Breakingnews
सुबोध गैंग से जुड़े देहरादून की सबसे बड़ी डकैती के तार, पूछताछ के लिए महाराष्ट्र पहुंची दून पुलिस।

देहरादून – देहरादून में सबसे बड़ी डकैती डालने वाले गिरोह का तार सुबोध गैंग से जुड़े हैं। दून पुलिस गैंग लीडर सुबोध सिंह उर्फ छोटू उर्फ दिलीप सिंह निवासी चिश्तीपुर चंडी, थाना चंडी, जिला नालंदा, बिहार से पूछताछ करने के लिए महाराष्ट्र के लातूर पहुंच गई है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। अब तक हुई जांच में यह भी सामने आया है कि गैंग के कुछ सदस्य देहरादून के औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई में रुके थे। यहीं रहकर उन्होंने रेकी की।

हालांकि पुलिस के हाथ अब तक यह साक्ष्य नहीं लग पाए हैं कि उन्हें किसने शरण दी थी। बहरहाल, एसएसपी खुद मैदान में उतर चुके हैं और टीम के साथ दबिश दे रहे हैं। राज्य स्थापना दिवस नौ नवंबर को रिलायंस ज्वेल्स शोरूम में हुई करोड़ों की डकैती के मामले में पुलिस को गैंग के सरगना सुबोध कुमार का हाथ होने के साक्ष्य मिले हैं।
कई राज्यों में फैला है गैंग
सुबोध द्वारा बिहार जेल के अंदर से ही अपने गैंग को संचालित करने तथा अपने सहयोगी गैंग से संपर्क में रहने की जानकारी भी पुलिस को मिली है। इस गैंग ने अब तक कई राज्यों में लूट व डकैती की कई वारदात को अंजाम दिया है। गैंग के सरगना सुबोध व उसके सहयोगी गैंग के विरुद्ध विभिन्न राज्यों में कई मुकदमे भी दर्ज हैं। सुबोध को महाराष्ट्र पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) पर लातूर ले गई है। दून पुलिस की टीम भी लातूर पहुंच चुकी है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
कुख्यात बदमाश है सुबोध
बदमाश सुबोध के विरुद्ध वर्ष 2009 में थाना डीडी नगर, रायपुर, छत्तीसगढ़ में डकैती व इसी वर्ष थाना बगुआती, कोलकाता में आइओबी बैंक में 19 लाख की लूट, वर्ष 2010 में थाना देवेंद्रनगर, रायपुर, छत्तीसगढ़ में डकैती, वर्ष 2016 में थाना जरीपट्टी, महाराष्ट्र में मणप्पुरम में 29 किलो सोने की डकैती, इसी वर्ष थाना बैरकपुर बडानगर, बंगाल में मणप्पुरम में पौने 22 किलो सोने की डकैती, वर्ष 2017 में थाना मानसरोवर, जयपुर में मुथूट फाइनेंस में 27 लाख रुपये की लूट, इसी वर्ष थाना हीरापुर, बंगाल में 56 किलो सोने की लूट का मामला दर्ज है।
सुबोध के खिलाफ कई राज्यों में दर्ज हैं मुकदमे
इसके साथ ही फरवरी 2017 में थाना बनियापुर, कोलकाता में डकैती, थाना दुर्गापुर बंगाल, थाना अंबिकापुर छत्तीसगढ़, थाना चटर्जीहाट बंगाल, थाना सिपरापथ जयपुर में डकैती, वर्ष 2018 में थाना राजीवनगर, पटना में आर्म्स एक्ट, इसी वर्ष थाना रूपसपुर, पटना में गैर इरादतन हत्या व आर्म्स एक्ट, थाना रुपसपुर पटना में धोखाधड़ी, वर्ष 2019 में थाना हाजीपुर टाउन बिहार में गैर इरादातन हत्या, वर्ष 2020 में थाना हाजीपुर सदर, बिहार में हत्या, थाना हाजीपुर सदर बिहार में आर्म्स एक्ट, वर्ष 2022 में थाना भिवाड़ी, राजस्थान में एक्सिस बैंक में 90 लाख रुपये व 30 लाख के सोने की डकैती, थाना प्रतापनगर, उदयपुर, राजस्थान में मणप्पुरम गोल्ड में 24 किलो सोना व 11 लाख रुपये नकद की डकैती और इसी वर्ष थाना रंगनाथ, मध्य प्रदेश व मणप्पुरम गोल्ड में 16 किलो सोने व पांच लाख रुपये की डकैती का मुकदमा दर्ज है।
कई राज्यों में संयुक्त ऑपरेशन शुरू
देहरादून पुलिस ने बंगाल, महाराष्ट्र, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो देहरादून में हुई घटना में सभी बदमाशों की पहचान हो चुकी है। इसमें 10 से 15 बदमाशों व उनके सहयोगियों की मिलीभगत बताई जा रही है।
20 नहीं 14 करोड़ की हुई डकैती
देहरादून के राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेल्स की ओर से मूल्यांकन के बाद शोरूम में 14 करोड़ रुपये की डकैती की बात कही गई है। घटना वाले दिन शोरूम की ओर से गहनों के बारे में जानकारी नहीं दी गई थी। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि शोरूम संचालकों के अनुसार, बदमाश शोरूम से 14 करोड़ रुपये के गहने ले गए हैं।
Breakingnews
पूर्व CM हरीश रावत के PA रहे चंदन सिंह जीना के घर ED का छापा, रेड के बाद प्रदेश में सियासी भूचाल

