Breakingnews
मंत्री सतपाल महाराज ने चमोली दौरे पर जिले को दी बड़ी सौगात, 565.43 लाख की योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास।
चमोली – प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने गढ़वाल भ्रमण के तीसरे दिन जनपद मुख्यालय में पंचायतीराज एवं लोक निर्माण विभाग की 565.43 लाख की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। चमोली जिला मुख्यालय में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए मंत्री ने विकास योजनाओं का गुणवत्ता के साथ क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए।

पर्यटन मंत्री ने शीतकालीन तीर्थाटन और पर्यटन को बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि चारधाम यात्रा के अलावा जो भी हमारे धार्मिक एवं पर्यटन स्थल है, उनको विकसित किया जाए। ताकि शीतकाल में भी यहां पर्यटकों की आवाजाही बनी रहे और लोगों की आर्थिकी मजबूत हो सके। उन्होंने निर्देश दिए कि पंच बद्री एवं केदार के शीतकालीन गद्दीस्थलों से आरती/पूजाएं लोगों को दिखाने की व्यवस्था की जाए। औली, गौरसों एवं अन्य क्षेत्रों में स्कीइंग को प्रमोट करें। जिले में एयरपोर्ट बनाने के लिए भूमि चिन्हित की जाए।

साथ ही पर्यटक स्थलों को एयर कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए हैलीपैड बनाए जाए। सीमांत गांवों में होमस्टे के माध्यम से पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं दी जाए। धार्मिक एवं पर्यटक स्थलों को एक सर्किट के रूप में जोड़ा जाए। बताया कि भवष्यि बद्री, कार्तिक स्वामी एवं कालीमठ के विकास हेतु योजना तैयार की जा चुकी है। टिम्मरसैंण महादेव की यात्रा के लिए सभी सुविधाएं जुटाई जाए। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का फायदा तभी मिलेगा जब शीतकालीन पर्यटन को बढ़ाया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने सड़क निर्माणदायी संस्थाओं को सख्त हिदायत देते हुए निर्देशित किया कि सड़कों पर पानी निकासी हेतु नालियों का निर्माण एवं सड़क किनारे झाडियों का कटान सुनिश्चित किया जाए। सड़कों को गढ्ढा मुक्त करें। गोपेश्वर में जाम की समस्या को दूर करने के लिए बाईपास निर्माण कार्यो को जल्द शुरू किया जाए और भविष्य के लिए गोपेश्वर एवं अन्य नगर कस्बों में रिंग रोड़ बनाने का प्रस्ताव तैयार करें। हल्दापानी एवं कर्णप्रयाग मंडी के निकट भूस्खलन प्रभावित जोन का ट्रीटमेंट किया जाए। रूद्रनाथ ट्रैक लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित करने के लिए शीघ्र प्रस्ताव उपलब्ध किया जाए।

कैबिनेट मंत्री ने निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत संचालित कार्यो में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखे। योजना के तहत पानी के नए स्रोत को टैप किया जाए। उन्होंने पंचायतों की आय बढ़ाने पर भी जोर दिया। किसानों की आय बढ़ाने के लिए स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग करने के निर्देश दिए। वन क्षेत्रों में फलदार पौधे लगाने के लिए वन विभाग को विशेष अभियान चलाने को कहा। ताकि जंगली जानवरों से फसलों को नुकसान न हो। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी विकास कार्यो में अपनी संपूर्ण सहभागिता के साथ सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनमानस को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने 05 करोड़, 65 लाख, 43 हजार की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकापर्ण एवं शिलान्यास भी किया।

जिन योजनाओं को लोकार्पण किया गया उनमें ग्वादम-बैजनाथ मोटर मार्ग के ताल से बीनातोली तक 3 किमी मोटर मार्ग का पीसी द्वारा डामरीकरण कार्य लागत 58.89लाख, जूनीधार-गाठिण्डा-टुण्ड्री मोटर मार्ग के नव निर्माण लागत 88.29 लाख, विकासखंड नंदानगर के ग्राम पंचायत चाका में पंचायत भवन निर्माण लागत 12 लाख शामिल है।

जिन योजनाओं का शिलान्यास किया गया उनमें नारायणबगड-चोपता मोटर मार्ग से पैठाणी तक मोटर मार्ग का निर्माण लागत 147.82 लाख, कोडवा बैंण्ड से देवस्थली मोटर मार्ग निर्माण लागत 58.97 लाख, हरमनी करच्यूडा मोटर मार्ग के किमी 1 से विणगांव-झंगोरगांव-एससी बस्ती हरमनी तल्ली तक मोटर मार्ग का निर्माण लागत 55.46 लाख, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत ग्राम पंचायत रैंस, डुंग्री, खुनाणा, कनोल, बणगांव, बैनोल, खैनुरी, चेपड़ों, सिनईतल्ली, रानौं, क्वींठी, बछुवावाण में पंचायत भवनों का निर्माण लागत 1.44 करोड़ शामिल है।
Breakingnews
देहरादून में मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक हादसा, 2 लोगों की मौके पर ही मौत, 5 लोग घायल

