावत, ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
25 सितंबर से उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तेजी से बदल सकता है। बागेश्वर, नैनीताल, चम्पावत, अल्मोड़ा, ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की स्थिति बन सकती है।

26 सितंबर को कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
26 सितंबर को प्रदेश में मौसम सबसे ज्यादा सक्रिय रहने का अनुमान है। बागेश्वर, नैनीताल, चम्पावत और ऊधम सिंह नगर में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चमोली, पौड़ी और रुद्रप्रयाग में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इस दिन प्रदेश के सभी 13 जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली की घटनाओं को लेकर चेतावनी दी है।
27 और 28 सितंबर को भी जारी रह सकता है बारिश का दौर
26 सितंबर के बाद मौसम पूरी तरह शांत होने के संकेत नहीं हैं। पूर्वानुमान के अनुसार 27 और 28 सितंबर को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।
इस दौरान पहाड़ी जिलों में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है, जबकि मैदानी इलाकों में भी कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना बनी रहेगी।
Breakingnews
पूर्व CM हरीश रावत के PA रहे चंदन सिंह जीना के घर ED का छापा, रेड के बाद प्रदेश में सियासी भूचाल

Dehradun News : UKSSSC की वर्ष 2016 की वीपीडीओ परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पूर्व PA और OSD रहे चंदन सिंह जीना के देहरादून स्थित आवास पर छापा मारा।
Table of Contents
पूर्व CM हरीश रावत के PA रहे चंदन सिंह जीना के घर ED का छापा
तलाशी के दौरान ईडी को करीब 32 लाख रुपये की बेहिसाबी नकदी, 200.5 ग्राम सोना और 12 लग्जरी घड़ियां मिलीं। बरामद सोने में 13 सिक्के और 7 चेन शामिल हैं। घड़ियों में Rolex, Rado, Piaget, Movado, Tissot और Casio Edifice जैसे ब्रांड बताए गए हैं।
इसके अलावा जीना और उनके परिवार के बैंक खातों में मौजूद 52.16 लाख रुपये फ्रीज किए गए हैं। ईडी ने उनका मोबाइल फोन भी फोरेंसिक जांच के लिए कब्जे में लिया है।

पहले विजिलेंस फिर एसटीएफ ने की थी मामले की जांच
वीपीडीओ परीक्षा-2016 में अनियमितताओं की जांच पहले विजिलेंस और बाद में एसटीएफ ने की थी। पुलिस जांच में सामने आए तथ्यों और मनी ट्रेल के आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की। इसी क्रम में ईडी ने गुरुवार को कई आरोपियों और परीक्षा आयोजित कराने वाली कंपनी से जुड़े लोगों के ठिकानों पर भी तलाशी ली।
रेड के बाद प्रदेश में सियासी भूचाल
देर रात हुई इस रेड के बाद से उत्तराखंड में सियासी भूचाल मच गया है। पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीशा रावत ने कांग्रेस के अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। हरीश रावत ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए देर रात दी।
Breakingnews6 hours agoउत्तराखंड में आज फिर बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी
big news24 hours agoपदक विजेता खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, आउट ऑफ टर्न नौकरी का शासनादेश जारी
Rudraprayag5 hours agoउत्तराखंड में KBC के नाम पर शख्स से 1.5 करोड़ की ठगी, जांच में जुटी पुलिस
Breakingnews4 hours agoरुद्रप्रयाग में भीषण हादसा, आमने-सामने टकराईं कार-बाइक, 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत
Dehradun5 hours agoदेहरादून में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हत्या से सनसनी, चाकू से सीने पर किया वार





































