Chamoli
सीएम धामी के आदर्श गांव की कमान 21 साल की प्रियंका के हाथ, बनीं सबसे कम उम्र की प्रधान!

चमोली: चमोली जिले के कर्णप्रयाग गैरसैंण विकासखंड स्थित मुख्यमंत्री आदर्श गांव सारकोट की बागडोर अब एक युवा बेटी ने अपने हाथों में थाम ली है। सिर्फ़ 21 साल 3 महीने की उम्र में प्रियंका नेगी ग्राम प्रधान पद के लिए निर्वाचित होकर गांव की सबसे कम उम्र की प्रधान बन गई हैं।
प्रियंका नेगी ने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रियंका देवी को कड़े मुकाबले में हराकर जीत दर्ज की। उन्हें 421 वोट मिले, जबकि प्रियंका देवी को 235 वोट हासिल हुए। इससे पहले 2014 से 2019 तक प्रियंका के पिता राजे सिंह नेगी भी प्रधान रह चुके हैं।
प्रियंका नेगी ने गैरसैंण महाविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक किया है। उन्होंने गांव के विकास और खासतौर पर महिलाओं को जागरूक कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है। प्रियंका का मानना है कि जब महिलाएं मजबूत होंगी, तो गांव और समाज दोनों मजबूत होंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा सत्र के दौरान सारकोट गांव को आदर्श गांव घोषित किया था। इसके बाद से गांव में mushroom उत्पादन, पशुपालन, स्वास्थ्य शिविर और हर घर को एक जैसे रंग में रंगने जैसे कई विकास कार्य किए जा रहे हैं। प्रियंका नेगी का कहना है कि वे मुख्यमंत्री की सोच को और आगे बढ़ाएंगी और नई योजनाओं के ज़रिए अपने गांव को एक मिसाल बनाएंगी।
प्रियंका के पिता राजे सिंह नेगी का भी कहना है कि वे हर कदम पर बेटी का साथ देंगे ताकि गांव का विकास और तेज़ी से हो सके।
Breakingnews
उत्तराखंड में सुबह-सुबह आया भूकंप, चमोली में महसूस किए गए 4.1 तीव्रता के झटके

Chamoli Earthquake : उत्तराखंड में सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। चमोली में 10 बजकर 24 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए।
Table of Contents
उत्तराखंड में सुबह-सुबह आया भूकंप
चमोली में बुधवार सुबह भूकंप के झटकों से धरती कांपी। सुबह करीब 10 बजकर 24 मिनट पर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 मापी गई। भूकंप का केंद्र ज्योर्तिमठ बताया गया है।
चमोली में महसूस किए गए 4.1 तीव्रता के झटके
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर ने भूकंप की पुष्टि करते हुए बताया कि सुबह आए झटकों के बाद जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से स्थिति की जानकारी जुटाई गई। हालांकि, राहत की बात यह है कि भूकंप के कारण जिले में कहीं से भी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

कहीं से भी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं
प्रशासन के अनुसार, फिलहाल जिले में स्थिति सामान्य बनी हुई है। भूकंप के झटकों के बाद किसी तरह की अप्रिय घटना की जानकारी भी सामने नहीं आई है। अधिकारियों की ओर से नुकसान को लेकर कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

Chamoli news : उत्तराखंड के पहाड़ी रास्तों पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार शाम बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लामबगड़ के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। यहां तेज टक्कर के बाद पिकअप और राजस्थान नंबर की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कुल आठ लोग घायल हुए हैं, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Table of Contents
चमोली में दर्दनाक सड़क हादसा
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम लामबगड़ के समीप पिकअप और कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। पिकअप में छह लोग सवार थे, जबकि कार में दो यात्री मौजूद थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।
स्थानीय लोगों ने पहुंचकर चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
दुर्घटना की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों और रेस्क्यू टीम की मदद से वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी आठ घायलों को जेपी कंपनी के नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।
चार घायलों की हालत गंभीर, जोशीमठ रेफर
अस्पताल में डॉक्टरों ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। चार लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जोशीमठ रेफर कर दिया गया है। वहीं, अन्य चार घायलों का जेपी अस्पताल में उपचार जारी है। कार में सवार यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं.
चमोली के पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार के मुताबिक, दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य किया। फिलहाल हादसा किन कारणों से हुआ, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पहाड़ी रास्तों पर लगातार हो रहे सड़क हादसे एक बार फिर यातायात नियमों के पालन और वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत को उजागर कर रहे हैं।
Breakingnews
चमोली में चारधाम यात्रियों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोगों की मौत

