Breakingnews
बैकुंठ धाम बद्रीनाथ धाम में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व।
चमोली/बद्रीनाथ – सम्पूर्ण उत्तराखंड के साथ ही चारों धाम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूम धाम से मनाया गया।
वही कल रात को बैकुंठ धाम बद्रीनाथ धाम में बड़े ही भक्ति भाव और उल्लास के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया।
इस अवसर पर देश विदेश के तीर्थ यात्री मौजूद रहे और भगवान का विशेष अभिषेक और पूजा की गई।
वही आज कुछ ही देर बाद बद्रीनाथ धाम में नंदोतशव मनाया जाएगा।
Breakingnews
हल्द्वानी में नाबालिग से कुकर्म की कोशिश, स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीटा

Haldwani News : हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा इलाके में एक नाबालिग बच्चे के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक हरकत और कुकर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीटा।
Table of Contents
हल्द्वानी में नाबालिग से कुकर्म की कोशिश
हल्द्वानी में नाबालिग से कुकर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। इस बात की खबर लगते ही स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने मौके पर पहुंचकर एक व्यक्ति को पकड़ लिया और उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मामले के बाद इलाके में लोगों के बीच नाराजगी देखी गई।
स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीटा
बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों की नजर आरोपी पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर उसे रोक लिया। लोगों ने बच्चे को वहां से सुरक्षित हटाया और आरोपी को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने ले गई।
सूचना मिलने पर चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलने पर चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने नाबालिग बच्चे को अपनी सुरक्षा में लिया और जरूरी सहायता उपलब्ध कराई। बच्चे की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मामले में आगे की प्रक्रिया शुरू की गई है।
पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, बच्चे की मेडिकल जांच और बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।
घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश
घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि समय रहते मामले की जानकारी मिलने से बच्चे को सुरक्षित बचाया जा सका। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि घटना की वास्तविक परिस्थितियां क्या थीं और आरोपों की पूरी सच्चाई क्या है।
Breakingnews
नैनीताल के ताकुला में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोग घायल

Nainital Accident : नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर ताकुला के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हल्द्वानी से नैनीताल की ओर आ रही i10 कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए।
Table of Contents
नैनीताल के ताकुला में भीषण सड़क हादसा
नैनीताल हल्द्वानी मार्ग में ताकुला के समीप हल्द्वानी से आ रही ग्रे कलर की आई10 गाड़ी संख्या यू.के.07 ए.एम.7810 क्षतिग्रस्त हो गई। पिथौरागढ़ और टिहरी गढ़वाल के रहने वाले सभी 4 सवार जैसे ही ताकुला के पास पहुंचे। उनका वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में पलटते हुए जा गिरा।
हादसे में चार लोग हुए घायल
गाड़ी में सवार 28 वर्षीय नवीन चंद्र, 66 वर्षीय कैलाश चंद्र, 23 वर्षीय नितेश और 63 वर्षीय देवी दत्त को ताकुला निवासी बसंत मेहरा ने अन्य के साथ मिलकर रेस्क्यू किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस और कोतवाली के वाहन से तत्काल घायलों को नैनीताल के बी.डी पाण्डे जिला अस्पताल पहुंचाया।

केस के सिलसिले में जा रहे थे हाईकोर्ट
बताया जा रहा है की ये लोग केस के सिलसिले में उच्च न्यायालय को आ रहे थे तभी अचानक इनकी कार गहरी खाई में जा गिरी चिकित्सकों ने सभी को एक्स रे व अन्य टेस्ट के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि चारों किसी काम से हाईकोर्ट जा रहे थे। तल्लीताल कोतवाली के एएसआई सुनील कुमार ने घटना की जानकारी दी।
Breakingnews
विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, दिनेश कुंजवाल ने छोड़ा हाथ का साथ

