Uttarakhand
बिग ब्रेकिंग: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के उत्तराखंड दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप।
देहरादून – मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत कार्यक्रम को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रपति के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।

उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रपति के आगमन से सम्बन्धित सभी व्यवस्थाएं समयबद्धता के साथ पूर्ण कर ली जाए।

अपर मुख्य सचिव ने राष्ट्रपति के आगमन के दौरान प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया।
Chamoli
सड़क ना होने के कारण 3 किमी पैदल चली गर्भवती, समय पर नहीं पहुंचे अस्पताल, रास्ते में हुआ प्रसव

Chamoli News : उत्तराखंड के एक गांव में सड़क सुविधा नहीं होने का खामियाजा एक गर्भवती महिला को भुगतना पड़ा। प्रसव पीड़ा से परेशान महिला को परिजनों और ग्रामीणों की मदद से करीब तीन किलोमीटर पैदल चलकर मुख्य सड़क तक ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी पीड़ा बढ़ गई और उसने एक बेटी को जन्म दे दिया।
Table of Contents
पहाड़ में सड़क की बदहाली का दर्दनाक मंजर
घटना रविवार की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक चमोली के गनोली ग्राम पंचायत के मौली तोक निवासी 24 वर्षीय गायत्री देवी को शनिवार शाम से प्रसव पीड़ा हो रही थी। गांव तक सड़क नहीं होने के कारण ग्राम प्रधान, आशा कार्यकर्ता कुसुम देवी और महिला के पति उसे पैदल ही अस्पताल ले जाने के लिए निकले।
अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में हुआ प्रसव
लेकिन मुख्य सड़क तक पहुंचने से पहले ही रास्ते में महिला का प्रसव हो गया। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से जच्चा-बच्चा को अस्पताल पहुंचाया गया। राहत की बात यह है कि उपचार के बाद मां और नवजात बच्ची दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

सड़क ना होने के कारण ग्रामीण हैं परेशान
बताया जा रहा है कि गैन-कांगुला-सैंजकट्टा मोटर मार्ग पर तीन किलोमीटर सड़क निर्माण की स्वीकृति नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों को आज भी पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद सड़क सुविधा का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
Chamoli
छह महीने के लिए बंद हुए लाटू देवता मंदिर के कपाट, बैसाख पूर्णिमा को होंगे दोबारा दर्शन

Chamoli News : चमोली जिले के वाण गांव में स्थित प्रसिद्ध लाटू देवता मंदिर के कपाट मंगलवार को विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के साथ छह माह के लिए बंद कर दिए गए। अब श्रद्धालु बैसाख की पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर के कपाट खुलने के बाद ही दर्शन कर सकेंगे।
Table of Contents
छह महीने के लिए बंद हुए लाटू देवता मंदिर के कपाट
मंगलवार सुबह मंदिर के पुजारी खीम सिंह ने आंखों पर पट्टी बांधकर मंदिर में प्रवेश किया। परंपरा के अनुसार उन्होंने मंदिर के भीतर दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद मंदिर के मुख्य कपाट बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के साथ ही पूरा क्षेत्र लाटू देवता के जयकारों से गूंज उठा।
बैसाख पूर्णिमा को होंगे दोबारा दर्शन
राजजात समिति वाण के अध्यक्ष हीरा गढ़वाली ने बताया कि मंदिर के कपाट छह महीने बाद बैसाख पूर्णिमा को श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोले जाएंगे। इस अवसर पर मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना, हवन और अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न हुए। कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

आखिर क्यों आंखों पर पट्टी बांधकर मंदिर में प्रवेश करते हैं पुजारी?
लाटू देवता मंदिर अपनी अनूठी धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं के लिए विशेष पहचान रखता है। मंदिर के पुजारी खीम सिंह के अनुसार, मंदिर के भीतर पुजारी के अलावा किसी अन्य व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं है। मान्यता है कि मंदिर के अंदर नागमणि विराजमान है और उसे देखने से आंखों की रोशनी प्रभावित हो सकती है।
इसी मान्यता के चलते पुजारी आंखों पर पट्टी बांधकर मंदिर में प्रवेश करते हैं, जबकि श्रद्धालु मंदिर से करीब 12 मीटर दूर रहकर ही पूजा-अर्चना करते हैं। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी खीम सिंह, पंडित रमेश कुनियाल, ग्राम प्रधान नंदुली देवी, बीडीसी सदस्य हेमा देवी सहित राजजात समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे
Roorkee
रुड़की में मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का कारोबार, 1282 प्रतिबंधित दवाओं के साथ युवक गिरफ्तार

Roorkee News : रुड़की में एसटीएफ ने ऐसे ही एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर तिबंधित दवाओं का अवैध कारोबार का खुलासा किया है।मौके से 682 प्रतिबंधित कैप्सूल और 600 टैबलेट बरामद हुई हैं, जबकि एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।
Table of Contents
रुड़की में मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का कारोबार
रुड़की में मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं का अवैध कारोबार करने का मामला सामने आया है। एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने जनता मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर एक युवक को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 682 प्रतिबंधित कैप्सूल और 600 टैबलेट बरामद की गईं।
1282 प्रतिबंधित दवाओं के साथ युवक गिरफ्तार
एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक, टीम को सूचना मिली थी कि रुड़की स्थित जनता मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित दवाओं की अवैध खरीद-फरोख्त की जा रही है। सूचना के आधार पर एएनटीएफ की टीम ने औषधि निरीक्षक हरीश सिंह के साथ मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की।

एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज
इस दौरान मौके पर मौजूद इरशाद (26), निवासी राजपुताबा, थाना बहादराबाद को हिरासत में लिया गया। तलाशी में उसके कब्जे से 682 प्रतिबंधित कैप्सूल और 600 टैबलेट मिलीं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो इन दवाओं को खरीदकर फुटकर में बेचता था और इससे मुनाफा कमाता था।
जांच के दौरान आरोपी दवाओं की खरीद-बिक्री और भंडारण से जुड़े वैध लाइसेंस, दस्तावेज या चिकित्सकीय पर्चे भी नहीं दिखा सका। इसके बाद एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना गंगनहर में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Dehradun23 hours agoदेहरादून में बैंक लॉकर में रखे 50 लाख के गहने गायब, पत्नी-बैंक मैनेजर समेत 3 पर केस
Pithoragarh22 hours agoमुनस्यारी में मौत बनकर टूटे पहाड़ के बोल्डर, चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
Breakingnews21 hours agoउत्तरकाशी के मोरी में भीषण अग्निकांड, कई सिलेंडर ब्लास्ट होने की सूचना, 3 से 4 मकान आग की चपेट में
Roorkee6 hours agoरुड़की में मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का कारोबार, 1282 प्रतिबंधित दवाओं के साथ युवक गिरफ्तार
National3 hours agoआज से शुरू हुआ मार्गशीर्ष मास, 23 दिसंबर तक भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां!
Chamoli4 hours agoछह महीने के लिए बंद हुए लाटू देवता मंदिर के कपाट, बैसाख पूर्णिमा को होंगे दोबारा दर्शन
Chamoli1 hour agoसड़क ना होने के कारण 3 किमी पैदल चली गर्भवती, समय पर नहीं पहुंचे अस्पताल, रास्ते में हुआ प्रसव







































