Breakingnews
विकास से कोसो दूर नैनीताल के चामा-चोपड़ा गावं।
नैनीताल/हल्द्वानी – नैनीताल जिले के दूरस्थ ओखलकाडा ब्लॉक मे चामा-चोपडा गाँव जो की भीमताल विधानसभा का ही क्षेत्र है। यहाँ की खस्ताहाल कच्ची सड़क ग्रामीणों के लिये मुसीबत का सबब बन गयी है। ग्रामीणों ने इस 3 किमी की सड़क को अपने श्रमदान और विधायक निधि से मिली जेसीबी की मदद से काटा है लेकिन अब मौसम बरसात का है लिहाज़ा यह सड़क ग्रामीणों के लिये जटिल समस्या बन गयी है।

वहीँ ग्रामीण आनंदी देवी की उम्र करीब 80 साल है, वे उम्र के इस पड़ाव मे चामा चोपडा गाँव में पक्की सडक बनते देखना चाहती है। आनंदी देवी के मुताबिक गाँव के बच्चों ने श्रमदान कर करीब 3 किलोमीटर के इस कच्ची सड़क को बनाया। गाँव में मरीज को चारपाई मे मरीज को खड़ी चढाई से मुख्य मार्ग पर लाया जाता है। बरसात में कच्ची सडक टूट जाती है जिससे अन्य कई गावों से सम्पर्क भी टूट जाता है।
चोपडा के अलावा तीन चार गाँव ऐसे हैं जिनकी कनेक्टिविटी इस कच्ची सड़क पर निर्भर हैं। स्थानीय निवासियों ने अपने श्रमदान से तीन किलोमीटर की सडक काट ली है पर अभी तक उसमे डामरीकरण का काम नहीं हो पाया है।

ओखलकांडा के इस इलाके में प्रमुख रूप से आलू का उत्पादन किया जाता है, अपने माल को मंडी पहुंचना इनके लिए टेड़ी खीर साबित हो रहा है, कच्ची काटी गई सडक पर लोड के साथ गाड़ी चलना जोखिम भरा है होगा।
स्थानीय विधायक राम सिंह कैड़ा के मुताबिक उन्होंने अपने पिछलें कार्यकाल में विधानसभा इलाके में करीब 120 सड़के काटी हैं और इन कच्ची सड़को का आंकलन (इस्टीमेट) वह लोक निर्माण विभाग से तैयार करवा रहे हैं।
जिसको जल्द से जल्द राज्य सरकार को भेजकर बजट मिल सके और सड़को का डामरीकरण शुरू किया जा सके।
Breakingnews
उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर का गुजरात में होगा नार्को टेस्ट, लेकिन तारीख का इंतजार

Dehradun News : अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े कथित वीवीआईपी खुलासे के मामले में उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर के नार्को व पॉलीग्राफ टेस्ट को लेकर बड़ा फैसला हुआ है। दोनों का टेस्ट गुजरात के गांधीनगर में कराया जाएगा। हालांकि, टेस्ट की तारीख अभी निर्धारित नहीं की गई है।
Table of Contents
उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर का गुजरात में होगा नार्को टेस्ट
शुक्रवार को उर्मिला सनावर देहरादून स्थित सीबीआई कोर्ट में पेश हुईं। यहां उनके नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट को लेकर सुनवाई हुई। कोर्ट की कार्यवाही के बाद टेस्ट गांधीनगर में कराने का निर्णय लिया गया।
उर्मिला सनावर ने रानीपुर पुलिस पर भी गंभीर आरोप
कोर्ट में पेशी के बाद उर्मिला सनावर ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने खुद को बीजेपी की सक्रिय कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद है। उन्होंने दोहराया कि वो अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए नार्को टेस्ट सहित हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं।

25 लाख रुपये और एक गाड़ी देने का भी लगाया आरोप
उर्मिला सनावर ने हरिद्वार की रानीपुर पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि नार्को टेस्ट से बचने के लिए उन्हें 25 लाख रुपये और एक गाड़ी देने का प्रस्ताव दिया गया था। साथ ही उन्होंने जेल में बंद आरोपी पुलकित आर्य का भी नार्को टेस्ट कराने की मांग की।
Breakingnews
उत्तराखंड में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, वोटर बढ़कर हुए 72.78 लाख

Uttarakhand News : उत्तराखंड में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इसके साथ ही नए मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए मतदाता बनाने का अभियान 11 दिसंबर तक जारी रहेगा।
Table of Contents
उत्तराखंड में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी
उत्तराखंड में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी हो गई है। जारी आंकड़ों के मुताबिक, उत्तराखंड में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 72,78,035 हो गई है। इससे पहले प्रदेश में करीब 71 लाख मतदाता थे। वहीं, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने या संशोधन को लेकर दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। इन पर 28 दिसंबर तक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO) को निर्णय लेना होगा।
वोटर बढ़कर हुए 72.78 लाख
आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में 4 से 31 अक्टूबर तक चले विशेष अभियान के दौरान 1,25,216 नए मतदाता जुड़े हैं। जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो हरिद्वार में सबसे अधिक 12.64 लाख मतदाता दर्ज किए गए हैं। देहरादून में 12.28 लाख और ऊधम सिंह नगर में 11.63 लाख मतदाता हैं।
प्रदेश में मतदान केंद्रों की संख्या में भी हुआ बदलाव
वहीं, मतदाता सूची के पुनर्गठन के साथ प्रदेश में मतदान केंद्रों की संख्या में भी बदलाव हुआ है। पहले जहां 12,543 बूथ थे, अब इनकी संख्या घटकर 12,498 रह गई है। दो बूथ बढ़ाए गए हैं और 27 बूथों का पुनर्निर्धारण किया गया है। इसके अलावा 29 नए बूथ बनाए गए हैं, जबकि 74 पुराने बूथों को पुनर्गठित किया जा रहा है।
Breakingnews
रुड़की में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, कैफे में वारदात को दिया अंजाम, आरोपी फरार

Roorkee News : हरिद्वार जिले के रुड़की में 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची के कथित अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों की शिकायत के मुताबिक, एक युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसे एक कैफे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी बच्ची को वहीं छोड़कर फरार हो गया।
Table of Contents
रुड़की में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप
पुलिस को दी गई शिकायत में बच्ची के पिता ने बताया कि 9 नवंबर को उनकी 12 वर्षीय बेटी घर से बाहर गई थी। इसी दौरान एक युवक कथित तौर पर उसे अपने साथ ले गया। आरोप है कि युवक बच्ची को एक कैफे में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।
जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप
परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी ने बच्ची को जान से मारने की धमकी दी और किसी को कुछ बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। हालांकि, बच्ची किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। बेटी की आपबीती सुनने के बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
Breakingnews13 hours agoउत्तराखंड में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 PCS अधिकारियों के तबादले
Breakingnews6 hours agoउत्तराखंड में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, वोटर बढ़कर हुए 72.78 लाख
Breakingnews7 hours agoरुड़की में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, कैफे में वारदात को दिया अंजाम, आरोपी फरार
Breakingnews12 hours agoदेहरादून में रफ्तार का कहर, Fortuner-Scorpio की रेस में सिक्योरिटी गार्ड की दर्दनाक मौत
Breakingnews12 hours agoउत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 7 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, जानें 17 नवंबर तक का हाल
Breakingnews5 hours agoउर्मिला सनावर और सुरेश राठौर का गुजरात में होगा नार्को टेस्ट, लेकिन तारीख का इंतजार







































