Crime
रिलायंस ज्वैलरी शोरूम के मुख्य आरोपी को दून पुलिस ने पटना से किया गिरफ्तार, गुप्त स्थान पर ले जाकर की जा रही पूछताछ।

देहरादून – राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई लूट की घटना की जाँच में 04 अभियुक्तों के शोरूम के अंदर जाकर घटना को अंजाम दिए जाने तथा 01 अभियुक्त के शोरूम के बाहर गाड़ी में रुककर आने जाने वाले लोगों की रैकी करने की पुलिस को जानकारी मिली थी। उक्त घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चैलेंज लेते हुए उत्तराखंड एसटीएफ के साथ पुलिस की अलग-अलग टीमें विभिन्न प्रांतो में अभियुक्तों की तलाश हेतु लगातार दबिशें दे रही है।

पूर्व में पुलिस द्वारा घटना में शामिल अभियुक्तों को फंडिंग करने, घटना के लिए वाहन, हथियार व अन्य सामग्री उपलब्ध कराने वाले 02 अभियुक्तों अमृत कुमार तथा विशाल कुमार को दिनांक 15/11/23 को बिहार से तथा अभियुक्तो की सहायता करने वाले 01 अन्य अभियुक्त सुड्डू कुमार को दिनाँक 20/11/23 को सहसपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
उक्त घटना में प्रकाश में आये अभियुक्त प्रिंस कुमार तथा विक्रम कुशवाहा पर भी पुलिस द्वारा दिनांक 16/11/23 को 02-02 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया है।

देहरादून पुलिस और उत्तराखंड एसटीएफ/साइबर थाने का जबरदस्त ऑर्डिनेशन, टेक्निकल एसिस्टेंस में बैक हैंड टीम उत्तराखंड साइबर और एसओजी दून का समन्वय से लगातार पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध सकारात्मक प्रभावी कार्यवाही करते हुए विभिन्न राज्यों में ताबड़तोड़ संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पश्चिम बंगाल व झारखंड में मौजूद टीमों द्वारा देर रात कोलकाता तथा रांची में अभियुक्तों के संदिग्ध ठिकानों पर दबिशें से दी गई तथा आज दिनांक 22/11/23 को बिहार में मौजूद पुलिस टीमों द्वारा अभियुक्तों की तलाश हेतु बिहार के कई स्थानों पर एक साथ दबिशें देते हुए पटना के पास स्थित अभियुक्तों के एक hide out फ्लैट से घटना में शामिल एक मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर मौके पर मौजूद 03- 04 अन्य संधिक्त लोगों को हिरासत में लिया गया।
पुलिस द्वारा हिरासत में लिए लोगो को गोपनीय स्थान पर ले जाकर उनसे पूछताछ की जा रही है। प्रारम्भिक पूछताछ में घटना के लिए फंडिंग करने वाले कई अन्य व्यक्तियों के नाम प्रकाश में आये है तथा गैंग के सदस्यों के टेलीग्राम, वर्चुअल नंबर्स, इंटरनेशनल नंबर्स, सिग्नल आदि के माध्यम से आपस मे संपर्क में रहने की जानकारी मिली है।
हिरासत में लिए व्यक्तियों की रायगंज पश्चिम बंगाल में दिनांक 14/4/23 को रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई 30 करोड़ रु0 कीमत की ज्वैलरी डकैती की घटना में भी अहम भूमिका थी। पश्चिम बंगाल पुलिस उक्त घटना के अभियुक्तों की पहचान हेतु प्रयासरत थी उत्तराखंड पुलिस द्वारा पश्चिम बंगाल पुलिस को उनकी घटना में शामिल संदिग्ध के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी जा रही है। हिरासत में लिए व्यक्तियों से गोपनीय स्थान पर विस्तृत पूछताछ जारी है।
बिहार में छठ पूजा के कारण दबिश और कार्यवाही में हुआ विलंब
देर रात संदिग्ध टारगेट की सूचना एक इलाके में होने पर टीम द्वारा करीब 20 घंटे तक डाला था बाहरी कॉर्डन
एसएसपी ने मुश्किल घड़ी में और कठिन परिस्थिति में टीम को कार्य करते देख पहुंचे वैशाली बिहार
बिहार के सुदूर इलाके में एक hideout में दून पुलिस की रेड
रिलायंस ज्वेलरी स्टोर में मुख्य लुटेरे को दून पुलिस ने कई संदिग्धों के साथ लिया हिरासत में ,गोपनीय स्थान पर ले जाकर की जा रही है विस्तृत पूछताछ
बिहार में आधा दर्जन स्थानों (पटना, हाजीपुर, वैशाली, मोतिहारी,जहानाबाद,सीतामढ़ी, मुज्जफरपुर ) पर पुलिस की एक साथ दबिश
कलकत्ता और रांची में भी टीमों की देर रात से दबिश जारी
घटना की फाइनेंशियल फंडिंग से जुड़े लोग भी आए रडार पर
टेलीग्राम, सिग्नल , वर्चुअल नंबर्स, इंटरनेशनल नंबर्स से गैंग और सदस्य जुड़े थे
रायगंज (पश्चिम बंगाल) के रिलाइंस ज्वैलरी शोरूम में 30 करोड़ की डकैती में भी थी अभियुक्त की अहम भूमिका
पश्चिम बंगाल पुलिस को रायगंज की घटना में शामिल अभियुक्तों की भी दी गई जानकारी
Haridwar
हरिद्वार में ICICI बैंक के 50 लाख ट्रांजेक्शन फ्रॉड का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

