Breakingnews
हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने क लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तिरंगा रैली में किया प्रतिभाग।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को गांधी पार्क देहरादून में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत आयोजित रैली/प्रभात फेरी में प्रतिभाग किया। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस प्रभात फेरी में जन प्रतिनिधियों, शासन, प्रशासन, पुलिस के अधिकारियों तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले क्रान्तिकारियों का स्मरण पूरा देश कर रहा है।
उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से आहवाहन किया कि 13 से 15 अगस्त 2022 तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सभी अपने घरों में तिरंगा लगायें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 25 साल देश का अमृत काल होगा। भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना अहम योगदान देने वाले हमारे क्रान्तिकारियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की वीर गाथाएं हमारी युवा पीढ़ी को प्रेरणा देती रहेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे नौनिहाल देश का भविष्य हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 2025 में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती मनायेगा। तब तक उत्तराखण्ड हर क्षेत्र में देश के श्रेष्ठ राज्यों में शामिल हो इस दिशा में राज्य सरकार प्रयासरत है।
सभी विभागों का प्रदेश के समग्र विकास के लिए 10 साल का रोडमैप बनाने एवं 03 साल में कौन से महत्वपूर्ण कार्य धरातल पर कर सकते हैं, लक्ष्य दिया गया है। विकल्प रहित संकल्प के साथ राज्य सरकार आगे बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारा मान, सम्मान एवं स्वाभिमान है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को आज से 15 अगस्त तक व्यापक स्तर पर चलाया जाए।
Breakingnews
WhatsApp Web चलाना पड़ सकता है भारी, सरकार ने जारी किया अलर्ट, बताई ये वजह

WhatsApp Web Scam : अगर आप ऑफिस, साइबर कैफे या किसी दूसरे के कंप्यूटर पर WhatsApp Web चलाते हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन काम करने वाले भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) की साइबर सुरक्षा यूनिट ने WhatsApp Web के इस्तेमाल को लेकर यूजर्स को सतर्क किया है। दरअसल, दूसरे के कंप्यूटर पर WhatsApp लॉगिन करके उसे लॉगआउट करना भूलना आपकी निजी जानकारी को जोखिम में डाल सकता है। इससे न सिर्फ आपकी चैट और कॉन्टैक्ट तक दूसरे लोगों की पहुंच हो सकती है, बल्कि आपके अकाउंट के जरिए परिचितों को ठगी का शिकार बनाने की आशंका भी रहती है।
Table of Contents
WhatsApp Web इस्तेमाल करते समय क्यों बरतें सावधानी?
I4C के मुताबिक, सार्वजनिक और साझा कंप्यूटर पर WhatsApp Web का इस्तेमाल करते समय विशेष सतर्कता जरूरी है। यदि आप किसी दूसरे सिस्टम पर अपना अकाउंट लॉगिन छोड़ देते हैं, तो उस कंप्यूटर का अगला इस्तेमाल करने वाला व्यक्ति आपकी बातचीत और ग्रुप की जानकारी देख सकता है। इतना ही नहीं, आपके अकाउंट का दुरुपयोग कर दूसरों को मैसेज भेजने और धोखाधड़ी करने की कोशिश भी की जा सकती है।
सिर्फ टैब बंद करना क्यों नहीं है काफी?
अक्सर लोग WhatsApp Web इस्तेमाल करने के बाद ब्राउजर बंद कर देते हैं और मान लेते हैं कि अकाउंट लॉगआउट हो गया है। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है। ब्राउजर का टैब या पूरी विंडो बंद करने से लॉगिन सेशन अपने आप खत्म नहीं होता। ऐसे में उसी कंप्यूटर पर दोबारा WhatsApp Web खोलने पर अकाउंट तक पहुंच संभव हो सकती है। इसलिए इस्तेमाल पूरा होने के बाद लॉगआउट करना जरूरी है।

