Breakingnews
बड़ी खबर: दूसरे चरण में प्रधानमंत्री मोदी और सभी मुख्यमंत्री को लगेगा कोरोना का टीका….

भारत में जल्द ही कोरोना वैक्सीन का दूसरा दौर शुरू होगा। इस चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी टीका लगवाएंगे। साथ ही राज्यों के मुख्यमंत्री और सांसदों को भी टीका लगाया जाएगा। अभी देश में कोरोना टीकाकरण का पहला चरण चल रहा है जिसमें हेल्थवर्कर्स के साथ ही फ्रंट लाइन वर्कर्स और जरूरतमंद सीनियर सिटीजन को टीका लगाया जा रहा है। दूसरे चरण में कोरोना वॉरियर्स को वैक्सीन लगाई जाएगी। हालांकि अभी टीकाकरण के दूसरे चरण की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है।
सरे चरण में देश के उन 75 फीसदी सांसद, मुख्यमंत्री और मंत्रियों को टीका दिया जाएगा जिनकी आयु 50 या उससे अधिक है। इनमें से जिन जन प्रतिनिधियों में जीवनशैली से जुड़े रोग उच्च रक्तचाप या फिर मधुमेह इत्यादि रोग अनियंत्रित स्थिति में होंगे उन्हें सबसे पहले प्राथमिकता दी जाएगी। पीआरएस विधायी अनुसंधान के अनुसार, लोकसभा में 343 और राज्य सभा में 200 सांसद की आयु 50 या उससे अधिक है। ठीक इसी तरह मोदी सरकार की कैबिनेट में 95 फीसदी मंत्री टीकाकरण में शामिल हो सकते हैं।
Breakingnews
उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर का गुजरात में होगा नार्को टेस्ट, लेकिन तारीख का इंतजार

Dehradun News : अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े कथित वीवीआईपी खुलासे के मामले में उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर के नार्को व पॉलीग्राफ टेस्ट को लेकर बड़ा फैसला हुआ है। दोनों का टेस्ट गुजरात के गांधीनगर में कराया जाएगा। हालांकि, टेस्ट की तारीख अभी निर्धारित नहीं की गई है।
Table of Contents
उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर का गुजरात में होगा नार्को टेस्ट
शुक्रवार को उर्मिला सनावर देहरादून स्थित सीबीआई कोर्ट में पेश हुईं। यहां उनके नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट को लेकर सुनवाई हुई। कोर्ट की कार्यवाही के बाद टेस्ट गांधीनगर में कराने का निर्णय लिया गया।
उर्मिला सनावर ने रानीपुर पुलिस पर भी गंभीर आरोप
कोर्ट में पेशी के बाद उर्मिला सनावर ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने खुद को बीजेपी की सक्रिय कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद है। उन्होंने दोहराया कि वो अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए नार्को टेस्ट सहित हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं।

25 लाख रुपये और एक गाड़ी देने का भी लगाया आरोप
उर्मिला सनावर ने हरिद्वार की रानीपुर पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि नार्को टेस्ट से बचने के लिए उन्हें 25 लाख रुपये और एक गाड़ी देने का प्रस्ताव दिया गया था। साथ ही उन्होंने जेल में बंद आरोपी पुलकित आर्य का भी नार्को टेस्ट कराने की मांग की।
Breakingnews
उत्तराखंड में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, वोटर बढ़कर हुए 72.78 लाख

Uttarakhand News : उत्तराखंड में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इसके साथ ही नए मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए मतदाता बनाने का अभियान 11 दिसंबर तक जारी रहेगा।
Table of Contents
उत्तराखंड में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी
उत्तराखंड में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी हो गई है। जारी आंकड़ों के मुताबिक, उत्तराखंड में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 72,78,035 हो गई है। इससे पहले प्रदेश में करीब 71 लाख मतदाता थे। वहीं, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने या संशोधन को लेकर दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। इन पर 28 दिसंबर तक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO) को निर्णय लेना होगा।
वोटर बढ़कर हुए 72.78 लाख
आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में 4 से 31 अक्टूबर तक चले विशेष अभियान के दौरान 1,25,216 नए मतदाता जुड़े हैं। जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो हरिद्वार में सबसे अधिक 12.64 लाख मतदाता दर्ज किए गए हैं। देहरादून में 12.28 लाख और ऊधम सिंह नगर में 11.63 लाख मतदाता हैं।
प्रदेश में मतदान केंद्रों की संख्या में भी हुआ बदलाव
वहीं, मतदाता सूची के पुनर्गठन के साथ प्रदेश में मतदान केंद्रों की संख्या में भी बदलाव हुआ है। पहले जहां 12,543 बूथ थे, अब इनकी संख्या घटकर 12,498 रह गई है। दो बूथ बढ़ाए गए हैं और 27 बूथों का पुनर्निर्धारण किया गया है। इसके अलावा 29 नए बूथ बनाए गए हैं, जबकि 74 पुराने बूथों को पुनर्गठित किया जा रहा है।
Breakingnews
रुड़की में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, कैफे में वारदात को दिया अंजाम, आरोपी फरार

Roorkee News : हरिद्वार जिले के रुड़की में 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची के कथित अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों की शिकायत के मुताबिक, एक युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसे एक कैफे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी बच्ची को वहीं छोड़कर फरार हो गया।
Table of Contents
रुड़की में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप
पुलिस को दी गई शिकायत में बच्ची के पिता ने बताया कि 9 नवंबर को उनकी 12 वर्षीय बेटी घर से बाहर गई थी। इसी दौरान एक युवक कथित तौर पर उसे अपने साथ ले गया। आरोप है कि युवक बच्ची को एक कैफे में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।
जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप
परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी ने बच्ची को जान से मारने की धमकी दी और किसी को कुछ बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। हालांकि, बच्ची किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। बेटी की आपबीती सुनने के बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
Breakingnews15 hours agoउत्तराखंड में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 PCS अधिकारियों के तबादले
Breakingnews8 hours agoउत्तराखंड में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, वोटर बढ़कर हुए 72.78 लाख
Breakingnews10 hours agoरुड़की में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, कैफे में वारदात को दिया अंजाम, आरोपी फरार
Breakingnews14 hours agoदेहरादून में रफ्तार का कहर, Fortuner-Scorpio की रेस में सिक्योरिटी गार्ड की दर्दनाक मौत
Breakingnews15 hours agoउत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 7 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, जानें 17 नवंबर तक का हाल
Breakingnews7 hours agoउर्मिला सनावर और सुरेश राठौर का गुजरात में होगा नार्को टेस्ट, लेकिन तारीख का इंतजार







