Haridwar News : हरिद्वार पुलिस ने करीब 50 लाख रुपये की संदिग्ध बैंक निकासी के मामले का सफल खुलासा करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
ICICI बैंक के 50 लाख ट्रांजेक्शन फ्रॉड का खुलासा
हरिद्वार पुलिस ने एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में ICICI बैंक खाते से करीब 50 लाख रुपये की संदिग्ध निकासी के मामले का खुलासा करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बैंक मैनेजर की शिकायत पर दर्ज मुकदमे की जांच में पुलिस ने भगवानपुर क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपियों को दबोचा।
पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
आरोपियों के कब्जे से 13 लाख रुपये नकद, एक स्कूटी, 12 लाख रुपये की प्लॉट रजिस्ट्री, फर्जी आधार कार्ड, डेबिट कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किए गए।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने फर्जी आधार कार्ड के जरिए खाताधारक के नाम पर डेबिट कार्ड हासिल किया और फोन बैंकिंग से नया एटीएम कार्ड जारी करवाकर नकदी निकाली। इसी रकम से ज्वेलरी खरीदने, जमीन खरीदने और अन्य खर्च किए गए।

बड़ी कंपनियों के खातों को निशाना बनाता था गैंग
पूछताछ में ये भी खुलासा हुआ कि गिरोह बड़ी कंपनियों के खातों को निशाना बनाता था और बैंकिंग प्रणाली की खामियों का फायदा उठाकर धोखाधड़ी करता था।
पुलिस के अनुसार मामले में अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों का पहले भी एटीएम फ्रॉड और अन्य गंभीर मामलों में आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
- कल उत्तराखंड के 5 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, दो जिलों में स्कूल रहेंगे बंद
- बैंक बंद होने से पहले मिलेगा पैसा, सरकार ने वेतन-पेंशन को लेकर जारी किए निर्देश
- देहरादून में SSP ने किए बंपर तबादले, 22 SI और ASI को किया इधर से उधर, देखें लिस्ट
- हरिद्वार में शादी के नाम पर ठगी का खुलासा, फर्जी दुल्हन समेत 5 गिरफ्तार
- उत्तराखंड में आज 8 जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Haridwar
हरिद्वार में प्रधान के पति ने अपने ही भाई को मारी गोली, वारदात को अंजाम देकर आरोपी हुआ फरार

Haridwar Crime : हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के बाजुहेड़ी गांव में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। लंबे समय से चल रही आपसी रंजिश के बीच एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने ही छोटे भाई पर लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी। आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गया।
Table of Contents
हरिद्वार में प्रधान के पति ने अपने ही भाई को मारी गोली
हरिद्वार जिले के बाजुहेड़ी गांव निवासी किशोर सैनी और राजेश सैनी के बीच काफी समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार देर रात दोनों के बीच एक बार फिर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट और फिर गोलीबारी तक पहुंच गई।
वारदार को अंजाम देकर आरोपी हुआ फरार
आरोप है कि विवाद के दौरान गुस्से में आए किशोर सैनी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर दिया। गोली लगने से राजेश सैनी गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े और आरोपी मौके से फरार हो गया। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

गोली लगने से छोटा भाई गंभीर रूप से घायल
सूचना मिलते ही पिरान कलियर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। मामले की गंभीरता को देखते हुए भगवानपुर के क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इसके अलावा फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए और जांच शुरू कर दी।
फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस के मुताबिक घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और गोली चलने की वजह सहित सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
- कल उत्तराखंड के 5 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, दो जिलों में स्कूल रहेंगे बंद
- बैंक बंद होने से पहले मिलेगा पैसा, सरकार ने वेतन-पेंशन को लेकर जारी किए निर्देश
- देहरादून में SSP ने किए बंपर तबादले, 22 SI और ASI को किया इधर से उधर, देखें लिस्ट
- हरिद्वार में शादी के नाम पर ठगी का खुलासा, फर्जी दुल्हन समेत 5 गिरफ्तार
- उत्तराखंड में आज 8 जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Breakingnews
देहरादून में बड़ा खुलासा!, ठगी करता पकड़ा गया पूर्व मुख्य सचिव का बेटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