Dehradun News : UKSSSC की वर्ष 2016 की वीपीडीओ परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पूर्व PA और OSD रहे चंदन सिंह जीना के देहरादून स्थित आवास पर छापा मारा।
Table of Contents
पूर्व CM हरीश रावत के PA रहे चंदन सिंह जीना के घर ED का छापा
तलाशी के दौरान ईडी को करीब 32 लाख रुपये की बेहिसाबी नकदी, 200.5 ग्राम सोना और 12 लग्जरी घड़ियां मिलीं। बरामद सोने में 13 सिक्के और 7 चेन शामिल हैं। घड़ियों में Rolex, Rado, Piaget, Movado, Tissot और Casio Edifice जैसे ब्रांड बताए गए हैं।
इसके अलावा जीना और उनके परिवार के बैंक खातों में मौजूद 52.16 लाख रुपये फ्रीज किए गए हैं। ईडी ने उनका मोबाइल फोन भी फोरेंसिक जांच के लिए कब्जे में लिया है।

पहले विजिलेंस फिर एसटीएफ ने की थी मामले की जांच
वीपीडीओ परीक्षा-2016 में अनियमितताओं की जांच पहले विजिलेंस और बाद में एसटीएफ ने की थी। पुलिस जांच में सामने आए तथ्यों और मनी ट्रेल के आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की। इसी क्रम में ईडी ने गुरुवार को कई आरोपियों और परीक्षा आयोजित कराने वाली कंपनी से जुड़े लोगों के ठिकानों पर भी तलाशी ली।
रेड के बाद प्रदेश में सियासी भूचाल
देर रात हुई इस रेड के बाद से उत्तराखंड में सियासी भूचाल मच गया है। पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीशा रावत ने कांग्रेस के अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। हरीश रावत ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए देर रात दी।
Breakingnews
उत्तराखंड में बड़ा सियासी भूचाल, पूर्व सीएम हरीश रावत ने अपने सभी पदों से दिया इस्तीफा