किन जगहों पर WhatsApp Web इस्तेमाल करने से बचें?
साइबर कैफे, सार्वजनिक कियोस्क, होटल के बिजनेस सेंटर और ऑफिस के साझा कंप्यूटर पर WhatsApp Web लॉगिन करने से बचना बेहतर है। इन सिस्टम पर आपकी निजी जानकारी की सुरक्षा को लेकर जोखिम हो सकता है। अगर किसी जरूरी काम के लिए ऐसे कंप्यूटर का इस्तेमाल करना पड़े, तो प्राइवेट या इनकॉग्निटो ब्राउजिंग मोड अपनाएं और काम पूरा होने पर लॉगआउट जरूर करें।
कैसे चेक करें कि आपका WhatsApp किसी दूसरे डिवाइस पर तो नहीं चल रहा?
इसके लिए अपने मोबाइल में WhatsApp खोलें और Linked Devices विकल्प पर जाएं। यहां उन सभी डिवाइस की जानकारी मिलेगी, जिन पर आपका अकाउंट लॉगिन है। अगर कोई ऐसा डिवाइस दिखाई देता है, जिसे आप नहीं पहचानते या अब इस्तेमाल नहीं करते, तो उसे चुनकर तुरंत लॉगआउट कर दें।
WhatsApp अकाउंट सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये तरीके
- हर बार लॉगआउट करें: दूसरे कंप्यूटर पर काम खत्म होने के बाद WhatsApp Web से खुद लॉगआउट करें।
- साझा कंप्यूटर से दूरी रखें: साइबर कैफे और सार्वजनिक कंप्यूटर पर निजी अकाउंट खोलने से बचें।
- गोपनीय जानकारी न भेजें: साझा सिस्टम पर बैंकिंग, वित्तीय और दफ्तर से जुड़ी संवेदनशील जानकारी साझा न करें।
- प्राइवेट मोड का इस्तेमाल करें: मजबूरी में दूसरे कंप्यूटर पर WhatsApp चलाना पड़े तो इनकॉग्निटो मोड अपनाएं।
- अनजान डिवाइस हटाएं: समय-समय पर Linked Devices की जांच करें और गैर-जरूरी डिवाइस को लॉगआउट करें।
- सॉफ्टवेयर अपडेट रखें: मोबाइल, कंप्यूटर और ब्राउजर को अपडेट रखें। अनजान लिंक और संदिग्ध फाइलों से भी बचें।
- WhatsApp Web का इस्तेमाल करना अपने आप में खतरा नहीं है, लेकिन किसी दूसरे के कंप्यूटर पर अकाउंट लॉगिन छोड़ देना आपकी निजी जानकारी और डिजिटल सुरक्षा के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। इसलिए अगली बार WhatsApp Web इस्तेमाल करते समय लॉगआउट करना न भूलें।
Breakingnews
CM योगी की मां का निधन, पंचूर गांव में ली अंतिम सांस, कल हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार

Pauri News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शुक्रवार को 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने सुबह करीब 11 बजे उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से परिवार और करीबियों में शोक का माहौल है।
Table of Contents
CM योगी की मां का निधन, पंचूर गांव में ली अंतिम सांस
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपनी मां से आखिरी मुलाकात इसी साल मई में हुई थी। 7 मई को अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे के दौरान वह पैतृक गांव पंचूर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ परिजनों से मुलाकात की थी।
कल हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार
अगले दिन 8 मई को वो अपने पैतृक आवास पहुंचे, जहां उन्होंने मां सावित्री देवी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया था। संन्यास के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पारिवारिक मुलाकातें सीमित रही हैं। ऐसे में मई में हुई मां से उनकी मुलाकात आखिरी साबित हुई। जानकारी के मुताबिक, शनिवार को हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
सीएम धामी ने जताया शोक
योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दुख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए बाबा केदारनाथ से प्रार्थना की और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित पूरे शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति देने की कामना की। उन्होंने कहा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और प्यार जीवन की अनमोल धरोहर होते हैं। उनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।
Breakingnews
उत्तराखंड में सुबह-सुबह आया भूकंप, चमोली में महसूस किए गए 4.1 तीव्रता के झटके

Chamoli Earthquake : उत्तराखंड में सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। चमोली में 10 बजकर 24 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए।
Table of Contents
उत्तराखंड में सुबह-सुबह आया भूकंप
चमोली में बुधवार सुबह भूकंप के झटकों से धरती कांपी। सुबह करीब 10 बजकर 24 मिनट पर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 मापी गई। भूकंप का केंद्र ज्योर्तिमठ बताया गया है।
चमोली में महसूस किए गए 4.1 तीव्रता के झटके
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर ने भूकंप की पुष्टि करते हुए बताया कि सुबह आए झटकों के बाद जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से स्थिति की जानकारी जुटाई गई। हालांकि, राहत की बात यह है कि भूकंप के कारण जिले में कहीं से भी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

कहीं से भी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं
प्रशासन के अनुसार, फिलहाल जिले में स्थिति सामान्य बनी हुई है। भूकंप के झटकों के बाद किसी तरह की अप्रिय घटना की जानकारी भी सामने नहीं आई है। अधिकारियों की ओर से नुकसान को लेकर कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
Kotdwar21 hours agoकोटद्वार में गुलदार ने महिला को बनाया निवाला, घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत
Breakingnews19 hours agoWhatsApp Web चलाना पड़ सकता है भारी, सरकार ने जारी किया अलर्ट, बताई ये वजह
Haridwar3 hours agoदेव दीपावली पर रोशनी से नहाई हर की पौड़ी, हजारों दीपों के बीच हुई मां गंगा की आराधना
Udham Singh Nagar2 hours agoबाजपुर में आग का तांडव! चार परिवारों की 9 झोपड़ियां राख, लाखों का नुकसान
Uttarakhand24 minutes agoनिर्वाचन ड्यूटी में लापरवाही पड़ेगी भारी, देहरादून में 250 से ज्यादा विभागों पर कार्रवाई की तैयारी










































