Breakingnews
रुद्रपुर: जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त की अध्यक्षता में डेंगू पर बैठक विभागों को तालमेल से कार्य करने के निर्दश।
रूद्रपुर– जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त की अध्यक्षता में शनिवार को जनपद में डेंगू एवं वैक्टर जनित रोगों की राकथाम हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय सभागार में सम्पन्न हुई


जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में डेंगू की रोकथाम हेतु चिकित्सा, पंचायतीराज तथा शहरी विकास से सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी तालमेल से कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि मच्छर जनित रोग विशेषकर डेंगू की रोकथाम हेतु प्रभावी उपाय किये जाये। जिलाधिकारी ने नगर निगम, नगर पालिकाओं तथा नगर पंचायतों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि शहर में एडीस एजिप्टी नामक मच्छर न पनपे। उन्होंने शहर में सफाई व्यवस्था को सही रखने, समय-समय पर फोगिंग करने, सभी क्षेत्रों में पानी निकासी की हर संभव व्यवस्था करने, पारषदों के साथ बैठक आयोजित करते हुए पारषदों, आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों, सुपरवाईजर के साथ वार्डों का भ्रमण करते हुए जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम्य विकास, पंचायतीरा, चिकित्सा तथा बाल विकास विभाग को आपसी समन्य व जनप्रतिनिधियों के सहयोग से जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिये।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लार्वा पनपने के संभावित स्थानों पर पानी एकत्र न हो, इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाये, किसी स्थान पर डेंगू मरीज मिलने पर सम्बन्धित क्षेत्र में तुरन्त टीम भेजकर दवा का छिड़काव और क्षेत्र में रहने वाले लोगों की जाँच करायें। डेंगू की पुष्टि के लिए सैम्पल को अनिवार्य रूप से लैब में भेजें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि एलाइज़ा टेस्ट के माध्यम से ही डेंगू की पुष्टि की जाये और रेपिड टेस्ट के माध्यम से डेंगू की पुष्टि न की जाये। उन्होंने कहा कि टीमों को जिन क्षेत्रों में लार्वा मिले, लार्वा को तुरन्त नष्ट करने की कार्यवाही की जाये और क्षेत्रवासियों को भी जागरूक किया जाये।
उन्होंने विद्यार्थियों को फुल बाजू वाले कपड़े पहनन के लिए प्रेरित करने, मच्छर के पनपने के संभावित स्थानों के बारे में जागरूक करने के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में डेंगू का प्रकोप न हो, इसके लिए सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारी आपसी तालमेल से कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि डेंगू मरीजों की ट्रेकिंग और त्वरित गति से डाटा साझा करने के लिए व्हाट्सअप ग्रुप बनाया जाये।
बैठक में एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम के स्टेट हैड पंकज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह वेक्टर जनित वायरल रोग है जो एडीस एजिप्टी नामक मच्छर के माध्यम से फैलता हैं। यह मच्छर घरेलू वातावरण में एवं आस-पास इकट्ठे साफ पानी में उत्पन्न होता है। डेंगू की रोकथाम हेतु मच्छर एवं लार्वा रोधी गतिविधियां तथा त्वरित जांच एवं उपचार गतिविधियां किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नगर निगम, नगर पालिकाओं के अधिकारियों के साथ ही जनता भी अपने घरो एवं क्षेत्रो में सभी जगह पर साफ सफाई का पूर्ण ध्यान रखें, घरों के आस-पास पानी इकटठा नही होने देने एवं पुराने टायर, कबाड एवं कूलर व घरो में प्रयुक्त पानी की टंकियो की साप्ताहिक सफाई करने हेतु साप्ताहिक रूप से गतिविधियां संचालित की जायें।
उन्होंने बताया कि डेंगू के मच्छर की पहचान बताते हुए कहा कि मच्छर पर सफेद धारी होती हैं और मच्छर दिन में की काटता है। उन्होंने बताया कि मादा मच्छर एक बार में 200 अण्डे तक दे सकती है और लार्वा एक साल तक बिना पानी जिन्दा रह सकता है।
उन्होंने बताया कि डेंगू के प्रमुख लक्षणों में तेज बुखार का आना, सरदर्द के साथ ही कभी-कभी जोड़ो एवं पूरे शरीर में दर्द रहता है।
उन्होंने बताया कि डेंगू से घबराने की जरूरत नहीं है, डेंगू होने पर ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थों का सेवन करें और ज्यादा आराम करें। उन्होंने बतायाकि लक्षण के आधार पर डेंगू के ईलाज हेतु डाॅक्टरों द्वारा दवाईयां दी जाती हैं। उन्होंने कहा कि डाॅक्टर्स की सलाह से ही दवाई का सेवन करें।
बैठक में नगर आयुक्त काशीपुर विवेक राय, एसीएमओ डॉ हरेन्द्र मलिक, डॉ तपन शर्मा, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ राजेश आर्या जिला पंचातीराज अधिकारी आरसी त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Breakingnews
पूर्व CM हरीश रावत के PA रहे चंदन सिंह जीना के घर ED का छापा, रेड के बाद प्रदेश में सियासी भूचाल

