Breakingnews
जानिए, किस मामले को गंभीर बता रहे है पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत और सरकार से की इस बड़े आयोग को भंग करने की सिफारिश।
देहरादून\मसूरी– धनोल्टी विधानसभा के सुरकंडा देवी में वृक्षारोपण के कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का मसूरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा अध्यक्ष मोहन पटवाल के नेतृत्व में मसूरी के जेपी बैंड पर फूलो का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस मौके पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में हुए पेपर लीक का मामला काफी गंभीर है उन्होंने कहा कि हमारे योग्य बच्चों के भविष्य से खेलने का काम शॉर्टकट नीति अपनाने वाले लोग कर रहे हैं और चयन आयोग की एजेंसी द्वारा परीक्षा को प्रभावित करने का काम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि उनको उत्तर प्रदेश में भी एक बार अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का गठन किया गया था और उसके भी हुए घोटालों के कारणों अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भंग करना पड़ा। उन्होंने कहा कि अगर इस तरीके के घोटाला उत्तराखंड में हो रहा है तो सरकार को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भंग करने पर विचार करना चाहिये। उन्होंने कहा कि जो भी घोटाले में सम्मिलित है उस पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हाल में धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मां सुरकंडा देवी मंदिर के दर्शन के लिए गए थे जहां पर उन्होंने देखा कि मंदिर के आसपास के प्राकृतिक जल स्रोत है उस में जल की मात्रा काफी कम हो गई है जिसको लेकर सुरकंडा देवी के क्षेत्र में व्यापक वृक्षारोपण करने की आवश्यकता है
जिसको लेकर कल्प करूं फाउंडेशन और देव भूमि विकास संस्थान के संयुक्त प्रयासों से 500 से अधिक पौधे रोपे जाएंगे जिसके देखभाल और संरक्षण का कार्य जियोलॉजिस्ट की टीम करेगे जिससे कि भविष्य में क्षेत्र में पानी और हरियाली सुरक्षित रह सके। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि रिस्पना नदी को ऋषिपना नदी बनाए जाने का काम लगातार किया जा रहा है उनके कार्यकाल मे योजना को लेकर डीपीआर तैयार कर वन विभाग से भी अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त कर ली गई थी वही 21 सदस्यों का स्टाफ भी योजना के लिए नियुक्त किया जा चुका है। योजना के लेकर ऋण लेने की प्रक्रिया चल रही हैं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीरो कार्बन एनर्जी को खत्म करने में रिस्पना से ऋषिपना योजना का काफी महत्व है। उन्होंने कहा देहरादून की रिस्पना नदी को नया जीवन सौंग बांध के द्वारा दिया जायेगा और एक बार मिशन रिस्पना टू ऋषि पना के तहत रिस्पना नदी में पानी आयेगा।
Breakingnews
टिहरी में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरा वाहन, अंतिम संस्कार से लौट रहे 8 लोगों की मौत

Chamba-Koti Accident Today : टिहरी में बड़ा हादसा, खाई में गिरा वाहन, 8 लोगों की मौके पर ही मौत
Chamba-Koti Accident Today : टिहरी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। अंतिम संस्कार से वापस जा रहे लोगों का वाहन हादसे का शिकार हो गया। इस भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
टिहरी सड़क हादसा (Chamba-Koti Accident Today)
- मुख्य घटना: उत्तराखंड के टिहरी में चंबा-कोटी कॉलोनी मार्ग पर नैल के पास एक यूटिलिटी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा।
- हताहत: हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
- पीड़ितों का विवरण: सभी मृतक घनसाली क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं, जो ऋषिकेश में एक अंतिम संस्कार (क्रियाकर्म) से लौट रहे थे।
- वर्तमान स्थिति: SDRF, स्थानीय पुलिस और फायर सर्विस द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लिया गया है। घायलों का जिला अस्पताल (DH) बौराड़ी में इलाज चल रहा है।
टिहरी में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरा वाहन
टिहरी में बड़ा सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक चंबा-कोटीकॉलोनी मार्ग पर नैल के समीप एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत
मौके पर पहुंची टीम द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार एक यूटिलिटी पिकअप वाहन खाई में गिरा है, जिसमें लगभग 9–10 लोग सवार बताए जा रहे हैं। दो व्यक्तियों को रेस्क्यू किया जा चुका है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने आठ लोगों की मौत की पुष्टि की है। जबकि दो लोग घायल हैं जिन्हें DH बौराड़ी ले जाया गया है।
मौके पर रेस्क्यू अभियान जारी
वर्तमान में SDRF टीम, स्थानीय पुलिस व फायर सर्विस द्वारा द्वारा मौके पर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल भी मौके पर उपस्थित हैं। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

