Dehradun
कांग्रेस प्रेसवार्ता: रैट माइनर्स को एक माह का देगीं वेतन, प्रियंका गाँधी ने दिया सुझाव।

देहरादून – उत्तरकाशी जिले के सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन में देवदूत बनकर आए रैट माइनर्स को प्रदेश कांग्रेस कमेटी सम्मानित करने जा रही है। जिसमे प्रदेश के कांग्रेस विधायक अपनी एक माह का वेतन और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अपनी निजी निधि से रैट माइनर्स को प्रोत्साहन राशि देंगे।

आपको बता दे जब श्रमिकों को बाचाने का फासला कम होने के बावजूद भी श्रमिकों तक पहुंचना बेहद नामुमकिन लग रहा था तब रैट माइनर्स के कौशल से ही मजदूरों को बाहर निकाला गया था जिसके बाद राज्य सरकार द्वारा रैट माइनर्स को 50-50 हज़ार रुपए का इनाम दिया गया,लेकिन अब विपक्षी पार्टी भी रैट माइनर्स के इस प्रोत्साहन की प्रशंसा कर रही है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने श्रमिकों के आत्मविश्वास, इंजीनियर विशेषज्ञ और एक्सपर्ट सहित रैट माइनर्स का धन्यवाद किया और राज्य सरकार पर सिलक्यारा टनल हादसे को इवेंट कार्यक्रम बनाने सहित कई गंभीर आरोप लगाए।
हरीश रावत ने कहा कि रैट माइनर्स को सम्मानित करने का सुझाव प्रियंका गांधी ने दिया। इस दौरान उन्होंने सरकार पर कई आरोप लगाए। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी समेत प्रदेश के कांग्रेस विधायक वर्चुअल तौर पर जुड़े।
Dehradun
बिजली काटने के बाद भी नहीं सुधरे बार-रेस्टोरेंट, देहरादून में 6 प्रतिष्ठानों पर लटके ताले

Dehradun News : दीपावली के बाद देहरादून में पर्यावरणीय नियमों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों पर प्रशासन का शिकंजा कस गया है। राजपुर रोड पर बार और रेस्टोरेंट समेत छह प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया है। खास बात ये है कि एक दिन पहले ही इनके बिजली कनेक्शन काटे गए थे, लेकिन नियमों का पालन नहीं होने पर अब सीधे सीलिंग की कार्रवाई की गई है।
Table of Contents
बिजली काटने के बाद भी नहीं सुधरे बार-रेस्टोरेंट
दीपावली के बाद देहरादून में पर्यावरणीय नियमों के उल्लंघन को लेकर जिला प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सख्त कार्रवाई की है। राजपुर रोड स्थित बार, रेस्टोरेंट समेत छह व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया है। खास बात ये है कि इन प्रतिष्ठानों के बिजली कनेक्शन एक दिन पहले ही काट दिए गए थे, लेकिन नियमों का पालन नहीं होने पर प्रशासन ने अब सीलिंग की कार्रवाई की है।

देहरादून में 6 प्रतिष्ठानों पर लटके ताले
जानकारी के मुताबिक, शासन और जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर जिला प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। संबंधित प्रतिष्ठानों को पहले ही पर्यावरणीय मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी पाए जाने पर पहले विद्युत कनेक्शन काटे गए और अगले ही दिन प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया।
प्रतिष्ठानों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई रहेगी जारी
संयुक्त कार्रवाई के दौरान क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी नरेश गोस्वामी, बोर्ड के वैज्ञानिक अधिकारी, तहसीलदार सदर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्रवाई के बाद राजपुर रोड के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में हलचल देखने को मिली।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पर्यावरणीय मानकों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। पर्यावरण संरक्षण के मामले में नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Dehradun
कालसी में दर्दनाक हादसा, टोंस नदी में समाई सवारियों से भरी जीप, 2 साल की बच्ची समेत 2 की मौत

Dehradun News : हिमाचल प्रदेश से विकासनगर आ रहा एक सवारी वाहन दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। कालसी-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर धमोग के पास वाहन अनियंत्रित होकर टोंस नदी में जा गिरा। हादसे में दो साल की मासूम बच्ची और 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।
Table of Contents
कालसी में दर्दनाक हादसे में दो की मौत
कालसी-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर धमोग के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां सवारियों से भरा एक वाहन अनियंत्रित होकर सीधे टोंस नदी में जा गिरा। हादसे में दो साल की मासूम बच्ची और 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। वाहन चालक को भी मामूली चोटें आई हैं।
टोंस नदी में समाई सवारियों से भरी जीप
जानकारी के मुताबिक, वाहन हिमाचल प्रदेश के नेरूआ से विकासनगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान धमोग के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क से नीचे टोंस नदी में जा गिरा। हादसे के समय वाहन में चालक समेत कुल छह लोग सवार थे। सभी यात्री नेपाली मूल के बताए जा रहे हैं।

2 साल की बच्ची समेत 2 की मौत
दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। हादसे में घायल तीन लोगों को बाहर निकालकर उपचार के लिए भेजा गया। वहीं, दो लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
Dehradun
उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IAS और 17 IPS अधिकारियों के तबादले

Uttarakhand News : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला तेज हो गया है। राज्य सरकार ने बुधवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 12 आईएएस और 17 आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। इसके अलावा दो पीसीएस और सचिवालय सेवा के दो अधिकारियों का भी तबादला किया गया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। इस फेरबदल में कई जिलों के पुलिस कप्तानों को भी बदल दिया गया है। नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, चमोली और बागेश्वर के पुलिस अधीक्षकों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

12 IAS और 17 IPS अधिकारियों के तबादले
प्रशासनिक फेरबदल के तहत एलएल फैनई को दोबारा प्रमुख सचिव आबकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, दिलीप जावलकर से सचिव वित्त का दायित्व वापस ले लिया गया है।

रंजीत कुमार सिन्हा को सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा बनाया गया है। उनसे तकनीकी शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी हटा दी गई है। वहीं, आईपीएस अमित सिन्हा से विशेष प्रमुख सचिव खेल का प्रभार वापस लिया गया है।

अन्य अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां
रीना जोशी को अपर सचिव श्रम विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। विनीत कुमार को अपर सचिव जलागम के साथ अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।

मनोज गोयल को अपर सचिव वित्त बनाया गया है, जबकि मेहरबान सिंह बिष्ट को अपर सचिव गृह विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
Tehri Garhwal23 hours agoनई टिहरी के बौराड़ी में पहाड़ी से टकराई बस, मौके पर मची चीख-पुकार
Dehradun5 hours agoउत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IAS और 17 IPS अधिकारियों के तबादले
Dehradun4 hours agoकालसी में दर्दनाक हादसा, टोंस नदी में समाई सवारियों से भरी जीप, 2 साल की बच्ची समेत 2 की मौत
Dehradun2 hours agoबिजली काटने के बाद भी नहीं सुधरे बार-रेस्टोरेंट, देहरादून में 6 प्रतिष्ठानों पर लटके ताले







