EX Ias Son Yashvardhan Arrested in dehradun : राजधानी देहरादून में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जिस पर खुद को केंद्र सरकार और सेना का वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने का आरोप है। आरोपी की पहचान उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव और पूर्व आईएएस अधिकारी के बेटे यशवर्धन के रूप में हुई है।
Table of Contents
देहरादून में ठगी करता पकड़ा गया पूर्व मुख्य सचिव का बेटा
बता दें कि दिल्ली की रहने वाली एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने प्रभावशाली सरकारी संपर्कों और ऊंचे पद पर होने का दावा करते हुए उससे करीब 4.5 लाख रुपये ले लिए। शिकायत में यह भी कहा गया कि आरोपी लगातार और अधिक रकम की मांग कर रहा था। जांच के दौरान आरोपों के समर्थन में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
अलग-अलग लोगों के सामने बदलता था अपनी पहचान
पूछताछ में ये बात सामने आई कि आरोपी अलग-अलग लोगों के सामने अपनी पहचान बदलता था। कभी वो खुद को गृह मंत्रालय का अधिकारी बताता, कभी रक्षा मंत्रालय से जुड़ा अफसर और कभी भारतीय सेना का वरिष्ठ अधिकारी होने का दावा करता था।
देहरादून पुलिस ने किया गिरफ्तार
देहरादून पुलिस को ये भी जानकारी मिली है कि वो कई होटलों में ठहरने के बाद भुगतान किए बिना चला जाता था और होटल कर्मचारियों व सुरक्षा कर्मियों के साथ भी कथित तौर पर धोखाधड़ी करता था।

पुलिस द्वारा की गई तलाशी में आरोपी के पास से सेना की वर्दी, बैज, कैप और वॉकी-टॉकी बरामद किए गए हैं। शुरुआती जांच के अनुसार, इन वस्तुओं का इस्तेमाल वो लोगों का भरोसा जीतने और खुद को प्रभावशाली अधिकारी साबित करने के लिए करता था।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान यदि अन्य पीड़ित सामने आते हैं तो उनके बयान भी दर्ज किए जाएंगे और मामले के सभी पहलुओं की गहन पड़ताल की जाएगी।
FAQs (EX Ias Son Yashvardhan Arrested)
1. क्या देहरादून पुलिस ने पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को गिरफ्तार किया है ?
हां देहरादून पुलिस ने यशवर्धन नाम के युवक को गिरफ्तार किया है, जो उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव और पूर्व आईएएस अधिकारी का बेटा बताया जा रहा है।
2. आरोपी पर क्या आरोप हैं?
आरोपी पर खुद को केंद्र सरकार, गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और भारतीय सेना का वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने का आरोप है।
3. शिकायत किसने दर्ज कराई थी?
दिल्ली निवासी एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि आरोपी ने प्रभावशाली सरकारी संपर्कों का झांसा देकर उससे करीब 4.5 लाख रुपये ठग लिए।
4. आरोपी लोगों को कैसे झांसे में लेता था?
पुलिस के अनुसार, आरोपी अलग-अलग लोगों के सामने अपनी पहचान बदलता था और खुद को कभी गृह मंत्रालय, कभी रक्षा मंत्रालय तो कभी सेना का वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों का भरोसा जीतता था।
5. पुलिस को आरोपी के पास से क्या बरामद हुआ?
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से सेना की वर्दी, बैज, कैप और वॉकी-टॉकी बरामद किए गए हैं।
- कल उत्तराखंड के 5 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, दो जिलों में स्कूल रहेंगे बंद
- बैंक बंद होने से पहले मिलेगा पैसा, सरकार ने वेतन-पेंशन को लेकर जारी किए निर्देश
- देहरादून में SSP ने किए बंपर तबादले, 22 SI और ASI को किया इधर से उधर, देखें लिस्ट
- हरिद्वार में शादी के नाम पर ठगी का खुलासा, फर्जी दुल्हन समेत 5 गिरफ्तार
- उत्तराखंड में आज 8 जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Breakingnews15 hours agoउत्तराखंड में आज 8 जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Breakingnews9 hours agoबैंक बंद होने से पहले मिलेगा पैसा, सरकार ने वेतन-पेंशन को लेकर जारी किए निर्देश
Dehradun14 hours agoदेहरादून में SSP ने किए बंपर तबादले, 22 SI और ASI को किया इधर से उधर, देखें लिस्ट
Haridwar14 hours agoहरिद्वार में शादी के नाम पर ठगी का खुलासा, फर्जी दुल्हन समेत 5 गिरफ्तार
uttarakhand weather7 hours agoकल उत्तराखंड के 5 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, दो जिलों में स्कूल रहेंगे बंद





































