Politics
सीएम धामी ने राजस्थान में कांग्रेस पर साधा निशाना, कांग्रेस अपना अस्तित्व बचाने के लिए कर रही गठबंधन।

राजस्थान – राजस्थान में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में विभिन्न जनसभाओं को शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संबोधित किया। विराटनगर, सांगानेर एवं झोटवाड़ा में आयोजित अलग-अलग जनसभाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने राजस्थान की दशा बिगाड़ने का महापाप किया है। उसे इस चुनाव में राजस्थान की जनता सजा देगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में जब भाजपा का शासन था तब यहां तेजी से विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि यहां आयोजित परिवर्तन यात्रा में भी उन्होंने भाग लिया था, लोग कह रहे थे कि बीते पांच सालों में कांग्रेस की सरकार ने केंद्र के काम को रोकने का काम किया। यहां की सरकार ने केंद्र के पैसे को जनता तक आने ही नहीं दिया। इतनी बुरी स्थिति है कि कई क्षेत्रों में सात-सात दिन तक यहां पानी नहीं आ रहा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले भाजपा का कार्यकाल भी आपने देखा और अभी कांग्रेस का भी। कांग्रेस ने पहले हुए सारे कामों को रोकने का कार्य किया। कांग्रेस ने राजस्थान की दशा बिगाड़ने का महापाप किया है। कांग्रेस को इस महापाप की सजा अब जनता देगी।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का दुनिया में आज तेजी से मान बढ़ा है। पिछले दिनों वे इंग्लैंड की यात्रा पर गये थे, वहां बहुत से लोगों से उनकी मुलाकात हुई। वहां के लोग प्रधानमंत्री और हमारे देश की प्रशंसा कर रहे थे। ये ऐसे देश हैं, जिन्होंने कभी हम पर शासन किया, लेकिन आज वे हमारी विकास की गति से चकित हैं। ये सब यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चमत्कारी नेतृत्व से संभव हो सका।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी हाल में जी-20 का समेलन भारत में संपन्न हुआ। इस दौरान भारत के अनेक शहरों में हमारे विदेशी मेहमान गए। उन्होंने हमारी तरक्की की रफ्तार देखी। आज भारत तेजी से विकास कर रहा। भारत का लोहा पूरी दुनिया मान रही। कोरोना जैसी महामारी में भी हमारे पीएम ने देश के 140 करोड़ों लोगों को वैक्सीन लगवाना सुनिश्चित कराया। कोरोना में भी किसी को भूखे पेट नहीं सोना पड़ा। आज देश के 80 करोड़ लोगों को 5 किलो राशन व अन्य अन्न मिल रहा। अगले 5 साल तक यह योजना चलेगी। इस दौरान जहां भारत में मुफ्त में वैक्सीन लगाई गई तो दूसरे देशों को भी वैक्सीन उपलब्ध कराई गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारत के पीछे दुनिया खड़ी है। वर्ष 2014 के पहले भारत विश्व के बड़े मंचों पर अपनी बात नहीं कह पाता था। आज का भारत नया भारत है। रूस-यूक्रेन के युद्ध के समय हमारे बच्चे वहां फंस गए थे। हमारे पीएम ने दोनों राष्ट्र अध्यक्ष से बात की। परिणाम स्वरूप 4 घंटे तक युद्ध रुका और हमारे बच्चे वहां से निकले ही, साथ ही तिरंगा लेकर अन्य देशों के बच्चे भी वहां से निकले है। यह आज के नये भारत की ताकत है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कांग्रेस छोटे दलों से गठबंधन कर रही है और मिलावट की सरकार बनाने के प्रयास में है, लेकिन ये सब वो अपने अस्तित्व को बचाने के लिए कर रही है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ये सब महमिलावट का हिस्सा हैं। ये वो सब लोग हैं जो कभी एक दूसरे को फूटी आंख नहीं देख पाते थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार ने लाल डायरी का कारनामा किया, उदयपुर का कारनामा हुआ। कन्हैया भाई का गला यहां रेत दिया गया। त्योहार भी राजस्थान में मनाने की छूट नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान की जनता को कांग्रेस की लाल डायरी को पढ़ने के बाद प्रण लेना चाहिए कि यहां कांग्रेस का एक भी प्रत्याशी नहीं जीतना चाहिए। उन्होंने जनता का आह्वान किया कि कांग्रेस यहां से पूरी तरह साफ हो जाएगी। एक भी बूथ से कांग्रेस का खाता नहीं खुलना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा की राजस्थान में नकल का खेल खूब चला, माताओं बहनों से धोखा हुआ है। कांग्रेस बस एक परिवार की चिंता करती हैं, जनता की नहीं। हमारे प्रधानमंत्री के लिए आप सब एक परिवार हैं। आज इस प्रदेश को कांग्रेस ने बर्बाद कर दिया है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देश के अंदर जो काम रुके थे उन्हें पीएम मोदी ने पूरा करने का काम किया। अयोध्या तो आप सब जानते हैं। देश का हर रामभक्त और राष्ट्रभक्त हमेशा से चाहता था कि राम मंदिर बने। वहां जल्द राम लला विराजमान होने वाले हैं। कश्मीर से धारा 377 को भी समाप्त कर दिया गया है। देश में आज विकास की बयार बह रही है। उन्होंने लोगों से भाजपा प्रत्याशियों की विराट जीत का आह्वान किया।
Dehradun
मुख्यमंत्री धामी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की मुलाकात, राज्य की परियोजनाओं को स्वीकृति देने का किया अनुरोध

