Breakingnews
मंडलायुक्त दीपक रावत पहुंचे रुद्रपुर, विभागों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से बोले, कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओ से वंचित न रहे।
उधम सिंह नगर/रुद्रपुर – मण्डलायुक्त दीपक रावत ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार शुक्रवार को डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम सभागार पहुॅचकर आकांक्षी जनपद के अन्तर्गत चल रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की।


उन्होंने समीक्षा के दौरान निर्देशित करते हुए कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुॅचे तथा जनपद का चहुमुॅखी विकास हो। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं का लाभ लेने से वंचित न रहे। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित सूचकों का गहराई से अध्ययन करें ताकि कार्यों में अपेक्षित गति प्राप्त हो सके।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देशित करते हुए कहा कि शतप्रतिशत संस्थागत प्रसव हों, इसके लिए विशेष अभियान चलाकर सभी को जागरूक किया जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि संस्थागत प्रसव न कराने वाले व्यक्तियों, परिवार, क्षेत्र एवं समुदाय को चिन्हित करते हुए जन-जागरूकता अभियान चलाया जाये ताकि शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव हो सके। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में कुपोषित बच्चे पैदा न हों, इसके लिए गर्भवती महिलाओं को खान-पान के प्रति जागरूक किया जाये तथा एएनसी आदि चेकअप काय्र नियमित किये जाये। उन्होंने आशाओं के कार्यों की गहनता से समीक्षा करने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि जिन क्षेत्रों में टीबी के मरीज अधिक मिलें, उन क्षेत्रों को चिहिन्त करते हुए टीबी के कारणों का पता लगाया जाये और रोकथाम हेतु विशेष प्रयास किये जाये। उन्होंने शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देशित करते हुए कहा कि एक भी बच्चा स्कूल से ड्रॉप आउट न हो, आवश्यकता से अधिक टीसर्च वाले विद्यालयों से शिक्षकों का आवश्यकता वाले विद्यालयों में स्थानान्तरण किया जाये। उन्होंने सिंचाई विभाग की समीक्षा के दौरान ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई को बढ़ावा देने के निर्देश दिये। उन्होंने ई-मार्केटिंग को बढ़ावा देने के लिए मण्डी के अधिकारियों के साथ बैठक करने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिये। मण्डलायुक्त ने उद्यान, कृषि, बैंकिंग, कौशल विकास आदि कार्यों की भी विस्तार से समीक्षा करते हुए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये।
Breakingnews
फिर गोलियों से दहला देहरादून! फोन पर बहस के बाद बीच सड़क पर कई राउंड फायरिंग से हड़ंकप

Dehradun News : देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर युवकों के दो गुटों के बीच विवाद के बाद फायरिंग से हड़कंप मच गया। पटेलनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एसजीआरआर कॉलेज वाली गली में कार सवार युवकों ने कथित तौर पर चार-पांच राउंड फायर किए और मौके से फरार हो गए।
Table of Contents
फिर गोलियों से दहला देहरादून !
देहरादून में एक बार फिर सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। गुरूवार को दो गुटों के बीट हुए विवाद के बाद फायरिंग हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक विवाद के दौरान एक पक्ष के युवकों ने कार का शीशा डंडे से तोड़ दिया। इसके बाद कार सवार युवक फायरिंग करते हुए लालपुल की ओर निकल गए। दूसरे पक्ष के युवकों ने दोपहिया वाहनों से उनका पीछा किया।
फोन पर बहस के बाद सड़क पर कई राउंड फायरिंग
शिमला बाईपास रोड स्थित सेंट ज्यूड्स चौक के पास दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरता देख कार सवार गुरमीत नाम के युवक ने गोली चला दी। गोली साहिल के बाएं कंधे में लगी, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। दोस्तों ने उसे तत्काल इंदिरेश अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। सीओ अंकित कंडारी के अनुसार, घटना में इस्तेमाल कार हरियाणा नंबर की स्विफ्ट है। प्रारंभिक जांच में दोनों पक्षों के युवकों के बीच पुरानी रंजिश की बात सामने आई है।
पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी
पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। साथ ही फायरिंग में इस्तेमाल हथियार के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। तहरीर और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Breakingnews
देहरादून में मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक हादसा, 2 लोगों की मौके पर ही मौत, 5 लोग घायल

Dehradun Accident : देहरादून के लच्छीवाला मणिमाई मंदिर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार लोडर से जा टकराई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
देहरादून में मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक हादसा
देहरादून में डोईवाला के लच्छीवाला मणिमाई मंदिर के पास हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 11 बजे के लगभग एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि गाड़ी में कुल 7 लोग सवार थे जिनमें से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में 3 लोगों की हालत गंभीर
हादसे में 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि 2 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी लोडर से टकराई। जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस के द्वारा अस्पताल पहुंचाया ।
Breakingnews
10 हजार की रिश्वत लेते कृषि अधिकारी गिरफ्तार, ट्रैप टीम ने रंगे हाथों पकड़ा

Haridwar News : हरिद्वार में विजिलेंस की टीम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। टीम ने दस हजार की रिश्वत लेेते एक कृषि अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
10 हजार की रिश्वत लेते कृषि अधिकारी गिरफ्तार
हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के बाद से कार्यालय में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने शिकायत के आधार पर की।
फाइल आगे बढ़ाने के एवज में मांगे थे 10 हजार
मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता के भाई को कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी से संबंधित फाइल आगे बढ़ाने के एवज में सहायक कृषि अधिकारी पर रिश्वत मांगने का आरोप है। आरोप है कि अधिकारी ने इसके लिए शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस की है ये कार्रवाई
मामले की शिकायत मिलने के बाद सतर्कता अधिष्ठान ने शिकायत का सत्यापन कराया। आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
हरिओम यादव प्रतापनगर, नजीबाबाद रोड, कोटद्वार के निवासी बताए गए हैं और वर्तमान में खानपुर विकासखंड, हरिद्वार में सहायक कृषि अधिकारी के पद पर तैनात थे।
uttarakhand weather12 hours agoउत्तराखंड में आज 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 25 अगस्त तक नहीं है राहत के आसार
Uttarakhand9 hours agoउत्तराखंड के जंगलों में मिली ‘स्माइलिंग स्पाइडर’, पीठ पर दिखता है मुस्कुराता चेहरा
Business9 hours agoAnnu Projects Ltd IPO: Complete Review, Dates, Price Band & Financial Analysis 2026
Nainital11 hours agoउत्तराखंड में यहां पति ने की पत्नी की हत्या, फिर हुआ फरार, बेटे के पड़ोसियों को बताने पर हुआ खुलासा
Cricket5 hours agoPD vs EDR Dream11 Prediction Match 40 DPL 2026: Playing XI, Pitch Report & Fantasy Tips
Trending8 hours agoCM ने खोला मुफ्त सुविधाओं का पिटारा, अब एक साल में मिलेंगे 3 LPG सिलेंडर फ्री
Politics5 hours agoरामलीला मैदान के कथित शुद्धीकरण पर सियासत तेज, कांग्रेस ने राज्यपाल से की कार्रवाई की मांग
Cricket8 hours agoASA vs BAN HP Dream11 Prediction Today Match, Pitch Report & Playing 11 | Top End T20 2026





































