Breakingnews
पशुपालन विभाग ने कुमाऊं मे पशुओं मे फैलने वाली बीमारी लंपी रोग को लेकर किया अलर्ट जारी।
नैनीताल/हल्द्वानी – कुमाऊं मे पशुओं मे फैलने वाली बीमारी “लंपी”रोग को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। नैनीताल जिले के 2 विकासखंड हल्द्वानी और कोटाबाग मे अभी तक लंपी रोग के 31 मामले सामने आए है। ये मामले हल्द्वानी विकासखंड मे तल्ला लौह सरियताल और कोटाबाग विकासखंड के बजूनियाहल्दू गाँव मे मिले हैँ।
फिलहाल सभी पशुओं की हालात सामान्य बनी हुई है और रिकवर कर रहे है। अपर निदेशक कुमाऊं पशुपालन के मुताबिक जिन गांवों मे लंपी रोग फैला है उसके आसपास के गाँव मे सभी पशुओं को वैक्सीन लगाने का काम पूरा कर दिया गया है।
एहतियात के तौर पर कुमाऊं के बॉर्डर वाले इलाके के गांव जिसमें उधम सिंह नगर, चम्पावत और धारचूला- झूलाघाट मे वैक्सीनेशन का काम तेजी से पूरा कर लिया गया है।
पशुपालन विभाग के लिए सबसे बड़ी कामयाबी यह है, कुमाऊं में लंपी रोग की वजह से किसी भी पशु की मौत नहीं हुई है।
पशुपालन विभाग ने लंपी रोग को देखते हुए कुमाऊं के हर जिले, ब्लॉक में टीमें बनाकर यह तय करने के निर्देश दिए हैं कि कौन सी टीम किस दिन किस गांव में वैक्सीनेशन का काम करेगी जिसकी मॉनिटरिंग अपर निदेशक कुमाऊं खुद कर रहे हैं।
Breakingnews
देहरादून के मांडूवाला में युवती की हत्या से सनसनी, जंगल से कट्टे में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Dehradun News : देहरादून में क्राइम रेट तेजी से बढ़ता जा रहा है। दिनदहाड़े हत्याएं और लूटपाट की खबरें आए दिन सामने आ रही हैं। ऐसी ही खबर प्रेमनगर से सामने आ रही है। जहां मांडूवाला के जंगलों से एक युवती की लाश कट्टे में बंद मिली है। जिसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
Table of Contents
देहरादून के मांडूवाला में युवती की हत्या से सनसनी
देहरादून के प्रेमनगदर थाना क्षेत्र के मांडूवाला में युवती की हत्या से हड़ंकप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक मांडूवाला के जंगलों से एक कट्टे से युवती का शव बरामद हुआ है। जो कि करीब छह से सात दिन पुराना बताया जा रहा है।
शव की अब तक नहीं हो पाई है पहचान
मांडूवाला के जंगल से बरामद शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि शव करीब 30-35 साल की महिला का है, जो कि बुरी हालत में है। मिली जानकारी के मुताबिक सड़क किनारे जंगल से बहुत बदबू आ रही थी।
देखने पर पता चला कि ये बदबू एक कट्टे से आ रही थी। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कट्टे को खोला तो उसमें से एक महिला की लाश थी। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटा लिए हैं।
शव मिलने से इलाके में मची सनसनी
इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है। पुलिस शव की पहचान करने में जुट गई है। आस-पास के थानों के साथ ही पूरे जिले के थानों से गुमशुदगी की रिपोर्ट की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शुरूआती जांच में शव करीब एक हफ्ते पुराना लग रहा है। शव को घुटने मोड़कर शव को कट्टे में भरा गया था।
Breakingnews
बड़ी खबर : बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम में गैर सनातनियों की एंट्री बैन, इन 45 मंदिरों में भी नहीं मिलेगा प्रवेश

Uttarakhand News : उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। बदरी केदार मंदिर समिति ने बद्रीनाथ और केदारनाथ समेत 47 मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने का फैसला लिया है।
Table of Contents
बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम में गैर सनातनियों की एंट्री बैन
अब गैर सनातनी बद्रीनाथ धाम, केदारनाथ धाम में नहीं जा सकेंगे। दरअसल मंगलवार को हुई बदरी केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। इसके अनुसार बद्रीनाथ धाम और केदारनाथ धाम में अब गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक रहेगा।