घनसाली के बताए जा रहे हैं सभी लोग
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक वाहन में सभी लोग घनसाली के बताए जा रहे हैं। सभी लोग ऋषिकेश से क्रियाकर्म कर के घनसाली वापस जा रहे थे।
Breakingnews
रूद्रप्रयाग में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौके पर ही मौत

Rudraprayag Accident : रूद्रप्रयाग में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
रूद्रप्रयाग में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार
रुद्रप्रयाग जिले में भीरी-ककोला मोटर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बुधवार देर रात करीब 11:54 बजे एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। वाहन भीरी से औरिंग की ओर जा रहा था, इसी दौरान वो हादसे का शिकार हो गया।
हादसे में कर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत
हादसे की सूचना मिलते ही SDRF की टीम अगस्तमुनि से उपनिरीक्षक धर्मेंद्र पवार के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि वाहन करीब 250 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था। कार में तीन लोग सवार थे और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

ककड़ी मशक्कत के बाद शवों को निकाला जा सका बाहर
SDRF टीम ने तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद अब तक एक शव को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचा दिया गया है, जबकि बाकी शवों को निकालने का काम जारी है। प्रशासन की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।
रुद्रप्रयाग के ही रहने वाले थी तीनों मृतक
- 1. नवीन सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह, उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी औरिंग, रुद्रप्रयाग।
- 2. अमित सिंह पुत्र आनंद सिंह, उम्र लगभग 35 वर्ष, निवासी सुरसाल, रुद्रप्रयाग।
- 3. अंशुल पुत्र धनपाल, उम्र लगभग 28 वर्ष, निवासी सुरसाल, रुद्रप्रयाग।
Breakingnews
Haldwani में दर्दनाक सड़क हादसा, रोडवेज बस ने 5 साल की मासूम को रौंदा, 20 मीटर तक घसीटा…

Haldwani Accident : नैनीताल जिले के हल्द्वानी में आज दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर रानीबाग के पास रोडवेज बस की चपेट में आने से 5 साल की मासूम की मौत हो गई।
Table of Contents
रोडवेज बस की चपेट में आने से 5 साल की मासूम की मौत
हल्द्वानी से झकझेर कर रख देने वाली खबर सामने आई है। यहां भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रानीबाग के पास रोडवेज की बस की टक्कर से पांच साल की बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रुद्रपुर डिपो की बस (यूके 06 पी ए 1726) ने बच्ची को टक्कर मार दी जिसके बाद वो मासूम को अपने साथ घसीटती चली गई।
रोडवेज बस ने बच्ची को 20 मीटर तक घसीटा
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। बस के बच्ची को टक्कर मारने के बाद भी वो रूकी नहीं बल्कि बच्ची को 20 मीटर तक घसीटती चली गई। जिस से बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश है।

स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रही थी बच्ची
मिली जानकारी के मुताबिक कनक स्कूल की छुट्टी के बाद घर वापस लौट रही थी। उसके साथ दो बच्चे और थे। हादसे के वक्त किसी तरह दो बच्चे बच गए लेकिन कनक बस की चपेट में आ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना के बाद ने रोडवेज बस पर पथराव कर दिया।
गुस्साए लोगों के पत्थर मारने के कारण सड़क पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। तिकोनिया से लेकर भीमताल तिराहा, ज्योलीकोट और सलड़ी भारी जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस हालात संभालने में जुटी रही। काफी देर बाद जाम को खुलवाया जा सका।
Cricket7 hours agoDC vs RCB Dream11 Team Match 39 IPL 2026 – फुल प्रीव्यू, पिच रिपोर्ट, टीम, कप्तान पिक्स..
big news8 hours agoPauri News : पौड़ी में गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में एक शख्स की मौत, पांच घायल
Dehradun9 hours agoदेहरादून में आज भीषण गर्मी का अलर्ट, हीटवेव की चेतावनी के बीच देहरादून के सभी स्कूल आज रहेंगे बंद
big news4 hours agoमंत्री रेखा आर्या बोलीं महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार, 28 अप्रैल को देहरादून में BJP महिला मोर्चा भरेगी हुंकार
Cricket6 hours agoPBKS vs RR Dream11 Team Match 40 IPL 2026 के लिए बेस्ट फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI..
big news6 hours agoहरिद्वार में खेत में मिला युवक का शव, पत्थर से सिर कुचलकर हत्या से इलाके में हड़कंप
Delhi49 minutes agoCM Dhami ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात, चारधाम यात्रा को लेकर किया ये अनुरोध
Pithoragarh3 hours agoपिथौरागढ़ जिला अस्पताल का DM ने किया औचक निरीक्षण, लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारों को लगाई फटकार






































