Breakingnews
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजभवन में नक्षत्र वाटिका का किया लोकार्पण।
देहरादून – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उत्तराखण्ड प्रवास के दूसरे दिन प्रातः राजभवन स्थित राज प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना के साथ रुद्राभिषेक किया।

इसके बाद राष्ट्रपति ने राजभवन स्थित नक्षत्र वाटिका का उद्धाटन किया व पलाश के पौधे का रोपण भी किया।
नक्षत्र वाटिका में 27 नक्षत्रों से संबन्धित 27 पौधों को स्थान दिया गया है जिसमें कुचिला, आंवला, गूलर, जामुन, खैर, अगर, बांस, पीपल, नागकेसर, बरगद, ढ़ाक, पाकड़, चमेली, बेल, अर्जुन, हर श्रृंगार, मौलश्री, सेमल़, साल, सीता अशेक, कटहल, मदार, शमी, कदम्ब, नीम, आम, महुआ पौधे शामिल हैं, जो कि भारतीय आध्यात्म, प्राचीन ज्ञान और प्रकृति संरक्षण का अनूठा मिश्रण है।

इस दौरान राज्यपाल लेफ़्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं प्रथम महिला गुरमीत कौर समेत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सचिव राज्यपाल डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा मौजूद रहे।
आध्यात्मिक, प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक के रूप में राजभवन देहरादून में “नक्षत्र वाटिका” की स्थापना की गई है। प्राचीन काल से धरती के ऊपर आकाश को 360 डिग्री में बाँटा गया है। यदि हम 360 डिग्री को 27 भागों में बाँटते हैं तो इसकी प्रत्येक इकाई 13.33 डिग्री (13 डिग्री 20 मिनट ) के रूप में आती है। इस प्रत्येक इकाई का एक नक्षत्र बनाया गया है। अब यदि 360 डिग्री को 12 भागों (राशियों) में बांटते हैं तो प्रत्येक राशि चिह्न 30 डिग्री के रूप होता है। जिससे हम 12 अलग-अलग राशियों के नाम से जानते हैं।

प्रत्येक नक्षत्र को 4 चरण या पाद में समान रूप से विभाजित किया जाता है। इन नक्षत्रों की पहचान आसमान के तारों की स्थिति व विन्यास से की जाती है, जिस प्रकार समुद्र में प्रवाह मान जहाज की स्थिति देशांतर रेखा व्यक्त करती है उसी भांति पृथ्वी के निकट भ्रमण पिण्डों (ग्रहों) की स्थिति नक्षत्रों द्वारा व्यक्त की जाती है। नक्षत्र वाटिका में इन्हीं 27 नक्षत्रों से संबन्धित 27 पौधों को स्थान दिया गया है जो कि भारतीय आध्यात्म, प्राचीन ज्ञान और प्रकृति संरक्षण का अनूठा मिश्रण है।

इन्हीं 27 नक्षत्रों के माध्यम से भारतीय ज्योतिष में नवग्रहों और 12 राशियों की स्थिति और चाल का आंकलन किया जाता है। प्रत्येक ग्रह एवं राशि के लिए भी एक वनस्पति अथवा पौधे की पहचान की गई है। इसीलिये वाटिका में 9 ग्रहों, 12 राशियों से संबधित पौधो तथा त्रिगुणात्मक देव के प्रतीक के रूप में तीन पौधों, कुल 51 पौधों को स्थान दिया गया है। इन नक्षत्रों, ग्रहों तथा राशियों से सम्बन्ध रखने वाले वृक्षों के नाम आयुर्वेदिक, पौराणिक, ज्योतिषीय ग्रन्थों में मिलते है, इन ग्रन्थों में वर्णन है कि जन्म नक्षत्र के वृक्ष की सेवा व वृद्धि करने से मनुष्य का कल्याण होता है।

ऐसा माना जाता है कि प्रत्येक व्यक्ति को उसके नक्षत्र एवं राशि से सम्बन्धित पौधे को लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए। यह भी माना जाता है कि यह सभी वृक्ष प्रजातियाँ अन्य प्रजातियों की तुलना में अधिक ऑक्सीजन प्रदान करती हैं और इसलिए इन वृक्षों के पास बैठने से सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। इन वृक्षों की प्रजातियाँ एंटीऑक्सीडेन्ड, फ्लेवोनोइड, तारपीन व टैनिन नामक द्वितीयक चयापचयों (Secondary metabolites) से समृद्ध हैं और इनका प्रयोग पारम्परिक उपचार प्रणालियों में व्यापक रूप से किया जाता है। राजभवन नक्षत्र वटिका के रूप में इन प्रजातियों के संरक्षण से जैव विविधता को समृद्ध करने की अनुपम पहल है।
Breakingnews
CM योगी की मां का निधन, पंचूर गांव में ली अंतिम सांस, कल हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार

Pauri News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शुक्रवार को 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने सुबह करीब 11 बजे उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से परिवार और करीबियों में शोक का माहौल है।
Table of Contents
CM योगी की मां का निधन, पंचूर गांव में ली अंतिम सांस
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपनी मां से आखिरी मुलाकात इसी साल मई में हुई थी। 7 मई को अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे के दौरान वह पैतृक गांव पंचूर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ परिजनों से मुलाकात की थी।
कल हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार
अगले दिन 8 मई को वो अपने पैतृक आवास पहुंचे, जहां उन्होंने मां सावित्री देवी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया था। संन्यास के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पारिवारिक मुलाकातें सीमित रही हैं। ऐसे में मई में हुई मां से उनकी मुलाकात आखिरी साबित हुई। जानकारी के मुताबिक, शनिवार को हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
सीएम धामी ने जताया शोक
योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दुख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए बाबा केदारनाथ से प्रार्थना की और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित पूरे शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति देने की कामना की। उन्होंने कहा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और प्यार जीवन की अनमोल धरोहर होते हैं। उनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।
Breakingnews
उत्तराखंड में सुबह-सुबह आया भूकंप, चमोली में महसूस किए गए 4.1 तीव्रता के झटके

Chamoli Earthquake : उत्तराखंड में सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। चमोली में 10 बजकर 24 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए।
Table of Contents
उत्तराखंड में सुबह-सुबह आया भूकंप
चमोली में बुधवार सुबह भूकंप के झटकों से धरती कांपी। सुबह करीब 10 बजकर 24 मिनट पर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 मापी गई। भूकंप का केंद्र ज्योर्तिमठ बताया गया है।
चमोली में महसूस किए गए 4.1 तीव्रता के झटके
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर ने भूकंप की पुष्टि करते हुए बताया कि सुबह आए झटकों के बाद जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से स्थिति की जानकारी जुटाई गई। हालांकि, राहत की बात यह है कि भूकंप के कारण जिले में कहीं से भी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

कहीं से भी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं
प्रशासन के अनुसार, फिलहाल जिले में स्थिति सामान्य बनी हुई है। भूकंप के झटकों के बाद किसी तरह की अप्रिय घटना की जानकारी भी सामने नहीं आई है। अधिकारियों की ओर से नुकसान को लेकर कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
Breakingnews
रूद्रप्रयाग में बारात की गाड़ी खाई में गिरी, हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत

Rudraprayag Accident : रुद्रप्रयाग में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक बारात की गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 6 लोग घायल हो गए।
Table of Contents
रूद्रप्रयाग में बारात की गाड़ी खाई में गिरी
रूद्रप्रयाग के बांसवाड़ा-मोहनखाल मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय वाहन में करीब 10 लोग सवार थे।
हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत
जानकारी के अनुसार, बोलेरो पोखरी क्षेत्र से रांसी की ओर जा रही थी। इसी दौरान बांसवाड़ा-मोहनखाल मोटर मार्ग पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बोलेरो गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली अगस्त्यमुनि पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें 108 एंबुलेंस के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। सीओ रुद्रप्रयाग के नेतृत्व में पुलिस और बचाव दलों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
हादसे के बादस इलाके में पसरा मातम
रातभर चले राहत एवं बचाव अभियान के दौरान सभी लोगों को खाई से बाहर निकाला गया। हादसे में घायल छह लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें दो लोगों को सामान्य चोटें आई हैं, जबकि चार घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। रेस्क्यू टीमों ने रातभर अभियान चलाकर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
Dehradun17 hours agoगेस्ट फैकल्टी को धामी सरकार का बड़ा तोहफा, मानदेय में होगी इतनी बढ़ोतरी
Uttarakhand19 hours agoआज हरिद्वार पहुंचेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, BJP नेताओं को देंगे जीत का मंत्र
Udham Singh Nagar19 hours agoखटीमा के जंगल में युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी, अब तक नहीं हो पाई शिनाख्त
Dehradun16 hours agoधामी सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA बढ़ा और 178 पुलिसकर्मियों को मिलेगी OPS
Champawat14 hours agoदूध का दाम बढ़ाओ, पशु आहार पर 75% सब्सिडी दो, 25 नवंबर को सड़कों पर उतरेंगे पशुपालक
Rudraprayag13 hours agoरुद्रप्रयाग में बरातियों से भरा इको वाहन खाई में गिरा, चालक समेत दो की मौत, रेस्क्यू जारी







