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट कर राज्य से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री को जीएसटी सुधारों के सफल क्रियान्वयन के लिए शुभकामनाएँ देते हुए वित्त मंत्रालय द्वारा उत्तराखंड राज्य को दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के शहरी क्षेत्रों में जनसंख्या का दबाव लगातार बढ़ रहा है। पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील एवं भारी वर्षा वाले प्रदेश में नगरीय जल निकासी प्रणाली (Urban Drainage System) के सुधार और अपग्रेडेशन की बहुत आवश्यकता है। इसके लिए राज्य के सर्वाधिक बारिश से प्रभावित 10 जिलों के लिए स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम के उन्नयन और सुधार के लिए डीपीआर तैयार की गई हैं, जिनकी कुल अनुमानित लागत रुपये 8,589.47 करोड़ है। उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री से इन परियोजनाओं को पूंजीगत निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता योजना के अंतर्गत स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री से उत्तराखंड राज्य के बाह्य सहायतित परियोजनाओं (EAPs) की शीघ्र स्वीकृति का भी अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से प्रस्तुत तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं में से उत्तराखंड क्लाइमेट रिज़िलीअन्स डेवलपमेंट प्रोजेक्ट को स्वीकृति मिल चुकी है। इसी के साथ राज्य सरकार की ओर से सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन सुदृढ़ीकरण परियोजना के लिए 850 करोड़ रुपये और जलापूर्ति व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए 800 करोड़ का प्रस्ताव भी केंद्र सरकार को भेजा गया है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री से इन परियोजनाओं की शीघ्र स्वीकृति कराने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वित्त मंत्री से पूर्व में मिले आश्वासन के क्रम में उत्तराखंड को वित्तीय वर्ष 2023-24 से 2025-26 के बाह्य सहायतित परियोजनाओं की सीलिंग के अतिरिक्त 4 अन्य प्रमुख परियोजनाओं को भी शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया। इन परियोजनाओं में 2000 करोड़ की जल एवं स्वच्छता नगरीय अवसंरचना विकास परियोजना, 424 करोड़ रुपये की डीआरआईपी -III, 3638 करोड़ रुपए की उत्तराखंड क्लाइमेट रेसिलिएंट इंट्रा स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन सिस्टम डेवलपमेंट और 1566 करोड़ रुपये की उत्तराखंड पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन रिलायबिलिटी इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट शामिल है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सभी परियोजनाएँ राज्य के बुनियादी ढाँचे, जल संसाधन प्रबंधन, ऊर्जा और सार्वजनिक सर्विस डिलीवरी व्यवस्था को मज़बूती प्रदान करेंगी।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मुख्यमंत्री धामी को हर संभव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया।
Dehradun
उत्तराखंड: भाजपा ने युवा मोर्चा की नई टीम घोषित की, विपुल मैंदोली बने प्रदेश अध्यक्ष

देहरादून : भाजपा ने युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री घोषित कर दिए हैं। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी दी कि प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के निर्देश पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष पद पर विपुल मैंदोली (ऋषिकेश) को मनोनीत किया गया है।
इसके अलावा, दीपेंद्र कोश्यारी (नैनीताल) और मुलायम सिंह रावत (टिहरी) को भाजयुमो का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है।
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद तीनों नेताओं के समर्थकों में उत्साह का माहौल है। पार्टी का कहना है कि इन नियुक्तियों से युवा मोर्चा को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
Delhi
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले छात्रसंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी, दी जीत की शुभकामनाएं

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री आर्यन मान, महासचिव श्री कुणाल चौधरी एवं जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सह-सचिव श्री वैभव मीणा ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को छात्रसंघ चुनावों में मिली ऐतिहासिक और प्रेरणादायक विजय पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर युवाओं की भूमिका को देश की दिशा और दशा तय करने में अहम बताया। उन्होंने कहा कि छात्र राजनीति लोकतंत्र की नर्सरी है, जहां से नेतृत्व गढ़ा जाता है। उन्होंने आशा जताई कि नवनिर्वाचित प्रतिनिधि छात्र हितों की आवाज को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
भेंट के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़े प्रमुख पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें दिल्ली प्रांत संगठन मंत्री रामकुमार गुप्ता, अखिल भारतीय छात्रा प्रमुख मनु कटारिया, एवं प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा शामिल थे।
यह मुलाक़ात सिर्फ एक शिष्टाचार भेंट नहीं थी, बल्कि देश के भावी नेतृत्व के साथ एक सशक्त संवाद का प्रतीक भी बनी। जहां एक ओर युवा प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त किया, वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री ने भी युवाओं में देशभक्ति, सेवा और नेतृत्व के गुणों को और निखारने का संदेश दिया।
- Accident2 years ago
सिल्क्यारा टनल हादसा: सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी।
- Breakingnews2 years ago
देहरादून पहुँचे बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत।
- Uttar Pradesh5 years ago
उत्तर प्रदेश बोर्ड : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 05 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छात्र….
- Haryana2 years ago
नायब सिंह सैनी को बनाया गया हरियाणा का नया सीएम, सैनी ने पीएम मोदी का जताया आभार…पूर्व सीएम के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हुई तेज।
- Breakingnews3 years ago
बरातियों से भरी मैक्स सड़क से 70 मीटर नीचे खेतों जा गिरी, 2 की मौत 10 घायल।
- Crime2 years ago
पूर्व विधायक किन्नर महिला के ग्रुप की ऑटो चालक ने की बीच सड़क पर पिटाई, वीडियो वायरल।
- Breakingnews5 years ago
23 जनवरी को पीएम मोदी जाएंगे कोलकाता , ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को करेंगे संबोधित…..
- Breakingnews5 years ago
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं…..