Breakingnews
उपजिलाधिकारी ने सेना और तीन गांवों के रस्ते के विवाद पर की कार्यवाही।
हरिद्वार/रुड़की – पिछले लंबे समय से चले आ रहे सेना और भंगेड़ी महावतपुर व जलालपुर सहित तीन गांव का रास्ता रोके जाने को लेकर उप जिलाधिकारी रुड़की अंशुल सिंह ने कार्यवाही करते हुए सेना को 133 के तहत नोटिस जारी किया है।
बता दें कि पिछले लंबे समय से सेना और ग्रामीणों के साथ रास्ता रोके जाने को लेकर विवाद चला आ रहा था। जिसमें समय-समय पर स्थानीय ग्रामीणों एवं किसान संगठनों के द्वारा भी धरना प्रदर्शन किया गया था।
वहीं भारतीय किसान यूनियन रोड़ के बैनर तले भी अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया गया था। जिस पर कार्यवाही करते हुए उपजिलाधिकारी रुड़की अंशुल सिंह ने 133 के तहत सेना को नोटिस जारी किया गया है।
इस दौरान उप जिलाधिकारी रुड़की अंशुल सिंह ने कहा कि कोरोना काल के समय से सेना के द्वारा ग्रामीणों का रास्ता रोका गया था जिसे ग्रामीणों के सामने कड़ी कठिनाइयां आ रही थी। यह विवाद पिछले काफी लंबे समय से चल रहा था, वही रास्ता रोके जाने से स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। उन्हें 8 से 10 किलोमीटर घूम कर आना पड़ता था और वह रास्ता सुरक्षित भी नहीं था। इसी पर कार्यवाही करते हुए उनके द्वारा 133 के तहत नोटिस जारी किया गया है जिसमें अब यह मामला न्यायालय में चलेगा और जो भी न्यायालय द्वारा आदेशित कार्यवाही होगी उसी के अनुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
वहीं भारतीय किसान यूनियन रोड़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी पदम रोड ने कहा कि उन्हें आश्वासन दिया गया है कि सेना को नोटिस जारी किया जा रहा है और मुकदमा भी किया जाएगा और उन्हें आशा है कि जल्द ही यह मामला सुलझ जाएगा, क्योंकि उप जिलाधिकारी महोदय ने उन्हें 15 तारीख तक का समय दिया है और यदि यह मामला नहीं सुलझता है तो फिर से वह अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।
Breakingnews
देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, कांवली रोड डंपर ने एक मजदूर को कुचला, चालक मौके से फरार

Dehradun Accident : देहरादून में तेज रफ्तार का कहर, एक मजदूर मौके पर ही मौत
Dehradun Accident : राजधानी देहरादून में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। कांवली रोड पर एक तेज रफ्तार डंपर ने एक मजदूर को कुचल दिया।
Table of Contents
कांवली रोड डंपर ने एक मजदूर को कुचला
कांवली रोड पर एक तेज रफ्तार डंपर ने पैदल जा रहे एक मजदूर को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। हादसा इतना भयानक था कि मजदूर का शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। इस हादसे के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।
गुस्साए लोगों ने पुलिस को नहीं उठाने दिया शव
हादसे की जानकारी पर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। गुस्साए लोगों ने विरोध जताते हुए काफी हंगामा किया और पुलिस को शव उठाने से रोक दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह के समय इस मार्ग पर डंपर तेज गति से दौड़ते हैं, लेकिन प्रशासन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं करता। उन्होंने लापरवाही के आरोप लगाते हुए सख्त कदम उठाने की मांग की।
बिहार से मजदूरी के लिए देहरादून आया था मृतक
मृतक की पहचान 50 वर्षीय सकल देव साहनी के रूप में हुई है, जो कांवली रोड के निवासी थे। वह रोज की तरह सुबह दिहाड़ी मजदूरी के लिए घर से निकले थे, तभी यह हादसा हो गया।
घटना के बाद परिजनों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस स्थिति को शांत कराने और लोगों को समझाने की कोशिश में जुटी रही।
Breakingnews
नैनीताल में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी पर्यटकों की थार, एक की मौत, कैंची धाम से दर्शन कर लौट रहे थे वापस