BKTC की बैठक में लिया गया ये फैसला
बता दें किचारधाम यात्रा 2026-27 की तैयारियों को लेकर मंगलवार को देहरादून में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) की महत्वपूर्ण बजट बैठक हुई। बैठक में आगामी यात्रा सत्र के लिए 121 करोड़ 7 लाख से अधिक का बजट पारित किया गया। इसके साथ ही श्री बद्रीनाथ धाम और श्री केदारनाथ धाम में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने के विषय पर भी विस्तृत विचार-विमर्श के बाद प्रस्ताव पारित किया गया।
इन 45 मंदिरों में भी नहीं मिलेगा प्रवेश
| क्रमांक | मंदिर / स्थल का नाम |
|---|
| 1 | बदरीनाथ धाम |
| 2 | केदारनाथ धाम |
| 3 | त्रियुगीनारायण मंदिर |
| 4 | नरसिंह मंदिर |
| 5 | विश्वनाथ मंदिर |
| 6 | ओंकारेश्वर मंदिर |
| 7 | कालीमठ मंदिर |
| 8 | ब्रह्मकपाल शिला एवं परिक्रमा (बदरीनाथ) |
| 9 | तप्त कुंड |
| 10 | शंकराचार्य समाधि |
| 11 | मद्महेश्वर मंदिर |
| 12 | तुंगनाथ मंदिर |
| 13 | रुद्रनाथ मंदिर |
| 14 | कल्पेश्वर मंदिर |
| 15 | योगध्यान बदरी |
| 16 | भविष्य बदरी |
| 17 | आदि बदरी |
| 18 | वृद्ध बदरी |
| 19 | माता मूर्ति मंदिर |
| 20 | वासुदेव मंदिर |
| 21 | गौरी कुंड मंदिर |
| 22 | आदिकेदारेश्वर मंदिर |
| 23 | नारद शिला |
| 24 | नृसिंह शिला |
| 25 | बाराही शिला |
| 26 | गरुड़ शिला |
| 27 | मार्कण्डेय शिला |
| 28 | प्रह्लाद धारा |
| 29 | कूर्मा धारा |
| 30 | भृगु धारा |
| 31 | उर्वशी धारा |
| 32 | इंदिरा धारा |
| 33 | उषा मंदिर (ऊखीमठ) |
| 34 | कालिशिला |
| 35 | वसुधारा |
Breakingnews
Dehradun Accident: हर्रावाला में तेज रफ्तार कार ने मासूम को रौंदा, CCTV में कैद पूरी घटना

Dehradun Accident: सड़क किनारे खड़े मासूम को कार ने मारी टक्कर, आरोपी चालक फरार
Dehradun Accident : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के हर्रावाला क्षेत्र से सड़क हादसे की एक रूह कंपकंपा देने वाली खबर सामने आई है. जहाँ पर एक तेज़ रफ़्तार वाहन ने मासूम को सड़क पर रौंद दिया है, जिससे मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है. पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया था, जो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से फ़ैल रहा है.
Table of Contents
सीसीटीवी में कैद घटना, मासूम की दर्दनाक मौत
देहरादून के हर्रावाला में नाक्रोंदा क्षेत्र में एक तेज़ रफ़्तार कार ने सड़क पर एक मासूम को रौंद दिया. इस हादसे में मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है. हादसे के बाद से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है. इस पूरी घटना का सीसीटीवी (CCTV) फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए.
कार चालक मौके से फरार
वायरल वीडियो साफ़ देखा जा सकता है कि मासूम बच्चा सड़क के किनारे पर था. मासूम सड़क पर अकेला था, तभी एक अनियंत्रित वाहन (कार) उसे अपनी चपेट में लेते हुए बेरहमी से रौंद डाला. चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पुलिस के मुताबिक चालक ही बच्ची को अस्पताल ले गया था.

स्थानीय लोगों में आक्रोश, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
इस दर्दनाक घटना के बाद नकरौंदा क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. गुस्साए स्थानीय निवासियों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया. लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाकों में तेज रफ्तार से दौड़ने वाले वाहनों के कारण आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं. उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं और रिहायशी क्षेत्रों में वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए.
Cricket13 hours agoवेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया बनाम एसीटी मीटियौर्स
Cricket22 hours agoरॉयल राइडर पंजाब बनाम इंडिया टाईगर्स : बेस्ट टीम, पिच रिपोर्ट और ड्रीम 11 टिप्स…
Haridwar22 hours agoहरिद्वार में 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरा गुलदार, वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू
big news23 hours agoUttarakhand Budget Session LIVE : बजट सत्र का चौथा दिन आज, सीएम धामी ने दिए सत्र की अवधि बढ़ाने के संकेत
Cricket13 hours agoBAN vs PAK Dream11 Team 2nd ODI Prediction: आज के मैच की बेस्ट टीम, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी टिप्स..
Cricket23 hours agoTIT vs KZL Dream11 Prediction 16वां मैच , CSA Provincial One-Day Challenge 2026..
big news18 hours agoकुपोषण शब्द को लेकर अमर्यादित भाषा विवाद ने पकड़ा जोर, विधायक काजी निजामुद्दीन ने आंकड़ों के साथ सरकार को घेरा
big news23 hours agoअच्छी खबर : उत्तराखंड के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, बजट में धामी सरकार ने किया है प्रावधान






































