Breakingnews
समान नागरिक संहिता विशेषज्ञ समिति के सदस्यों ने माणा गाँव बैठक की आयोजित, लोगों से विभिन्न मुद्दों पर लिए सुझाव।
चमोली – राज्य स्तरीय समान नागरिक संहिता विशेषज्ञ समिति के सदस्यों द्वारा नागरिकों का पक्ष सुनने के लिए क्षेत्र में भ्रमण का कार्यक्रम निर्धारित किया गया। इसका उद्देश्य राज्य के दूरस्थ व दुर्गम क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को समान नागरिक संहिता की जानकारी देकर उनके सुझाव प्राप्त करना है। विशेषतौर से महिलाओं व युवाओं को इसके बारे में बताते हुए विवाह, संरक्षण, तलाक, गोद लेना, सम्पत्ति का अधिकार, आदि पर सुझाव प्राप्त कर तैयार की जाने वाली रिपोर्ट में समाहित करना है।

सदस्यों द्वारा भ्रमण का कार्यक्रम राज्य के सीमांत गांव, माणा जनपद चमोली से आरम्भ किया गया। आज माणा गाँव में सदस्यों द्वारा बैठक आयोजित की गयी। समान नागरिक संहिता के बारे में जानकारी देने के उपरान्त उपस्थित महिलाओं, पुरूषों व युवाओं द्वारा अपने क्षेत्र से सम्बन्धित रीति-रिवाजों के विषय में जानकारी दी गयी। उनके द्वारा विभिन्न मुद्दों पर सुझाव प्रेषित किये गये। इस कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा पारम्परिक वेशभूषा पहन कर प्रतिभाग किया गया।

जोशीमठ के नगर पालिका भवन में 2 बजे से विशेषज्ञ समिति के सदस्यों द्वारा बैठक आयोजित कर उपस्थित जनों के सुझाव मांगे गये। इस बैठक में महाविद्यालय के छात्रों, शिक्षकों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, प्रबुद्ध जनों द्वारा उपस्थित हो कर अपने अमूल्य सुझाव प्रेषित किये गये। क्षेत्रीय भ्रमण में सदस्य शत्रुघ्न सिंह, मनु गौड़ व डॉ सुरेखा डंगवाल द्वारा प्रतिभाग किया गया। सदस्यों द्वारा अवगत कराया गया कि 15 अक्टूबर से कुमाऊॅ मण्डल के जनपदों के लिए भी प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम तैयार किया जा चुका है। उनके द्वारा बताया गया कि राज्य के दूरस्थ क्षेत्र हनोल, पुरोला, उत्तरकाशी आदि में क्षेत्र भ्रमण कर लोगों को अपने सुझाव देने के लिए जागरूक किया जायेगा।
Breakingnews
टिहरी में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरा वाहन, अंतिम संस्कार से लौट रहे 8 लोगों की मौत

Chamba-Koti Accident Today : टिहरी में बड़ा हादसा, खाई में गिरा वाहन, 8 लोगों की मौके पर ही मौत
Chamba-Koti Accident Today : टिहरी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। अंतिम संस्कार से वापस जा रहे लोगों का वाहन हादसे का शिकार हो गया। इस भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
टिहरी सड़क हादसा (Chamba-Koti Accident Today)
- मुख्य घटना: उत्तराखंड के टिहरी में चंबा-कोटी कॉलोनी मार्ग पर नैल के पास एक यूटिलिटी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा।
- हताहत: हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
- पीड़ितों का विवरण: सभी मृतक घनसाली क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं, जो ऋषिकेश में एक अंतिम संस्कार (क्रियाकर्म) से लौट रहे थे।
- वर्तमान स्थिति: SDRF, स्थानीय पुलिस और फायर सर्विस द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लिया गया है। घायलों का जिला अस्पताल (DH) बौराड़ी में इलाज चल रहा है।
टिहरी में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरा वाहन
टिहरी में बड़ा सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक चंबा-कोटीकॉलोनी मार्ग पर नैल के समीप एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत
मौके पर पहुंची टीम द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार एक यूटिलिटी पिकअप वाहन खाई में गिरा है, जिसमें लगभग 9–10 लोग सवार बताए जा रहे हैं। दो व्यक्तियों को रेस्क्यू किया जा चुका है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने आठ लोगों की मौत की पुष्टि की है। जबकि दो लोग घायल हैं जिन्हें DH बौराड़ी ले जाया गया है।
मौके पर रेस्क्यू अभियान जारी
वर्तमान में SDRF टीम, स्थानीय पुलिस व फायर सर्विस द्वारा द्वारा मौके पर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल भी मौके पर उपस्थित हैं। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