Uttarakhand Politics : उत्तराखंंड की सियासत से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कांग्रेस के दोनों पदों से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद से उत्तराखंड में सियासी भूचाल देखने को मिल रहा है।
Table of Contents
पूर्व सीएम हरीश रावत ने अपने सभी पदों से दिया इस्तीफा
UKSSSC की वर्ष 2016 की VPDO परीक्षा में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बाद उत्तराखंड की सियासत में हलचल तेज हो गई है। ED ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के तत्कालीन ओएसडी और पीए रहे चंदन सिंह जीना से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की थी। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में नकदी के साथ सोने के सिक्के, चेन और महंगी घड़ियां बरामद किए जाने की बात सामने आई।
ED की कार्रवाई के बाद देर रात इस मामले का राजनीतिक असर भी देखने को मिला। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी सदस्यता और प्रदेश कांग्रेस के स्थायी आमंत्रित सदस्य के पद से इस्तीफा देने की घोषणा की।
परीक्षाओं में गड़बड़ी युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़
हरीश रावत ने कहा कि सरकारी नियुक्तियों और प्रतियोगी परीक्षाओं में किसी भी तरह की गड़बड़ी युवाओं के भविष्य के साथ गंभीर अन्याय है। उन्होंने कहा कि अगर उनसे जाने-अनजाने में ऐसा कोई कार्य हुआ हो, जिसका असर राज्य के नौजवानों के भविष्य पर पड़ा हो, तो वो इसके लिए स्वयं को जिम्मेदार मानते हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों से अपनी कथित चूक के लिए सार्वजनिक रूप से क्षमा भी मांगी। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि किसी के पास नियुक्तियों या परीक्षाओं से जुड़े मामलों में उनके हस्तक्षेप अथवा संलिप्तता के कोई ठोस प्रमाण हैं, तो उन्हें जांच एजेंसियों के सामने प्रस्तुत किया जाना चाहिए।
हरीश रावत ने जनता से की अपील
हरीश रावत ने अपील की कि ऐसे किसी भी प्रमाण को सीबीआई, ईडी या उत्तराखंड पुलिस को उपलब्ध कराया जाए, ताकि मामले की वास्तविकता सामने आ सके।
ED की कार्रवाई और उसके बाद हरीश रावत के इस्तीफे के ऐलान ने उत्तराखंड कांग्रेस के भीतर भी नई राजनीतिक चर्चा को जन्म दे दिया है। अब इस पूरे मामले में जांच आगे बढ़ने के साथ राजनीतिक प्रतिक्रियाओं पर भी नजर रहेगी।
Breakingnews
अच्छी खबर : अब कोटद्वार से देहरादून तक चलेगी GMOU की बस, जानें क्या रहेगा टाइम ?

Kotdwar News : शहर की जनता की लंबे समय से चली आ रही आवागमन की सुविधा से जुड़ी मांग को अब बड़ी राहत मिली है। गढ़वाल मोटर ओनर्स यूनियन लिमिटेड (जीएमओयू) की बस सेवा का कोटद्वार से देहरादून तक विस्तार किए जाने को शासन से स्वीकृति मिल गई है। इस संबंध में शासन स्तर से निर्णय लिया गया है।
Table of Contents
अब कोटद्वार से देहरादून तक चलेगी GMOU की बस
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष और कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूरी भूषण ने कोटद्वार की जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जीएमओयू की बसों का संचालन देहरादून तक किए जाने का विषय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा के समक्ष प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई और स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया था।
इस समयपर चलेगी बस
अब जीएमओयू की बस सेवा कोटद्वार से देहरादून तक संचालित होगी। निर्धारित समय-सारणी के अनुसार प्रातः 07:00 बजे — कोटद्वार से देहरादून,दोपहर 02:00 बजे — देहरादून से कोटद्वार इस बस सेवा के शुरू होने से कोटद्वार एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को देहरादून आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी। विशेष रूप से विद्यार्थियों, कर्मचारियों, व्यापारियों तथा विभिन्न कार्यों से देहरादून जाने वाले नागरिकों को इसका सीधा लाभ प्राप्त होगा।

कोटद्वार की जनता को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
ऋतु खण्डूरी भूषण ने इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कोटद्वार की जनता की सुविधाओं और आवश्यकताओं को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि कोटद्वार को बेहतर परिवहन सुविधाओं से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और आने वाले समय में भी जनहित से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ शासन के समक्ष रखा जाएगा। जीएमओयू बस सेवा का देहरादून तक विस्तार कोटद्वार की जनता के लिए बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।





































