Breakingnews
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने राजभवन में उत्कृष्ट कार्य के लिए 30 कार्मिकों को किया सम्मानित।
देहरादून – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) ने वीरवार को राजभवन में सुशासन दिवस की श्रृंखला में उत्कृष्ट कार्य हेतु राजभवन के 30 कार्मिकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर सम्मानित होने वाले कार्मिकों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि आप लोगों की कार्यशैली और कार्य के प्रति निष्ठा के लिए यह सम्मान दिया गया है।

उन्होंने कहा कि अपने कार्यों को निरंतर अच्छा करने का प्रयास करें। राज्यपाल ने कहा कि कोई भी कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता उस कार्य को किस लगन, निष्ठा, अनुशासन के साथ किया गया है यह बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सम्मानित होने वाले कार्मिकों की कार्य के प्रति श्रद्धा व लगन से वह प्रभावित हैं।

राज्यपाल ने कहा कि ईमानदारी और जिम्मेदारी से किया गया कोई भी कार्य एक कार्मिक के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने कार्मिकों से कहा कि हमेशा आत्मानुशासन से दिए गए दायित्वों का निर्वहन किया जाए। जो भी कार्य किया जाए उसमें आपको संतुष्टि की भावना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि सभी सम्मानित होने वाले कार्मिक अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं।

इस अवसर पर सम्मानित होने वाले कार्मिकों में आशुलिपिक संगीता दीवान, कम्प्यूटर सहायक-सह स्वागतकर्ता दलीप कुमार, कम्प्यूटर सहायक-सह स्वागतकर्ता विनोद चन्द, कम्प्यूटर सहायक-सह स्वागतकर्ता संजय क्षेत्री, आरक्षी-आईआरबी द्वितीय रमेश शर्मा, कैमरामैन ललित मोहन, अभिसूचना लीला टम्टा, पंचकर्म थैरपिस्ट कुसुम नौटियाल, प्रधान चालक बिक्रम सिंह कैन्तुरा, आरक्षी वाहन चालक सुनील कुमार, वाहन चालक गजेन्द्र सिंह पुंडीर, फायर ऑपरेटर पशुपति क्षेत्री, हेड माली बृजराज यादव, हेड माली प्रताप सिंह राणा, अनुसेवक रामप्रकाश नौटियाल, सफाई नायक मुकेश कुमार, सफाई नायक मोहन कुमार, अनुसेवक गोविंद सिंह, कुक गुलाब सिंह पंवार, वेयरर सत्येशवर पैन्यूली, अनुसेवक आदित्य, धोबी सुदेश कुमार कन्नोजिया, कुक राजपाल सिंह, अनुसेवक देवेन्द्र सिंह, वेयरर विवेक कुमार, अनुसेवक मनोज पुरोहित, अनुसेविका सुश्री सोनी देवी, खिदमतगार दिलमणी गौड़, सहायक वेयरर प्रेमलाल, मसालची रणजीत सिंह पंवार शामिल हैं।
Breakingnews
CM योगी की मां का निधन, पंचूर गांव में ली अंतिम सांस, कल हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार

Pauri News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शुक्रवार को 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने सुबह करीब 11 बजे उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से परिवार और करीबियों में शोक का माहौल है।
Table of Contents
CM योगी की मां का निधन, पंचूर गांव में ली अंतिम सांस
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपनी मां से आखिरी मुलाकात इसी साल मई में हुई थी। 7 मई को अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे के दौरान वह पैतृक गांव पंचूर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ परिजनों से मुलाकात की थी।
कल हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार
अगले दिन 8 मई को वो अपने पैतृक आवास पहुंचे, जहां उन्होंने मां सावित्री देवी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया था। संन्यास के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पारिवारिक मुलाकातें सीमित रही हैं। ऐसे में मई में हुई मां से उनकी मुलाकात आखिरी साबित हुई। जानकारी के मुताबिक, शनिवार को हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
सीएम धामी ने जताया शोक
योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दुख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए बाबा केदारनाथ से प्रार्थना की और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित पूरे शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति देने की कामना की। उन्होंने कहा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और प्यार जीवन की अनमोल धरोहर होते हैं। उनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।
Breakingnews
उत्तराखंड में सुबह-सुबह आया भूकंप, चमोली में महसूस किए गए 4.1 तीव्रता के झटके

Chamoli Earthquake : उत्तराखंड में सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। चमोली में 10 बजकर 24 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए।
Table of Contents
उत्तराखंड में सुबह-सुबह आया भूकंप
चमोली में बुधवार सुबह भूकंप के झटकों से धरती कांपी। सुबह करीब 10 बजकर 24 मिनट पर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 मापी गई। भूकंप का केंद्र ज्योर्तिमठ बताया गया है।
चमोली में महसूस किए गए 4.1 तीव्रता के झटके
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर ने भूकंप की पुष्टि करते हुए बताया कि सुबह आए झटकों के बाद जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से स्थिति की जानकारी जुटाई गई। हालांकि, राहत की बात यह है कि भूकंप के कारण जिले में कहीं से भी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

कहीं से भी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं
प्रशासन के अनुसार, फिलहाल जिले में स्थिति सामान्य बनी हुई है। भूकंप के झटकों के बाद किसी तरह की अप्रिय घटना की जानकारी भी सामने नहीं आई है। अधिकारियों की ओर से नुकसान को लेकर कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
Breakingnews
रूद्रप्रयाग में बारात की गाड़ी खाई में गिरी, हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत

Rudraprayag Accident : रुद्रप्रयाग में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक बारात की गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 6 लोग घायल हो गए।
Table of Contents
रूद्रप्रयाग में बारात की गाड़ी खाई में गिरी
रूद्रप्रयाग के बांसवाड़ा-मोहनखाल मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय वाहन में करीब 10 लोग सवार थे।
हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत
जानकारी के अनुसार, बोलेरो पोखरी क्षेत्र से रांसी की ओर जा रही थी। इसी दौरान बांसवाड़ा-मोहनखाल मोटर मार्ग पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बोलेरो गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली अगस्त्यमुनि पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें 108 एंबुलेंस के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। सीओ रुद्रप्रयाग के नेतृत्व में पुलिस और बचाव दलों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
हादसे के बादस इलाके में पसरा मातम
रातभर चले राहत एवं बचाव अभियान के दौरान सभी लोगों को खाई से बाहर निकाला गया। हादसे में घायल छह लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें दो लोगों को सामान्य चोटें आई हैं, जबकि चार घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। रेस्क्यू टीमों ने रातभर अभियान चलाकर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
Dehradun12 hours agoगेस्ट फैकल्टी को धामी सरकार का बड़ा तोहफा, मानदेय में होगी इतनी बढ़ोतरी
Uttarakhand14 hours agoआज हरिद्वार पहुंचेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, BJP नेताओं को देंगे जीत का मंत्र
Udham Singh Nagar13 hours agoखटीमा के जंगल में युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी, अब तक नहीं हो पाई शिनाख्त
Dehradun11 hours agoधामी सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA बढ़ा और 178 पुलिसकर्मियों को मिलेगी OPS
Champawat9 hours agoदूध का दाम बढ़ाओ, पशु आहार पर 75% सब्सिडी दो, 25 नवंबर को सड़कों पर उतरेंगे पशुपालक
Rudraprayag7 hours agoरुद्रप्रयाग में बरातियों से भरा इको वाहन खाई में गिरा, चालक समेत दो की मौत, रेस्क्यू जारी







