Dehradun Accident : देहरादून के लच्छीवाला मणिमाई मंदिर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार लोडर से जा टकराई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
देहरादून में मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक हादसा
देहरादून में डोईवाला के लच्छीवाला मणिमाई मंदिर के पास हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 11 बजे के लगभग एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि गाड़ी में कुल 7 लोग सवार थे जिनमें से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में 3 लोगों की हालत गंभीर
हादसे में 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि 2 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी लोडर से टकराई। जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस के द्वारा अस्पताल पहुंचाया ।
Breakingnews
10 हजार की रिश्वत लेते कृषि अधिकारी गिरफ्तार, ट्रैप टीम ने रंगे हाथों पकड़ा

Haridwar News : हरिद्वार में विजिलेंस की टीम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। टीम ने दस हजार की रिश्वत लेेते एक कृषि अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
10 हजार की रिश्वत लेते कृषि अधिकारी गिरफ्तार
हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के बाद से कार्यालय में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने शिकायत के आधार पर की।
फाइल आगे बढ़ाने के एवज में मांगे थे 10 हजार
मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता के भाई को कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी से संबंधित फाइल आगे बढ़ाने के एवज में सहायक कृषि अधिकारी पर रिश्वत मांगने का आरोप है। आरोप है कि अधिकारी ने इसके लिए शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस की है ये कार्रवाई
मामले की शिकायत मिलने के बाद सतर्कता अधिष्ठान ने शिकायत का सत्यापन कराया। आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
हरिओम यादव प्रतापनगर, नजीबाबाद रोड, कोटद्वार के निवासी बताए गए हैं और वर्तमान में खानपुर विकासखंड, हरिद्वार में सहायक कृषि अधिकारी के पद पर तैनात थे।
Breakingnews
राष्ट्रीय अध्यक्ष की टीम में उत्तराखंड से 4 चेहरे शामिल, पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Uttarakhand Politics : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन की नई टीम का ऐलान हो गया है। नई टीम में नई टीम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम भी शामिल है। जबकि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को भी बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
Table of Contents
राष्ट्रीय अध्यक्ष की टीम में तीरथ सिंह रावत को मिली बड़ी जिम्मेदारी
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन की नई टीम में उत्तराखंड के पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। बता दें कि नितिन नवीन की नई टीम में 13 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री बनाये गये हैं। जिसमें से एक पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत भी हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष की टीम में उत्तराखंड से 4 चेहरे शामिल
राष्ट्रीय अध्यक्ष की टीम में उत्तराखंड से 4 चेहरे शामिल हैं। लिस्ट में से एक पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत का नाम शामिल है। इसके साथ ही गढ़वाल सासंद अनिल बलूनी को मीडिया संयोजक बनाया गया है। बलूनी को लगातार तीसरी बार ये जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके साथ ही उत्तराखंड के आलोक भट्ट को सोशल मीडिया सहसंयोजक बनाया गया है। जबकि महेंद्र पांडे को राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Cricket15 hours agoABF vs SKN Dream11 Prediction Match 12 CPL 2026: Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips
uttarakhand weather17 hours agoउत्तराखंड में आफत की बारिश का दौर जारी! आज इन जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट
Chamoli17 hours agoउत्तराखंड में यहां कुत्तों के आतंक से दहशत में लोग, चार दिनों के लिए बंद किए गए स्कूल
Haridwar15 hours agoहरिद्वार में अज्ञात लाश की गुत्थी सुलझी, महिला की बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी हत्या
Dehradun16 hours agoआज मसूरी में उपराष्ट्रपति का दौरा, LBS अकादमी में कार्यक्रम में होंगे शामिल
Politics11 hours agoदिल्ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक, चुनावी रणनीति पर मंथन, बना नया मास्टर प्लान !
Haldwani14 hours agoहल्द्वानी में खुद को SOG पुलिस टीम बता लूटा ऑफिस, लाखों रूपए और 12 मोबाइल लूटकर फरार
Dehradun14 hours agoत्यूणी-चकराता-मसूरी-बाटाघाट एनएच 707ए पर भारी भूस्खलन, मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त





































