Breakingnews
तहसीलदार मेडिकल छुट्टी पर, सिर्फ एक प्रभारी तहसीलदार के भरोसे तहसील।
पौड़ी – मानूसन सीजन के बावजूद भी पौड़ी की तहसील इन दिनों सिर्फ एक प्रभारी नायब तहसीलदार के भरोसें चल रही है। दरअसल पिछले लंबी अवधि से ही यहां की तहसीलदार जहां मेडिकल छुट्टी पर हैं तो वहीं उप जिलाधिकारी को चारधाम डयूटी का जिम्मा सौंपा गया है।

वहीं मानूसन के हाई अर्लट पर कभी भी कोई बडी आपदा किसी भी वक्त अचानक दस्तक दे सकती है, ऐसे में प्रभारी नायब तहसीलदार के भरोसे चल रही। यहां की तहसील आखिर किस तरह से मानूसनी दौर से निपटेगी और राहत एंव बचाव कार्य की व्यवस्थाओं को जुटा पायेगी इसका अंदाजा भी लगाया जा सकता है।
वहीं प्रभारी नायब तहसीलदार ने बताया कि उनके पास पाबौ चाकीसैण तहसील का भी चार्ज है। वहीं खोलचौरी में बनी पटवारी चौकी का जिम्मा भी वहीं संभाल रहे हैं, जबकि अब पौड़ी तहसील का अतिरिक्त जिम्मा भी उन्हे ही दे दिया गया है। जिससे उन पर अतिरिकत कार्यभार आ गया है। ऐसे में दैविया आपदा का दौर चुनौतियों को कभी भी बढा सकता है। प्रभारी नायब तहसीलदार ने जिलाधिकारी से मांग की है कि मानसून दौर में तहसील में पूर्ण स्टाफ रखा जाए, जिससे मानूसन सीजन में निपटा जा सके।
वहीं इस मामले में जिलाधिकारी पौड़ी डॉ विजय कुमार जोगडण्डे का कहना है कि उनके द्वारा शासन को वर्षा काल के समय के लिए उप जिलाधिकारी को तैनात करने के लिए पत्र भेजा गया हैओर इस संबंध में शासन स्तर पर वार्ता चल रही है। उन्होंने बताया जैसे ही शासन स्तर से उपजिलाधिकारी जनपद में भेजे जाते है। सभी उप जिलाधिकारियों को तहसीलों में तैनात कर दिया जाएगा। आप देखना होगा कि शासन कब तक वीरान पड़ी तहसीलों में उप जिलाधिकारियों को नियुक्ति देता है। जिससे वर्षा काल के इस समय में बेहतर समन्वय स्थापित कर इसे निपटा जा सके।
Breakingnews
रुद्रप्रयाग में भीषण हादसा, आमने-सामने टकराईं कार-बाइक, 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Rudraprayag Accident : रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। मायकोटी डाट पुल के पास कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Table of Contents
रुद्रप्रयाग में आमने-सामने टकराईं कार-बाइक
रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सत्तेराखाल से करीब चार किलोमीटर पीछे मायकोटी डाट पुल के पास कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत
मृतक की पहचान रुद्रप्रयाग जिले के ग्राम बोरा निवासी 55 वर्षीय शिव लाल के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, शिव लाल विकास भवन रुद्रप्रयाग में चालक के पद पर तैनात थे। वह ड्यूटी के सिलसिले में रुद्रप्रयाग की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान मायकोटी डाट पुल के समीप सामने से आ रही कार से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। बताया गया है कि कार नागनाथ पोखरी की दिशा में जा रही थी। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाने में लग गई। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के अनुसार, मृतक के शव को जिला अस्पताल लाया जा रहा है। हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
Breakingnews
उत्तराखंड में आज फिर बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में फिलहाल मानसून की रफ्तार धीमी बनी हुई है और अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क है। हालांकि, अगले कुछ दिनों में प्रदेश के मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। आज से प्रदेश में बारिश होने के आसार हैं।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज फिर बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक 23 सितंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसके बाद 24 सितंबर से बारिश का दायरा बढ़ने लगेगा। 25 सितंबर को मौसम की गतिविधियां और तेज होने की संभावना है, जबकि 26 सितंबर को कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
24 और 25 सितंबर के लिए बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 24 सितंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, चम्पावत, ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
25 सितंबर से उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तेजी से बदल सकता है। बागेश्वर, नैनीताल, चम्पावत, अल्मोड़ा, ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की स्थिति बन सकती है।

