Dehradun
26 सितम्बर राशिफल: वृषभ, कर्क और तुला राशि वालों को मिल सकती है कोई अच्छी खबर, जानें आज का दैनिक राशिफल

Daily Horoscope /Aaj Ka Rashifal – राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह दैनिक राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने कामों में लापरवाही दिखाने से बचना होगा। आपके विरोधी आपका पूरा फायदा उठाएंगे। आपकी सेहत में गिरावट आने से आप परेशान रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। जीवनसाथी से यदि कुछ खटपट चल रही थी, तो वह बातचीत के जरिए दूर होती दिख रही है।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। आप अपनी शौक की चीजों की खरीदारी भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के लिए आप कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आपकी तरक्की देखकर आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं, जिनसे आपको बचना होगा। आप अपने बिजनेस में भी कुछ बदलाव करने की सोचेंगे, जो आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन वरिष्ठ सदस्य यदि आपको कोई सलाह दें, तो आप उस पर पूरा ध्यान दें।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से काम लेने के लिए रहेगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी बनी रहेगी। आपको संयम और समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। आप अपने घरेलू खर्चों पर पूरा ध्यान दें और उन्हें बढ़ने ना दें। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। बिजनेस में आपका डूबा हुआ धन मिलने की पूरी संभावना है।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा लाभ दिलाने वाला रहेगा। रचनात्मक कार्य से जुड़कर आप अच्छा नाम कमाएंगे और कला कौशल में सुधार आएगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आपके निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी और आप शौक की चीजों पर अच्छा खर्च करेंगे। नौकरी में आपको प्रमोशन मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरा अवश्य करेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। पैरों से संबंधित समस्या परेशान करेगी।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आप अपनी सुख-सुविधाओं की चीजों और पारिवारिक जिम्मेदारियां पर भी पूरा ध्यान देंगे। आपको किसी कानूनी मामले में भी अच्छा धन खर्च करना पड़ सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में कोई वाद-विवाद खड़ा हो सकता है। आप कोई भी काम सोच समझकर करें। आपका कोई पुराना लेनदेन आपको परेशान करेगा। आप अपने एक नए घर की खरीदारी करने की योजना बना रहे थे, तो उसमें आप कोई डील बहुत ही सोच समझकर फाइनल करें।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चो से भरा रहने वाला है। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप किसी से कोई वादा कर सकते हैं, जिसे आपको पूरा करना होगा। आपको कोई काम सौंपा जाएं, तो उसे पूरा मन लगाकर करें और आपको वाहनों के प्रयोग से बचना होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी पॉलिटिक्स का हिस्सा ना बने, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। आप अपनी आय के बढ़ने से खुश रहेंगे, लेकिन आपको खर्चो को कंट्रोल करने के बारे में भी सोचना होगा। शेयर मार्केट में धन लगाना आपके लिए अच्छा रहेगा।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। यदि आपके व्यवहार में कुछ बदलाव आ रहे हैं, तो आपको उन्हें निपटने की कोशिश करनी होगी। आपको परिवार के सदस्यों से नाराजगी झेलनी पड़ सकती है, लेकिन आप वाणी पर संयम रखें। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। विद्यार्थी किसी खेल की प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। राजनीति में कार्यरत लोगों के कामों से उनके सहयोगी खुश रहेंगे।
आज का दिन आपके लिए अपने आसपास रह रहे शत्रुओं से सावधान रहना होगा। आपको अपने सगे संबंधियों का पूरा साथ मिलेगा। मित्रों से आप कोई अधिक जानकारी शेयर ना करें। कार्यक्षेत्र में आप पर कामों का दबाव अधिक रहेगा और आप किसी नए वाहन के खरीदारी कर सकते हैं, लेकिन आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको बड़े सदस्यों की बातों को अहमियत देनी होगी।
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको कुछ बाहरी लोगों के संपर्क में आने से बचना होगा। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। भाई बहनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। यदि काम में कोई नुकसान हो गया था, तो आपको अपने बॉस से डांट खानी पड़ सकती हैं। आपको किसी से बात बहुत ही सोच समझकर बोलनी होगी। आप अपने पारिवारिक समस्याओं को घर से बाहर न जाने दें। नौकरी को लेकर परेशान चल रहे लोग अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं।
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा, जो विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उन्हें किसी संस्था से जुड़कर बाहर जाने का मौका मिल सकता है। आप अपने घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आप किसी से धन उधार ना लें, क्योंकि उस धन को उतारने में आपको समस्या आ सकती है। आपने यदि बिजनेस में कुछ बदलाव करने के बारे में सोचा था, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको कामों को लेकर यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको किसी धार्मिक कामों में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी लोगों से अच्छी जमेंगी। आप अपने किसी जरूरी काम को कल पर ना टालें और प्रेम जीवनजी रहे लोगों में कुछ खटपट होने की संभावना है, इसलिए किसी बाहरी व्यक्ति के रिश्ते में ज्यादा ना पड़े। आपको समझदारी दिखाते हुए अपने कामों को निपटाना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर जिम्मेदारियां कुछ अधिक रहेगी। जिन्हे लेकर आप थोड़ा परेशान तो रहेंगे।
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके ऊपर पारिवारिक समस्याओं के कारण मानसिक दबाव रहेगा। आपको कोई शारीरिक समस्या भी परेशान कर सकती है। आप यदि किसी काम को लेकर दोस्तों से बातचीत करेंगे, तो वह उसमें आपकी पूरी मदद कर सकते हैं। जीवनसाथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे। आपकी आय में वृद्धि होगी और माताजी से आप कुछ पारिवारिक मुद्दों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। किसी प्रॉपर्टी में आप निवेश करने के लिए प्लानिंग करेंगे।
Dehradun
DAV कॉलेज में छात्र संघ चुनाव में बवाल, प्रत्याशियों के समर्थन में पहुंचे कांग्रेसी गिरफ्तार