Dehradun News : UKSSSC की वर्ष 2016 की वीपीडीओ परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पूर्व PA और OSD रहे चंदन सिंह जीना के देहरादून स्थित आवास पर छापा मारा।
Table of Contents
पूर्व CM हरीश रावत के PA रहे चंदन सिंह जीना के घर ED का छापा
तलाशी के दौरान ईडी को करीब 32 लाख रुपये की बेहिसाबी नकदी, 200.5 ग्राम सोना और 12 लग्जरी घड़ियां मिलीं। बरामद सोने में 13 सिक्के और 7 चेन शामिल हैं। घड़ियों में Rolex, Rado, Piaget, Movado, Tissot और Casio Edifice जैसे ब्रांड बताए गए हैं।
इसके अलावा जीना और उनके परिवार के बैंक खातों में मौजूद 52.16 लाख रुपये फ्रीज किए गए हैं। ईडी ने उनका मोबाइल फोन भी फोरेंसिक जांच के लिए कब्जे में लिया है।

पहले विजिलेंस फिर एसटीएफ ने की थी मामले की जांच
वीपीडीओ परीक्षा-2016 में अनियमितताओं की जांच पहले विजिलेंस और बाद में एसटीएफ ने की थी। पुलिस जांच में सामने आए तथ्यों और मनी ट्रेल के आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की। इसी क्रम में ईडी ने गुरुवार को कई आरोपियों और परीक्षा आयोजित कराने वाली कंपनी से जुड़े लोगों के ठिकानों पर भी तलाशी ली।
रेड के बाद प्रदेश में सियासी भूचाल
देर रात हुई इस रेड के बाद से उत्तराखंड में सियासी भूचाल मच गया है। पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीशा रावत ने कांग्रेस के अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। हरीश रावत ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए देर रात दी।
Breakingnews
उत्तराखंड में बड़ा सियासी भूचाल, पूर्व सीएम हरीश रावत ने अपने सभी पदों से दिया इस्तीफा