26 सितंबर को कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
26 सितंबर को प्रदेश में मौसम सबसे ज्यादा सक्रिय रहने का अनुमान है। बागेश्वर, नैनीताल, चम्पावत और ऊधम सिंह नगर में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चमोली, पौड़ी और रुद्रप्रयाग में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इस दिन प्रदेश के सभी 13 जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली की घटनाओं को लेकर चेतावनी दी है।
27 और 28 सितंबर को भी जारी रह सकता है बारिश का दौर
26 सितंबर के बाद मौसम पूरी तरह शांत होने के संकेत नहीं हैं। पूर्वानुमान के अनुसार 27 और 28 सितंबर को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।
इस दौरान पहाड़ी जिलों में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है, जबकि मैदानी इलाकों में भी कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना बनी रहेगी।
Breakingnews
पूर्व CM हरीश रावत के PA रहे चंदन सिंह जीना के घर ED का छापा, रेड के बाद प्रदेश में सियासी भूचाल

Dehradun News : UKSSSC की वर्ष 2016 की वीपीडीओ परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पूर्व PA और OSD रहे चंदन सिंह जीना के देहरादून स्थित आवास पर छापा मारा।
Table of Contents
पूर्व CM हरीश रावत के PA रहे चंदन सिंह जीना के घर ED का छापा
तलाशी के दौरान ईडी को करीब 32 लाख रुपये की बेहिसाबी नकदी, 200.5 ग्राम सोना और 12 लग्जरी घड़ियां मिलीं। बरामद सोने में 13 सिक्के और 7 चेन शामिल हैं। घड़ियों में Rolex, Rado, Piaget, Movado, Tissot और Casio Edifice जैसे ब्रांड बताए गए हैं।
इसके अलावा जीना और उनके परिवार के बैंक खातों में मौजूद 52.16 लाख रुपये फ्रीज किए गए हैं। ईडी ने उनका मोबाइल फोन भी फोरेंसिक जांच के लिए कब्जे में लिया है।

पहले विजिलेंस फिर एसटीएफ ने की थी मामले की जांच
वीपीडीओ परीक्षा-2016 में अनियमितताओं की जांच पहले विजिलेंस और बाद में एसटीएफ ने की थी। पुलिस जांच में सामने आए तथ्यों और मनी ट्रेल के आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की। इसी क्रम में ईडी ने गुरुवार को कई आरोपियों और परीक्षा आयोजित कराने वाली कंपनी से जुड़े लोगों के ठिकानों पर भी तलाशी ली।
रेड के बाद प्रदेश में सियासी भूचाल
देर रात हुई इस रेड के बाद से उत्तराखंड में सियासी भूचाल मच गया है। पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीशा रावत ने कांग्रेस के अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। हरीश रावत ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए देर रात दी।
Breakingnews16 hours agoउत्तराखंड में आज फिर बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी
Dehradun14 hours agoदेहरादून में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हत्या से सनसनी, चाकू से सीने पर किया वार
Rudraprayag14 hours agoउत्तराखंड में KBC के नाम पर शख्स से 1.5 करोड़ की ठगी, जांच में जुटी पुलिस
Breakingnews13 hours agoरुद्रप्रयाग में भीषण हादसा, आमने-सामने टकराईं कार-बाइक, 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत
Dehradun8 hours agoदेहरादून में बुजुर्ग महिला की घर में घुसकर हत्या, दो दिनों में तीन मर्डर से मची सनसनी
Dehradun8 hours agoउत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 3 CO का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट





