Dehradun News : देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के बीच सियासी पारा चढ़ गया है… मंगलवार को चुनावी मैदान में अपने प्रत्याशियों के समर्थन में पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।
Table of Contents
DAV कॉलेज में छात्र संघ चुनाव में बवाल
देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के दौरान मंगलवार को प्रत्याशियों के समर्थन में पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लेकर हंगामे की स्थिति बन गई। घटना के बाद पुलिस ने वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, चुनाव में मतदान के लिए कॉलेज पहुंचने वाले छात्र-छात्राओं के प्रवेश पत्रों की गेट पर जांच की गई।
प्रत्याशियों के समर्थन में पहुंचे कांग्रेसी गिरफ्तार
सोमवार रात एनएसयूआई से जुड़े छात्र नेताओं के खिलाफ वारंट और गिरफ्तारी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। कांग्रेस कार्यकर्ता रैली के रूप में एसएसपी आवास पहुंचे और वहां धरने पर बैठ गए। इस दौरान पुलिस कार्रवाई के विरोध में नारेबाजी भी की गई। स्थिति बिगड़ने के बाद पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

छात्रसंघ चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश के आरोप
प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं का आरोप था कि डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बन रहा है। उनका दावा था कि इसी वजह से भाजपा सरकार के इशारे पर एनएसयूआई से जुड़े छात्र नेताओं के खिलाफ वारंट और गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि इस तरह की कार्रवाई के जरिए छात्रसंघ चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।
Dehradun
वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Dehradun News : वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी पिछले तीन वर्षों से लगातार वोट चोरी के मुद्दे को उठाते आ रहे हैं और अब चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
Table of Contents
वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग पर हमला
कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी ने पिछले कई वर्षों से चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर सरकार को घेरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ उनके ही दो चुनाव आयुक्तों द्वारा सवाल उठाए जा रहे हैं। उनका दावा है कि पिछले दस महीनों में कांग्रेस की ओर से कई बार आपत्तियां दर्ज कराई गईं, लेकिन उन पर पर्याप्त कार्रवाई नहीं हुई।
कांग्रेस ने मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
कांग्रेसियों का कहना है कि मतदाता सूची में संशोधन और वोटों के स्थानांतरण को लेकर कांग्रेस लगातार सवाल उठाती रही है। आरोप लगाया गया कि एक स्थान से दूसरे स्थान पर मतदाताओं के नाम जोड़ने या हटाने की प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी है। कांग्रेस नेता ने चुनाव आयोग के अधिकारी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि पार्टी इस मुद्दे को लेकर आगे भी सड़कों पर आंदोलन करेगी।

