Breakingnews
कैंसर से पीड़ित व्यक्ति ने खुद के ही घर में लगाई आग, पुलिस ने सुरक्षित बहार निकाला।
देहरादून – देहरादून के रायपुर में एक व्यक्ति ने अपने घर में आग लगा ली। आग और धुंए में फंसे व्यक्ति को रायपुर पुलिस ने रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाला।
देर रात 112 के माध्यम से पुलिस की सूचना मिली कि शिवलोक कॉलोनी स्थित एक मकान में आग लगी हुई है और घर के अंदर एक व्यक्ति फंसा हुआ है। सूचना पर तत्काल थाना रायपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि घर के अंदर भयंकर आग लगी हुई है तथा घर का दरवाजा अंदर से बंद है।
रायपुर पुलिस टीम द्वारा मौके पर स्थानीय लोगों की सहायता से दरवाजे को तोड़ा गया एवं आग की लपटों पर काबू पाते हुए अंदर जाकर रेस्क्यू किया गया तो किचन के अंदर से अर्ध बेहोशी की स्थिति में फंसे हुए एक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर लाया गया व 108 के माध्यम से तत्काल हॉस्पिटल भिजवाया गया।
जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्ति काफी समय से कैंसर से पीड़ित है, जिस कारण वह डिप्रेशन में है, घर पर कोई अन्य पारिवारिक सदस्य मौजूद ना होने के कारण शाम के वक्त उसने स्वयं को अंदर से बंद कर घर में आग लगा दी एवं आग और धुआं के प्रभाव से घर के किचन में बेहोश हो गया जिसे कड़ी मेहनत के बाद रायपुर पुलिस टीम द्वारा सुरक्षित बाहर निकाला।
Breakingnews
उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देर रात हुए IAS और PCS अधिकारियों के बंपर तबादले, देखें लिस्ट

Uttarakhand IAS Transfers : उत्तराखंड में लंबे समय से प्रतीक्षित प्रशासनिक फेरबदल को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए आईएएस अधिकारियों के व्यापक स्तर पर तबादले किए हैं। इसके साथ ही पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
Table of Contents
देर रात हुए IAS और PCS अधिकारियों के बंपर तबादले
देर रात उत्तराखंड में आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। 19 आईएएस और 9 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस नई सूची में कई अहम बदलाव देखने को मिले हैं।
गढ़वाल कमिश्नर के पद से लेकर देहरादून के जिलाधिकारी की जिम्मेदारियों में परिवर्तन किया गया है। वहीं बागेश्वर के जिलाधिकारी के पद पर भी बदलाव किया गया है।
19 आईएएस और 9 पीसीएस अधिकारियों के हुए तबादले



Breakingnews
जमीन धोखाधड़ी केस : इनामी अपराधी प्रदीप सकलानी के मददगारों पर पुलिस का कसा शिकंजा…

20 हज़ार का इनामी अभियुक्त प्रदीप सकलानी, जिसको रायपुर थाने द्वारा अरेस्ट किया गया था, जो न्यायिक अभिरक्षा में जेल मे है, जिस पर 26 से अधिक ज़मीन संबंधित धोखाधड़ी के अभियोग जनपद के विभिन्न थानो में दर्ज हैं व दो दर्जन से अधिक चेक बाउंस के मुकदमे विभिन्न न्यायालय में विचाराधीन है।
अभियुक्त प्रदीप सकलानी भूमि धोखाधड़ी से संबंधित नेहरू कॉलोनी के तीन मुकदमो व एक रायपुर के एक मुकदमे में वांछित था, अभियुक्त प्रदीप सकलानी द्वारा विवेचको को पूछताछ के दौरान कई संदिग्धों के बारे में जानकारी दी गई, जिनके द्वारा धोखाधड़ी में उसको सहयोग किया गया व पुलिस से बचने के लिए व मामला रफा दफा करने के लिए लगातार प्रदीप सकलानी के संपर्क में थे। ऐसे सभी संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस द्वारा लगातार पूछताछ हेतु थाने बुलाया जा रहा है, इसी कार्रवाई के क्रम में हेम भट्ट, जिसका नाम प्रदीप सकलानी द्वारा विवेचकों को बताया गया, उनको भी संदिग्धता के आधार पर पूछताछ हेतु थाने बुलाया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
Breakingnews
ब्रेकिंग : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का उत्तराखंड दौरा , देश के आखिरी छोर पर व्यवस्थाओं को परखेंगे CEC


ब्रेकिंग : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार सीमांत जिले के पोलिंग बूथों और विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का जायजा लेने उत्तरकाशी पहुंचे। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड डॉ.बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने उनका स्वागत किया। कुछ ही देर बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत-चीन सीमा से सटे सीमांत गांव हर्षिल में स्थापित पोलिंग बूथ का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लेंगे।
Cricket20 hours agoSL-A Women vs NZ-A Women Dream 11 Team Prediction: श्रीलंका ए महिला बनाम न्यूजीलैंड ए महिला तीसरी अनऑफिशियल टी20 मैच की फैंटेसी क्रिकेट टीम
uttarakhand weather21 hours agoउत्तराखंड में आज बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार, भीषण गर्मी से मिल सकती है राहत
Haridwar16 hours agoहरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, नव निर्मित आनंद धर्मशाला ट्रस्ट का किया लोकार्पण
Breakingnews21 hours agoउत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देर रात हुए IAS और PCS अधिकारियों के बंपर तबादले, देखें लिस्ट
big news19 hours agoBadrinath Dham के पास कंचन गंगा के ऊपर अचानक टूटा हिमखंड, मचा हड़कंप, देखें पूरी खबर
Dehradun19 hours agoकॉकरोच जनता पार्टी पर कुमार विश्वास का बड़ा बयान, “अगर कॉकरोच है तो हिट भी है इलाज हो जाएगा”
Uttarkashi14 hours agoउत्तराखंड दौरे पर भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, उत्तरकाशी पहुंच यमुनोत्री धाम में की पूजा-अर्चना
Ramnagar16 hours agoरामनगर में आवारा कुत्ते का आतंक, एक ही दिन में बच्चों समेत 8 लोगों को काटा, लोगों में भारी आक्रोश





