Uttarakhand Politics : उत्तराखंंड की सियासत से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कांग्रेस के दोनों पदों से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद से उत्तराखंड में सियासी भूचाल देखने को मिल रहा है।
Table of Contents
पूर्व सीएम हरीश रावत ने अपने सभी पदों से दिया इस्तीफा
UKSSSC की वर्ष 2016 की VPDO परीक्षा में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बाद उत्तराखंड की सियासत में हलचल तेज हो गई है। ED ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के तत्कालीन ओएसडी और पीए रहे चंदन सिंह जीना से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की थी। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में नकदी के साथ सोने के सिक्के, चेन और महंगी घड़ियां बरामद किए जाने की बात सामने आई।
ED की कार्रवाई के बाद देर रात इस मामले का राजनीतिक असर भी देखने को मिला। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी सदस्यता और प्रदेश कांग्रेस के स्थायी आमंत्रित सदस्य के पद से इस्तीफा देने की घोषणा की।
परीक्षाओं में गड़बड़ी युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़
हरीश रावत ने कहा कि सरकारी नियुक्तियों और प्रतियोगी परीक्षाओं में किसी भी तरह की गड़बड़ी युवाओं के भविष्य के साथ गंभीर अन्याय है। उन्होंने कहा कि अगर उनसे जाने-अनजाने में ऐसा कोई कार्य हुआ हो, जिसका असर राज्य के नौजवानों के भविष्य पर पड़ा हो, तो वो इसके लिए स्वयं को जिम्मेदार मानते हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों से अपनी कथित चूक के लिए सार्वजनिक रूप से क्षमा भी मांगी। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि किसी के पास नियुक्तियों या परीक्षाओं से जुड़े मामलों में उनके हस्तक्षेप अथवा संलिप्तता के कोई ठोस प्रमाण हैं, तो उन्हें जांच एजेंसियों के सामने प्रस्तुत किया जाना चाहिए।
हरीश रावत ने जनता से की अपील
हरीश रावत ने अपील की कि ऐसे किसी भी प्रमाण को सीबीआई, ईडी या उत्तराखंड पुलिस को उपलब्ध कराया जाए, ताकि मामले की वास्तविकता सामने आ सके।
ED की कार्रवाई और उसके बाद हरीश रावत के इस्तीफे के ऐलान ने उत्तराखंड कांग्रेस के भीतर भी नई राजनीतिक चर्चा को जन्म दे दिया है। अब इस पूरे मामले में जांच आगे बढ़ने के साथ राजनीतिक प्रतिक्रियाओं पर भी नजर रहेगी।
Breakingnews
अच्छी खबर : अब कोटद्वार से देहरादून तक चलेगी GMOU की बस, जानें क्या रहेगा टाइम ?

Kotdwar News : शहर की जनता की लंबे समय से चली आ रही आवागमन की सुविधा से जुड़ी मांग को अब बड़ी राहत मिली है। गढ़वाल मोटर ओनर्स यूनियन लिमिटेड (जीएमओयू) की बस सेवा का कोटद्वार से देहरादून तक विस्तार किए जाने को शासन से स्वीकृति मिल गई है। इस संबंध में शासन स्तर से निर्णय लिया गया है।
Table of Contents
अब कोटद्वार से देहरादून तक चलेगी GMOU की बस
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष और कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूरी भूषण ने कोटद्वार की जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जीएमओयू की बसों का संचालन देहरादून तक किए जाने का विषय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा के समक्ष प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई और स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया था।
इस समयपर चलेगी बस
अब जीएमओयू की बस सेवा कोटद्वार से देहरादून तक संचालित होगी। निर्धारित समय-सारणी के अनुसार प्रातः 07:00 बजे — कोटद्वार से देहरादून,दोपहर 02:00 बजे — देहरादून से कोटद्वार इस बस सेवा के शुरू होने से कोटद्वार एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को देहरादून आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी। विशेष रूप से विद्यार्थियों, कर्मचारियों, व्यापारियों तथा विभिन्न कार्यों से देहरादून जाने वाले नागरिकों को इसका सीधा लाभ प्राप्त होगा।

कोटद्वार की जनता को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
ऋतु खण्डूरी भूषण ने इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कोटद्वार की जनता की सुविधाओं और आवश्यकताओं को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि कोटद्वार को बेहतर परिवहन सुविधाओं से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और आने वाले समय में भी जनहित से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ शासन के समक्ष रखा जाएगा। जीएमओयू बस सेवा का देहरादून तक विस्तार कोटद्वार की जनता के लिए बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Dehradun8 hours agoउत्तराखंड पुलिस में बड़ा बदलाव, 14 अफसरों की नई तैनाती, देखें पूरी लिस्ट
uttarakhand weather11 hours agoउत्तराखंड से कब विदा होगा मानसून? IMD ने दिया बड़ा अपडेट, आज 7 जिलों में बारिश
Nainital7 hours agoनैनीताल में कल स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम ने जारी किया आदेश, जानिए वजह
Haridwar10 hours agoहरिद्वार अस्पताल में आधी रात हंगामा, दो पक्ष आपस में भिड़े, जमकर हुआ हंगामा
Nainital10 hours agoज्योलिकोट दूषित पानी मामले में 4 मौतों के बाद जागा प्रशासन, 6 कर्मचारी निलंबित
big news4 hours agoपदक विजेता खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, आउट ऑफ टर्न नौकरी का शासनादेश जारी





































