Breakingnews
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने थत्यूड़ में लगभग 126.58 करोड़ रुपए की योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास।
टिहरी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी क्षेत्रान्तर्गत परोगी(अगलाड़) थत्यूड़ में विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने अठजूला क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधान सभा क्षेत्र धनोल्टी की विभिन्न विकास योजनाओं के तहत लगभग 126.58 करोड़ रुपए की 29 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर क्षेत्र के लोगों को विकास की सौगात दी गई।

जिसमें 21.53 करोड़ रुपए के 07 लोकार्पण एवं 105.05 करोड़ रूपये के 22 शिलान्यास शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने परोगी में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना की स्वीकृति प्रदान करने तथा अठजूला क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समिति, परोगी नैनबाग जौनपुर टिहरी गढ़वाल को इस वर्ष महोत्सव हेतु 02 लाख देने की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम, मेले एवं महोत्सव गांवों को जोड़ने का कार्य करने के साथ ही लोक संस्कृति को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि अपनी लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए इगास के दिन अवकाश घोषित की गई। आज लगभग 125 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया, जिसमें लम्बे समय से मांग की जा रही काण्डी पम्पिंग पेयजल योजना भी शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक लोगों की सेवा के लिए तत्पर है। अधिकारियों को सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारण के मूल मंत्र पर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री अकादमी में आयोजित चिंतन शिविर में राज्य के विकास के लिए अनेक विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को 2025 तक देश के श्रेष्ठ राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। सभी प्रदेशवासियों के सहयोग से उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। वैश्विक स्तर पर भारत का मान, सम्मान एवं स्वाभिमान बढ़ा है।

विधायक राजपुर खजान दास एवं विधायक धनोल्टी प्रीतम सिंह पंवार द्वारा भी जनता को सम्बोधित किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा जो विकास कार्य किये जा रहे हैं, वह दिख रहे हैं, जितनी भी घोषणाएं की गई हैं, वह पूरी हो रही है। विकास गोष्ठियां विकास का एक मंच होता है। इस अवसर पर उन्होंने नंदा गौरा कन्या योजना में आने वाली समस्याओं के शीघ्र समाधान की भी बात कही।

विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने परोगी क्षेत्र में मुख्यमंत्री धामी का स्वागत करते हुए उन्हें लोक संस्कृति प्रेमी बताया। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री का इस क्षेत्र से विशेष लगाव है। हमारे जौनपुर क्षेत्र ने हमेशा हमारी लोक संस्कृति, खान पान का संरक्षण किया है। उन्होंने कहा आज मुख्यमंत्री द्वारा 126 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है, जो इस क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

इस मौके पर जिला प्रशासन द्वारा बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉलों के माध्यम से केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उपकरण, दवा एवं बीज वितरित किये गये। आयुष विभाग द्वारा 60 लोगों को दवा वितरण, स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगभग 04 लोगों का पंजीकरण/स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की गई तथा 10 लोगों का कोविड वैक्सीनेशन किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा 17 नये पेंशन के आवेदन पत्र प्राप्त किये गये। कृषि विभाग द्वारा 26 लोगों को कृषि बीमा एवं 05 लोगों सब्सिडी पर कृषि यंत्र वितरित किये गये।
Breakingnews
Chamoli Accident : चमोली के देवाल में खाई में गिरी टैक्सी, चार लोगों की मौत, तीन घायल

Chamoli Accident : इस वक्त की बड़ी खबर चमोली जिले से सामने आ रही है। चमोली गढ़वाल के देवाल ब्लॉक में एक टैक्सी हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई।
Table of Contents
चमोली के देवाल में खाई में गिरी टैक्सी
उत्तराखंड के चमोली जिला के देवाल ब्लॉक में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। घेस रोड पर एक टैक्सी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंचे ग्रामीण रेस्क्यू कार्य में जुटे
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को उपचार के लिए देवाल अस्पताल भेजा जा रहा है।

हादसे के कारणों की हो रही जांच
बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन और पुलिस की टीमें भी मौके के लिए रवाना हो गई हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल मृतकों की पहचान और दुर्घटना के सटीक कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
Breakingnews
वोटिंग के बीच मंत्री की एंट्री से मचा बवाल, चुनाव आयोग तक पहुंचा मामला, शिकायत दर्ज होते ही मचा सियासी घमासान

Uttarakhand Politics : टिहरी गढ़वाल के नरेंद्र नगर नगर पालिका चुनाव के दौरान बुधवार को एक राजनीतिक विवाद चर्चा का विषय बन गया। मतदान के दौरान प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक सुबोध उनियाल के मतदान केंद्र के भीतर जाने को लेकर विपक्षी दलों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद मौके पर तीखी बहस और नोकझोंक देखने को मिली।
Table of Contents
मंत्री सुबोध उनियाल और UKD नेत्री की बहस का वीडियो वायरल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मतदान प्रक्रिया के बीच मंत्री सुबोध उनियाल मतदान केंद्र के अंदर पहुंचे। इस पर उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने विरोध दर्ज कराया। विरोध बढ़ने के साथ दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मंत्री के मतदान केंद्र में प्रवेश को लेकर उठे सवाल
यूकेडी की वरिष्ठ नेता प्रमिला रावत ने मंत्री के मतदान केंद्र में प्रवेश को लेकर सवाल उठाए और कड़ा विरोध जताया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस भी हुई। कुछ समय तक मतदान केंद्र परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा।
स्थिति को बिगड़ता देख मंत्री सुबोध उनियाल अपने समर्थकों के साथ वहां से लौट गए। वहीं, कांग्रेस ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री पर चुनावी प्रक्रिया और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के उल्लंघन का आरोप लगाया है।
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के खिलाफ शिकायत दर्ज
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि निकाय चुनाव के दौरान जनप्रतिनिधियों को चुनाव आयोग के नियमों का पूरी तरह पालन करना चाहिए। फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
आचार संहिता उल्लंघन को लेकर अब कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के खिलाफ शिकायत दर्ज हो गई है। नरेन्द्रनगर विधानसभा के वार्ड-1 की प्रत्याशी कु. कल्पना ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के खिलाफ रिटर्निंग ऑफिसर को लिखित शिकायत सौंपी है।