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग
कांग्रेस नेता ने ये भी कहा कि विपक्षी दलों की ओर से ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया शुरू करने का प्रयास किया गया था। उनके मुताबिक, पिछली बार प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ाया जा सका, लेकिन इस बार विपक्षी दलों की बैठक में इस मुद्दे को फिर से उठाया जाएगा
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ अपना विरोध जारी रखेंगे। उन्होंने दावा किया कि ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई और उनके इस्तीफे की मांग को लेकर पार्टी आने वाले दिनों में भी आंदोलन करेगी।
Dehradun
Lower PCS Result जारी, देहरादून के आयुष बेलवाल बने टॉपर, बिक्रांत सिंह को दूसरा स्थान

Uttarakhand News : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार को लोअर पीसीएस परीक्षा-2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया। इस परीक्षा में देहरादून निवासी आयुष बेलवाल ने पहला स्थान हासिल किया है। जसपुर के बिक्रांत सिंह दूसरे और देहरादून की हिमानी लोहानी तीसरे स्थान पर रही हैं।
Table of Contents
Lower PCS Result जारी, देहरादून के आयुष बेलवाल बने टॉपर
आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय के मुताबिक, लोअर पीसीएस भर्ती के लिए 13 दिसंबर 2024 को विज्ञापन जारी किया गया था। कुल 113 पदों पर भर्ती के लिए 88,688 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। भर्ती प्रक्रिया के तहत पिछले साल 11 मई को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें कुल 1,758 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की। इसके बाद 13 और 14 सितंबर को मुख्य परीक्षा हुई।
मुख्य परीक्षा का परिणाम 27 मार्च को जारी किया गया, जिसमें 406 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। इसके बाद चयन प्रक्रिया के अगले चरण में इस साल 27 जुलाई से तीन सितंबर तक अभ्यर्थियों के साक्षात्कार आयोजित किए गए। शुक्रवार को जारी अंतिम परिणाम में कुल 113 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

किस पद पर कितने अभ्यर्थियों का हुआ चयन
चयनित अभ्यर्थियों में नायब तहसीलदार के 36 पद, उप कारापाल के 14 पद और पूर्ति निरीक्षक के 36 पद शामिल हैं। इसके अलावा विपणन निरीक्षक के छह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी के पांच और आबकारी निरीक्षक के पांच पदों पर चयन हुआ है। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक के दो, गन्ना विकास निरीक्षक के छह और खांडसारी निरीक्षक के तीन पदों के लिए भी अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।
लोअर PCS परीक्षा के टॉप-10 अभ्यर्थी
अंतिम परिणाम में देहरादून के आयुष बेलवाल ने पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर जसपुर के बिक्रांत सिंह और तीसरे स्थान पर देहरादून की हिमानी लोहानी रहीं। लोहाघाट के अनिमेश पुनेठा चौथे, बागेश्वर के भूपेश सिंह नगरकोटि पांचवें और अल्मोड़ा के रोहन नाथ छठे स्थान पर रहे।
रुद्रप्रयाग के लोकेश सिंह सजवाण ने सातवां, बागेश्वर के कार्तिक भट्ट ने आठवां स्थान हासिल किया। हल्द्वानी की करिश्मा मनकोटि नौवें और हल्द्वानी की ही प्रतीक्षा राज चौहान दसवें स्थान पर रहीं। इस तरह लोअर पीसीएस परीक्षा-2024 की पूरी चयन प्रक्रिया के बाद 113 अभ्यर्थियों को विभिन्न पदों पर चयनित किया गया है।
Dehradun14 hours agoDAV कॉलेज में छात्र संघ चुनाव में बवाल, प्रत्याशियों के समर्थन में पहुंचे कांग्रेसी गिरफ्तार
Ramnagar15 hours agoरामनगर नगर पालिका में कुमाऊं कमिश्नर ने किया औचक निरीक्षण, मौके पर मचा हड़कंप
Rudraprayag13 hours agoरूद्रप्रयाग में विजिलेंस का एक्शन, दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाने के लिए रिश्वत लेते डॉक्टर गिरफ्तार
big news13 hours agoवोटर लिस्ट पर बड़ा अपडेट, SIR हुआ खत्म, 3 अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची
Uttarkashi7 hours agoउत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा, पीएचसी आराकोट में आग लगने से सेवानिवृत्त ANM की मौत





































