Breakingnews
पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने सडक हादसों में घायलों की मदद करने वाले स्थानीय लोगों को Good Samaritans पुरस्कार से किया सम्मानित।
देहरादून – पुलिस मुख्यायल में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने पौड़ी गढ़वाल के थाना धुमाकोट क्षेत्रांतर्गत सिमड़ी गांव के पास हुई बस दुर्घटना में राहत, खोज एवं बचाव कार्य में पुलिस का सहयोग एवं घायलों की सहायता करने वाले स्थानीय लोगों को Good Samaritans Scheme के तहत कुल 85 हजार रूपए नगद पुरस्कार और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

4 अक्टूबर को पौड़ी गढ़वाल के सिमड़ी गांव के पास देर सायं बारात की एक बस गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी, जिसमें 34 लोगों की मृत्यु एवं 19 लोग घायल हुए थे। इस विषम परिस्थितियों में राहत, खोज एवं बचाव कार्य में स्थानीय लोगों (जनार्दन प्रसाद जोशी, राजेश कुमार, संदीप सिंह, दिनेश सिंह रावत, जितेंद्र सिंह, संदीप सिंह, आशीष जोशी व प्रवेन्द्र सिंह) द्वारा पुलिस का काफी सहयोग किया।

इस पर अशोक कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा हमारे लिए बहुत महत्त्वपूर्ण है। उत्तराखंड में ही हर वर्ष हम 1000 जिंदगियां सड़क हादसे में खोते हैं। पूरे देश में यह आकड़ा लगभग डेढ़ लाख है, जो बहुत बड़ी संख्या है। इसके प्रति केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार बहुत गंभीर है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि में कमी लाये जाने के उद्देश्य से Good Samaritans Scheme प्रारम्भ की गयी है, जिसमें सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की सहायता करने वाले अच्छे व्यक्ति/व्यक्तियों (Good Samaritans) को पुरस्कृत किया जाता है। इसी क्रम में राज्य सरकार के अनुमोदन से उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा Good Samaritans पुरस्कार योजना प्रारम्भ की गयी है, जिसके अन्तर्गत यदि कोई व्यक्ति निम्नलिखित कार्यों में से कोई कार्य करता है, तो उत्तराखण्ड पुलिस उसे नगद इनाम और प्रशंसा पत्र प्रदान करती है।
सड़क सुरक्षा के लिए सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आम लोगों की भूमिका है। लोग पुलिस को सूचना देने से डरते हैं कि पुलिस अनेक तरह के सवाल पूछेगी लेकिन इन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण किसी की जिंदगी बचाना है इसीलिए यह स्कीम चलाई गई है। आप लोग इस राज्य में यह पुरस्कार पाने वाले पहले लोग हैं और आप सभी ने बहुत अच्छा किया बहुत मेहनत आप लोगों ने की है इतनी रात में घायलों को इतनी गहरी खाई से लाया गया। आप लोगों ने रिस्क उठाकर इतना बड़ा कार्य किया है उसके लिए हम आप सब के आभारी हैं।
सेवा का कार्य पुरस्कार के लिए नहीं बल्कि किसी की जिंदगी बचाने के लिए किया जाता है। जिसे हमने स्कीम के साथ शुरू किया है जिससे सभी लोगों तक एक पॉजिटिव मैसेज जाएगा। हमें लोगों के मन से यह भ्रांति निकालनी है कि अगर किसी की सहायता करेंगे तो पुलिस हमसे ही सवाल पूछेगी। ऐसा नहीं है आप आगे बढ़कर सहायता करेंगे तो पुलिस आपको सम्मानित करेगी। यही संदेश हम देना चाहते हैं। इसके साथ ही उनके द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं Good Samaritans के साथ दुर्घटनाओं के कारण एवं उनसे बचाव के उपायों पर चर्चा भी की गयी।
Breakingnews
टिहरी में लंबगांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा, डंपर खाई में गिरने से चालक समेत दो की मौत

Tehri News : टिहरी जिले में लंबगांव क्षेत्र के ग्राम क्यारी के पास चारगांव रोड पर दर्दनाक हादसा हो गया। डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई।
Table of Contents
टिहरी में लंबगांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा
टिहरी के लंबगांव क्षेत्र में ग्राम क्यारी के नजदीक चारगांव रोड पर एक डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे में ड्राइवर सहित दो लोगों की जान चली गई। मिली जानकारी के मुताबिक डंपर माजफ से माल छोड़कर वापस आ रहा था। इसी दौरान वो हादसे का शिकार हो गया।