कई बार सुबोध उनियाल के बयानों पर मचा घमासान
ऐसा नहीं है कि सुबोध उनियाल अपने बयानों के कारण चर्चा में हों इस से पहले भी मंत्री जी के कई बयान सनसनी मचा चुके हैं। गैरसैंण में बजट सत्र के दौरान भी मंत्री जी ने कुछ ऐसा कहा था कि चर्चाओं के बाजार गर्म हो गए थे। मंत्री जी कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन के सवाल पर भड़क गए थे तब मंत्री जी ने विधायक को ये तक कह डाला था कि कुपोषित तो तेरी शकल दिख रही मुझे, कुछ तेरी पार्टी कुपोषित लगती है” विधयक से तू-तड़ाक से बात करने को लेकर भी मंत्री जी की थू-थू हुई थी।
चुनाव आयोग कोई एक्शन लेगा या नहीं ?
मामला यहीं नहीं रूकता हाल ही में जब मंत्री जी से प्रदेश में सामने आ रहे मानव वन्यजीव संघर्ष के मामलों के बारे में पूछा गया तो मंत्री जी ने ऐसा जवाब दिया जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। सुबोध उनियाल ने कहा महिलाएं जंगल में लकड़ियां लेने जाती हैं इसलिए वो गुलदार, बाघ आदि का शिकार बन जाती है।
इसके अलावा भी मंत्री उनियाल के कई बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। लेकिन सवाल ये उठता है कि एक उच्च पद पर आसीन होने के बाद मंत्री जी का ऐसा आचरण क्या सही है, टिहरी में मंगलवार को जो भी हुआ उस पर चुनाव आयोग कोई एक्शन लेगा या नहीं।
Breakingnews
मसूरी के झड़ीपानी में ब्रेक फेल होने से खाई में गिरी कार, हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत

Mussoorie Accident : इस वक्त की बड़ी खबर मसूरी से सामने आ रही है। झड़ीपानी के पास एक कार हादसे का शिकार हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार चारों यात्रियों की की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
मसूरी के झड़ीपानी में ब्रेक फेल होने से खाई में गिरी कार
मसूरी के बार्लोगंज क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई। झड़ीपानी रोड पर एक कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव अभियान शुरू कर दिया गया।
हादसे में चारों यात्रियों की मौके पर ही मौत
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन में चार लोग सवार थे। घटना की सूचना कंट्रोल रूम के माध्यम से पुलिस को मिली, जिसके बाद संबंधित विभागों की टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना से कुछ समय पहले कार सवार पास की एक दुकान पर रुके थे और वहां से सामान खरीदा था।

बातचीत के दौरान उन्होंने खुद को उत्तरकाशी निवासी बताया था। सामान लेने के बाद जैसे ही वे वाहन में सवार हुए, कार ढलान की ओर तेजी से बढ़ी और चालक का नियंत्रण छूटने से वो सड़क किनारे खाली प्लॉट को पार करते हुए गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चारों यात्रियों की मौत हो गई है।
मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी
दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे (Mussoorie Accident) में कार सवार सत्यप्रकाश निवासी सोनीपत, मनीत (19), सविता पत्नी धर्मवीर निवासी 322 ए, नेहरू नगर, गाजियाबाद (48 वर्ष) और संगीता पत्नी टीटू निवासी करोलबाग, दिल्ली 46 की मौत हो गई।
Cricket22 hours agoENG-W vs SL-W Dream11 Team Match 1 ICC Wt20 2026 : फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
Nainital20 hours agoकैंची धाम मेले को लेकर अलर्ट मोड में पुलिस, 13 जून से 16 जून की रात तक रूट डायवर्ट, देखें प्लान
Cricket20 hours agoIND vs AFG Dream11 Prediction 1st ODI 2026: आज की बेस्ट विनिंग टीम, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
big news21 hours agoहल्द्वानी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा थे खेल, 4 आरोपी गिरफ्तार
big news23 hours agoशूटिंग के ‘चैंपियन कोच’ जसपाल राणा का निधन, 49 साल की उम्र में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में ली अंतिम सांस
Dehradun20 hours agoPOP में शामिल होने देहरादून पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल गुरमीत सिंह और सीएम धामी ने किया स्वागत
Pithoragarh18 hours agoपिथौरागढ़ के धारचूला में रेबीज से बच्चे की मौत, 20 दिनों के भीतर दूसरी मौत से लोगों में दहशत
Nainital15 hours agoनैनीताल में बड़ा हादसा! बेकाबू ट्रक ने पर्यटक महिलाओं को कुचला, मची अफरा-तफरी






