Uttarakhand Politics : उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। सभी दल अपने संगठन को मजबूत करने और स्थानीय स्तर पर पकड़ बढ़ाने में जुटे हुए हैं। इसी बीच अल्मोड़ा जिले की जागेश्वर विधानसभा सीट से कांग्रेस के लिए झटका देने वाली खबर सामने आई है।
Table of Contents
विधानसभा चुनाव 2027 से ठीक पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के भतीजे दिनेश कुंजवाल ने कांग्रेस से दूरी बनाते हुए उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) का दामन थाम लिया है। दिनेश कुंजवाल के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भी यूकेडी में शामिल होने की बात सामने आई है। ऐसे में उनका ये राजनीतिक फैसला जागेश्वर क्षेत्र की सियासत में अहम घटनाक्रम माना जा रहा है।
गोविंद सिंह कुंजवाल ने भतीजे ने छोड़ी पार्टी
जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र को लंबे समय से कांग्रेस के प्रभाव वाले इलाकों में गिना जाता है। यहां कुंजवाल परिवार की भी मजबूत राजनीतिक पकड़ रही है। गोविंद सिंह कुंजवाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शामिल रहे हैं और उन्होंने प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। वह उत्तराखंड विधानसभा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
कांग्रेस के लिए क्यों अहम है ये घटनाक्रम?
ऐसे राजनीतिक परिवार से जुड़े दिनेश कुंजवाल का कांग्रेस से अलग होकर यूकेडी में शामिल होना स्थानीय राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है। खासतौर पर ऐसे समय में जब विधानसभा चुनाव में अभी कुछ समय बाकी है और राजनीतिक दल अपने-अपने संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं।

यूकेडी ने कांग्रेस के गढ़ में लगाई सेंध
उत्तराखंड क्रांति दल लंबे समय से राज्य की क्षेत्रीय राजनीति में अपनी भूमिका मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। जागेश्वर में दिनेश कुंजवाल के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का यूकेडी में जाना पार्टी के लिए स्थानीय स्तर पर संगठन विस्तार के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इस घटनाक्रम के बाद जागेश्वर में कांग्रेस के पारंपरिक वोट बैंक और संगठनात्मक पकड़ को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। हालांकि इसका वास्तविक राजनीतिक असर आने वाले समय में ही स्पष्ट होगा।
2027 चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां लगातार तेज हो रही हैं। कांग्रेस, भाजपा और क्षेत्रीय दल अपने प्रभाव वाले क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रहे हैं।
इसी कड़ी में जागेश्वर में यूकेडी की ओर से कांग्रेस के खेमे में सेंध लगाने की कोशिश को अहम माना जा रहा है। दिनेश कुंजवाल के साथ कार्यकर्ताओं का पार्टी बदलना कांग्रेस के लिए स्थानीय स्तर पर चुनौती खड़ी कर सकता है।
Cricket21 hours agoLKK vs NRK Dream11 Prediction Match 16 TPL 2026: Pitch Report, Playing XI & Fantasy Tips
Cricket20 hours agoTGC vs ITT Dream11 Prediction Match 17 TNPL 2026 : Pitch Report, Playing XI & Fantasy Tips
Haridwar23 hours agoकांवड़ मेला खत्म होने के बाद हरिद्वार में 7000 मीट्रिक टन कूड़ा, घाटों की सफाई में जुटे कर्मचारी
Dehradun22 hours agoसीएम धामी से मिले शेफ केशव नेगी, दिल्ली होटल अग्निकांड केस में थे फंसे…
uttarakhand weather6 hours agoउत्तराखंड वालों सावधान! इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, देखें वेदर अपडेट
Cricket4 hours agoAsian Games 2026 Cricket Full Schedule: पुरुष और महिला मैचों की तारीखें, टीम और वेन्यू डिटेल्स
Breakingnews3 hours agoहल्द्वानी में नाबालिग से कुकर्म की कोशिश, स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीटा
Dehradun3 hours agoदेहरादून में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक गैंगस्टर घायल, एक फरार




