घनसाली के बताए जा रहे हैं सभी लोग
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक वाहन में सभी लोग घनसाली के बताए जा रहे हैं। सभी लोग ऋषिकेश से क्रियाकर्म कर के घनसाली वापस जा रहे थे।
Breakingnews
रूद्रप्रयाग में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौके पर ही मौत

Rudraprayag Accident : रूद्रप्रयाग में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
रूद्रप्रयाग में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार
रुद्रप्रयाग जिले में भीरी-ककोला मोटर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बुधवार देर रात करीब 11:54 बजे एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। वाहन भीरी से औरिंग की ओर जा रहा था, इसी दौरान वो हादसे का शिकार हो गया।
हादसे में कर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत
हादसे की सूचना मिलते ही SDRF की टीम अगस्तमुनि से उपनिरीक्षक धर्मेंद्र पवार के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि वाहन करीब 250 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था। कार में तीन लोग सवार थे और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

ककड़ी मशक्कत के बाद शवों को निकाला जा सका बाहर
SDRF टीम ने तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद अब तक एक शव को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचा दिया गया है, जबकि बाकी शवों को निकालने का काम जारी है। प्रशासन की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।
रुद्रप्रयाग के ही रहने वाले थी तीनों मृतक
- 1. नवीन सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह, उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी औरिंग, रुद्रप्रयाग।
- 2. अमित सिंह पुत्र आनंद सिंह, उम्र लगभग 35 वर्ष, निवासी सुरसाल, रुद्रप्रयाग।
- 3. अंशुल पुत्र धनपाल, उम्र लगभग 28 वर्ष, निवासी सुरसाल, रुद्रप्रयाग।
Breakingnews
Haldwani में दर्दनाक सड़क हादसा, रोडवेज बस ने 5 साल की मासूम को रौंदा, 20 मीटर तक घसीटा…

Haldwani Accident : नैनीताल जिले के हल्द्वानी में आज दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर रानीबाग के पास रोडवेज बस की चपेट में आने से 5 साल की मासूम की मौत हो गई।
Table of Contents
रोडवेज बस की चपेट में आने से 5 साल की मासूम की मौत
हल्द्वानी से झकझेर कर रख देने वाली खबर सामने आई है। यहां भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रानीबाग के पास रोडवेज की बस की टक्कर से पांच साल की बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रुद्रपुर डिपो की बस (यूके 06 पी ए 1726) ने बच्ची को टक्कर मार दी जिसके बाद वो मासूम को अपने साथ घसीटती चली गई।
रोडवेज बस ने बच्ची को 20 मीटर तक घसीटा
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। बस के बच्ची को टक्कर मारने के बाद भी वो रूकी नहीं बल्कि बच्ची को 20 मीटर तक घसीटती चली गई। जिस से बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश है।

स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रही थी बच्ची
मिली जानकारी के मुताबिक कनक स्कूल की छुट्टी के बाद घर वापस लौट रही थी। उसके साथ दो बच्चे और थे। हादसे के वक्त किसी तरह दो बच्चे बच गए लेकिन कनक बस की चपेट में आ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना के बाद ने रोडवेज बस पर पथराव कर दिया।
गुस्साए लोगों के पत्थर मारने के कारण सड़क पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। तिकोनिया से लेकर भीमताल तिराहा, ज्योलीकोट और सलड़ी भारी जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस हालात संभालने में जुटी रही। काफी देर बाद जाम को खुलवाया जा सका।
Cricket19 hours agoGT vs RCB Dream11 Team Match 42 Ipl 2026 : गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, IPL 2026 मैच 42 – प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स…
big news17 hours agoउत्तरकाशी में दो प्राइमरी स्कूलों के प्रधानध्यापक सस्पेंड, 1 PT टीचर भी निलंबित, धनराशि गबन के हैं आरोप
big news19 hours agoसितारगंज में तेज रफ्तार का कहर, ओवरटेक के दौरान कार ने ई रिक्शे को मारी टक्कर, 2 बहनों की मौत
big news16 hours agoलालकुंआ में जंगली हाथी के हमले में दो लोगों की मौत, इलाके में दहशत का माहौल
big news22 hours agoविधानसभा के विशेष सत्र में पास हुआ निंदा प्रस्ताव, अनिश्चितकाल के लिए स्थगित की गई सदन की कार्रवाई
big news15 hours agoहरिद्वार में जिला योजना समिति की बैठक में हंगामा, मंत्री के पहुंचते ही विपक्षी विधायकों ने टेबल पर रखी बुकलेट फेंकी…
Cricket14 hours agoBAN-W vs SL-W Dream11 Team 2nd T20I 2026: फैंटेसी प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और बेस्ट खिलाड़ी
big news18 hours agoशादीशुदा बेटी के प्यार में पिता बन रहा था रोड़ा, बेटी के प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर उतार दिया मौत के घाट






