Nainital Accident : कैंची धाम से दर्शन कर लौट रहे पर्यटकों की थार हादसे का शिकार, एक की मौत
Nainital Accident : नैनीताल से बड़ी खबर सामने आ रही है। नैनीताल-भवाली मार्ग के पास पाईस के समीप वाहन खाई में जा गिरा। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
Table of Contents
नैनीताल में खाई में गिरी पर्यटकों की कार
नैनीताल में पर्यटकों की थार गहरी खाई में गिरी। हादसे में कार सवार हल्द्वानी निवासी राहुल की मौत हो गई। जबकि राजस्थान के दो युवक गंभीर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि नैनीताल के समीप पाइंस में जीप संख्या RJ60CG4574 हादसे का शिकार हो गई।
कैंची धाम के दर्शन कर वापस लौट रहे थे थार सवार
वाहन में तीन लोग मौजूद थे जो कैंचीं धाम आश्रम से नैनीताल होते हुए दिल्ली के लिए निकल रहे थे। इसी बीच कार अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर नीचे जा गिरी। बताया जा रहा है कि हल्द्वानी निवासी 21 वर्षीय राहुल की अस्पताल पहुंचने पर मृत्यु हो गई। जबकि 20 वर्षीय युवराज सिंह और 24 वर्षीय अरविंद बुरी तरह से घायल हो गए।

राजस्थान के रहने वाले हैं दोनों घायल
घटना का समय एक बजे का बताया जा रहा है। दमकल विभाग औऱ एसडीआरए की टीम व स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल मौके पर पहुंचकर तीनों को अस्पताल पहुंचाया। सीओ सिटी अंजना नेगी, सीएमओ हरीश चंद पंत, कोतवाल हरीश चंद पंत ने बी.ड़ी.पाण्डे अस्पताल पहुंचकर हालात का जायज़ा लाया। जहां डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। जबकि दोनों घायलों का इलाज किया जा रहा है।
घायल अरविंद ने बताया कि वो जोधपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने जयपुर से थार को किराए पर ली थी। सी.ओ.ने बताया कि 80 फीट गहरी खाई में गिरी और गाड़ी में तीन लोग थे जिन्हें अस्पताल ले आया गया है।
Breakingnews
देहरादून में कथित धर्मांतरण का मामला आया सामने, घर जाकर प्रलोभन देती थी महिलाएं, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Dehradun News : राजधानी देहरादून से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बसंत विहार क्षेत्र के कांवली गांव से कथित धर्मातरण का मामला सामने आया है। मामले में तहरीर मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Table of Contents
देहरादून में कथित धर्मांतरण का मामला आया सामने
देहरादून के बसंत विहार क्षेत्र के कांवली गांव से कथित धर्मांतरण और लालच देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में वीर सावरकर संगठन के अध्यक्ष की शिकायत पर बसंत विहार थाना पुलिस ने दो महिलाओं के खिलाफ उत्तराखंड धर्मांतरण कानून के तहत केस दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।
घर-घर जाकर प्रलोभन देती थी महिलाएं
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दोनों महिलाएं घर-घर जाकर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रही थीं और इसके लिए उन्हें विभिन्न प्रकार के प्रलोभन भी दिए जा रहे थे। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक बसंत विहार थाना क्षेत्र के कांवली गांव महिलाएं लोगों को धर्मांतरण के लिए उकसा रहीं थी। वो घर-घर जाकर हिंदू महिलाओं को धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन दें रहीं थी।
वीर सावरकर संगठन के लोगों ने बुलाई पुलिस
सूचना मिलने पर वीर सावरकर संगठन के कुछ सदस्य मौके पर पहुंचे और 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। इस दौरान दोनों महिलाएं वहां से निकलने लगीं, जिसके बाद संगठन के लोगों ने उनका पीछा किया और वीडियो भी बनाया। पुलिस की मदद से दोनों को रास्ते में रोककर थाने लाया गया।
संगठन के अध्यक्ष कुलदीप स्वादिया ने बसंत विहार थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि महिलाएं इंदिरा नगर क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन दे रही थीं। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
Champawat20 hours agoचंपावत में जनगणना की धीमी रफ्तार पर डीएम सख्त, हर हाल में समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश
Cricket2 hours agoSRH vs PBKS Dream11 Team IPL 2026 Match 49: आज की फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI..
Breakingnews3 hours agoदेहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, कांवली रोड डंपर ने एक मजदूर को कुचला, चालक मौके से फरार
big news2 hours agoमसूरी-देहरादून मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत, एक हेल्पर घायल
Cricket2 hours agoLSG vs RCB Dream11 Team IPL 2026 Match 50 : लखनऊ बनाम बेंगलुरु फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट…






