Chamoli News : उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए उड़ान भरने वाला एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा जोशीमठ के पास हाथी पर्वत क्षेत्र में हुआ। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत छह लोग सवार थे। चमोली के पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने सभी छह लोगों की मौत की पुष्टि की है।
Table of Contents
चमोली में चारधाम यात्रियों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश
हेलीकॉप्टर ने दोपहर 1:14 बजे बर्फबारी के बीच बदरीनाथ धाम से देहरादून के लिए उड़ान भरी थी। जोशीमठ घाटी के ऊपर पहुंचने के दौरान हेलीकॉप्टर का संपर्क टूट गया। इसके साथ ही ट्रैकिंग सिस्टम भी उसकी लोकेशन पता नहीं लगा सका। कुछ देर बाद हाथी पर्वत के पास हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली।
पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
प्रशासन के अनुसार, भारतीय सेना ने सबसे पहले चमोली के जिलाधिकारी को हादसे की जानकारी दी। इसके बाद सेना, जिला प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें सर्च एवं रेस्क्यू अभियान के लिए मौके पर रवाना की गईं। हादसे के बाद एहतियातन ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के सभी हेलीकॉप्टरों की उड़ानों पर रोक लगा दी गई।
कई कंपनियों के बीच बंटी थीं परिचालन और रखरखाव की जिम्मेदारियां
यूसीएडीए के हेड ऑफ ऑपरेशंस के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर स्काई पल्स कंपनी का था। इसे चार्टर उड़ानों के संचालन के लिए शिव भोले ट्रेवल मार्ट को दिया गया था। जानकारी के अनुसार, शिव भोले ट्रेवल मार्ट के पास अपना एनएसओपी (नॉन-शेड्यूल्ड ऑपरेटर परमिट) नहीं था। कंपनी ने डीजीसीए में परमिट के लिए आवेदन किया था, जिसकी प्रक्रिया जारी थी। इस दौरान उड़ानों के संचालन के लिए दूसरी कंपनी के परमिट का इस्तेमाल किया जा रहा था।
संचालन से लेकर रखरखाव तक की जिम्मेदारी अलग-अलग कंपनियों के पास
हेलीकॉप्टर के संचालन से लेकर रखरखाव तक की जिम्मेदारी अलग-अलग कंपनियों के पास थी। हेलीकॉप्टर का वास्तविक मालिक स्काई पल्स था, जबकि इसका संचालन लीज पर शिव भोले ट्रेवल मार्ट कर रहा था। उड़ान भरने वाले पायलट चिप्सन कंपनी के थे और हेलीकॉप्टर के मेंटेनेंस की जिम्मेदारी शौर्य एयरोनॉटिक्स के पास थी। हादसे के बाद हेलीकॉप्टर के स्वामित्व, संचालन, परमिट और रखरखाव से जुड़ी व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
Dehradun11 hours agoदेहरादून में बैंक लॉकर में रखे 50 लाख के गहने गायब, पत्नी-बैंक मैनेजर समेत 3 पर केस
Uttarakhand14 hours agoनिर्वाचन ड्यूटी में लापरवाही पड़ेगी भारी, देहरादून में 250 से ज्यादा विभागों पर कार्रवाई की तैयारी
Haridwar16 hours agoदेव दीपावली पर रोशनी से नहाई हर की पौड़ी, हजारों दीपों के बीच हुई मां गंगा की आराधना
Udham Singh Nagar15 hours agoबाजपुर में आग का तांडव! चार परिवारों की 9 झोपड़ियां राख, लाखों का नुकसान
Pithoragarh10 hours agoमुनस्यारी में मौत बनकर टूटे पहाड़ के बोल्डर, चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
Breakingnews8 hours agoउत्तरकाशी के मोरी में भीषण अग्निकांड, कई सिलेंडर ब्लास्ट होने की सूचना, 3 से 4 मकान आग की चपेट में








