ब्रेक फेल होने के कारण हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि हादसा ब्रेक फेल होने के कारण हुआ है। डंपर जैसे से क्यारी गांव के ऊपर मंदिर के पास चढ़ाई चढ़ते समय डंपर के ब्रेक फेल हो गए। जिस कारण डंपर अनियंत्रित हो गया और सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में सूरज राठौड़ (44), निवासी बहराइच (यूपी) और गजेन्द्र सिंह रांगड़ (36) की मौत हो गई।
Breakingnews
बड़ी खबर: सिक्किम में उत्तराखंड का लाल शहीद, विकास कुमार की शहादत की खबर से शोक की लहर

Pithoragarh News : हिमस्खलन की चपेट में आने से पिथौरागढ़ का लाल शहीद, प्रदेश में दौड़ी शोक की लहर
Pithoragarh News : सिक्किम में हिमस्खलन की चपेट में आने से उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले निवासी लांस नायक विकास कुमार शहदी हो गए। इस खबर से प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।
Table of Contents
हिमस्खलन की चपेट में आने से उत्तराखंड का लाल शहीद
पिथौरागढ़ जिले से एक दुखद खबर (Pithoragarh News) सामने आई है। जिला मुख्यालय के पास स्थित गणकोट क्षेत्र के सुकोली गांव निवासी जवान सिक्किम में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। बताया जा रहा है कि गश्त के समय वह हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे। इस हादसे में उसके साथ मौजूद दो अन्य जवान सुरक्षित बच निकले। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
हिमस्खलन की चपेट में आने से लांस नायक विकास कुमार शहीद
मिली जानकारी के मुताबिक पिथौरागढ़ जिले के सुकोली निवासी लांस नायक विकास कुमार 19 कुमाऊं में थे। जो कि वर्तमान में सिक्किम में तैनात थे। 29 मार्च को ड्यूटी के दौरान वो दो साथियों के साथ हिमस्खलन की चपेट में आ गए। उनके दो साथी तो बच गए लेकिन वो शहीद हो गए।

विकास कुमार की शहादत की खबर से प्रदेश में शोक की लहर
शहीद जवान अपने पीछे पत्नी प्रीति, 8 माह का बेटा, पिता गणेश राम, माता मंजू देवी और बड़े भाई को छोड़ गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक उनका पार्थिव शरीर जम्मू-कश्मीर से हवाई मार्ग के जरिए दिल्ली लाया जा रहा है। इसके बाद एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें उनके पैतृक गांव पहुंचाया जाएगा। जवान के शहीद होने की खबर मिलते ही पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।
Breakingnews
देहरादून में युवक ने पत्नी और 3 महीने की बच्ची को कमरे में किया बंद, फिर फांसी लगाकर दे दी जान…

Dehradun News : देहरादून के रायपुर में एक युवक ने फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।
Table of Contents
देहरादून में युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान
राजधानी से दुखद खबर (Dehradun News) सामने आ रही है। रायपुर थाना क्षेत्र के सुन्दरवाला इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मिली जानकारी के मुताबिक युवक ने पहले अपनी पत्नी और तीन महीने की बच्ची को कमरे के अंदर बंद किया और फिर फांसी लगा ली।
घटना के बाद से क्षेत्र में फैली सनसनी
युवक द्वारा पत्नी और 3 महीने की बच्ची को कमरे में बंद कर आत्महत्या करने की इस घटना से इलाके में सनसनी मच गई है। घटना मंगलवार की है। बताया जा रहा है कि सिटी कंट्रोल रूम के माध्यम से पुलिस को इसकी जानकारी मिली। सुन्दरवाला निवासी शुभम (24), पुत्र नरेंद्र सिंह ने अपने कमरे की खिड़की की ग्रिल से लटककर जान दे दी है।
जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचकर पता चला कि परिजनों ने युवक को फंदे से उतारकर कमरे के फर्श पर रख दिया था। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Cricket14 hours agoKKR vs SRH Dream11 Team Match 6 Ipl 2026
Dehradun15 hours agoदेहरादून पुलिस में बम्पर तबादले, 30 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, देखें लिस्ट
Cricket9 hours agoWI-W vs AUS-W Dream 11 Team 3rd ODI 2026 : बेहतरीन फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट, और प्लेइंग 11..
big news14 hours agoखटीमा में मवेशी चराने गई बुजुर्ग को बाघ ने बनाया निवाला, झाड़ियों से बरामद किया गया शव
Cricket15 hours agoRAP vs KAR Dream11 prediction Match 10 PSL 11 : कौन जीतेगा आज का महामुकाबला?
big news8 hours agoबाजपुर में चलती बस पर दिनदहाड़े हमला, पथराव और डंडों से तोड़े शीशे, यात्रियों में मची चीख-पुकार
Haridwar14 hours agoहरिद्वार में नहीं चलेंगे बिना QR Code वाले ई-रिक्शा, सत्यापन ना कराने वाले 50 ई-रिक्शा को सीज
Kedarnath7 hours agoKEDARNATH HELI TICKET BOOKING 2026: 10 अप्रैल से शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग, जानें पूरा प्रोसेस स्टेप-बाय-स्टेप





































