Breakingnews
सीएम धामी ने गुरुद्वारा पहुंच राष्ट्र एवं धर्म रक्षा में समर्पित अमर बलिदानियों को याद कर की अरदास।
Breakingnews
उत्तराखंड के सरकारी कॉलेज में फर्जी डिग्री का खेल, पुलिस ने असिस्टेंट प्रोफेसर को किया गिरफ्तार

Pauri News : उत्तराखंड के पौड़ी जिले में फर्जी और कूटरचित शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. उमेश त्यागी को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी यमकेश्वर स्थित गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय विथ्याणी में कार्यरत था।
Table of Contents
फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी पाने वाला असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, इस मामले में 23 सितंबर 2026 को महाविद्यालय के प्राचार्य ने यमकेश्वर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में महाविद्यालय में तैनात असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. उमेश त्यागी पर कथित तौर पर फर्जी और कूटरचित शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के आधार पर नियुक्ति प्राप्त करने का आरोप लगाया गया था।
प्राचार्य ने आरोपी के खिलाफ की थी कानूनी कार्रवाई की मांग
बता दें कि प्राचार्य ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत के आधार पर यमकेश्वर थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 336(3), 338 और 340(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने आरोपी को गाजियाबाद से किया गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए पौड़ी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने पुलिस अधिकारियों को निष्पक्षता और गहनता से जांच करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया।
Breakingnews
ऋषिकेश में स्कूली बच्चों को ले जा रही बस हादसे पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार

Rishikesh News : ऋषिकेश में आज सुबह स्कूली बच्चों को लेकर जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे के वक्त मौके पर चीख-पुकार मच गई।
Table of Contents
ऋषिकेश में स्कूली बच्चों को ले जा रही बस हादसे पलटी
ऋषिकेश के मुनि की रेती क्षेत्र में शुक्रवार को स्कूली बच्चों को लेकर आई एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस फिरोजाबाद से बच्चों के टूर पर उत्तराखंड पहुंची थी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
चालक समेत दो लोगों को आई हल्की चोटें
ट्रैफिक इंचार्ज तनुजा बिष्ट के अनुसार, ब्रह्मानंद मोड़ पर बस के ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ। बस में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में चालक समेत दो लोगों को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

आरटीओ ने सुबह ही किया था बस का चालान
इस घटना से जुड़ी एक अहम जानकारी ये भी सामने आई है कि हादसे वाली बस का आरटीओ की ओर से उसी सुबह चालान किया गया था। फिलहाल हादसे के कारणों को लेकर ब्रेक फेल होने की आशंका जताई जा रही है।
Breakingnews
उत्तराखंड में आज 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, प्रदेश भर में ठंड बढ़ने के आसार

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। शनिवार, 14 नवंबर को प्रदेश के पांच पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
प्रदेश भर में ठंड बढ़ने के आसार
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पहाड़ों में मौसम बदलने का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल सकता है। इससे प्रदेशभर में ठंड बढ़ने के आसार हैं।

इससे पहले शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिनभर धूप खिली रही, जिससे दिन के समय ठंड का असर कम रहा। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों से चलने वाली सर्द हवाओं के कारण सुबह और शाम के साथ दिन में भी ठंड महसूस की गई।
लोगों ने गर्म कपड़े निकालने किए शुरू
मौसम में आ रहे बदलाव के साथ लोगों ने गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं। सुबह और शाम के समय ठंड का असर ज्यादा महसूस हो रहा है। शाम ढलते ही शहर के कई इलाकों में ठंड बढ़ जाती है। ऐसे में बाजारों और खुले स्थानों पर काम करने वाले लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।
Breakingnews21 hours agoरुड़की में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, कैफे में वारदात को दिया अंजाम, आरोपी फरार
Breakingnews19 hours agoउत्तराखंड में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, वोटर बढ़कर हुए 72.78 लाख
Breakingnews18 hours agoउर्मिला सनावर और सुरेश राठौर का गुजरात में होगा नार्को टेस्ट, लेकिन तारीख का इंतजार
Breakingnews1 hour agoउत्तराखंड में आज 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, प्रदेश भर में ठंड बढ़ने के आसार
Breakingnews60 minutes agoऋषिकेश में स्कूली बच्चों को ले जा रही बस हादसे पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार
Breakingnews3 minutes agoउत्तराखंड के सरकारी कॉलेज में फर्जी डिग्री का खेल, पुलिस ने असिस्टेंट प्रोफेसर को किया गिरफ्तार







































